Tuesday, April 2, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 241 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 02 अप्रैल 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मो युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 241 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

80 आदतन व 81 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 अप्रैल 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 80 आदतन व 81 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

31 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी एवं 126 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 02 अप्रैल 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 को 31 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी एवं 126 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अप्रैल 2019- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 को 21.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कंडिलपुरा मल्हारगंज से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 74 सुखदेव नगर एरोड्रम निवासी योगेश पिता जयंतीलाल सालेचा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 को 16.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोलेनाथ कालोनी राधाकृष्ण मंदिर के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 224 धर्मराज कालोनी निवासी जितेंद्र पिता जगदीश बैरागी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जेंसे 1250 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 9 खजराना से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 21 वक्रतुंड नगर खजराना निवासी आदर्श पिता शंकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 270 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अप्रैल 2019- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 कों 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फोनेक्स टाउनशिप कालोनी की गुमटी के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 163 अशोक नगर थाना एरोड्रम निवासी उत्तम पिता राजाराम ठाकूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4000 रूपये कीमत की 65 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 कों 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धर्मशाला बैरवा धर्मशाला के पास परदेशीपुरा से अवैध शराबबेचते/ले जाते हुए मिलें, 113/11 लाल गली परदेशीपुरा निवासी सफीक पिता मो उमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1320 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुसाखेडी चौराहा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, न्यु इंद्रा एकता नगर मुसाखेडी इंदौर निवासी महेश पिता चुन्नीलाल और 279/4 जगजीवनराम नगर निवासी सुरज पिता विष्णु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4 बोतल व 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 कों 21.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपिया के घर के सामनें लिम्बोदी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, लिम्बोदी नई बस्ती इंदौर निवासी लीलाबाई पति मोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपये ंकीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 कों 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवदानी मंदिर सिलीकान सिटी के पीछे इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,ग्राम माचला सरकारी स्कुल के पास निवासी आकाश पिता कल्लु मठोलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये ंकीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अप्रैल 2019- पुलिस थाना सेट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 कों 22.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बालाजी फर्नीचर के सामनें जवाहर मार्ग पर से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 163 नार्थ कमाटीपुरा निवासी अतुल पिता शकंर गौंड को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अप्रैल 2019-पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 को 13.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कृष्णपुरा छत्री के पीछे नालें के किनारें से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, काछी मोहल्ला निवासी सजंय पिता पुरनमल को पकडा गया। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से एक अवैध गणासा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नील कमल टाकीज के सामनें आर एस भंडारी मार्ग से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 514 रूस्तम का बगीचा अन्नपुर्णा माता मंदिर के पास इंदौर निवासी अमित पिता बाल किशन महोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 को 12.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार मेडीकेयर हास्पीटल के पास पलासिया से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, देवी इंद्रा नगर मंडी के पास पलासिया निवासी मनीष पिता चुन्नीलाल विदोनें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भुसामंडी खाली मैदान मालवीय नगर और कृष्णा दुध दही भंडार के पास भमौरी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 36/10 मेघदुत नगर लार्ड कृष्णा स्कुल के पास इन्दौर निवासी नमन पिता गोपाल पंवार और 162 अंजली नगर बडी भमौरी नगरनिवासी राहुल पिता अशोक गायकवाड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिद्धीविनायक हास्पीटल के पास सर्विस रोड और झलारिया मेन रोड एमआर 10 कट के पास खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, महिंद्रा शोरूम के पीछे स्कीम न 78 इदांैर निवासी भवंरलाल पिता बिहारीलाल पालीवाल और भीकमराम चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अप्रैल 2019-पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 को 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास कनाडिया ब्रिज के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, गली न 3 हबीब कालोनी खजराना निवासी मो जाकीर पिता मो चांद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
                पुलिसथाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 अप्रैल 2019 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 4 रोड भंडारी ब्रिज के नीचें से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, कब्रस्तान मसानिया जीवन की फेल निवासी इरफान पिता अहमद शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।




Monday, April 1, 2019





होटल में रूककर, महिला के अश्लील वीडियों बनाने वाला आरोपी पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली की गिरफ्त में।



इन्दौर- 01 अप्रैल 2019- दिनांक 01.04.2019 को फरियादी होटल गुलमोहर छोटी ग्वालटोली के मैनेजर सुरेश फौजदार पिता सुनील फौजदार उम्र 28 साल निवासी मकान नंबर 69 ग्राम तवा काठी थाना चोपना जिला बैतुल म प्र वर्तमान पता 31 कंधारी नगर बंगाली चौराहा इन्दौर नें थाने पर रिपोर्ट किया कि, इनके होटल में रूम नंबर 108 में दिनांक 24.02.19 से ग्राहक आशीष कुमार शर्मा पिता झारखंडे सिंह निवासी ग्राम अमरीपुर जिला बनारस उ.प्र. का रूका हुआ है। होटल के कर्मचारी आकाश नें उन्हे बताया कि, होटल में ठहरा ग्राहक आशीष कुमार शर्मा होटल में ठहरी महिला ग्राहक की बाथरूम में नहाते समय अपने मोबाईल से अश्लील फोटो व वीडियों ले रहा है। इस पर इन्होने मैनेजर अमीन खान को बताया और यह दोनो आशीष कुमार के पास गये और उसके मोबाईल में विडियो चैक किये तो आशीष कुमार के मोबाईल में महिला का अश्लील विडियो इनके होटल के बाथरूम में नहाते समय का दिखा, जो कि आशीष कुमार शर्मा नें अपने मोबाईल में खीचे अश्लील फोटो विडियो को मोबाईल से अपने एच पी केलेपटाप में भी ट्रान्सफर कर सेव कर रखे है, देखे।
गंभीर एवं संवेदनशील घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री मोहम्मद युसुफ कुरैशी नें अति. पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री अनिल पाटीदार एवं नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्रीमती ज्योति उमठ को थाना छोटीग्वालटोली पर भेजकर थाना प्रभारी डी.व्ही.एस नागर को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 72/19 धारा 354 (सी) भादवि एवं 67 आईटीएक्ट का पंजीबद्ध कर, थाना प्रभारी डी व्ही एस नागर, उप निरीक्षक टीना शुक्ला, उप निरीक्षक दीपक सर्राटी ,सउनि के के तिवारी, प्र आर 2417 सुबोध शर्मा, आरक्षक 944 कालीचरण आर 11 प्रदीप चौबे की टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया। टीम द्वारा आरोपी आशीष कुमार शर्मा पिता झारखंडे सिंह निवासी ग्राम अमरीपुर जिला बनारस उ.प्र. को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी आशीष के कब्जे से एक मोबाईल फोन विवो कंपनी का तथा एक एच पी कंपनी का लेपटाप जप्त किया गया है। आरोपी से इस तरह की घटना के बारे में और जानकारी ली जा रही है तथा होटल गुलमोहर के कर्मचारियो से पूछताछ की जा रही है । आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी भी एकत्रित की जा रही है।



यातायात नियमों के पालन हेतु, इन्दौर यातायात पुलिस की चालानी कार्यवाही



इन्दौर-दिनांक 01 अप्रैल 2019-यातायात पुलिस व्दारा श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इन्दौर के निर्देशानुसार,श्री अवधेश गोस्वामी पुलिस अधीक्षक, मुखयालय, इन्दौर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्व/पश्चिम इन्दौर व्दारा अभियान चलाया जाकर निम्नानुसार कार्यवाही की गई-
उपरोक्त अभियान के साथ ही चुनाव आदर्श आचरण संहिता के नियमानुसार दिनांक 11.03.2019 से लगातार विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, वाहन पर अवैध हूटर/प्रेशर हार्न, वाहन में अनाधिकृत नम्बर प्लेट लगाना, सर्च लाईट, शराब पीकर वाहन चलाना एवं यातायात नियमों का पालन नही करने वाले अन्य वाहन चालकों पर भी पुलिस व्दारा लगातार कार्यवाही की जा रहीहै।
इन्दौर पुलिस व्दारा शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चैकिंग कार्यवाही की गयी जिसमें -

·         दिनांक 11.03.2019 से दिनांक 31.03.2019 तक कुल चालान -19011
·         निलंबन के लिए भेजे गये वाहन चालकों के लायसेन्स -1310
·         निलंबन किये गये लायसेन्स की संखया - 210
·         अवैघ रूप से हूटर/प्रेशर हार्न लगाये जाने पर कार्यवाही - 111
·         शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्यवाही - 304
·         संकेत का उल्लंघन करने पर कार्यवाही -2839
·         नम्बर प्लेट गलत तरीके से लगाने पर कार्यवाही -3266
·         दो पहिया वाहन चालक व्दारा हेलमेट नही पहनने पर- -7281
·         यातायात पुलिस व्दारा आरएलव्हीडी सिस्टम से की गई कार्यवाही कुल ई नोटिस -63548

इन्दौर पुलिस इन्दौर,व्दारा जनहित में जारी

देर रात 3:30 बजे पीसीआर के पुलिसकर्मी बने, युवक के लिये देवदूत ट्रक की टक्कर से बुरी तरह से फसें, गंभीर रूप से घायल एम्बुलेंस ड्राइवर को बाहर निकाल, सकुशल अस्पताल पहुचाया।



इंदौर- 01 अप्रेल 2019- चन्दन नगर थाना क्षेत्र के नावदपंथ गाँव के ब्रिज पर एक प्राइवेट एम्बुलेंस को किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और एम्बुलेंस का चालाक भागीरथ एम्बुलेंस के स्टेरिंग वाले हिस्से में बुरी तरह फंस गया था। वहाँ से कई बड़े वाहन निकले पर एक भी वाहन चालक ने रोककर युवक की मदद नहीं की, तब वहाँ रात्री में गश्त कर रही पीसीआर वहाँ पहुँची। पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी उक्त ड्राइवर को निकालना चाहा तब भी वह नहीं निकले क्योंकि वह बुरी तरह फंस गया था, पीसीआर के प्रधान आरक्षक ने इस दुर्घटना की जानकारी थाना चन्दन नगर पर दी और पुलिसकर्मियों को बुलाया तब वहाँ चन्दन नगर थाने की डायल 100 पहुँची और रोड से गुजर रहे वाहनों से मदद ली तब ही वह फंसा युवक नहीं निकला, तो डायल 100 के पायलट रितेश तंवर की सूझबूझ से उसे बड़ी मशक्कत के बाद एक्सीडेंटल गाडी से सकुशल निकाला गया और तत्काल 108 एम्बुलेंस द्वारा उसे नजदीकी जिला अस्पताल भिजवाया गया। गाड़ी में फंसा ड्राइवर भागीरथ बुरी तरह दर्द से कराह रहा था, पुलिसकर्मियों ने उसे दिलासा दी व विश्वास दिलाया कि उसे कुछ भी नही होगा, हम सभी तुम्हारी मदद में लगे है। हालांकि एम्बुलेंस चालक भागीरथ के एक पैर में गंभीर चोट आई है, जिसका ईलाज जारी है।
        इस उल्लेखनीय कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 512, लक्ष्मीनारायण,प्रभारी पीसीआर, आरक्षक 587 मंशाराम, आरक्षक 918 विनोद तथा डायल 100 पायलेट रितेश तंवर ने तत्परता व सूझबूझ के साथ घायल युवक की समय पर मदद की गयी। अगर ये समय पर नहीं पहुँचते तो युवक की जान भी जा सकती थी।



लंबे समय से फरार 10 स्थायी वारंटी, पुलिस थाना महूं की गिरफ्त में।




इंदौर - 01 अप्रेल 2019- शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु फरार अपराधियों/बदमाशों एवं वारंटीओ की धरपकड़ विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इंदौर श्री सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री धर्मराज मीणा एवं एसडीओपी महू श्री विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी महू अभय नेमा व उनकी टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए, लंबे समय से फरार 10 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुए है।
       पुलिस टीम द्वारा थाना महू के अपराध क्रमांक 348/2007 धारा 341 ,147 भा द वि के स्थाई वारंटी  (1) रमेश पिता बाबूलाल भील निवासी छापरिया थाना मानपुर  (2)कमल पिता लाल सिंह भील राजपुरा कुटी (3) अर्पिता उमराव जी निवासी बरखेड़ा थाना मानपुर (4) मांगीलाल पिता मल्हार जी निवासी बरखेड़ा थाना मानपुर (5 )सुगन बाई पति रमेश गवली निवासी गवली पलासिया (6 )रामकन्या बाई पति अंबा राम भील निवासी गवली पलासिया (7) सुंदर बाई पति मांगीलाल भील निवासी गवली पलासिया  (8 )अमृत भाई पति बुरखी लाल निवासी राजपुरा कुटी (9 )सीता बाई पति मदन निवासी राजपुरा कुटी (10 )भूरी बाई पति अमर सिंह भील निवासी जानापाव कुटी थाना मानपुर को गिरफ्तार किया गया जो पूर्व में रिहा होकर दिनांक 30. 11 .2013 से फरार थे जिन्हें दिनांक 01.04 .2019 को गिरफ्तार किया गया । सभी वारंटी 05 वर्ष से अधिक अवधि से फरार थे जिन्हें थाना प्रभारी अभय नेमा के नेतृत्व में गठित टीम सहायक उपनिरीक्षक मालसिंह बोदड ,आरक्षक 359 नरेंद्र मंडलोई, महिला आरक्षक सुमति महिला ,आरक्षक धन्ना डामोर के द्वारा 10 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय डॉक्टर अंबेडकर नगर महू जिला इंदौर पर पेश किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

· थाना बाणगंगा द्वारा पुत्र द्वारा लावारिस छोड़ी गई वृद्ध माँ को पहुँचाया घर



·        70 वर्षीय मां को बस में बैठा कर भाग गया था लड़का
·        एस आई ने 3 घंटे में परिजनों को ढूंढा, वृद्ध माँ को खाना खिला कर,की परिजनों की काउंसलिंग और घर वापस भेजा
·        ASP डॉक्टर श्री प्रशांत  चौबे के प्रोजेक्ट सीनियर सिटीजन द्वारा की जाएगी वृद्धा माँ के लड़के की काउंसलिंग

इंदौर- 01 अप्रेल 2019- कल दिनांक 31.03.2019 को शैलेंद्र सिंह ठाकुर निवासी बाणगंगा ने डायल 100 पर सूचना किया कि एक बुजुर्ग महिला दो-तीन घंटों से बाणेश्वर कुंड पर लावारिस घूम रही है । सूचना पर से *श्री इंद्रमणि पटेल थाना प्रभारी थाना बाणगंगा* के निर्देश पर थाने की *महिला एसआई श्रद्धा सिंह व पीएसआई निधि मित्तल* मौके पर पहुंची और वृद्धा से बात कर उसे थाने लाई । जहां वृद्धा माँ के लिए भोजन मंगवाया, जब वृद्धा माँ ने भोजन से मना किया तो चाय बिस्कुट खिलाकर सामान्य किया । इसके बाद वृद्धा माँ से पूछताछ की गई जिसमें वृद्धा माँ ने अपना नाम शायर पति स्वर्गीय पन्ना लाल सालवी उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम करवासा बेटमा व लड़के का नाम मिश्री लाल होना बताया जो वृद्धा माँ को इंदौर बस में बैठाकर कहीं चला गया है । वृद्धा माँ ने बताया कि उसकी लड़की लक्ष्मी बजरंगपुरा में रहती है । लेकिन वृद्धा माँ अपनी लड़की लक्ष्मी का घर नही बता पा रही थी। तब दोनों महिला एसआई ने थाने के बल को हमराह लेकर व उक्त वृद्धा को साथ लेकर थाने के वाहन से थाना क्षेत्र में परिजनों की तलाश की, जहां तलाश करते वृद्धा माँ की लड़की लक्ष्मी व नाती विजय गौड़  का मकान बजरंगपुरा में मिला। वृद्धा की बेटी व नाती को समझाइश देकर वृद्धा को परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस वृद्धा माँ को उसके लड़के ने ऐसी लावारिस हालत में क्यों छोड़ा ये जानने के लिए वृद्धा माँ के लड़के मिश्रीलाल से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पुलिस विभाग के प्रोजेक्ट सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत में उक्त वृद्धा के लड़के व परिजनों की काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी।