Wednesday, April 6, 2011

०८ आदतन १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०६अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०५ अप्रेल २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१२ स्थायी, ४१ गिरफ्तारी व १६२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०६ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०५अप्रेल २०११ को १२ स्थायी, ४१ गिरफ्तारी व १६२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते १० आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०६ अप्रेल २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०५ अप्रेल २०११ को ९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेमोरियल अस्पताल के सामने आमरोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ७२८ पंचम की फेल इंदौर निवासी राजेष पिता कन्हैयालाल बैरव() को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२०० रूपए कीमत की ६०लीटर कच्ची शराब बरामद की गई ।
पुलिस थाना भवरकुआ द्वारा कल दिनांक ०५ अप्रेल २०११ को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ९५ जीत नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ९७ जीत नगर इंदौर निवासी राधेष्याम पिता ताराचंद बलाई(३७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४०० रूपए कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०५ अप्रेल २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सदर बाजार क्षेत्र इन्दौर से अलग-अलग अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले २६साउथ गाडराखेडी तथा२६/३ जूना रिसाला इंदौर निवासी श्याम पिता गणपतराव (२८)तथा पप्पू पिता भवानी सिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः ७०० रूपए कीमत की २० देषी शराब पाउच तथा८०० रू कीमत की २० देषी शराब पाउच बरामद की गई ।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०५ अप्रेल २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सावेर थाना क्षेत्रान्तर्गत ४ अलग-अलग स्थानो  से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले जगदीष पिता केषुराम प्रजापत (३०)नि. चंद्रावतीगंज,मांगीलाल पिता शंकर बलाई (७६)नि. कमलिया खेडा, प्रकाष पिता हजारीलाल कुमावत(४५),नि. ग्राम रिंगनेदिया तथा मानसिंह पिता रामसिंह राजपूत(६५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः  ७०० रूपए कीमत की २०पाउच, ५५० रू कीमत के १६ पाउच, ६३० रू कीमत के १८ क्वाटर तथा ६३० रू कीमत के १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
पुलिस थाना महूॅं द्वारा कल दिनांक ०५ अप्रेल २०११ को १७.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धार नांका महू से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले जामुनाझिरी थाना धामनोद जिला धार निवासी देवीसिंह पिता बाबूलाल भील(२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५० रूपए कीमत की ५ लीटर कच्ची शराब बरामद की गई ।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ०५ अप्रेल २०११ को ११.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टेण्ड मानपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले मानपुर निवासी अर्जुन पिता सत्यनारायण चौहान (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७१५ रूपए कीमत की १९ क्वाटर शराब बरामद की गई ।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०६ अप्रेल २०११- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०५ अप्रेल २०११ को १०.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरंजनपुर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले स्कीम नं. १७८ इन्दौर निवासी दीपक पिता शंभूलाल (२७) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०५ अप्रेल २०११ को ८.४०बजे विक्रम नगर पानी की टंकी के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गायकवाड निवासी राजेष पिता सत्यनारायण वर्मा (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०५ अप्रेल २०११ को २२.४० बजे मच्छी बाजार इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २८ गौतमपुरा पढंरीनाथ इन्दौर निवासी हीरालाल उर्फ हीरू पिता बालकृष्ण जोषी (२३)  को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टा करते हुए मिले ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ अप्रेल २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०५ अप्रेल २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा थाना क्षेंत्रान्तर्गत ३ अलग-अलग स्थानो  से सट्टा करते हुए मिले राजेष पिता ललित कुमार मिततल (४१) नि. ३५०ए सुदामानगर, प्रकाष सिंधी पिता चेतन (५२) नि. सत्यमल्टी व्दारकापुरी तथा काषीराम पिता बाबूलाल (५४)नि. ऋषि पैलेस कालोनी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल १५६० रूपये तथा सट्टा उपकरण  बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, April 5, 2011

०६ आदतन १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०४ अप्रेल २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० स्थायी, ३६ गिरफ्तारी व ९९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०५ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०४ अप्रेल २०११ को १० स्थायी, ३६ गिरफ्तारी व ९९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते ०१ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ अप्रेल २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०४ अप्रेल २०११ को ९.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरू ढाबे के आगे तलाई नाका सिमरोल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले तलाईनाका इंदौर निवासी रूप् सिंह पिता हीरालाल भील (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपए कीमत की १०लीटर कच्ची शराब बरामद की गई ।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०५ अप्रेल २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०४ अप्रेल २०११ को २२.३५बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलियाहाना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पिपलियाहाना  निवासी सुनील पिता बाबूलाल (२४) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०४ अप्रेल २०११ को २१.००बजे निरंजन पुर देषी कलाली इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २०८ रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी दिनेष पिता हरिषंकर अहिरवार (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०४ अप्रेल २०११ को २१.०० बजे जबरन कालोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले साउथ तोडा निवासी साकिर पिता शफी अहमद  को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना चंदन नगर  द्वारा कल दिनांक ०४ अप्रेल २०११ को १२.१५ बजे सिरपुर तालाब के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सिरपुर इंदौर  निवासी राहुल पिता मुन्नालाल चौहान  (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना किषनगंज  द्वारा कल दिनांक ०५ अप्रेल २०११ को ७.२०५ बजे पत्थर नाला नहर पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पत्थरनाला निवासी बालाराम पिता घॉंसीराम चौहान  (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

बायपास पर उल्टी दिषा में चलकर दुर्धटना कारित करने वाले दोषी २बस,४ ट्रक,तथा ३० चार पहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी १३३ अपारदर्षी फिल्म लगे चार पहिया वाहनों सहित कुल ५८९ वाहनों पर ४०,६०० रूपये अर्थदण्ड,

इंदौर ५ -अप्रैल-२०११, यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात अधिकारियों की तीन टीम बनाकर आज के विषेष अभियान की कार्यवाही सम्पन्न की गयी ।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्वीक्षेत्र प्रदीप सिंह चौहान के नेतृत्व वाली टीम व्दारा आज प्रातः १० बजे से दोपहर २ बजे तक बायपास पर लाभ गंगा गार्डन की ओर ओर गलत दिषा में आने वाले वाहनों कार्यवाही करते हुए २ बस,४ ट्रक तथा ३० चार पहिया वाहन जिसमें कार/जीप अर्थदण्ड किया गया । प्रत्येक बस पर ६०० रूपये तथा प्रत्येक ट्रक वाहन पर १००० रूपये तथा प्रत्येक चार पहिया वाहन पर २०० रूपये अर्थदण्ड किया गया ।
थाना प्रभारी यातायात पूर्वीक्षेत्र श्री एच.एस.रधुवंषी के नेतृत्व वाली टीम व्दारा रिंगरोड़ पर बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ४०३ दुपहिया वाहनों के चालकों व्दारा हेलमेट नहीं लगाये पर,१७ चार पहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर तथा ६८ चार पहिया वाहनों में मानक के अनुसार फिल्म न लगी होने की स्थिती में रिंगरोड़ पर कार्यवाही की गयी ।
निरीक्षक श्री अरविन्द तिवारी वाली टीम व्दारा रेसकोर्स रोड़ पर ६५ नियम विरूध्द काली फिल्म लगे चार पहिया वाहनों पर कार्यवाही की गयी । निरीक्षक श्री रधुवंषी एवं निरीक्षक श्री अरविन्द तिवारी की टीम व्दारा कुल २५३ वाहनों पर कार्यवाही करते हुए २९,४०० रूपये अर्थदण्ड किये गये है । ,

,

अवैध वसूली व ब्लेक मेलिंग से तंग होकर की हत्या

         
इन्दौर-दिनांक ०५ अप्रेल २०११-दिनांक १.४.२०११ को रात्रि लगभग ११.०० बजे के आसपास थाना लसूडिया के अंतर्गत तुलसी नगर पुलिया के पास  संजय ठाकरे पिता नामदेव ठाकरे उम्र ३४  निवासी एलआईजी पुलिस लाईन इन्दौर की अज्ञात हमलावरो व्दारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस पर थाना लसूडिया में अप.क्र.२२३/११ धारा ३०२ भादवि २५,२७ आर्म्स एक्ट का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया । घटना काफी सनसनी खेज होने से मौके पर तत्काल ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव, पुलिस अधीक्षक श्री निवास वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ,ज्येष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉं. सुधीर शर्मा एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुॅंचे एवं आवष्यक दिषानिर्देष दिये ।
घटना का मुख्य कारण  मृतक संजय ठाकरे के व्दारा किषोर पटेल से अवैध वसूली एवं महालक्ष्मी नगर एवं  तुलसी नगर क्षेत्र में खाली प्लाटो पर हो रहे निर्माण में नक्षे पास कराने को लेकर लगातार ब्लेक मेलिंग कर रहा था। जिससे परेषान होकर किषोर पटेल ने अपने साथियो कमलेष वर्मा , सोनू पटेल एवं शूटर बलविन्दर बिहारी के साथ मिलकर दो लाख रूपये बलविन्दर बिहारी को देकर हत्या की योजना बनाई तथा घटना दिनांक  को शाम से ही किषोर पटेल अपनी काली टाटा सफारी नं एमपी०९/सीसी/४१४४ अपने साथियों के सहित साथ संजय ठाकरे का पीछा किया तथा मौका मिलते ही तुलसी नगर पुलिया के पास संजय ठाकरे की गाडी को ओवर टेक कर रोक लिया तथा गोली मारकर हत्या कर दी ।
पुलिस ने किषोर पटेल , सोनू पटेल , कमलेष वर्मा को गिरफ्‌तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी को जप्त कर लिया है एवं बलविन्दर बिहारी फरार घटना के बाद किषोर पटेल अपने साथियो के साथ मेंहदीपुरी बालाजी दर्षन हेतु चले गये । प्रकरण की विवेचना की जा रही है तथा घटना में अन्य सहयोगियो के संबंध में भी तथा अन्य आरोपियो के संबंध में भी विवेचना जारी है ।
घटना की खुलासा में मुख्य रूप से नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर अमरेन्द्र सिंह और उनकी टीम थाना प्रभारी लसूडिया विजय शंकर व्दिवेदी , कोबरा -२ के प्रभारी एएसआई आर.सी.एस परिहार थाना विजयनगर थाना खजराना थाना एमआईजी एवं थाना लसूडिया के उ.नि. जमरे व खूफिया टीम के आषाराम , रज्जाक , विजय परिहार,विजय भदौरिया आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही । उक्त टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व्दारा उचित पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Monday, April 4, 2011

लूट का प्रयास करने वाले तीनो आरोपी गिरफ्तार, लूट में उपयोग की गई मोटरसायकल जप्त

इन्दौर - दिनांक ०४ अप्रेल २०११- पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को पलासिया थाना क्षेत्रांतर्गत फरियादीया नीलम पति विवेक फडके (२४) निवासी १४१ सी तिलक नगर एक्सटेंषन इंदौर ने रिपोर्ट किया कि कल वह शाम करीब २१.०० बजे जब संविद नगर सब्जी मंडी गली से जा रही थी तो अज्ञात तीन लडके मोटरसायकल पर सवार होकर आये तथा उसके गले से सोने की चैन खिचने का प्रयास किया । फरियादी द्वारा शोर मचाने पर तीनो लडके अपनी हिरोहोन्डा पेषन प्लस मोटरसायकल नं. एमपी-०९/एनबी/६७२५ पर भाग गये। फरियादीया की रिपोर्ट पर थाना पलासिया पर अपराध धारा ३९३ भादवि के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व कुमार सौरभ के मार्गदर्षन में, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पांडे के निर्देषन में थाना प्रभारी पलासिया जे.जी.चौकसे तथा उनकी टीम के आरक्षक पृथ्वी तथा उमाषंकर द्वारा फरियादीया के बताये हुलिया तथा मोटरसायकल के आधार पर कृष्णबाग कॉलोनी इंदौर से रवि पिता किषोर वर्मा (२४) को पकडा व पूछताछ की तो उसने अपने अन्य दो साथी राहुल तथा नितीन के साथ उक्त लूट के प्रयास की घटना कारित करना स्वीकार किया। रवि पिता किषोर वर्मा (२४) निवासी कृष्णबाग कॉलोनी इंदौर की निषादेही पर उसके अन्य साथी राहुल पिता भगवान सिंह गेहलोत (२०) निवासी २६७ कुलकर्णी का भट्टा इंदौर तथा नितीन पिता विपुल जैन (२१) निवासी संविद नगर इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लूट के प्रयास में उपयोग की गई उक्त मोटरसायकल हिरोहोन्डा पेषन प्लस नं. एमपी-०९/एनबी/६७२५ जप्त की गई। आरोपियो से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, इनसे और भी लूट की घटनाओ का पता चलने की प्रबल संभावना है।

सत्यानंद योग केन्द्र इंदौर, द्वारा संजीवनी बाल मित्र केन्द्र छत्रीपुरा पर ७ दिवसीय योग साधना शिविर का आयोजन

इन्दौर - दिनांक ०४ अप्रेल २०११- दिनांक ४-४-२०११ से उपेक्षित बच्चों हेतु संचालित संजीवनी बाल मित्र केन्द्र पर बच्चों एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारियों हेतु स्वास्थ्य रक्षा एवं योग प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया है। केन्द्र पर अध्ययनरत बालको एवं अधिकारी कर्मचारियों के लिए अलग समय रखा गया है। योग शिक्षा स्वामी श्रवणकुमार योग गुरू एवं श्री दीपक नागर जी द्वारा निशुल्क दी जा रही है। उक्त शिविर में मात्र आधा घंटे के प्रशिक्षण में सभी अधिकारी कर्मचारी वरिष्ठ नागरिक निशुल्क शामिल होने हेतु सादर आंमत्रित है आयोजन सत्यानंद संस्था द्वारा किया गया है।
१. बच्चों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर :- शाम समय दिन ०५-०० से ०५-३० बजे तक नियमित एक सप्ताह के लिए बहु स्तरीय योग प्रणाली।
२. स्वास्थ्य रक्षा शिविर :- समय शाम ०५-४५ से ०६-१५ बजे तक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के लिए, तनाव मुक्ति , समय प्रंबधन,  लम्बे समय तक तरोताजा रहना एवं अच्छे स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान एवं अस्थमा , गठिया , मधुमेह , पाचन संस्थान के रोगो और यौगिक प्रबंधन का शिक्षण नियमित एक सप्ताह के लिए शिविर का आयोजन उपरोक्त संस्था द्वारा किया गया है।

०४ आदतन १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०४ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२३ स्थायी, ०१ फरारी, ७९ गिरफ्तारी व १२१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०४ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को २३ स्थायी, ०१ फरारी, ७९ गिरफ्तारी व १२१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले १२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ अप्रेल २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १६.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेठी नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले देवेन्द्र, रितेष, पप्पू, विनोद, मुकेष, रवि तथा रितेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४८५ रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को २०.३० बजे इमली बाजार इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले विनोद, प्रवीण, अनोखीलाल, मोनी तथा मनीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०९ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०४ अप्रेल २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदबाग इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले राजाराम नगर इंदौर निवासी दीपक पिता नंदलाल तथा गोविंद नगर खारचा निवासी राजेन्द्र पिता जसवंत सिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७६० रूपए कीमत की ३८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १९.४५ बजे चमार मोहल्ला हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले काकरिया निवासी अखलेष पिता मोहन (३२), हातोद निवासी राधेष्याम पिता चेनाजी (५५) तथा हाट मैदान निवासी भगवता बाई पति मेहरबान सिंह (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७०० रूपये कीमत की १७ बॉटल बियर तथा २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १२.४५ बजे जूना रिसाला से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राकेष पिता लक्ष्मण लोधी (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८८० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १८.०० बजे चंद्रावतीगंज पोटलोद चौराहा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले इषान पिता कमल हरिजन (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७७० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १८.०० बजे ग्राम पिवडाय से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रंजीत पिता भागीरथ भील (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १२.०० बजे लुनियापुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजू पिता नारायण मराठा (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०४ अप्रेल २०११- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १०.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम पगारा धरमपुरी निवासी मकसूद पिता जामगीर (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
             पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को २०.३० बजे षिवधाम मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले फिरोज गांधी नगर इंदौर निवासी आषीष पिता दिलीप पाल (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ खंजर बरामद किया गया।
          पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को १२.१५ बजे मच्छी बाजार इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कोयला बाखल निवासी दीपक पिता छोटेलाल (३१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०३ अप्रेल २०११ को २०.३५ बजे पडाव चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मेहतर मोहल्ला निवासी प्रभू पिता बलराम (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, April 3, 2011

फर्जी दस्तावेजो के आधार पर, बैंको द्वारा फायनेंस वाहनो को रजिस्टर्ड कर धोखाधडी करने वाले ०६ आरोपी गिरफ्तार, ४० लाख रूपये से अधिक के ०९ चार पहिया वाहन जप्त

इन्दौर - दिनांक ०३ अप्रेल २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक २९.०३.११ को थाना राजेन्द्र नगर इंदौर पर ऋतुराज सिंह सीनियर मैनेजर एचडीएफसी बैंक द्वारा संदीप सिंह ठाकुर निवासी ४८४ जवाहर नगर प्रोविनेन्ट एकेडमी स्कूल जबलपुर व अन्य के खिलाफ एचडीएफसी बैंक द्वारा ०७ लाख ५० हजार फायनेंस की गई टवेरा गाडी इंजन नं. ३एचके११२२०५, चेसिस नंबर एम६एबी६०५एचएएच१११५६८ को फर्जी दस्तावेजो के आधार पर इंदौर आरटीओ में एमपी-०९/सीएच/७४४३ पर राजेन्द्र पिता अंबाराम पटेल निवासी २६५ बिजलपुर इंदौर के नाम रजिस्टर्ड होने की जानकारी प्राप्त होने पर बैंक के साथ की गई धोखाधडी के संबंध में रिपोर्ट लिखाई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना राजेन्द्र नगर पर अपराध क्रं. १५५/११ धारा ४२०,४०६,३४ भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
                 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोज सिंह के मार्गदर्षन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिंह तोमर के निर्देषन में, थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर जयंत राठौर व उनकी टीम को विवेचना के दौरान पता चला कि अंतराज्जीय गैंग बैंको में अपने लोगो से बैंको से वाहन फायनेंस कराकर वाहन विक्रय करने वाली एजेन्सियों द्वारा जारी सेल लेटर इनवाईस बीमा पॉलिसी को संबंधित आरटीओ कार्यालय में प्रस्तुत न करते हुए अन्य शहरो में वाहनो को विक्रय कर फर्जी सेल लेटर इनवाईस बीमा पॉलिसी बेचे गये व्यक्ति के नाम पते पर तैयार कर इंदौर आरटीओ कार्यालय व अन्य शहरो के आरटीओ कार्यालय में उनके नाम पर रजिस्टर्ड कराकर, बैंको द्वारा फायनेंस किये गये लाखो रूपये धोखाधडी पूर्वक हडप लेती है।
                 बैंको द्वारा फायनेंस वाहनो को इन्दौर आरटीओ कार्यालय में रजिस्टर्ड कराने वाले १. संदीप उर्फ अंकित ठाकुर पिता खेमसिंह ठाकुर निवासी जवाहर कॉलोनी आधारतल जबलपुर तथा इसके अन्य साथी २. कमल पटेल पिता मोरध्वज पटेल निवासी ग्राम धरावरा थाना बेटमा जिला इंदौर, ३. मोहम्मद सफी पिता इंदुजी खत्री निवासी १२९ स्नेहलतागंज इंदौर, ४. अतीष उर्फ राजेष विष्वकर्मा पिता गोविन्द शर्मा उर्फ राधेलाल विष्वकर्मा निवासी मानेगॉव रांझी जबलपुर, ५. जगदीष उर्फ जग्गु अन्ना निवासी संजय नगर रांझी जबलपुर, ६. दुर्गेष पिता रूपनारायण शर्मा निवासी अषोक नगर आधारतल जबलपुर से, बैंको द्वारा फायनेंस कराये गये ०९ वाहन जिसमें टवेरा-१, टाटा एसी-४, इंडिका कार-२, तूफान-१, वैगनऑर-१, कुल कीमती ४० लाख रूपये से अधिक के वाहन जप्त किये गये तथा उपरोक्त आरोपियो को पकडा गया।
               आरटीओ कार्यालय इंदौर में उक्त वाहन टवेरा नं. एमपी-०९/सीएच/७४४३, वैगनऑर नं. एमपी-०९/सीजे/१४२६, तूफान नं. एमपी-०९/बीसी/३११०, टाटा एसी नं. एमपी-०९/एलपी/०८४९, एमपी-०९/एलपी/१३३९, एमपी-०९/एलपी/११४९, इंडिका कार वेस्ता नं. एमपी-०९/सीएच/२३७० व इंडिका कार नं. एमपी-४९/टी/०२६१ रजिस्टर्ड हुई है। उक्त आरोपियो द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर कई वाहन अन्य शहरो में भी फर्जी रूप से बेचे गये है। आरोपिगणो से पूछताछ की जा रही है, इनसे धोखाधडी के अन्य मामलो का भी पता चलने की प्रबल संभावना है।

०२ आदतन २२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ अप्रेल २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०२ अप्रेल २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।