Friday, January 20, 2012

कुखयात नकबजन गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद







इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि इंदौर शहर में चोरी ,नकबजनी के बढ़ते अपराधों के संबध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने  क्राईम ब्रांच को अपराधों की पतारसी करने हेतु निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में, क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंतसिंह राठौर की टीम को पतारसी हेतु लगाया गया था। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व नकबजन अमजद पिता सुजात अली नि0 बजरंग नगर कांकड़ इन्दौर का नकबजनी की वारदातों में लिप्त हैं। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर पकड़ा। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना पलासिया, खजराना, विजयनगर, एमआयजी, लसूडिया, भंवरकुआ क्षेत्रों में बनी मल्टी स्टोरी बिल्डिंगों में एक्टिवा गाड़ी से दिन के समय में घूमकर रेकी करना तथा सूने मकानों में आला नकब से ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, लाखों की विदेशी मुद्रा, कैमरा, मोबाईल फोन, डीवीडी आदि चुराना कबूल किया। आरोपी के द्वाराइन्दौर शहर में डेढ़ दर्जन बारदातें करना कबूल की हैं।
         पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी की निशादेही पर करीबन 8 लाख रू0 का माल बरामद हो चुका हैं। आरोपी पूर्व में थाना क्षिप्रा एवं जूनी इन्दौर में नकबजनी की बारदात में गिरफ्‌तार हो चुका हैं। आरोपी ने दमोह की शादीशुदा महिला को भगाकर उससे विवाह किया था। जिसके शौक पूरे करने के लिये आरोपी अनापशनाप पैसे खर्च करता था। आरोपी मुम्बई की मंहगी होटलों में ठहरता था एवं शराब पीने का शौकीन होकर होटलों में अय्‌याशी करता था। आरोपी ने नकबजनी की वारदातों में मिले माल को मुम्बई में बेचना बताया हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामद करने में टीम के उप निरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार, प्र0आर0 नाथूराम दुबे, दीपक, रजाक, आरक्षक चंदरसिंह ,रणवीरसिंह, अवधेश अवस्थी, जितेन्द्र सेन का सराहनीय योगदान रहा। आरोपी से पूछताछ जारी हैं, इससे अभी और भी नकबजनी के मामलों में माल बरामद होने की संभावना हैं।

रेसकोर्स रोड क्षेत्र मे सरे आम उत्पात मचाकर राहगीरो पर चाकू से हमला कर लूटपाट में आरोपी, पुलिस की त्वरित कार्यवाही से पकड़े गये

इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2012-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री ए.साई. मनोहर ने बताया कि इन्दौर सोमवार रात नशे मे धुत बाईक सवार गुण्डो ने रेसकोर्स रोड क्षेत्र मे सरे आम उत्पात मचाया राहगीरो पर चाकू से हमला कर लूटपाट की । बदमाशो के हमले मे घायल तीन लोगों को एमव्हायएच अस्पताल मे भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर मे नाकेबंदी कर दोपहिया वाहनो की चैकिंग शुरू कर दी थी लेकिन आरोपियो का पता नही चल सका था ।
          हमले मे घायल तीनो व्यक्तियों के नाम शम्भूसिंह, मनोज पिता पूनमचंद निवासी पंचम की फैल तथा कमल पिता श्रीराम निवासी नेहरू नगर है, इन्हे एम्बुलेंस 108 से एमव्हाय पहॅूचाया गया। एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशो ने रात 11.00 बजे रानीसती गेट के समीप कमल को रोका और चाकू मार दिया वह आईसीआईसीआई बैक के राणी सती गेट के समीप स्थित एटीएम मे गार्ड है ।               
              प्रकरण मे अखबारो मे यह खबर प्रमुखता से सनसनी पूर्वक प्रकाशित की गई थी । राकेशसिंह अति0पुलिस अधीक्षक महोदय एवं शैलेन्द्रसिंह चौहान नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों का मनोबल स्तर बनाये रखा गया जोअनुसंधान मे काफी सहयोगी साबित हुआ। सहयोगी स्टाफ द्वारा छोटे छोटे साक्ष्य ,शंकाओ एवं विरोधाभाषो का विश्लेषण बुद्धिमतापूर्ण तरीके से किया गया । लंबी पूछताछ एवं अनुसंधान टीम के आत्म विश्वास के आगे संदेहियो ने घुटने टेक दिये और सभी वारदातो को सिरे से उगल दिया इससे पूर्व के अपराध तो पकडे ही गये ,भविष्य मे इनके द्वारा किये जाने वाले अपराधों पर भी रोक लगी। जघन्य अपराध को पकडना पुलिस के लिये प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था इस अपराध को पकडने मे निम्न अधिकारी/कर्मचारियो की महत्वूपूर्ण सहयोग रहा है - राकेशसिंह अति0पुलिस अधीक्षक प.क्षेत्र झोन क्र02, शैलेन्द्रसिंह चौहान नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज, कैलाश बारिया थाना प्रभारी सदरबाजार, प्रआर0 केलाश चंदेल, आरक्षक ओमवीर सेंगर, प्रआर0 हरिद्वार, आर0 ओमनारायण शुक्ला, रितुराज, कमल पटेल, सुधीर राय।
विवेचना मे मिली महत्वपूर्ण सफलताऍ :-
1-थाना तुकोगंज के अपराध क्र -  64/12 धारा 307/34 भादवि के सनसनीखेज  अपराध का खुलासा जिसमे इन बदमाशों द्वारा लूट के इरादे से फरियादी को घायल किया गया ।
2-थाना तुकोगंज के अपराध क्र - 65/12 धारा 394/397/भादवि केसनसनीखेज अपराध का खुलासा जिसमे इन बदमाशों द्वारा लूट के इरादे से फरियादी को घायल किया गया ।
3-थाना तुकोगंज के अपराध क्र - 66/12 धारा 394 भादवि के सनसनीखेज अपराध का खुलासा जिसमे इन बदमाशों द्वारा लूट के इरादे से फरियादी को घायल किया गया ।
4-लूट के 3 मोबाईल की बरामदगी जो थाना तुकोगंज के अपराध क्र -  64/12 धारा 307/34 भादवि के थाना तुकोगंज के अपराध क्र - 65/12 धारा 394/397/भादवि थाना तुकोगंज के अपराध क्र - 66/12 धारा 394 भादवि है ।
 5-थाना सदरबाजार के अ0क्र0 11/12 धारा 302 भादवि के अपराध का खुलासा जिसमे आरोपियो ने खूद अपने साथी की हत्या कर लाश छिपाने का प्रयास किया ।
6-दो पहिया वाहन मोटर साईकिल हीरोहोण्डा स्टेनर नम्बर.एम0पी0-09/एमक्यू-3371  थाना..अन्नपूर्णा.अ0क्र0.764/11 धारा 379 भादवि की अपराधियो से बरामदगी की गयी।    
7-दो पहिया वाहन मोटर साईकिल/हीरोहोण्डा स्प्लेण्डर नम्बर.एम0पी0-09/एनडी/7700  थाना..एम0जी0रोड अ0क्र0388/11 धारा379 भादवि की अपराधियो से बरामदगी की गयी ।
8-दो पहिया वाहन मोटर साईकिल हीरोहोण्डा करीश्मा नम्बर.एम0पी0-10/एफ-8999थाना.एम0जी0रोड इन्दौर .अ0क्र0472/11 धारा 379 भादवि की अपराधियो से बरामदगी की गयी ।
9-दो पहिया वाहन मोटर साईकिल टीवीएस अपाचे नम्बर.एम पी-09/एमएल-4111 थाना.एम0जी0रोड के .अ0क्र0 515/11 धारा 379 की अपराधियो से बरामदगी की गयी ।
10-दो पहिया वाहन मोटर साईकिलन होण्डा स्टेनर नम्बर एम0पी0-09/एमएस-0376 थाना..एम0जी0रोड के अ0क्र0. 421/11 धारा 379 की अपराधियो से बरामदगी की  गयी ।  
11-दो पहिया वाहन मोटर साईकिल टीवीएस एम0पी0 09 जेवाय 0159 थाना एम0जी0रोड अ0क्र0. 402-11 धारा धारा 379 भादवि की अपराधियो से बरामदगी की गयी । 
12-दो पहिया वाहन मोटर साईकिल टीवीएस स्कूटीनम्बर एम0पी0-09/एसव्हाय-0173 की अपराधियो  से बरामदगी की गयी ।

02 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थाई, 65 गिरफ्तारी व 209 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जनवरी 2012 को 08 स्थाई, 65 गिरफ्तारी व 209 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2011- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2012 को 19.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेद्गाीपुरा रोड़ नं. 2 इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 40/2 परदेद्गाीपुरा इंदौर निवासी द्गिावनारायण पिता दयाराम जाटव (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही कीजा रही है।

Thursday, January 19, 2012

वाहन चोर गिरफ्तार, 01 बजाज स्कूटर बरामद

इन्दौर -दिनांक 19 जनवरी 2012- पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक 18.01.12 को थाना सराफा क्षैत्रांतर्गत फरियादी कैलाद्गा पिता राजमल चोपड़ा (58) निवासी 1830 सुदामानगर इंदौर ने रिपोर्ट की कि खुराल काम्पलेक्स गली, सुभाष चौक से उसका बजाज स्कूटर क्रं. एमपी-09/जेएस/3380 चोरी चला गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सराफा पर अपराध धारा 379 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक सराफा रूपेद्गा द्विवेदी के मार्गदर्द्गान में थाना प्रभारी एस.के.एस. तोमर तथा उनकी टीम के सउनि यादव, आरक्षक राजू सिंग तथा गजेन्द्र द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया तथा पूछताछ की गई तो उसने उक्त वाहन चोरी करना स्वीकार किया ।
    पुलिस सराफा द्वारा आरोपी का नाम पता पूछते उसने अपना नाम माहिद खान पिता इनायत खान (26) निवासी कल्लू मास्टर का मकान गफूर खॉ की बजरिया इंदौर बताया। पुलिस द्वारा आरोपी की निद्गाादेही पर उक्त बजाज स्कूटर क्रं एमपी-09/जेएस/3380 कीमती 10 हजार रूपयें बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ सेआरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है अभी इससे और भी चोरी के वाहन बरामद होने की प्रबल संभावना है।

04 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

27 स्थाई, 56 गिरफ्तारी व 179 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 19 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जनवरी 2012 को 27 स्थाई, 56 गिरफ्तारी व 179 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यहवारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जनवरी 2012- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2012 को 14.45 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर खुड़ैल से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले दिनेद्गा, मुनिया, अब्दुल, हमीद तथा आरिफ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1010 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2012 को 14.45 बजे कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले महेन्द्र पिता जसवंत (28) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 210 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जनवरी 2012- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2012 को 18.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नाद्रा से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले मुकेद्गापिता केद्गा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, January 18, 2012

पुलिस की त्वरित कार्यवाही से, सनसनीखेज सिरियल लूट तथा हत्या के प्रकरण का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्गिचम क्षैत्र राकेद्गा सिंह ने बताया कि दिनांक 16.01.2010 को रात्री 23.30 बजे के करीब कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति प्रथम वाहिनी से लगे हुए व्ही.आय.पी. रोड़ के बस स्टॉप पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है उसके कुछ देर बाद उसके दो दोस्त क्रमद्गाः पिन्टू एवं सुदंरम दीक्षित मोटर साईकिल से लेकर चले गये। करीब 12.30 बजे रात्री भण्डारी अस्पताल से सूचना मिलने पर थाना सदरबाजार से पुलिस जांच के लिए गई उक्त घायल व्यक्ति के बारे में पहले सूचना दी गई थी कि वह दुर्घटना में घायल हुआ है परन्तु भण्डारी अस्पताल में जांच में पता चला कि उसको चाकू मारा गया है। सुबह 06.50 बजे घायल मनीष सोनगरा उम्र 20 साल निवासी गली नं. 6 नन्दबाग कॉलोनी की रक्तस्त्राव एवं ब्रेनहेमरेज से मृत्यु हो गई जो चाकू लगने के कारण हुआ था। जांच में मामला आने के बाद पुलिस द्वारा पिन्टू उर्फ सूर्यांद्गा एवं सुन्दरम उर्फ छोटे दीक्षित की तलाद्गा की गई परन्तु मनीष की मृत्यु के उपरांत यह दोनो फरार हो गये थे। पुलिस कोदेर रात इन्हे पकड़ने में सफलता मिली, जिस पर इनके द्वारा बताया गया कि मृतक मनीष सोनगरा उनका मित्र था तथा लूटे गये मोबाईल के विवाद में उसे चाकू मारा गया है।
    संपूर्ण घटनाक्रम यह है कि मनीष, पिन्टू, सुन्दरम दीक्षित एक अच्छे मित्र है तथा दिनांक 16.01.2012 को रात्री करीब 21.00 बजे नगर निगम स्थित शराब की दुकान से शराब लेकर पीने गये तथा शराब पीने के उपरांत मनीष द्वारा कहा गया कि उसे मोबाईल चाहिए तो सुन्दरम दीक्षित (थाना बाणगंगा में उक्त अपराधी के विरूद्व 201 में 4, 2010 में 1 तथा 2009 में 1 प्रकरण कायम है।) ने कहा कि चलो में अभी दिलाता हुॅ। वाहन चलाने की जवाबदारी पिन्टू उर्फ सूर्यांद्गा को दी गई उसके बाद इनके द्वारा जंजीरवाला चौराहा से तुकोगंज थाना क्षैत्र में 3 जगह घटनाऍ घटित की गई घटनाए 22.45 बजे के मध्य घटित की गई जिस पर थाना तुकोगंज में अलग-अलग 3 लूट एवं हत्या के प्रयास के प्रकरण कायम किये गये। वहॉ से भाग कर अपराधी प्रथम वाहिनी के व्ही.आय.पी. रोड़ स्थित गेट के पास पहुॅचने पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल खत्म हो गया फिर वही पर मोबाईल के बंटवारे आदि को लेकर हुए विवाद के फलस्वरूप चाकू मारा गया और जिसमेंमनीष घायल हो गया। इसके बाद आरोपी पेट्रोल भराकर भी आ गये और घटना की जानकारी मनीष के परीजनों को देने के लिए अपने मित्र राजेद्गा बिहारी को फोन लगाया और उसे एमव्हायएच न ले जाते हुए उसको ईलाज के बहाने पहले अरविन्दो लेकर गये फिर उसे वहॉ से भण्डारी अस्पताल ले गये। (हालाकि मरीमाता चौराहे के पास 108 मिल गया था) इस बीच रक्तस्त्राव के कारण मनीष कोमा में चला गया था और दोनो अपराधी अस्पताल में तब तक साथ रहे जब तक कि उसकी मृत्यु नही हो गई। सुन्दरम दीक्षित के अलावा आरोपी पिन्टू उर्फ सूर्यांद्गा विडियोग्राफी का कार्य करता है जिसे पर्याप्त पैसे भी मिलते है वह कई जगह विडियोग्राफी करने के उपरांत समारोह स्थल से दो पहिया वाहन भी चुराता रहा है। जिससे चोरी के 7 दो पहिया वाहन क्रमद्गाः 2 स्कूटी, 1 अपाचे, 1 हिरोहोण्डा स्पलेन्डर, 1 करिद्गमा, 2 स्टेनर जब्त हुए है। घटना में लुटा गया एक मोबाईल भी जब्त हुआ है। घटना कि प्रकृति एवं पूछताछ से यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपीगण का उद्‌देद्गय लाद्गा को ठिकाने लगाने का था न कि ईलाज कराने का। 108 वाहन आ जाने के कारण उनका यह प्रयास निष्फल हुआ इसकी पुष्टि इस कारण से भी होती है कि वेघायल को एमव्हायएच अस्पताल ले जाने के बजाए अरविन्दो अस्पताल लेकर गये। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेद्गा किया जायेगा जहां से थाना तुकोगंज द्वारा अग्रिम कार्यवाही के लिए उनका रिमाण्ड लिया जायेगा। उक्त पूरी कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.साई. मनोहर एवं पुलिस अधीक्षक पद्गिचम श्री डी. श्रीनिवास वर्मा के मार्गदर्द्गान में संपन्न हुई । उक्त कार्यवाही में मैदानी स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्गिचम जोन- 2 राकेद्गा कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शेलेन्द्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी सदर बाजार कैलाद्गा बारिया एवं थाना सदर बाजार के उप निरीक्षक जयंत मर्द्गाकोले, सउनि विजयनाथ पाण्डे, प्रआर. हरिद्वार, कैलाद्गा, आरक्षक ओमनारायण शुक्ला, सुधीर, रामवीर सेंगर, रितुराज, रामेद्गवर एवं कमल यादव द्वारा अत्यंत मेहनत एवं लगन से कार्य किया गया इस तरह से उक्त गैंग जिसका नेतृत्व सुन्दरम दीक्षित द्वारा किया जा रहा था को पकड़ने में न सिर्फ सफलता मिली अपितु थाना तुकोगंज के तीन गंभीर अपराध सहित सदर बाजार में हत्या व 7 वाहन चोरियों का भी खुलासा हुआ है।
नद्गो से संबंधित अपराध -
1. थाना तुकोगंज- अपराध क्रं. 64/12 कायमी दिनांक - 16.01.12 समय23.00 बजे, धारा 307,34 भादवि, घटना स्थल- रानी सती गेट के पास वायएन रोड़ घटना दिनांक- 16.01.12 के 22.45 बजे, फरियादी- पवन पिता श्रीकृष्ण मीणा निवासी 17 गुन्जन अपार्टमेंट एलआईजी के पास इंदौर मजरूह कमल सिक्युरिटी गार्ड । घटना का संक्षिप्त विवरण - आरोपियों ने मजरूह को जान से मारने की नियत से चाकू से मारकर सीने मे चोट पहुॅचाई।
2. थाना तुकोगंज - अपराध क्रं. 65/12, कायमी दिनांक- 17.01.12 के 02.10 बजे, धारा 394,397 भादवि, घटना स्थल - रेसकोर्स रोड़ बीमा अस्पताल के पास, घटना दिनांक 16.01.12 के 23.00 बजे, फरियादी- पूनमचंद्र पिता भागीरथ निवासी पंचम की फेल, मजरूह मनोज पिता पूनमचंद्र निवासी सदर, विवरण - आरोपियो ने फरियादी का एक मोबाईल छीन कर भाग गये।
3. थाना तुकोगंज- अपराध क्रं. 66/12, कायमी- 17.01.12 के 02.20 बजे, धारा 394 भादवि, घटना स्थल- पंचम की फेल, घटना - 16.01.12 के 23.15 बजे, फरियादी- शम्भू सिंह पिता रंजीत सिंह राजपूत निवासी नई बस्ती पंचम की फेल, विवरण- आरोपियो ने फरियादी का एक मोबाईल छीनकर भाग गये।
4. थाना सदरबाजार- अपराध क्रं. 11/12, कायमी- 17.01.12 के 16.00 बजे, धारा 302भादवि, घटना स्थल- पोलोग्राउन्ड प्रथम बटालियन के सामने बस स्टॉप, घटना- 17.01.12 के 06.50 बजे, फरियादी - शासन द्वारा मृतक मनीष सोनगरा पिता रमेद्गा 20 साल निवासी गली नं. 6 नंदबाग कॉलोनी बाणगंगा इंदौर, विवरण- आरोपियों ने धारदार हथियार से मनीष को मारकर घायल किया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मर्ग जांच पर से कायमी की गई।

09 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन तथा 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

25 स्थाई, 64 गिरफ्तारी व 168 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जनवरी2012 को 25 स्थाई, 64 गिरफ्तारी व 168 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2012 को 12.30 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर एमव्हायएच टैम्पो स्टैण्ड इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विरेन्द्र, मोहम्मद रद्गाीद, जावेद, शेख मोईन तथा शेख मंसूर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1250 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2012 को 12.50 बजे ग्राम भेसलाय से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें कालानी नगर निवासी निर्भय पिता शांतीलाल जैन (50) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 620 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2012 को 14.30 बजे ग्राम सिहादिया से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्तमिलें जोगिन्दर पिता करतारसिंह (50) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2012- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2012 को 17.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पीठ रोड़ महूॅ से हाथ ठेला पर अवैध शराब ले जाते हुये मिले किद्गानगंज निवासी नितिन पिता प्रकाद्गा खटीक (22) तथा पीठ रोड़ महूॅ निवासी पप्पी बाई पति राजू वर्मा (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15 हजार रूपये कीमत की 325 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2011- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2012 को 12.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 5 महुऑ सिमरोल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतेहुये मिले लोहार पिपलिया निवासी रघुनाथ पिता जुगलसिंह ठाकुर (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, January 17, 2012

05 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थाई, 54 गिरफ्तारी व 170 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 जनवरी 2012 को 07 स्थाई, 54 गिरफ्तारी व 170 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 जनवरी 2012- पुलिस थानाचंदननगर द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2012 को 18.30 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर रामानंद नगर इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कमल, बबलू तथा मनोज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2690 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2012 को 11.30 बजे अमलताद्गा होटल के पीछे इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सुरेद्गा तथा कालू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 560 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2012 को 16.15 बजे रेद्गाम गली इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले महादेव, दीपक तथा सोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 220 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2012 को 12.30 बजे बस स्टैण्ड मानपुर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें मानपुर निवासी प्रकाद्गा पिता चंपालाल जाट (35) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 190 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 जनवरी 2012- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2012 को 20.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दद्गाहरा मैदान महूॅ से मोटरसायकल क्रं. एमपी-09/एमक्यू/8808 पर अवैध शराब ले जाते हुये मिले तेलीखेड़ा महूॅ निवासी मुकेद्गा पिता विष्णु प्रभाकर (30) तथा अजय पिता विजय मिश्रा (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपये कीमत की 60 लीटर देद्गाी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2012 को 20.40 बजे ऋषिनगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले बाणगंगा निवासी बबलू पिता द्गिावराम (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 740 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
    पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2012 को 20.15 बजे फोकटपुरा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले मूसाखेड़ी निवासी सूरज पिता विष्णु प्रसाद (20) को पकडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 970 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराबबरामद की गई।
    पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2012 को 18.30 बजे दतोदा से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले गोपाल पिता ओंकार सिंह पटेल (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।