इन्दौर -दिनांक 21 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 32 आदतन तथा 31 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Friday, March 21, 2014
33 स्थायी, 69 गिरफ्तारी, 222 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 21 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 मार्च 2014 को 33 स्थायी, 69 गिरफ्तारी व 222 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑं खेलते मिले 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 मार्च 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2014 को 21.30 बजे, कमेटी हॉल के पास रूस्तम का बगीचा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले जीतू उर्फ प्रकाश, मनोज, अययएवं नारायण को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 मार्च 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2014 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बनेड़िया नाला नादरा रोड़ देपालपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम बघाना के रहने वाले आत्माराम पिता बाबूलाल (34) एवं बाग मोहल्ला देपालपुर निवासी ईशाद खां पिता मोहम्मद खां (60) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6000 रूपयें कीमत की 01 पेटी अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2014 को 19.00 बजे, देवधरम टंकी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं की रहने वाली कमलाबाई उर्फ नानीबाई पति स्व. पन्नालाल (70) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 55 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2014 को 13.50 बजे, कुलकर्णी भट्टा नाले के पास सेअवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले नंदकिशोर पिता रामचंद्र अग्रवाल (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2014 को 20.30 बजे, शांतिपथ सबनिस बाग से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले जूनी इन्दौर निवासी सुनिल पिता बाबूलाल बेनीवाल (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 570 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 मार्च 2014- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2014 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलसीकर चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भोई मोहल्ला इन्दौर निवासी रंग्गा पिता लेखराज वर्मा (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाहीकी जा रही है।
Thursday, March 20, 2014
गुंडा अभियान के तहत् थाना खुड़ैल क्षैत्र के 13 स्थायी वारंट तामिल
इन्दौर -दिनांक 20 मार्च 2014- पुलिस अधीक्षक पश्चिम/देहात क्षैत्र श्री आबिद खान ने बताया कि इंदौर पुलिस द्वारा गुंडा अभियान के तहत् लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी दौरान फरारी तथा स्थायी वारंटीयों की भी धरपकड़ की जा रही है। इस अभियान के तहत् वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खुड़ैल बी.पी. वर्मा व उनकी टीम द्वारा मेहनत व लगन के साथ कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 20 मार्च 2014 को 05 स्थायी वांरट तामिल करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त स्थायी वारंटीयों के नाम इस प्रकार है - 1. झितु उर्फ झीतरा पिता कालू उर्फ कल्ला भील (50) निवासी ग्राम गोपालपुरा (टिमरनीया) थाना बागली जिला देवास 2. फूलसिंह पिता कालू उर्फ कल्ला भील (45) निवासी सदर 3. रामसिंह पिता कालू उर्फ कल्ला भील (40) निवासी सदर 4. गोकुल पिता नानगिरी (40) निवासी ग्राम उमरिया खुर्द थाना खुड़ैल जिला इंदौर को गिरफ्तार किया गया तथा 5. मोहन पिता कालू उर्फ कल्ला भील निवासी ) निवासी ग्राम गोपालपुरा (टिमरनीया) थाना बागली जिला देवास का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया।
इसी प्रकार थाना प्रभारी खुड़ैल द्वारा अपनी टीम के साथ कल दिनांक 19 मार्च 2014 को भी ग्राम रणाय थाना बरोठा जिला देवास निवासी 1. कमल सिंह पिता इंदरसिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष, 2. विक्रमसिंह पिता परमसिंह राजपूत उम्र 42 वर्ष, 3 दिलीपसिंह पिता इंदरसिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष, 4. इंदरसिंह पिता कुवरजीत सिंह राजपूत उम्र 70 वर्ष एवं ग्राम बड़ोदियाकर्रा थाना खुड़ैल निवासी 5. हेमराज उर्फ हेमसिंह पिता पिता ओटिया जाति बलाई उम्र 32 वर्ष, 6. ओटिया उर्फ हेमसिंह पिता नारायण उम्र करीबन 70 वर्ष, 7. शायर बाई पति ओटिया उम्र 65 वर्ष तथा ग्राम मिर्चीवाड़ा हातोद निवासी 8. सुरेश पिता ओंकार चौधरी उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था। उक्त स्थायी वारंटी पिछले कई वर्षो से फरार चल रहे थे, जिनका प्रकरण न्यायालय में लंबित चल रहा है, जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
25 आदतन, 21 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 25 आदतन तथा 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
35 स्थायी, 62 गिरफ्तारी, 208 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 20 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 35 स्थायी, 62 गिरफ्तारी व 208 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 19.30 बजे, नया पीठा कलाली के पास से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वाले मो. असलम पिता गुलाम हुसैन (38) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 390 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 19.45 बजे, रोड़ नं-14 नंदानगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले प्रभुनाथजावरे एवं शुभम यादव को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 मार्च 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कांकरिया रोड़ हातोद एवं पड़ाव चौराहा पालिया रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम बघाना के रहने वाले आत्माराम पिता बाबूलाल (34) एवं रामसिंह पिता बेजसिंह (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2100 रूपयें कीमत की 42 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 21.55 बजे, रविदास मंदिर के सामने नार्थतोड़ा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले शाहरूख पिता अजहर (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1750 रूपयें कीमत की 35 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 19.30 बजे, सुरलाखेड़ी रोड़ चौराहा मांगलिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले इन्द्रा नगर मांगलिया निवासीगजराज पिता मनोहर (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 850 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 21.30 बजे, ग्राम रेवती कांकण इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले नरवल कांकण निवासी सोनू पिता कल्याणसिंह (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 10.30 बजे, बस स्टैण्ड मानपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले सिरपुर रोड़ मानपुर निवासी सत्यनारायण पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 15 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 14.20 बजे, तेजाजी मंदिर के सामने बिज्जूखेड़ी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले राजेन्द्र पिता राधेश्याम राजपूत (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 मार्च 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मार्डन चौराहा सांवेर रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मरीमाता इन्दौर निवासी नितिन पिता गोविंद गोडाले (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Wednesday, March 19, 2014
गुंडा अभियान के तहत् 08 फरारी/स्थायी वारंटी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 19 मार्च 2014- पुलिस अधीक्षक पश्चिम/देहात क्षैत्र श्री आबिद खान ने बताया कि इंदौर पुलिस द्वारा गुंडा अभियान के तहत् निरंतर कार्यवाही की जा रही है, इसी दौरान फरारी तथा स्थायी वारंटीयों की भी धरपकड़ की जा रही है। इस अभियान के तहत् वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खुड़ैल बी.पी. वर्मा व उनकी टीम के प्रआर मोहनलाल डाबर, आरक्षक नरेन्द्र मंडलोई, रामचंद्र पटेल, अंजनी तिवारी, शिवप्रसाद सिंह भदौरिया तथा संदीप रघुवंशी द्वारा मेहनत व लगन के साथ कार्यवाही करते हुये लगभग 10-11 वर्ष पुराने 08 स्थायी वांरटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त स्थायी वारंटियों में 07 वारंटी वर्ष 2003 से फरार चल रहे थे तथा 01 स्थायी वारंटी वर्ष 2010 से फरार चल रहा था। उक्त स्थायी वारंटीयों के नाम इस प्रकार है - ग्राम रणाय थाना बरोठा जिला देवास निवासी 1. कमल सिंह पिता इंदरसिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष, 2. विक्रमसिंह पिता परमसिंह राजपूत उम्र 42 वर्ष, 3 दिलीपसिंह पिता इंदरसिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष, 4. इंदरसिंह पिता कुवरजीत सिंह राजपूत उम्र 70वर्ष एवं ग्राम बड़ोदियाकर्रा थाना खुड़ैल निवासी 5. हेमराज उर्फ हेमसिंह पिता ओटिया जाति बलाई उम्र 32 वर्ष, 6. ओटिया उर्फ हेमसिंह पिता नारायण उम्र करीबन 70-75 वर्ष, 7. शायर बाई पति ओटिया उम्र 65 वर्ष तथा ग्राम मिर्चीवाड़ा हातोद निवासी 8. सुरेश पिता ओंकार चौधरी उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार कर आज न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
15 आदतन, 47 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 19 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन तथा 47 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
22 स्थायी, 59 गिरफ्तारी, 47 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 19 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 मार्च 2014 को 22 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 47 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2014- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2014 को 15.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नगर निगम इन्दौर वर्कशाप के सामने से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतेमिलें अमर, राकेश, सिराज, वासू, जितेन्द्र एवं प्रकाश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8550 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2014 को 14.50 बजे, एमआर-10 रोड़ इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें शत्रुघन, संतोष, रमेश एवं राजेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4245 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना भंवरकुऑं द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2014 को 16.50 बजे, शिवपार्वती नगर पालदा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वाले लक्ष्मण पिता प्रकाश जाधव (23) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2930 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2014 को 17.30 बजे, दरगाह के पास भोई मोहल्ला इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें मोती तबेला इन्दौर निवासी सोनू पिता रामसिंह ठाकुर (36) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 430 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्टके तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 19 मार्च 2014- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2014 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राहुल गांधी नगर कोल डिपो के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीें के रहने वाले मुकेश पिता सेवाराम बंजारा(20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2014 को 22.35 बजे, न्यू रानीबाग के सामने खण्डवा रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले मां भगवती नगर इन्दौर निवासी जितेन्द्र पिता सुरेश (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2014 को 16.25 बजे, ग्राम बजरंगपुरा फाटा इन्दौर धार रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले वैष्णव कालोनी सेक्टर-1 पीथमपुर जिला धार निवासी कमलजीत पिता युवराजसिंह (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त कीगयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 19 मार्च 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2014 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्रीराम मंदिर के पास सोमनाथ की नई चाल इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले आकाश पिता सूरज पाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेन्तार्गत विभिन्न स्थानो से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जावेद उर्फ भानजा पिता सारिफ (26) निवासी-लोवा वाला गेट चन्दन नगर, दिनेश पिता नवलसिंह (24) निवासी-ऋषि पैलेस द्वारकापुरी एवं गब्बू उर्फ गौंरीशंकर पिता राजू देशमुख(23) निवासी-श्रीराम नगर इन्दौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 धारिया व 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2014 को 10.30 बजे, बस स्टैण्ड के पास खरवाड़ी देपालपुर सेअवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले गिरधारी पिता बगदीराम चौधरी (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Tuesday, March 18, 2014
झूठी निकली अपहरण की कहानी, स्वयं के पिता से 10 लाख रूपयें प्राप्त करने के लिये दोस्त के साथ रची थी झूठी कहानी
इन्दौर -दिनांक 18 मार्च 2014- दिनांक 14 मार्च 2014 को 10.50 बजे प्रज्ञा पति सुमित बैरागी निवासी 3380 ई सुदामानगर इंदौर के द्वारा थाने पर सूचना दी गयी कि उनके पति दिनांक 13.03.14 शाम 07.00 बजे मार्केट जाने का बोलकर गये थे जो अभी तक नही लौटे है। सूचना पर गुम इंसान क्रं. 12/14 पंजीबद्व कर जांच में लिया गया। गुमशुदा व्यक्ति सुमित बैरागी के पिता अरूण बैरागी ने थाने आकर बताया कि 14.03.14 को प्रातः 10.58 बजे उनके मोबाईल फोन पर सुमित के मोबाईल से किसी व्यक्ति द्वारा धमकी देते हुये 10 लाख रूपयें की मांग की तथा पैसे मिलने पर पैसे क्यो मांग रहे है सुमित ही बता देगा ऐसा कहा गया। सुमित के पिता अरूण के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व अपहरण का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान तकनिकी साधनों से विवेचना करते हुये गुमशुदा व्यक्ति सुमित व आरोपी को ज्ञात किया गया। गुमशुदा व्यक्ति सुमित बैरागी द्वारा पूर्व में अपहरण के बारे में यह बताया कि दिनांक 13.03.14 को आशाराम बापू चौराहा के पास जब यहमो.सा. से जा रहा था तब एक सफेद लाल बत्ती लगी फारचुन कार में दो व्यक्ति पता पूछने के लिये उसके पास आये व उस पर कुछ स्प्रे डालकर गाड़ी में डालकर ले गये। दो ढाई घण्टे बाद होश आया तो उसने अपने को किसी अंधेरे जंगल में पाया व उसे घेर कर 7-8 लोग बंदूक लेकर खड़े थे। बदमाशों के द्वारा उसके मोबाईल से उसके पिता को फोन कर पैसो की मांग की गयी। बदमाशों के द्वारा सफेद लूंगी व सफेद शर्ट काले रंग की कॉलर वाली पहने थे व बुंदेलखंडी भाषा में आपस में बात कर रहे थे, व मुझे लोहे के रॉड जिसमें रबड़ लगी थी से मारपीट करते रहे। दो दिन लगातार मुझे भूखा रखा मौका पाकर उनके चंगुल से छुटकर भागना बताया, बदमाशों के द्वारा उसे जबलपुर के पास कही जंगल में रखा व उसकी घड़ी कपड़े व दोनो मोबाईल फोन बदमाशों के द्वारा छिन लिये थे ऐसा सुमित ने बताया।
इस प्रकार मनगढ़त कहानी गुमशुदा व्यक्ति सुमित के द्वारा बतायी गयी, जांच के दौरान सुमित के दोस्तो परिचितों से पूछताछ करने पर दोपहर बाद राजवाड़ा में होने की जानकारी मिली। जिसकी तस्दीक करने पर सी.सी.टी.वी. कैमरे में एक लड़के के साथ सुमित को कपड़े की दुकान में देखागया, उस लड़के की पतारसी करने पर राजेश मेहरा नाम के लड़के की पहिचान हुयी। राजेश मेहरा के बारे में पता करने पर यह पता चला कि राजेश मेहरा अपने घर खरगोन जाने का बोलकर गया था। सुमित व राजेश से पृथक-पृथक पूछताछ करने पर यह पता चला कि उनके द्वारा अपहरण की कहानी पैसो की तंगी के चलते सुमित के द्वारा अपने दोस्त राजेश के साथ रची गयी थी व राजेश को 20 हजार रूपयें देने की बात निश्चित हुई थी व राजेश के द्वारा सुमित के फोन पर सुमित के पिता अरूण को 10 लाख रूपयों की मांग की जा रही थी व इन दोनों के द्वारा दिनांक 11 मार्च व 12 मार्च 2014 को प्लान बनाकर दिनांक 13.03.14 को शाम 07.00 बजे के लगभग सुमित, राजेश मेहरा के घर आकर अपनी मो.सा. स्पलेन्डर क्रं. एमपी-09/क्यूडी/3055 से आया व राजेश को लेकर राजवाड़ा पहुॅचा जहां से एक ब्ल्यू जिंस व एक टी शर्ट खुद के लिये सुमित ने खरीदी बाद में वहॉ से रवाना होकर पलासिया ट्रेड सेन्टर पहुॅचा जहॉ पार्किंग में अपनी मो.सा. लॉक कर ऑटो से सरवटे बस स्टैण्ड पहुॅचकर प्रायवेट बस से रात्री 11.00 बजे के लगभग भोपाल पहुॅचे। जहॉ बस स्टैण्ड के पास एक लॉज में सुमित के द्वारा एक अन्य व्यक्तिसुनिल की वोटर आईडी से सुनिल के नाम से इन्ट्री करायी गयी। दूसरे दिन 14.03.14 को जबलपुर जाने को रवाना हुये, जबलपुर जाने के लिये ट्रेन डेढ़ घण्टा लेट थी, भोपाल रेल्वे स्टेशन से सुमित के मोबाईल से राजेश मेहरा द्वारा बात कर पहली बार सुमित के पिता अरूण बैरागी को सुमित के अपहरण करने व 10 लाख रूपयें की मांग की गयी। सुमित व राजेश के द्वारा 14.03.14 को शाम 05.00 बजे रेल्वे स्टेशन पहुॅचकर पास के किसी होटल में सुमित के द्वारा अपनी आईडी बताकर दोनो वहॉ रूके। दिनांक 15.03.14 के प्रातः शनिवार को दूसरी बार राजेश के द्वारा सुमित के पिता अरूण को सुमित के मोबाईल से कॉल कर पैसे का इंतजाम कर सुमित के खाते में 12.30 बजे तक रूपयें ट्रांसफर करने की धमकी दी, बाद दोनों के द्वारा जबलपुर से रवाना होकर ईटारसी पहुॅचे व वहॉ श्री देवी होटल में राजेश के द्वारा इंट्री कर वहॉ रूके व सुमित के द्वारा अपने एसबीआई के एटीएम से चेक किया, उसके खाते में 05 लाख रूपयें ट्रांसफर हो गये थे। बाद में ये दोनो ईटारसी से बाय ट्रेन दिनांक 16.03.14 को रवाना होकर 11.00 बजे के लगभग भोपाल पहुॅचे और वहॉ से बाय बस इंदौर आये और बंगाली चौराहे पर उतर कर ऑटो से अपने-अपने घर चले गये। बाद में पुलिस के द्वारा पूछताछ में इस पूरी कहानी में यह पाया गया कि सुमित पिता अरूण बैरागी (27) निवासी 3380 ई सुदामा नगर के द्वारा अपहरण की झूठी साजिश रची गयी व सुनिल के वोटर आईडी का गलत उपयोग किया गया व राजेश के द्वारा फिरौती के लिये 10 लाख की मांग पर ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।
उक्त दोनो को धारा 182,211,419,386,120बी भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया। सुमित के मेमोरेण्डम पर सुमित से सुनिल की वोटर आईडी व ट्रेड सेन्टर से सुमित की मो.सा. नं. एमपी-09/क्यूडी/3055 को जप्त किया गया व राजेश के मेमो पर राजेश के घर से सुनिल का बैग राजवाड़ा से खरीदे गये कपड़े व सुनिल के दोनो मोबाईल व घड़ी बरामद की गयी। सुमित व राजेश को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया जायेगा।
09 आदतन, 49 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 18 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन तथा 49 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 स्थायी, 04 गिरफ्तारी, 24 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 18 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 मार्च 2014 को 03 स्थायी, 04 गिरफ्तारी व 24 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
Subscribe to:
Posts (Atom)