इन्दौर -दिनांक 15 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Sunday, September 15, 2013
06 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 119 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 15 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को 06 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 119 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 15 सितंबर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरानगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें बरलाअस्पताल वाली गली 1082 गोरीनगर निवासी आशाराम पिता श्याम (40), 255 स्कीम नं. 78 पानी टंकी के पास निवासी जयराम पिता दुग्गाश्री सुनहरे (57), 543 बीणानगर इंदौर निवासी अमित पिता प्रमोद (34) तथा रेडीमेड काम्प. इंदौर निवासी श्याम पिता मूलचन्द्र (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1470 रूपयें नगदी, तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को 13.00 बजे भैरू महाराज का ओंटला गौतमपुरा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले रामचन्द्र, बद्री, मांगीलाल तथा भगवान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 510 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 15 सितंबर 2013- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम खेभाना व बुडाना खेडी रोड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले खुडैल निवासी नवल किशोर पिता गोरीशंकर (22) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 8000 रूपये कीमत की 200 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को 21.40 बजे, भोई मोह. मंदिर के पास राज मोह महूं से अवैध शराब ले जाते हुये मिले अखाडे के सामने राज मोह महू निवासी पवन पिता भारत (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 15 सितंबर 2013- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मल्हारगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यादव धर्मशाला तम्बोली बाखल इंदौर निवासी छोटू पिता मोहनलाल (19) तथा 95 नार्थतोडा मोह हरिजन कॉलोनी निवासी लल्लू पिता सिद्धू (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को 23.30 बजे, वृन्दावन कॉलोनी चौराहा इंदौर सेअवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 235 गोविन्द कॉलोनी निवासी राधेश्याम पिता बद्री सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, September 14, 2013
शहर की फिजा खराब करने के उद्देश्य से अपत्तीजनक मेसेज करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही
इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि मोबाईन फोन एप ॅींजश्े ।च्च् द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा शहर की फिजा खराब करने के उद्देश्य से चंदननगर क्षेत्र की घायल गायों का फोटो मेसेज किया गया है। जिस पर से थाना चंदननगर में अज्ञात व्यक्ति के विद्ध अपराध कं्र. 861/13 धारा 153 ए, 505 (2) भादवि तथा 66 ए आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है तथा जिसके लिये थाना चंदननगर व क्राईम संयुक्त रूप से विवेचना की जा रही है।
फरार आरोपिया गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- पुुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि दिनांक 18 जनवरी 2013 को आरोपिया अनीता पति मनीष पिपले द्वारा अपनी भतीजी कनक पिता संदीप पिपले उम्र 10 माह को श्रषि पैलेस मकान न. 158 बी के अंदर बने कुए मे फेक दिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी जिस पर से थाना चंदननगर में अपराध क्रं. 60/13 धारा 363, 302 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। आरोपिया पूर्व से ही फरार थी। जिसे आज दिनांक 14 सितंबर 2013 थाना चंदननगर की टीम उनि हीरालाल बघेल प्रआर 2676 सखाराम आर. 2908 रामनरेद्गा आर. चालक 2308 मनीष व महिला सेनिक 580 सीता द्वारा खण्डवा से गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया।
कुखयात बदमाश रासुका के तहत् निरूद्व
इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि आज दिनांक 14 सितंबर 2013 को पुलिस थाना चंदननगर क्षेत्रांतर्गत रहने वाले असरफ पिता मोह कादिर (51), चंदननगर निवासी इमरान उर्फ इम्मू (23), पिपली गली चंदू वाला रोड चंदननगर इंदौर निवासी नयीम उर्फ नम्मू पिता हबीव (42) तथा सदर निवासी मोह. सफी पिता मोह रफीक (35) की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त बदमाशों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत् कर्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि बदमाशों द्वारा चंदननगर क्षेत्र में गाय मांस का व्यापार करने से इनके विरूद्व पूर्व में थाना चंदननगर प्रकरण पंजीबद्व है। उपरोक्त बदमाशों की अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुद्गा लगाने तथा लोकपरिद्गाांति बनाये रखने के उद्देद्गय से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत् निरूद्व किया गया।
81 आदतन व 23 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 81 आतदन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
271 स्थायी, 127 गिरफ्तारी व 558 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 271 स्थायी, 127 गिरफ्तारी व 558 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 24 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 21.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जल्ला कॉलोनी खजराना इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत काजुऑ खेलते हुये मिले अनवर, मोहम्मद शकील, मुर्तजा अली, हैदर, निजाम, इकबाल तथा इमाम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9120 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को तेजाजी नगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले अशोक, राजकुमार, गिरधारी, जवाहरीलाल, महेन्द्र, राजू, इस्लाम, पप्पू, इंसाफ तथा विजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2310 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 15.20 बजे, डायमंड कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले अनिस, मनोज, अकरम तथा सलमान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1240 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 17.30 बजे, स्कीम नं. 51 इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें नंदबाग कॉलोनी निवासी मनीष पिता गुलाबचंद यादव (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1110 रूपयें नगदी, तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमजीरोड़ द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 13.30 बजे, जेल रोड़ इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें वीर गली निवासी गणेश पिता सत्यनारायण तिवारी (30) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें नगदी, तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 21.10 बजे, नार्थ तोड़ा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें मालगंज छत्रीपुरा निवासी रमा पिता विरेन्द्र यादव को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें नगदी, तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
14 हजार 820 रूपयें की 376 क्वाटर अवैध शराब जप्त
इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत अवैध शराब के विरूद्व कार्यवाही करते हुये कुल 376 क्वाटर अवैध शराब कीमती 14 हजार 820 रूपयें की बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियारसहित 11 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमजी रोड़ थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गंगाखेड़ी पेटलावद निवासी संतोष पिता रामचंद्र पाटीदार (37), बलाई मोहल्ला खरगोन निवासी सुरेश पिता हरचंद्र, जबरन कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ अप्पू पिता सुरेश सोनकर (23) तथा चिकित्सक नगर निवासी मानक पिता जनक पाटेकर (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू, 01 गुप्ती तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को रावजी बाजार थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लुनियापुरा निवासी महेश पिता रामचंद्र लुनिया (24) तथा जबरन कॉलोनी निवासी भारत पिता सुरेश वानखेड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 कटार तथा 01 छुरी जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 16.15 बजे, जमजम चौराहा खजराना से हथियार लेकर घूमते हुये मिले खानाबदोश इलियास पिता रशीद खान (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 12.30 बजे, ट्रांसपोर्ट नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले प्रोफेसर कॉलोनी निवासी जितेन्द्र उर्फ लंगड़ा पिता देवचंद (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 10.40 बजे, कमला नेहरू कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले टिगरिया रोड़ निवासी ज्ञानदीप पिता रतन सिंह (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 16.30 बजे, सांधवी फांटा ग्राम मेथवाड़ा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम सांधवी निवासी दिनेश पिता गेंदालाल (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 13.00 बजे, रेल्वे स्टेशन के सामने महूॅ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कोट के पीछे झोपड़पट्टी महूॅ निवासी अजय उर्फ दिलीप पिता नरसिंग भील (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिसद्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, September 13, 2013
अर्न्तराज्यीय चार पहिया वाहन चोर एवं एमटीएम लूट करने वाले धराये
इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं श्री दिलीप सोनी को शहर मे बढ रही चोरी की वारदातों को रोकने एवं अपराधियों को पकडने के लिये निर्देशित किया था। इस पर निरीक्षक सोमा मलिक के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक भारत ंिसह यादव की टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कुछ व्यक्ति चोरी की गाडी बैचने हेतु इंदौर आये है। जिस पर बताये नंबर जीजे 1 डबल एक्स 9242 तूफान क्लासिक सिल्वर रंग की गाडी को जाते रोका गया, जिसमें 3 लड़के बैठे पाये गये। पूछताछ करने पर ड्रायवर द्वारा अपना नाम रवि पिता राजकुमार यादव (20) निवासी कृष्णा नगर एफ 1 43 शक्ति चौक पार्श्वनाथ अहमदाबाद हाल मुकाम गोंिवंद नगर खारचा राम नारायण यादव का मकान 89 एवं अन्य दो जिसमें सुंदर उर्फ भय्यू उर्फ खेरू जाति भिलाला नि ग्राम जोबट जिला अलीराजपुर हाल रोहित इंड्रस्ट्रीज बाणगंगा इंदौर, एवं अनिल पिता इंदर सिंह भील नि 93 मार्तण्ड नगर इंदौर रहना बताया। उक्त वाहन के कागजात चैक करनेपर कोई कागजात पेश नही कर सका और पुलिस को बरगलाने लगा।
शंका होने पर तीनों व्यक्तियो से कडाई से पूछताछ कराने पर रवि पिता राजकुमार उक्त गाडी उसने गुजरात अहमदाबाद से चोरी करना बताया। जिस पर गहन पूछताछ करने पर जानकारी आई की तीनों व्यक्ति अपराधिक प्रवृत्ति होकर अपराध घटित किये है। उनके द्वारा बताये अपराधों में थाना भंवरकुआ में दिनांक 03.04.13 को स्टेट बैंक शाखा इंदौर के खंडवा रोड पर स्थित दिगंबर स्कूल के सामने वाले एटीएम में रवि और खेरू द्वारा अन्य फरार आरोपी मांगी नि सुंदर नगर बाणगंगा इंदौर के द्वारा एमटीएम के कांच फोडकर अंदर घुसकर लूट कर रहे थे तभी एमटीएम में पदस्थ गार्ड देप बकस पिता दिलीप मालवीय नि पत्थर मुडला के विरोध करने पर एमटीएम के अंदर खींच कर उसके सिर पर टामी से मारा था जिससे खून बहने लगा और गार्ड इनसे छुटकर रोड पर भागा और चिल्लाने लगा जिससे आरोपी भाग गये थे। जिसमें अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण कायम किया गया था एवं घटना दिनांक से ही अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु सतत् प्रयास किये जा रहे थे। आरोपी घटना दिनांक से ही फरार थे। आरोपियों को पकडकर मय गाडी केअग्रिम कार्यवाही हेतु थाना भंवरकुआ के सुपुर्द किया गया। अन्य प्रकरण के संबध में भी आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपी पूर्व से ही अपराधिक प्रवृत्ति के है जिनके विरूद्ध थाना भंवरकुआ व बाणगंगा में मारपीट, चोरी, लूटपाट के अपराध दर्ज होना पता चला है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक सोमा मलिक टीम के सउनि भारत सिंह यादव, प्रआर तेज सिंह, आर सुरेश मिश्रा, रणवीर सिंह, रमेश योगेश्वर, श्याम पटेल, जितेन्द्र सेन, योगेश परमार, भीम ंिसह का सराहनीय योगदान रहा।
यातायात प्रशिक्षण शिविर का समापन
इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- आज दिनांक 13 सितंबर 2013 को इंदौर यातायात पुलिस द्वारा विद्यालयीन बच्चों को यातायात शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गठित सड़क सुरक्षा दल में सम्मिलित 20 विभिन्न विद्यालयों के 350 बच्चों का प्रशिक्षण शिविर एडवांस एकेडमी में प्रारंभ किये गये कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में आज बच्चों को यातायात प्रबंधन, दुर्घटनाओं के कारण एवं उसके रोकथाम के साथ खेल-खेल में बच्चों को यातायात की शिक्षा प्रदान की गयी और कार्यक्रम के समापन पर श्री राकेश गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षकइंदौर शहर के द्वारा बच्चों को भी पुरूस्कृत किया गया।
नगर सुरक्षा समिति का जनजागरण अभियान
इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- इंदौर नगर में नकली पुलिस द्वारा बुजुर्ग नागरिकों को ठग कर गहने उतरवा लिये जाते हैं, ऐसे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसी तारतम्य में नगर सुरक्षा समिति ने नागरिकों को सावधान करने हेतु पिछले दिनों रीगल चौराहा, गीता भवन चौराहा, विजय नगर, राजवाड़ा पर जन जागरण अभियान चलाया था। आज कस्तूरी गार्डन में एक सभा रखी गयी जिसमें शहर के वरिष्ठ नागरिकों को एक जगह इकट्ठा कर पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री आबिद खान के आतिथ्य में नगर पुलिस अधीक्षक के.के. शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को समझाईश दी कि वृद्वों को गहने पहनाने के साथ ये भी बतायें कि पुलिस कभी गहनें नही उतरवाती हैं। सभा में सिनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के श्री एन.एस. जादौन, श्री एस.के. सिंध, श्री मकसूद भाई उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन श्री रमेश शर्मा तथा आभार प्रदर्शन श्री अमर जीत सिंह सूदन ने किया।
''द्वितीय नेशनल साईबर क्राईम ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन''
इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल,इंदौर में ''द्वितीय नेशनल साईबर क्राईम ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन'' दिनांक 13.9.2013 को इंदौर संभाग के संभागायुक्त श्री संजय दुबे के मुखय आतिथ्य में संपन्न हुआ । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 2.9.2013 से 13.9.2013 की अवधि में संचालित हुआ।
बीपीआरएंडडी द्वारा प्रायोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु भारतीय सेना के अतिरिक्त केंद्रीय अर्द्धसेनिक बलों, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ एवं देशभर के 15 राज्यों से आये उप निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 31 अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल इंदौर के निदेशक श्री वरूण कपूर एवं मुखय अतिथि श्री संजय दुबे द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।
इस अवसर पर निदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर तथा पुलिस अधीक्षक रेडियो श्री बी.एल.गंधर्व ने मुखय अतिथि को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया । स्वागत भाषण संस्था के उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) श्री सी.एस.चंद्रावत द्वारा दिया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक श्री कपूर ने पीआरटीएस संस्था का परिचय दिया एवं विगत 2 वर्षों से संस्था द्वारा लगातार कीजा रही प्रगति एवं भविष्य की प्रशिक्षण संबंधी उन्नयन क्षमताओं के बारे में मुखय अतिथि को अवगत कराया । श्री कपूर ने बताया कि संस्था में 7 विधाओं एवं 3 सेमिनारों में अब तक 40 प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराये गये है और लगभग 1500 पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया- जिसमें आईटी एक्ट के बारे में नेशनल लॉ युनिवर्सिटी में साईबर लॉ के विभागाध्यक्ष श्री अतुल पाण्डे, कंप्यॅूटर बेसिक्स के बारे में एप्टेक कंप्यूटर के विशेषज्ञ श्री पीयूष सोलंकी, नेटवर्किंग बेसिक्स के लिये डीएवीवी के आई.ई.टी. विभाग के विशेषज्ञ, नेटवर्किंग सिक्युरिटी विषय पर जीएसआईटीएस के विशेषज्ञ, साईबर क्राईम विषय पर टीसीएस में डिजिटल फोरेंसिक्स के ग्लोबल हेड श्री कृष्णा शास्त्री और सिग्निफिकेंट साईबर सिक्युरिटी के श्री मनीष जैन, साईबर अपराधों के अनुसंधान विषय पर अति. पुलिस महानिदेशक श्री आर.के.मिश्रा, साईबर क्राईम सीन मैनेजमेंट विषय पर श्री ओमवीर सिंह, डायरेक्टर, ब्म्त्ज् (भारत-सरकार के ईलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन विभाग के अधीन) श्रीएस.बाबू सीनियर सांईटिफिक ऑफिसर, ब्म्त्ज्, नईदिल्ली, सीडीआर एनालिसिस विषय पर उप पुलिस अधीक्षक रेडियो श्री सुदीप गोयनका, ई.मेल ट्रेसिंग विषय पर इंटरनेट एंड मोबाईल एसोसियेशन ऑफ इंडिया के कंसल्टेंट श्री रक्षित टंडन, सोशल नेटवर्किंग क्राईम इंवेस्टिेशन विषय पर अति.पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह, श्री रामजी श्रीवास्तव, उपुअ सायबर सेल श्री दीपक ठाकुर एवं बैंकिंग फ्राड विषय पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर श्री रमेश रामनानी एवं श्री गोविंद शर्मा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर भारतीय सेना से आये अधिकारी सूबेदार श्री डी.एस. अधिकारी, अर्द्ध सैन्य बल सीआरपीएफ के सहायक सेनानी श्री पवित्र चक्रवर्ती एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के निरीक्षक श्री अनिरूद्ध प्रसाद पाण्डे ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों को बांटा और ऐसे प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी व लाभकारी बताते हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की।
मुखय अतिथि संभागायुक्त इंदौर श्री संजय दुबे ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम संस्था निदेशक श्री वरूण कपूर व समस्त स्टॉफ को इस महत्वपूर्ण सत्र को आयोजित करने हेतु बधाई दी । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्योंके पुलिस बल, सेना एवं अर्द्धसैनिक बल से आये पुलिस अधिकारियों द्वारा रूचि से भाग लेने एवं उनके द्वारा अपने अनुभव व्यक्त करने पर प्रशिक्षण की सार्थकता एवं उसकी सफलता पर संतोष व्यक्त किया गया । देश की सुरक्षा एवं आतंकवादी गतिविधियों को रोकने व आधुनिक टेक्नॉलॉजी का उपयोग कर सायबर अपराध करने वाले तत्वों को रोकने की दिशा में यह सायबर प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी प्रमाणित हुआ । एक ओर जहॉं पुलिस अधिकारीगण प्रशिक्षण में रूचि नहीं लेते है, वहीं निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर द्वारा विभिन्न विधाओं में रूचिकर प्रशिक्षण कोर्सेज प्रारंभ कर देश भर के विभिन्न राज्यों, सेना एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों से पुलिस अधिकारियों को एकत्रित कर सायबर अपराध जैसे गंभीर विषय पर प्रशिक्षण प्रदान कराना इस संस्था ही नहीं प्रदेश की पुलिस एवं मध्यप्रदेश के लिये भी गौरव की बात है । सभी प्रतिभागीगण जिन्होंने यहां प्रशिक्षण प्राप्त किया वह अपने-अपने प्रदेशों/संस्थाओं में जाकर इस क्षेत्र के विशेषज्ञ के रूप में कार्य करेंगे ।
संस्था की ओर से निदेशक श्री कपूर ने मुखय अतिथि श्री संजय दुबे को प्रतीक स्वरूप ''स्मृति चिन्ह'' भेंटकिया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रांजलि शुक्ला, उपुअ (रे) द्वारा एवं श्री सुदीप गोयनका, उप पुलिस अधीक्षक पीआरटीएस इंदौर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
78 आदतन व 91 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 78 आतदन व 91 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
92 स्थायी, 95 गिरफ्तारी व 286 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 92 स्थायी, 95 गिरफ्तारी व 286 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हातोद थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले विक्रम, रामप्रसाद, राजेश, कालू, बद्रीलाल, भानसिंह, शंकरलाल तथा महेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2250 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 12.45 बजे, जल्ला पटैल की गली किराना दुकान के पास खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले अल्लानूर, मुंशी, अमजद तथा शेरू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2260 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 17.30 बजे, रीगल चौराहा के सामने से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 562 एमजीडे इंदौर निवासी रमेश पिता रामचन्द्र (52) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी, तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)