Saturday, November 30, 2013

20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनीआजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी व 312 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी व 312 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 16.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अहिरखेड़ी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मुरली, सुनिल, आकाश, काला, मुकेश तथा दीपक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2140 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 17.00 बजे, सांवेर रोड़ इंदौर सेसट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त रूबीना फेक्ट्री सांवेर रोड़ निवासी इरशाद पिता दिलशेख (27) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1180 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 19.00 बजे, मदीना नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त कोहीनूर कॉलोनी निवासी शकील पिता शब्बीर (32) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 19.00 बजे, गौतमपुरा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले अनिल पिता राधौमल (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 485 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 13.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पातालपानी रेल्वे स्टेशन के सामने से अवैध शराब ले जाते मिले पातालपानी निवासीदुलेसिंह पिता शोभाराम (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 120 रूपयें कीमत की 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2013 को 17.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टेम्पो स्टैण्ड मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले इंद्रा एकता नगर निवासी कम्मू उर्फ अनिल पिता बाबूलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
              पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, November 29, 2013

इन्दौर पुलिस की अपहरणकर्ताओं से मुठभेड, 25 लाख रूपये की फिरौती मांगने वाले बदमाशों से व्यापारी को मुक्त कराया

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013-  पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इंदौर श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि दिनांक 27.11.13 की शाम उमाकांत गोयल उर्फ टीके पिता जगन्नाथ (49) निवासी 1062 छोटा बाजार महू का अपने घर से किसी काम के लिये महू कस्बे मे गया था। रात्रि 10.00 बजे तक उमाकांत उर्फ टीके के वापस घर नही लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो उमाकांत की मोटरसायकल पीठ रोड पुलिया के पास मय चाभी के मिली। उमाकांत उर्फ टीके को आस पास तलाश करते नही मिलने पर थाना महू 27.11.13 के 23.50 बजे गुम इंसान क्रमांक 94/13 पंजीबद्ध किया गया। उमाकांत उर्फ टीके के लडके अतुल गोयल के मोबाईल पर उनकी रिहाई के लिये फिरौती के रूप मे 01 करोड रूपये की मॉग की गई तथा अपहरणकर्ता द्वारा धन न देने पर उन्हे मारने की धमकी दी गई। मामला रूपयों की फिरौती का पाया जाने से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों श्री मान पुलिस महानिरीक्षक महोदय इंदौर जोन इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी, डी.आय.जी. श्री राकेश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इंदौर श्री अनिलसिंह कुशवाह को घटना से अवगत कराया गया जिस पर उनके द्वारा तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध करने तथा अपराधियों को पकडने एवं अपहृत को छुडाने के संबंध मे निर्देश व मार्गदर्शन दिया गया। उक्त घटना के संबंध मे थाना महू पर अपराध क्रमांक 854/13 धारा 364 ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 
        उमाकांत उर्फ टीके को अपहरणकर्ताओं के कब्जे से मुक्त कराने के लिये ए.एस.पी महू श्री अरविंन्द तिवारी के नेतृत्व मे चार  टीमे गठित की गई। एक पार्टी मे तीन मोटर सायकल पार्टी बनाई गई जिसमे आर कमल, आर राघवेन्द्र, आर प्रकाश, आर प्रकाश मीणा, आर प्रज्ञानंद थे। दूसरी टीम मे ए.एस.पी. महू के नेतृत्व मे प्रआर कैलाश, प्रआर परमानंद, आर मुन्नालाल यादव आर विजय मौर्य थे। तीसरी टीम मे एस.डी.ओ.पी महू श्री अरूण कुमार मिश्र के नेतृत्व मे थाना प्रभारी महू श्री डी.एस चौहान आर मनोज , आर विजय सिंह व आर केदार थे, इस टीम मे उमाकांत उर्फ टीके को जानने पहचानने वाले कर्मचारियों का रखा गया। 
        दिनांक 28.11.13 को सुबह 10.00 बजे से 02.00 बजे के बीच 3-4 बार अपहरणकर्ताओं के फोन आये एवं अन्ततः 25 लाख रूपये मे राजी होकर 02.30 बजे राउ गोलचौराहे के पास मामा के ढाबे पर अकेले स्कूटी पर पैसे लेकर बुलाया गया। योजनानुसार ढाबे के आस पास सभी टीमों को सक्रिय किया गया।  किन्तु करीब 01 घंटे तक वहॉ कोई नही आया। उसके बाद अपहरणकर्ताओं ने पैसे लेने का स्थल बदलकर इंदौर बायपास पर बुलाया। बायपास पर सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी के पास अतुल को खडा रहने का बोला गया। टीमे सभी आस पास योजनानुसार लगी हुई थी तभी एक मारूती वेन तेजाजी नगर चौराहे की ओर जाती दिखी जिसमे एक व्यक्ति चादर से ढका हुआ था। उस पर संदेह होने से उस वाहन की घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन अपहरणकर्ता उनकी मारूती वैन से खण्डवा रोड होतु हुये सिमरोल तरफ भागे जिनका पीछा किया गया तथा उनकी वेन को रोकने का प्रयास किया गया। जैसे ही उनकी वेन को ओवर टैक कर वैन की घेराबंदी की गई तो वर्दीधारी एक व्यक्ति ने मारूति वैन के अंदर से ही एस.डी.ओ.पी महू श्री अरूण मिश्रा पर पिस्टल से दो फायर कर प्राणघातक हमला किया। गोली श्री मिश्रा के शरीर के पास से निकल गई तभी उसने तीसरा फायर करना चाहा तो श्री मिश्रा ने अपनी आत्मरक्षा मे पिस्टल से गोली चलाई जो अपहरणकर्ता सोमनाथ सिलावट के बेल्ट परलगती हुई पेट मे लगी। जिसे तत्काल पुलिस फोर्स की मदद से मारूति वैन के अंदर बैठे बदमाश 01. अखिलेश आवरिया पिता सागरंिसह आवरिया उम्र 23 साल निवासी दशहरा मैदान बडवाह, 02. प्रकाश सेन पिता किशोरसिंह नाई 28 साल निवासी दशहरा मैदान बडवाह 03 सोमनाथ सिलावट पिता अमरनाथ सिलावट उम्र 35 साल निवासी 238 सॉई विहार कालोनी राउ हॉल सी.आई.एस.एफ कैम्पस बडवाह को पकडा गया तथा उनके कब्जे से अपहृत उमाकांत उर्फ टीके को लहू लुहान हालत मे मुक्त कराया गया। अपहरणकर्ताओं द्वारा उमाकांत उर्फ टीके के साथ मारपीट करने उसके हाथ की नसे काट देने से गंभीर रूप से घायल होने से उसे अस्पताल ईलाज हेतु भेजा गया है।
         प्रकरण के आरोपी सोमनाथ सिलावट जो कि सी.आई.एस.एफ में आरक्षक शूटर है, उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर पिस्टल से फायर कर प्राण घातक हमला करने पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ व अपहृत की सुरक्षा हेतु फायर किया गया। आरोपी सोमनाथ सिलावट के विरूद्ध अपराध क्रमांक 855/2013 धारा 307,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों से पूछताछ मे एक अन्य आरोपी नरेन्द्र उर्फ बंटी पिता जीवन सिंह ठाकुर उम्र 29 साल निवासीसुराना नगर बडवाह के भी अपहरण की घटना मे संलिप्त होने का पता चलने पर नरेन्द्र उर्फ बंटी को भी बडवाह मे गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है एवं आरोपियों के स्थानीय किसी व्यक्ति से संबंध होने या अन्य व्यक्तियों के भी षड़यंत्र में शामिल होने की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

मोटरयान अधिनियम के अधीन वाहनों के संबंध में देय अनुकर्षण व्यय की राशी में वृद्वि

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी राजपत्र (गजट) के माध्यम से मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 127 की उप धारा (3) तथा धारा 201 की उप धारा (1) के अधीन भिन्न भिन्न वाहनों के संबंध में देय अनुकर्षण व्यय, की राशि में वृद्धि की गई है ।  उक्त परिपेक्ष्य में आम जनता को सूचित किया जाता है कि दिनांक 01 दिसम्बर 2013 से क्रेन द्वारा वाहन हटाये जाने पर शुल्क निम्नानुसार ली जायेगा :-
1. दो पहिया वाहन रूपये 100/-
2. कार, जीप तथा आटो रिक्शा रूपये 300/-
3. मध्यम मोटर यान रूपये 600/-
4. भारी मोटर यान खाली रूपये 800/-
5. भारी मोटर यान भरे हुए रूपये 1000/-

16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 209 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को 01 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 209 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलतें मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अजनोद रोड़ सांवेर से कम्प्यूटर पर हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कुदंन, रोहित, अमनदीप उर्फ गोल्डी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 04 हजार रूपयें नगदी तथा 04 कम्प्यूटरबरामद किये गये।
          पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को 22.45 बजे, गौरीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें नरेन्द्र, सुरेश, दयाराम, राकेश तथा पदम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2970 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

आमरोड़ पर शराब पी रहे 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 28 नवम्बर 2013 को बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत आम रोड़ पर शराब पी रहे गणेश नगर घाटा बिल्लौद निवासी मुकेश पिता नारायण (40), जगदीश पिता गोपाल (27), संजय पिता रामेश्वर (33), घाटा बिल्लौद निवासी मोहन पिता प्रभूसिंह (52) तथा ग्राम ताजखेड़ा निवासी रहीश पिता अब्बास (35) को पकडा गया। 
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 ख आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, November 28, 2013

मेगा लोक अदालत के दौरान वाहनों की पार्किंग एवं डायवर्शन


इन्दौर -दिनांक 28 नवम्बर 2013- दिनांक 30.11.2013 को जिला न्यायालय में मेगा लोक अदालत आयोजित की गई है। लोक अदालत के दौरान वाहनों के पार्किंग व्यवस्था एवं वाहनों का डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा :-
1. जिला न्यायालय परिसर में किसी भी वाहन की पार्किंग नहीं रहेगी। 
2. न्यायाधीशो के वाहन कमिश्नर कार्यालय गेट से प्रवेश कर इण्डियन कॉफी हाऊस के सामने, पार्क किए जाएगे । 
3. अभिभाषकों के वाहन कमिश्नर कार्यालय गेट से प्रवेश कर पार्किंग कमिश्नर कार्यालय के सामने रहेगी ।
4. पक्षकारों के वाहन की पार्किंग गांॅधी हॉल एवं पोत्दार प्लाजा में रहेगी। पक्षकार गॉंधी हॉल के मुखय द्वार से प्रवेश कर पोत्दार प्लाजा के पिछले गेट से बाहर निकल सकेंगे। 
5. दिनांक 30.11.2013 को प्रातः 10 बजे से सिटी बस मृगनयनी चौराहा से शास्त्री ब्रिज तरफ नही जा सकेगी इन्हें नगर निगम चौराहा, खड़खड़िया चौराहा, शिवालय मार्ग होकर वी.आई.पी. रोड़ नंबर 1 से राजकुमार ब्रिज होते हुये रीगल चौराहा भेजा जाएगा। 
6. लोक न्यायालय में आने वालो की सुविधा को देखते हुये न्यायालयीन स्टाफ वाहनों कोप्रेस क्लब के पास स्थित नवीन पार्किग में निशुल्क पार्क करेगे । 
7. कोठारी मार्केट से गांधी हॉल तक मार्ग के दोनो तरफ वाहन पार्क नही हो सकेगे । 

01 आदतन, 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 40 गिरफ्तारी व 156 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 नवम्बर 2013 को 03स्थायी, 40 गिरफ्तारी व 156 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 नवम्बर 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2013 को 23.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नार्थतोड़ा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें शाकीर, आसिफ, राजा, साजिद, शम्भू, नासीर, असलम, दौलतसिंह तथा कालू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 हजार 550 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2013 को 14.15 बजे, चंदननगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें आनंद, भूपेन्द्र, अर्जुन तथा गोलू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2013 को सांवेर थाना क्षैत्रांतर्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले निशान पिता मोहम्मद ईशाक (38) तथा गोलू उर्फ मनोजपिता बालमुकुंद (22) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1680 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2013 को 19.50 बजे, सर्वहारानगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले लक्ष्मीनारायण पिता छगनलाल पाल (35) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 220 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, November 27, 2013

04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 16 गिरफ्तारी व 71 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 नवम्बर 2013 को 01 स्थायी, 16 गिरफ्तारी व 71 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 नवम्बर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 नवम्बर 2013 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटी कुम्हारखाड़ी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले बाणगंगा निवासी शुभम पिता मन्नालाल कश्यप (19) कोपकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 790 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, November 26, 2013

03 आदतन व 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुऑ खेलते मिलें 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 नवम्बर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2013 को 00.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गाड़ी अड्‌डा चौराहा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कपिल, चंद्रशेखर, मुबारक, नंदानंद, प्रेम, सुमीत, सौरभ, सुनिल, महेन्द्र, कमल, विक्की तथा ललित को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5120 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2013 को 15.15 बजे, संघवी कॉलेज के पीछे तालाब के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इमामुद्‌दीन तथा मोहम्मदको पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 370 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।