Monday, September 28, 2020

चोरी की योजना बनाते हुए 04 सदस्यीय नाबालिग किशोरों की गैंग इंदौर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में।


·        आरोपियों से पूर्व में चोरी किये गए 12 एंड्राइड मोबाइल फोन, तथा चोरी करने में प्रयुक्त औजार टॉमी, स्क्रू ड्राइवर, पेंचकस आदि बरामद।

·        नशा तथा शौक पूरा करने के लिए राहगीरों से झपट्टा मार छीन लेते थे मोबाइल।

·        पूछताछ जारी, अन्य घटनाओं के खुलासा होने की सम्भावना।

 

इंदौर - दिनांक 27 सितम्बर 2020 -क्राइम ब्रान्च इंदौर को मुखबिर तन्त्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति थाना परदेशी पुरा क्षेत्र में कल्याणी मिल परिसर के पीछे झाड़ियों में चोरी की योजना बना रहे हैं, जिनके द्वारा पूर्व में कहीं घटना कारित करने की आशंका है तथा उनके पास चोरी का मश्रुका भी हो सकता है। सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री राजेश दंडोतिया द्वारा क्राइम ब्रान्च की एक टीम का कार्यवाही हेतु गठन किया गया।

 

क्राइम ब्रान्च की गठित टीम ने थाना परदेशीपुरा पुलिस के साथ, संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल्याणी मिल परिसर के पीछे से चार नाबालिग आरोपियों को दुकानों में चोरी करने की योजना बनाते हुए पकड़ा जोकि परस्पर  रैकी करने, ताला तोड़कर चोरी करने, और भागने के सम्बध में गपशप कर रहे थे। पकड़े गए सभी 04 आरोपी  15 से 17 वर्ष के किशोर हैं जोकि शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 12 महंगे एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुए जोकि उन्होंड राहगीरों से छीने थे अथवा  कुछ चोरी किये थे, साथ ही स्क्रू ड्राइवर, टॉमी पेंचकस आदि औजार बरामद हुए

आरोपीगणों को थाना परदेशीपुरा के अपराध क्रमांक 601/20 धारा 401 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से बरामद मश्रुका के सम्बंध में तफ्तीश की जा रही है।




· थाना एरोड्रम क्षेत्र में गत वर्ष अप्रैल में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपीगण गिरफ्तार।

·        आरोपियों ने नशे के दौरान विवाद में कर दी थी, अपने ही दोस्त की हत्या।

 

 इंदौर- दिनांक  27 सितंबर 2020 -  लंबित मर्गो के निराकरण हेतु पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री योगेश देशमुख , पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद्र जैन द्वारा निर्देश दिये गये थे। निर्देश के पालन में थाना एरोड्रम के मर्ग सदर की समीक्षा के दौरान पाया गया कि घटना दिनांक 02.04.2019 को मृतक योगेश पिता यादवराव बाघमारे उम्र 35 वर्ष निवासी प्रजापत नगर थाना द्वारिकापुरी इंदौर की मौत उसके शरीर पर आयी चोटों के कारण हुई थी, जो कि प्रथम दष्ट्या धारा 302 भादवि. का अपराध प्रतीत हो रहा था। तत्समय नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज एवं थाना प्रभारी एरोड्रम द्वारा उक्त तथ्य पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद्र जैन के संज्ञान में लाया जाकर  निर्देशानुसार मर्ग सदर में धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

          थाना प्रभारी एरोड्रम श्री राहुल शर्मा व उनकी टीम द्वारा मृतक के परिजन एवं उसके दोस्तों से पुछतांछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई की मृतक नशा करने का आदि था तथा दोस्तों के साथ नशा करता था । घटना के एक दिन पूर्व आरोपियों का नशा (टिकट) की बात को लेकर मृतक योगेश से विवाद हुआ था।  उक्त तथ्य प्रकाश में आने पर मृतक के दोस्तों  आकाश उर्फ बिट्टू पिता मांगीलाल तंवर उम्र 27 वर्ष निवासी पंचवटी नगर इंदौर एवं कालू उर्फ मूलचंद्र प्रजापत उम्र 26 वर्ष निवासी रामवली नगर इंदौर से घटना के संबंध में पुछतांछ की गई। जो उनके द्वारा मृतक योगेश के साथ पंचवटी नगर आरएपीटीसी रोड़ पर मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया ।

आरोपीगण द्वारा घटना के समय इनके साथ एक अन्य आरोपी राकेश मसल्टी थाना छत्रीपुरा का भी साथ होना बताया गया है। उक्त आरोपी वर्तमान में थाना छत्रीपुरा से अवैध शराब के प्रकरण में जेल में निरूध्द है। आरोपी आकाश ने हत्या की शंका से बचने के लिए मृतक योगेश को स्वयं ऑटों में एमवाय अस्पताल ले जाना भी स्वीकार किया है।

          तीनों आरोपीगण शातिर किस्म के आदतन अपराधी है । आरोपी आकाश के विरूध्द विभिन्न थानों में करीबन आधा दर्जन अपराध पंजीबध्द है । आरोपी कालू के विरूध्द थाना मल्हारगंज में हत्या का एक प्रकरण एवं आरोपी राकेश मसल्टी थाना छत्रीपुरा इंदौर का निगरानी बदमाश होकर विभिन्न थानों में एक दर्जन अपराध पंजीबध्द है।

 

         उक्त अंधे कत्ल का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद्र जैन, अति. पुलिस अधीक्षक जोन- 02 पश्चिम श्री प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी एरोड्रम श्री राहुल शर्मा, उनि. बी एस राठौर, सउनि. रविराज सिंह बैस, आरक्षक 2864 कृष्णा पटेल, आरक्षक 1990 पवन पाण्डेय, एवं आरक्षक 2252 अरविन्द सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक पश्चिम द्वारा उक्त टीम को नगद ईनाम से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।



Sunday, September 27, 2020

अहमदाबाद गुजरात से अपह्रत किशोरी, इंदौर क्राइम ब्रान्च ने की दस्तयाब।

 

★ अपहरणकर्ता को लिया हिरासत में।

★ धारा 363, 366 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट के अपराध के तहत अहमदाबाद से नाबालिग किशोरी को जबरन व्यपहृत कर, इंदौर लाया था अपहरणकर्ता।

★ होटल से किशोरी दस्तयाब, चार पहिया वाहन भी हुआ बरामद।

 

दिनांक  27 सितम्बर 2020 - क्राइम ब्रान्च इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक अहमदाबाद शहर के वटबा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को व्यपहृत कर अपने साथ ले आया है, जोकि इंदौर के किसी होटल में ठहरा है। सूचना पर क्राइम ब्रान्च की टीम ने पतारसी करते हुए मधुमिलन चौराहे के पास एक होटल से अपहरणकर्ता इमरोज नफीस अहमद मेव निवासी अमन प्लाजा बीबी तालाब के पास अहमदाबाद को हिरासत में लिया तथा उसके कब्जे से नाबालिग किशोरी को दस्तयाब  किया,  युवक के कब्जे से एक चार पहिया वाहन क्रमांक GJ 27 BL 6684  को बरामद किया गया

आरोपी नाबालिग किशोरी से व्याह करने के उद्देश्य से उसे अपने साथ व्यपहृत कर भगा लाया था जिसके परिपेक्ष्य में किशोरी के परिजनों ने गुजरात के थाना वटबा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के विरुद्ध अपहरण, व्यपरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा कायम किया गया था।

अपहरणकर्ता आरोपी, को पकड़कर किशोरी को दस्तयाब कर  गुजरात पुलिस टीम के सुपुर्द अग्रिम कार्यवाही हेतु किया गया है।




मैरिज हॉल से जेवारात व नगदी से भरा बैग चुराने वाले 03 आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में।


★ आरोपियों में 17 वर्षीय किशोर नाबालिग भी है शामिल।

★ करीबन 01 लाख 30 हजार रू के सोने के जेवरात बरामद।

★ चंदननगर के दस्तूर मैरिज गार्डन से चुराया था आरोपियों ने बैग, सोने के अलावा नगदी भी थी बैग में।


इंदौर -दिनांक 27 सितंबर 2020 - संपत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी के दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि लॉकडाउन के बाद स्वर्ण व्यापारियों की दुकाने खुल जाने से कुछ संदिग्ध लोग सोने के जेवरात लेकर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं जिनके पास चोरी का माल होने की संभावना है। सूचना पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने मुखबिर से ज्ञात सूचना के आधार पर पतारसी करते हुये 03 संदेहियों को पकड़ा जिनसे नाम पता पूछने पर उन्होंनें अपने नाम रवि पिता कन्हैया लाल बैरागी, उम्र 27 वर्ष निवासी 162 बी नागिन नगर इंदौर 2. गोविंद सिंह सलूजा पिता उजागर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी आकाश नगर शिव मंदिर के पास सेक्टर ई चंदननगर को होना बताये तथा किशोर राजेश परिवर्तित नाम नाबालिग है। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से बरामद सोने के कान के झुमके, मंगलसूत्र, बरामद हुये जिनके संबंध में हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उपरोक्त जेवरात चंदननगर थाना क्षेत्र के दस्तूर मैरिज हॉल से चोरी करना बताया जिसमें उन्होंनें खुलासा किया माह फरवरी में दस्तूर हॉल में विवाह कार्यक्रम होने से वह लोग पहले रैकी करते रहे उसके बाद भीड़भाड़ होने पर मैरिज हॉल में घुसकर एक बैग चोरी कर भाग गये थे जिसमें सोने के जेवरात तथा 20 हजार नगदी के अलावा कुछ पैसों के लिफाफे भी थे।

 आरोपियों ने बताया कि तत्समय मश्रूका छुपा दिया था तथा बाद में बेचकर हिस्सा बांटने की बात हुई थी किंतु लॉकडाउन में सराफा बंद होने से बेच नहीं सके उसके बाद आरोपी रवि पिता कन्हैया अन्य वारदात के चलते थाना एरोडम के मामले में जेल चला गया तथा मश्रूका उसी के कब्जे में था इसलिये हिस्सा नहीं बांट सके फिर जब वह जेल से बाहर आया तो उसके परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केन्द्र भेज दिया इसलिये कुछ और दिनों तक हिस्सा बांटने की बात टल गई किन्तु अभी चोरी का सोना बेचने की जुगत में निकले थे जोकि क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में आ गये।

       पुलिस टीम ने आरोपियों से करीबन 26 ग्राम सोना बरामद कर थाना चंदननगर पुलिस के सुपुर्द किया जिसमें अपराध क्रमांक 120/20 धारा 379 भादवि की वारदात का खुलासा हुआ है।




थाना चंदन नगर द्वारा एरिया डोमिनेशन मार्च निकालकर क्षेत्र के गुण्डों को चेक किया गया । कुल 7 गुण्डों को थाने लाकर राउंडअप किया व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई*

 



इंदौर-दिनांक 27 सितम्बर 2020-  शहर में अपराध नियंत्रण हेतु  उप हानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर में सक्रीय गुंडो की धरपकड़ एवं उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था  उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम श्री महेश चंद जैन, अति. पुलिस अधीक्षक जोन 2 महोदय श्री प्रशांत चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा महोदय श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर को निर्देशित किया गया था।

        उक्त निर्देश के पालन में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा चंदन नगर क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन मार्च निकालकर सभी गुण्डों को चेक किया गया व सूचीबद्ध गुण्डों को थाना लाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की  जा रही है।

        एरिया डोमिनेशन मार्च में थाना चंदन नगर पुलिस टीम व पीटीएस बल द्वारा सभी गुण्डों को उनके घरों पर चेक किया गया व जो हाजिर नहीं मिले उन्हें थाना हाजिर होने की हिदायत दी गई 

    उक्त बदमाशों को पकड़ने व कार्यवाही करने में निरीक्षक श्री योगेश सिंह तोमर, उनि विशाल यादव, उनि संदीप पोरवाल, उनि विशाल परिहार, प्रआर राकेश सिंह, आर सुरेन्द्र, आर दिलीप व पीटीएस बल की सराहनीय भूमिका रही ।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 73 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 

 

 

इन्दौर-दिनांक 27 सितबंर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 26 सितबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 27 सितबंर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 73 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-        

 

39 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 सितबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 39 आदतन एवं 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

 

06 गैर जमानती, 01 गिरफ्तार वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितबंर 2020 को 06 गैर जमानती, 01 गिरफ्तार, वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 

अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 26 सितबंर 2020 का 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका मंदिर के पास माता मंदिर के पास विनोबा  नगर इंन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,  विनोबा नगर निवासी विकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 सितबंर 2020 को 21.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बंजारी माता मंदिर के पास भट्टा रोड भागीरथपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,  51 स्कीम नं चैकी के पास निवासी जयसिंह भाटी किो पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रुपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                 पुलिस थाना  हातोद द्वारा कल दिनांक 26 सितबंर 2020 को 16.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पडाव चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हातोद निवासी विजय को पकडा  गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 26 सितबंर 2020 को 15.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बसांद्रा मंदिर के सामने इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बसांद्रा निवासी राजेश को पकडा  गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

               

 

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 

 

अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना बाणगंगा  द्वारा कल दिनांक 26 सितबंर 2020 को 15.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  बाणगंगा नाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिल, धर्मशाला के पीछे जबरन कालोनी छोटी ग्वालटोली इंदौर निवासी मनीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे  अवैध चाकु जप्त किया गया ।

                पुलिस थाना तंकोगंज द्वारा कल दिनांक 26 सितबंर 2020 को 12.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कबीर चैक मे आम रोड गोमा की फेल इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 10/1 गोमा की फेल इंदौर निवासी रवि चैधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके छुरा जप्त किया गया।

                पुलिस थाना आजादनगर  द्वारा कल दिनांक 26 सितबंर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  एम पी इ कार्यालय मुसाखेडी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 53 अजयबाग कालेनी मुसाखेडी इंदौर निवासी लक्की उर्फ लोकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके चाकु जप्त किया गया।

 

                                पुलिस थाना गांधीनगर  द्वारा कल दिनांक 26 सितबंर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दुध डेरी  के सामने अरिहन्त नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 244 अरिहन्त नगर इंदौर निवासी अरुण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके तलवार जप्त किया गया।

 

 

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।