Thursday, March 18, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 104 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 18 मार्च 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 के सुबह से आज दिनांक 18 मार्च 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 104 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

26 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


08 गैर जमानती, 40 गिरफ्तारी एवं 131 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 मार्च 2021 को 08 गैर जमानती, 40 गिरफ्तारी एवं 131 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 को 16.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झलकारी देवी द्वार गली न 01 नेहरू नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, अंजनी नगर बडी भमौरी इन्दौर निवासी मुकेश पिता शिवनारायण मेवाडा को पकडा गया। इसके कब्जे संे 780 रुपयें नगदी एवं सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 को 10.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केट रोड बस स्टाफ विुदर नगर चैराहा के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, श्रद्धा सबुरी कालोनी इन्दौर निवासी भारत को पकडा गया। इसके कब्जे संे 350 रुपयें नगदी एवं सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ज्ञानगंगा परिसर नंदानगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 396/4 सर्वहारा नगर इन्दौर निवासी प्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1425 रूपये कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 को 17.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वाल्मिकि नगर मे कुए के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सुनील यादव का मकान नंदा नगर इन्दौर निवासी जितेंद्र उर्फ जितु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रुपयें कीमत की 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 को 11.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास नेहरू नगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, संजय नगर राऊ निवासी अनिल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1400 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 को 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पंचायत भवन के सामनें बेटमा देपालपुर रोड ग्राम तकीपुरा इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम तकीपुरा इन्दौर निवासी लालसिंह उर्फ लाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 0.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिमन बाग चैराहा शनि मंदिर के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, कांदबरी नगर सिलीकान सिटी राऊ निवासी शुभम पाटिल को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 13.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पालीवाल नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, पाटीदार मोहल्ला खजराना निवासी मो नौशाद को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 13.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास विकास नगर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 370 पुलिस चैकी के पास रूस्तम नगर इन्दौर निवासी लखन पिता सुंदरलाल माथने को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध फालिया जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी मैदान इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 215 आदर्श नगर बिजासन इन्दौर निवासी महेंद्र को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध बंका जप्त किया गया।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 18.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर नाले के पास भागीरथपुरा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 475 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी चेतन उर्फ चीकु पिता धर्मपाल को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 18.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान घाट के पास तेजाजी नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, नई बस्ती तेजाजी नगर इन्दौर निवासी राजेश उर्फ राजा पिता रामेश्वर तंवर को पकडा गया। इसके कब्जें से अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 13.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास पालदा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 83 दुर्गा नगर आजाद नगर इन्दौर निवासी कार्तिक पिता कमल शर्मा को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 12.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शकंरगंज तिराहा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 105 शकंरगंज जिंसी निवासी कन्नु उर्फ कन्हैय्यालाल को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 17.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के पास राजेंद्र नगर भीम नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 79 भीम नगर मल्टी राजेंद्र नगर निवासी चेतन पिता रतन नाडे को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 14.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी स्कुल के पास थाना गांधीनगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, गांधीनगर इन्दौर निवासी धर्मेंद्र पिता सुखराम को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, March 17, 2021

थाना राजेन्द नगर क्षेत्र स्थित ओमेक्स हिल्स में हुई डकैती का पर्दाफाश । ▪️ आरोपी पुलिस थाना राजेंद्र नगर की गिरफ्त में।

 ▪️ पडोसी बिल्डिग के नौकर ने हीं अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था डकैती की घटना को अंजाम।


▪️ डकैती में शामिल  नौकर के साथ वारदात को अजाम देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार।


इंदौर- दिनांक 17 मार्च 2021- थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र अंतर्गत ओमेक्स हिल्स कॉलोनी में दिनांक 11 व 12 मार्च 21 की  मध्य रात्रि के समय एक गंभीर वारदात हुई थी जिसमें पांच आरोपियों ने घर में घुसकर गंभीर चोट पहुंचाते हुए मोबाइल फोन एक अंगूठी और 3000 रूपये ले जाने की वारदात को अंजाम दिया था 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायण चारी मिश्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया व  पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षेत्र श्री महेश चंद जैन ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा निर्देश देते हुए उक्त घटना के खुलासे के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई । अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन 2 के  मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा ,नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज तथा थाना प्रभारी राजेंद्र नगर अमृता सिंह सोलंकी के नेतृत्व में विभिन्न टीमें गठित की गई टीमों के द्वारा लगातार प्रयास करते हुए बड़ी संख्या में सीसीटीवी फुटेज तथा घटना के संबंध में अन्य तकनीकी साक्ष्य का संकलन तथा विश्लेषण किया गया । इस दौरान विभिन्न मुख्य सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर रेड आदि कार्रवाई की गई पुलिस की टीमें लगातार घटनास्थल व आस पास के क्षेत्र में सक्रिय रही 4 टीमों के अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों के जवान जिन्होंने इस दिशा में कार्य किया है उनकी विशेष टीम गठित कर पुराने इस प्रकार के अपराधियों की लोकेशन रेकॉर्ड आधी खंगाला गया । 

    पुलिस के लगातार प्रयासों तथा  डीआईजी इंदौर श्री मनीष कपूरिया, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन के मार्ग निर्देशन के चलते पुलिस की टीम आरोपियों तक पहुंचने में सफल हुई । घटना की रात्रि में थाना राऊ क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा पेरेडाईज हाउंसिग बोर्ड तथा अवधपुरी कालोनी मे भी इस प्रकार के बदमाशों की सूचना प्राप्त हुई पुलिस को वहां के फुटेज भी प्राप्त हुए इसी दौरान कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी साक्ष्य प्राप्त होने से यह स्पष्ट हो गया कि कुछ बदमाशों का लोकेशन क्षेत्र में रहा है क्योंकि ओमेक्स हिल्स और इन कॉलोनियों के मध्य ज्यादा दूरी नहीं है ।  अतः पुलिस की शंका और बढ़ गई   ।  इसी आधार पर पुलिस के व्दारा लगातारा चैकिंग सर्चिंग अभियान प्रारम्भ किये गये । आस पास से संदिग्धो को पकडा जाकर विस्तृत पूछताछ की गई , जिसमें उसने बताया की वारदात की योजना करीब 4 दिन पहले बनाई गई थी। उसने कहा कि जब वह अपने गांव गया और पास के ही गांव के पुराने चोरों से बोला कि मैं जिस कॉलोनी में काम करता हूं वहां एक इंजीनियर रहता है। उसके घर में काफी पैसा है तो एक के बाद एक करते करीब 9 लोग उसकी बातों में आए और फिर वारदात वाली रात को दिन में ही ये लोग इंदौर आ गए थे। ये साथ में एक जिंदा मुर्गा लेकर आए थे। इनके लिए शराब की व्यवस्था नौकर ने की। जहां नौकर काम करता था उसी बिल्डिंग में गांव से लाए गए मुर्गे को काटकर पकाया और फिर शराब पी । राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपियों (1) सुरेश पिता गुमान सिहं मावी नि. पिपरानी बाल पलिया थाना टांडा जिला धार, (2) दिलिप पिता बेर सिहं अलावा नि. सदर अलावा, (3) पार सिहं पिता मगर सिंह निवासी करचट पुजारिया फालिया थाना टांडा जिला धार (4) लीम सिहं नन्दसिंह बास्केल नि. धावडदा खडकिया पुरा फलिया जिला धार को गिरफ्तार किया जाकर घटना मे उपयोग कि गई मोटरसाइकिल, एक चाकू, एक दराता,  एक टामी, एक लोहे की राड एवं 2700 रूपये नगदी बरामद की गई । शेष पांच आरोपियो की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द  ही गिरफ्तार किया जावेगा । 


उक्त आरोपीयो कि गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी राजेन्द्रनगर निरी. अमृता सोंलकी, उनि. गोकुर अजनेरिया, उनि. सचिन त्रिपाठी, प्र.आर. प्रदीप बघेल, प्र.आर. महेन्द्र चौहान, आर. सतीश, आर. संजय, आर. ऋषिकेश, एवं न.पु.अ कार्यालय के आर. अमन श्रीवास्तव एवं आर. धर्मेन्द्र राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

आईआईएम इन्दौर ने सिखाएं महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन के गुर

  

पुलिस परिवार की महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता हेतु, इंदौर पुलिस द्वारा आयोजित की गयी प्रशिक्षण कार्यशाला

 

इंदौर - दिनांक 17 मार्च 2021- पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों के आर्थिक व शैक्षणिक विकास हेतु मध्य प्रदेश शासन व पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश पुलिस, श्री विवेक जौहरी के निर्देशाुनसार अति. पुलिस महानिदेशक वेलफेयर श्री विजय कटारिया के मार्गदर्शन में भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर से समन्वय स्थापित कर, प्रबंधन के अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण करवाया जाएगा। जिसकी शुरुआत पुलिस परिवार की महिलाओं के वित्तीय प्रबंधन के प्रशिक्षण के साथ हो रही है। इसी के तहत ही पुलिस परिवार की महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से जिला पुलिस बल इंदौर द्वारा भा.प्र.सं. इन्दौर (IIM Indore) व सामाजिक संस्था अर्थसंगिनि के सहयोग से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतज्र्योति का आयोजन आज दिनांक 17 मार्च 2021 को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में किया गया। जिसका शुभारंभ निदेशक आईआईएम इंदौर प्रोफेसर श्री हिमांशु राय के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया जी की अध्यक्षता में किया गया।

            उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री आशुतोष बागरी, पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेशचंद्र जैन की उपस्थिति में, आईआईएम इंदौर के श्री नवीन राय, संस्था अर्थ संगिनि की सुश्री शानू मेहता, सुश्री स्मिता टूटेजा, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम ज़ोन-1 श्री प्रशांत चौबे सहित बड़ी संख्या में जिला बल इंदौर एंव पीटीसी इंदौर के पुलिस परिवार की महिलाएं व बच्चियां सम्मिलित हुई।

            उक्त कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला की रूपरेखा बताई गयी वहीं डीआईजी इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा कहा कि, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इन्दौर पुलिस परिवार के लिये हो रहा है, जिसमें आईआईएम जैसा संस्थान हमारा मार्गदर्शन कर रहा है, यह हमारे लिये बड़े ही सौभाग्य की बात है। इस कार्यशाला में पुलिस परिवार की महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, उन्हें वित्तीय प्रबंधन के साथ ही उघमशीलता के प्रारंभिक गुण भी सिखाने के प्रयास किये जायेगें।

            इस अवसर पर आईआईएम इंदौर के निदेशक श्री हिमांशु राय ने बताया कि आईआईएम अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अर्थसंगिनी संस्था के साथ मिलकर पुलिस परिवार की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता हेतु उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होनें कहा कि वहीं घर, परिवार व देश सच्चे अर्थो में आत्मनिर्भर है, जिसकी महिलाएं भी अपने आप में जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो, और जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर व सुदृढ़ होगी तो वह घर व देश भी आर्थिक रूप से और ज्यादा उन्नत होगा। महिलाएं जब अपने घर की सभी व्यवस्थाओं व घर की उन्नति का उत्तरदायित्व इतने अच्छें से निभाती है तो उन्हें अपने स्वयं के विकास के प्रति भी उतना ही जागरूक रहने की आवश्यकता है।

            प्रोफेसर श्री हिमांशु राय एवं सुश्री शानू मेहता व सुश्री स्मिता टूटेजा द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को बताया कि वे किस प्रकार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती है एवं अपना वित्तीय प्रबंधन कर, किस प्रकार से घर के बजट को और सुचारू रूप से चला सकती तथा अपनी बचत को बढ़ा सकती है। वहीं  श्री नवीन जी ने महिलाओं को स्वयं की ताकत पहचानने के साथ ही वे किस प्रकार अपने आय के साधनों को बढ़ाने के लिये अपनी रूचि के हिसाब से छोटे छोटे लघु उद्योग लगा सकती है बताया और उन्हें उसका मैनेजमेंट सिखाते हुए, उत्पादों के लिये किस प्रकार बाजार स्थापित करें इसके भी गुरूमंत्र दिये गये। सभी विषय विशेषज्ञों ने महिलाओं को कहा कि आप सभी गृहणी है तो एक कुशल प्रबंधक है, वे अपने इस गुण को अपने स्वयं व परिवार की आर्थिक उन्नति के लिये उपयोग करते हुए स्वयं आर्थिक आत्मनिर्भर बनने की कदम की ओर शुरुआत करें। 

            कार्यक्रम का सफल संचालन अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे द्वारा किया गया तथा सभी का आभार पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद्र जैन  द्वारा व्यक्त किया गया।










इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 144 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 इन्दौर-दिनांक 17 मार्च 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 के सुबह से आज दिनांक 17 मार्च 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 266 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

20 आदतन व 33 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आदतन व 33 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 122 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 01 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 122 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 25 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से इन्दौर ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मदन दीपक, शिशिपाल, अजय, अन्नू, रमेश, मुकेश ,आनन्द, चन्दू, सोनू, प्रदीप, केदार, गोपाल, कैलाश,को पकडा गया। इसके कब्जे संे 1920 रुपयें नगदी एवं वं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 16.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अम्बे चैक अम्बेडकर नगर से इन्दौर ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विधाधर प्रिंस, माधव, मनोज, को पकडा गया। इसके कब्जे संे 720 रुपयें नगदी एवं वं ताश पत्तें जप्त किये गये।


पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 15.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ़़़ऋषि पैलेस कालोनी और गुरुशंकर नगर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, भीम राकेश, बाबु, महेन्द्र, जितेन्द्र, राहुल को पकडा गया। इसके कब्जे संे 2950 रुपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 15.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विदूर नगर चैराहा के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, महेश गगन, को पकडा गया। इसके कब्जे संे 900 रुपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना महु द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महु के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम को पकडा गया। इसके कब्जे संे 940 रुपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कमला नेहरु स्कूल के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 66/3 मुराई मोहल्ला इंदौर निवासी नंदकिशोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जल्ला कालोनी तेली मजिस्द के पास और पेटल नगर  इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जल्ला कालोनी तेली मजिस्द निवासी जाहिद और सोहेल खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रुपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुपर कोरिडोर के पास बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सी एम 200 सुखलिया निवासी संदीप सेन पिता गोपीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रुप्यें कीमत की 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 23.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चदंननगर पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 392 चांदमारी ईट भट्टा निवासी शैलेन्द को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार ग्राम मण्डलावदा तिराहा इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  ग्राम मण्डलावदा निवासी यशपाल सिंह, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1200 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जयसवाल धर्मशाला के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, ग्राम हवीबपुरा धनोरा निवासी श्रवण को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया ।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा मदरसा के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, खजराना निवासी नरेन्द्र को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें 0.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम दुधिया खुडैल पर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, ग्राम दुधिया खुडैल निवासी सूरज राव को पकडा गया। इसके कब्जें से अवैध छुरा जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल मार्केट गौरी इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें,  आतिष और विकाश को पकडा गया। इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाल पट्टी राऊ इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, पाल पट्टी निवासी मनोज को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना ़क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, मुरली, विकाश, संजु को पकडा गया। इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें,0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  भैरुबाबा मंदिर के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें 7/5 बाबू मुराई कालोनी निवासी मनीष को पकडा गया। इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें, बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशरबाग ब्रीज के पास और चैईथराम चैराहा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें विष्णु मुकाती और प्रकाश को पकडा गया। इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Tuesday, March 16, 2021

· शातिर बदमाश जुबेर पिता यूसुफ को थाना चंदन नगर पुलिस ने किया राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम ( एनएसए) के तहत गिरफतार।

 ·        बदमाश जुबेर के विरुद्ध थाना चंदन नगर पर पूर्व में लगभग डेढ़ दर्जन अपराध दर्ज हैं

·        बदमाश को केन्द्रीय जेल इंदौर में निरुध्द कराया गया।

 

इंदौर दिनांक 16 मार्च 2021- श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन इंदौर एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें।

           इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद जैन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री बी पी एस परिहार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, थाना प्रभारी श्री योगेश सिंह तोमर द्वारा क्षेत्र के शातिर बदमाश जुबेर पिता यूसुफ निवासी नंदन नगर इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

 

            बदमाश जुबेर पिता यूसुफ के विरुद्ध थाना चंदन नगर पर लगभग 18 अपराध दर्ज हो चुके हैं बदमाश जुबेर के विरुद्ध पूर्व में भी कई बार एनएसए व जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी है फिर भी बदमाश की आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आई है अतः थाना चंदन नगर पुलिस ने पुनः बदमाश जुबेर पर रा.सु.का की कार्यवाही हेतु प्रकरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक पश्चिम के द्वारा श्रीमान जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर द्वारा उक्त बदमाश को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल इंदौर में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में बदमाश को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध किया गया है।

 

            उक्त कार्यवाही में निरीक्षक योगेश सिंह तोमर, सउनि भरतलाल इवने, आरक्षक पंकज सांवरिया एवं आर विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 125 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 16 मार्च 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 के सुबह से आज दिनांक 16 मार्च 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 125 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

22 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 22 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गैर जमानती, 44 गिरफ्तारी एवं 129 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 मार्च 2021 को 05 गैर जमानती, 44 गिरफ्तारी एवं 129 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, हेमंत अमई, अमित दुबे, देवीलाल केवट को पकडा गया। इसके कब्जे संे नगदी एवं सट्टा उपकरणं जप्त किये गये।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई मंदिर के पास मानवता नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, फ्लेट न 140 मानवता नगर इन्दौर निवासी भुपेंद्र कुशवाह को पकडा गया। इसके कब्जे संे 150 रुपयें नगदी एवं सट्टा उपकरणं जप्त किये गये।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को 16.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंगवाल बस स्टेंड पार्किंग इन्दौर ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, देंवेद्र पिता कालु टेलर, जर्नादन पिता नंदु बडे को पकडा गया। इसके कब्जे संे 500 रुपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 15 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को 17.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला मंहु इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 321 चमार मोहल्ला खजराना निवासी संगीता बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मधुमिता गैस गोडाउन के सामनें बिचैली हप्सी बायपास ब्रिज के पास और ग्राम खत्रीखेडी पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नई बस्ती बिचैली मर्दाना इन्दौर निवासी उत्तम सिंगार और ग्राम खत्रीखेडी इन्दौर निवासी मंसाराम पंचैले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4085 रुपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भेरूनाथ चाय होटल के पास गली न 2 सत्यसांई बाग कालोनी वाल्मिकि नगर बाणगंगा और टिगरिया बादशाह तिराहा बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 14/3 सत्यसंाई बाग कालोनी बाणगंगा निवासी कृष्णा पिता रमेश सोलंकी और गली न 1 राजाबाग कालोनी इन्दौर निवासी आजाद उर्फ आदिल पिता शाम मो को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 21 क्वाटर एवं 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को 22.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम माचला आरोपी के घर के सामनें खुलें मैदान मे से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम माचला खंडवा रोड इन्दौर निवासी तेजकरण उर्फ बबलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार आरोपिया के घर बडा बाजार इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बडा बाजार राऊ निवासी कविता पति सुरेश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 320 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मरीमाता चैराहा के पास शर्मा नमकीन की दुकान के सामनें और नारायण बाग बगीचें के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 04 शकंरबाग कालोनी निवासी सुमित शर्मा और 117 बाणगंगा मेन रोड इन्दौर निवासी विभौर शुक्ला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 7000 रूपयें कीमत की 10 बोतल अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार वन नाका जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, दुर्गा नगर जवाहर टेकरी धार रोड इन्दौर निवासी आनंद लुनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1750 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार गुरू शंकर नगर लाल बाउंड्री के पास ऋषि पैलेस इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 71 ई ऋषि पैलेस कालोनी इन्दौर निवासी नारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार गुजरखेडा शमशान गेट के पास मंहु इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, होली चैक गुजरखेडा मंहु निवासी मुकेश कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 150 रूपयें कीमत की 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार आरोपी के घर के सामनें नई आबादी कुडाना इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नई आबादी कुडाना निवासी कमल भदौरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 800 रूपयें कीमत की 8 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार मंदिर के पास पुरानी भोंडवास और आम रोड ब्रांम्हण पिपल्या इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम पुरानी भोंडवास निवासी मुकेश पिता मदनलाल नायक और ग्राम ब्राम्हण पिपल्या इन्दौर निवासी राजेश पिता करणसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3360 रूपयें कीमत की 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 कांें 14.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा बस स्टेंड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 176 पंचमुर्ती नगर राज मोहल्ला थाना चदंन नगर इन्दौर निवासी गणेश चैरीकर को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया ।

पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 कांें 11.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुन प्याऊ के पास श्रद्धानंद मार्ग इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 143 द्वारकापुरी 60 फीट रोड इन्दौर निवासी चंदर को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, राजकुमार, विनोद पंवार, राजा उर्फ प्रंशात, प्रशांत कदम, गिरधारी को पकडा गया। इसके कब्जें से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीमा अस्पताल के सामनें रोड किनारे और बापट चैराहा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 162 अंजनी नगर बडी भमोरी निवासी राहुल गायकवाड और 526/9 राम नगर बडी भमौरी निवासी हिमांशु मराठा को पकडा गया। इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2021 कांें 15.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास गुर्दाखेडी हातोद इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, ढोली मोहल्ला हातोद निवासी संदीप को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Monday, March 15, 2021

शहर के रहवासी संघों के पदाधिकारियों के साथ, डीआईजी इन्दौर द्वारा की गयी बैठक

 कालोनियों के सुरक्षा मापदंडो पर की गयी महत्वपूर्ण चर्चा

 

इंदौर - दिनांक 15 मार्च 2021-शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा आज दिनांक 15.03.21 को डीआरपी लाईन इन्दौर में शहर के विभिन्न रहवासी संघों के पदाधिकारियों की एक बैठक ली गयी। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री आशुतोष बागरी, पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेशचंद्र जैन की उपस्थिति में अति. पुलिस अधीक्षकगण, नगर पुलिस अधीक्षकगण व शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारीगण सहित जिला इन्दौर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित कालोनियों, टाउनशिपों व रहवासी बिल्डिगों के रहवासी संघो के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

                उक्त बैठक में शहर के रहवासी क्षेत्रों में चोरी/लूट आदि अपराधिक घटनाओं व असामाजिक तत्वों की अवांछनीय गतिविधियों पर रोकथाम हेतु आवश्यक सुरक्षा मापदंडो, जरूरी प्रावधानों व ध्यान में रखने वाली सावधानियों एवं की जाने वाली कार्यवाहियों पर चर्चा की गयी।

               इस अवसर पर डीआईजी इन्दौर श्री मनीष कपूरिया जी द्वारा बैठक में आयें सभी रहवासी संघों के पदाधिकारियों का अभिवादन करते हुए कहा कि सुरक्षित समाज व परिवेश का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शहरवासियों को अपनी सुरक्षा का उत्तरदायित्व स्वंय भी समझना होगा और इसमें अपना सहयोग भी देने के लिये हर समय तत्पर रहना होगा। पुलिस आप सभी की सुरक्षा के कर्तव्य को पूरे प्रयासो के साथ निभा रही है, लेकिन वह आप सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं है। शहर को अपराध मुक्त व सुरक्षित रखने हेतु उन्होंने रहवासी संघों को निम्नलिखित निर्देश भी दिये गये-

 

·         अपराधों की रोकथाम व अपराधियों तक पहुंचने में सीसीटीवी कैमरे बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, अतः सभी रहवासी संघों को प्राथमिकता के आधार पर अपनी कालोनियों में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अच्छे क्वालिटी के कैमरे लगवाने चाहियें तथा उनकी रिकार्डिंग भी रखने की व्यवस्था करें। साथ ही इन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी करें।

 

·         कालोनियों/टाउनशिपों में सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में गार्ड्स की व्यवस्था रखी जावें और उन्हें कालोनी की सुरक्षा हेतु निरंतर गश्त व संदिग्ध लोगों व गतिविधियों पर नजर रखने के लिये पाबंद किया जावें। इन गाडर््स की जानकारी संबंधित पुलिस थाने पर भी दी जावें तथा इनका पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाया जावें।

 

·         कालोनियों की सुरक्षा हेतु समिति गठित की जावें जो समय-समय पर कालोनी की सुरक्षा मापदंडों का आकलन करें साथ ही सदस्यगण स्वयं भी रात्रि में कालोनी में गश्त करने के लिये प्रेरित हो इसका भी प्रयास किया जावें तथा वे इसमें क्षेत्र की पुलिस को जानकारी देकर उनका भी सहयोग लें।

 

·         कालोनियों में बर्गलर अलार्म सिस्टम भी लगवाया जावें जिससें किसी भी अप्रिय स्थिति में सतर्क रहकर, पुलिस का सहयोग लिया जा सके।

 

·         सभी रहवासी संघ अपने अपने थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारियो/बीट प्रभारियों के फोन नंबर लेकर सभी रहवासियों को प्रदाय करें तथा सभी को सूचित करें की किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी होने पर वे तत्काल उक्त नंबरों या पुलिस के डायल-100 पर काॅल कर पुलिस को सूचना दें, जिससे समय पर पुलिस सहायता मिल सके।

 

·         संबंधित कालोनियों के क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया कि, वे अपने क्षेत्र की कालोनियों में निरंतर जीवंत संपर्क रख कर, समय-समय पर रहवासियों की समस्याओं का समाधान करेगें और उन्हें जरूरी नंबर व जानकारियां प्रदाय करेंगें।

 

·         पुलिस द्वारा एक सुरक्षा आॅडिट फार्म भी बनवाया जा रहा है, जिसके आधार पर समय-समय पर संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारीगण, कालोनियों के रहवासी संघों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करेंगें।

 

·         संबंधित थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में निंरतर रूप से गश्त व पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जावें तथा संबंधित बीट प्रभारियों को भी अपने क्षेत्र के रहवासियों से जीवंत संपर्क रखने हेतु निर्देशित करें।

 

                इस दौरान उपस्थित रहवासी संघों के पदाधिकारियों द्वारा कालोनी की सुरक्षा को लेकर अपनी समस्याएं बतायी गयी और कई सुझाव भी दिये गये। जिस पर डीआईजी इंदौर द्वारा सभी की समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया साथ ही रहवासियों द्वारा दिये गये सुझावों पर अमल लाने का हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया गया।

                उन्होनें सभी से कहा कि आप सभी लोगों की सुरक्षा के लिये इन्दौर पुलिस पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ आपके सहायोग के लिये हर समय तत्पर है, लेकिन आपकों भी अपना उत्तरदायित्व निभाना होगा साथ ही कहा कि ये हमारे और आपके बीच के जीवंत संपर्क व आपसी समन्वय की शुरूआत है, जिसे हम आगे भी निरंतर रूप से जारी रख, इस स्वच्छ शहर को और सुरक्षित करने के लिये इसी तरह आपसी सहयोग के साथ प्रयास करते रहेगें।

                उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री प्रशांत चौबे द्वारा किया गया तथा उन्होंने उपस्थित सभी रहवासी संघ के पदाधिकारियों को सुरक्षा के आधुनिक उपकरणों एवं संसाधनों के संबंध में आवश्यक  जानकारियां भी दी गई





अवैध हथियारों के सौदागर व अवैध पिस्टल खरीदने वाले तीन आरोपी सहित, 4 आरोपी पुलिस थाना पलासिया की गिरफ्त मे

आरोपीगण के कब्जे से 03 अवैध देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस किए बरामद ।


इंदौर -दिनांक 14 मार्च 2021-   शहर मे अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करने वाले अपराधियो की धरपकङ व उनके  विरुद्द विधिसंगत आवश्यक कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन श्री हरिनारायणचारी मिश्र व श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर इन्दौर ) श्री मनीष कपुरिया द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन मे  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जोन-1) श्री जयवीर सिह भदोरिया व नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्रीमती पूर्ति तिवारी के के दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजय सिंह बैस व उनकी टीम द्वारा चार बदमाशों को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ रंगे हाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।


उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना प्रभारी पलासिया द्वारा अवैध हथियारो की खरीद फरोख्त करने वाले अपराधियो की धरपकङ हेतु थाने की एक टीम गठित कर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई हेतु लगाया गया था।  टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर से दिनांक 14/03/2021 को अलंकार पाईंट के पीछे  गीता भवन चौराहे  इन्दौर के पास से  मनीष पाण्डे पिता दुर्गा प्रसाद पाण्डे उम्र 25 साल निवासी 9/1 अयोध्या अपार्मेन्ट रसगुल्ला हाउस के पास मनोरंमा गंज इन्दौर स्थाई पता ग्राम तन्दुई थाना कोदियारा जिला प्रयागराज (उ.प्र.) को पकडा जिसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद किया गया। जब मनीष पाण्डेय से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने प्रदीप पिता संतोष यादव उम्र 22 साल पता प्रशांत अपार्टमेंट गीताभवन इंदौर स्थाई पता सेलदा थाना भिकनगाँव जिला खरगोन से उक्त पिस्टल खरीदना बताया। जिस पर तत्काल जाकर आरोपी प्रदीप यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। 

जब आरोपी प्रदीप यादव से सघनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने करीब डेढ़ माह पूर्व आकाश पाल पिता अंतर सिह पाल उम्र 24 साल निवासी 18/2 विनोवा नगर इन्दौर स्थाई पता ग्राम इटोदा थाना सोडवा जिला दतिया तथा संजय यादव  पिता छगन लाल यादव उम्र 29 साल निवासी 171 /1 जानकी नगर डाक्टर बंसल के पास इन्दौर स्थाई ग्राम ककड गाँव थाना गौगाँवा जिला खरगोन को भी पिस्टल अवैध रूप से बेची है। आरोपी प्रदीप यादव के पास से पिस्टल के कारतूस बरामद किये गये। 

आरोपी प्रदीप यादव द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आकाश पाल तथा संजय यादव को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से एक- एक पिस्टल बरामद की गई। 

इस प्रकार उक्त आरोपीगण के कब्जे से 03 अवैध देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस कीमती करीबन 45400 रुपये के बरामद किये गये। आरोपी प्रदीप यादव, उक्त पिस्टल कहाँ से लेकर आया तथा शहर में और किस किस को बेचा है, इस संबंध में आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जायेगी।


 उक्त कार्यावाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजय सिंह बैस, सउनि सुरेन्द्र रघुवंशी, प्र.आर.1749 देवेन्द्र, आर.465 सतीष, आर.2210 गोवर्धन, आर.1220 श्रवण की विशेष सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 182 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 के सुबह से आज दिनांक 15 मार्च 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 108 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

16 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गैर जमानती 25 गिरफ्तारी एवं 71 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 मार्च 2021 को 05 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी एवं 71 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 को 15.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राहुल गांधी नगर चैराहा लसुडिया इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 16/4 राहुल गांधी नगर इन्दौर निवासी कमल पिता धनसिंह सोलंकी को पकडा गया। इसके कब्जे संे 100 रुपयें नगदी एवं सट्टा उपकरणं जप्त किये गये।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 को 20.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जबरन कालोनी मरीमाता बगीचा सुलभ काम्पलेक्स के पास इन्दौर ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अभिषेक, आनंद, शंकर, गोलु उर्फ योगेश को पकडा गया। इसके कब्जे संे 155 रुपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध शराब सहित, 19 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीयु 4 खाली मैदान विजय नगर और मेघदुत गार्डन सर्विस रोड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 232 स्लाईस ई अरंय नगर स्कीम न 78 लसुडिया इन्दौर निवासी रितिक पिता संजय गोहदिया और एफ 2 श्रमिक निवास कालोनी विजय नगर निवासी आशीष पिता शिव रावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1980 रूपयें कीमत की 4050 रूपयें कीमत की 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 को 19.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केलोद काकड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, केलोद काकड निवासी दीपक पिता प्रेमसिंह चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुपयें कीमत की 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, लालु उर्फ राहुल, शुभम, नितिन उर्फ गोलु, सन्नी उर्फ आकाश, महेंद्र, रोहित राजलवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राुहल पिता गिरधारी चैहान, दिनेश पिता हरिप्रसाद, नितिन पिता राजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 को 22.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पल्सीकर पेट्रोल पंप के पीछे वाली गली इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गौरव सिकरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4000 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार फोरलेन रोड प्रिंस ढाबे के पास चैपाटी और मालविय नगर रेल्वे पटरी के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, करोदिंया चैपाटी इन्दौर निवासी घनश्याम पिता मुन्नालाल और ग्राम उमरिया निवासी विरेंद्र उर्फ विक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हसनाबाद फाटा देपालपुर इन्दौर रोड और बेटमा नाका इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मोतीराम, नानु उर्फ जालमसिंह, इकाराम, करण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया बसेरा आम रोड गांधीनगर और गोमटगिरी आम रोड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, विकास और अखिलेश को पकडा गया। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीमा अस्पताल के सामने वाय एन रोड और बाल विनय मंदिर चैराहा आम रोड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, सत्यम पिता अशोक वर्मा और संतोष सिंह पिता त्रिलोक सिंह राजपुत को पकडा गया। इसके कब्जें से पृथक- पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 कांें 13.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उज्जैन गेट सरवटे बस स्टेंड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, पानी की टंकी के पास गणेश नगर इन्दौर निवासी महेंद्र उर्फ मयंक पिता पांडुरंग को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 कांें 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बगीचे के पास लाला का बगीचा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 199/2 लाला का बगीचा इन्दौर निवासी राजु उर्फ विरेंद्र को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 कांें 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बजरंग बली मंदिर के पास स्कीम न 78 इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 27 सुपर सिंटी ज्ञानशिला इन्दौर निवासी महेंद्र को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 कांें 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल नाका मेन रोड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 399 कुलकर्णी का भट्टा निवासी मयंक को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 कांें 0.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आलिमार बंगलो के सामनें रोड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, ओ 4 आदर्श मौलिक नगर इन्दौर निवासी निकेश यादव को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 कांें 10.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रंगवासा फाटा राऊ इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, सिंदोडा धार रोड इन्दौर निवासी मुकश को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 कांें 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे पटरी के पास सैफी नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 61/9 नेहरू नगर निवासी आशीष परिहार को पकडा गया। इसके कब्जें से अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 कांें 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधा गोविंद का बगीचा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, राधा गोविंद का बगीचा इन्दौर निवासी रितिक वर्मा को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2021 कांें 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल बाग के पास केशरबाग रोड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 32 नयापीठ इन्दौर निवासी मो अनस शेख को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।