Saturday, March 30, 2019

· पुलिस थाना खजराना द्वारा सनसनीखेज हत्याकांड का चंद घण्टों में पर्दाफाश कर आरोपियों को किया गिरफ्तार।


·        प्रेमी के साथ लाश को बोरे मे बंद कर, एक्टिवा से ले जाकर फेका था सडक किनारें,
·        पत्नि ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश, आरोपी रिश्ते में लगता है मृतक का चचेरा भाई।
·        हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए पति को नशे की गोलियाँ देकर, प्रेमी को रात में सोने से पहले घर बुलाकर छुपायाथी।
·        गुमराह करने के लिए पास मे डाल दिया था महिला का फोटो।
·        पत्नि के नाम शुजालपुर में खरीदी 06 बीघा 27 लाख की जमीन।
·        पहले नरवल में रहता था आरोपी, बाद में रहने लगा अपनी प्रेमिका के घर के पास।

इन्दौर-दिनांक 30 मार्च 2019-पुलिस थाना खजराना पर दिनांक 29.03.19 को प्रातः थाने पर सूचना प्राप्त हुई की बद्री पटेल के प्लाट के सामने झलारिया रोड खजराना इंदौर पर एक टाट के बोरे में किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश बोरे में पडी हुई है। उक्त सूचना पर से पुलिस द्वारा तत्काल उक्त स्थान एफ.एस.एल टीम व वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। लाश के निरीक्षण से मृतक के सिर व गर्दन में चोट के निशान थे तथा उसकी जेब में लगभग 10 हजार रूपये व एकमहिला का फोटो रखा हुआ था। पृथम द्‌ष्टया मृतक की हत्या होना प्रतीत हुआ। मृतक के संबंध में आसपास के व्यक्तियों से जानकारी प्राप्त हुई की तो ज्ञात हुआ की मृतक का नाम बबलू पिता हफीज उर्फ मुन्ना उम्र 34 साल नि.न्यू खिजराबाद कालोनी खजराना है तथा जो स्क्रेप का व्यवसाय करता है। मृतक के संबंध में पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु एम.वाय.एच भेजा गया तथा थाना पर मर्ग दर्ज कर जाँचमें लिया गया। डाक्टरी शार्ट पी.एम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु रात्री में सिर व गर्दन पर चोट होने से लेख की गई। जिस पर से थाना पर असल अपराध धारा 302, 201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
                उक्त घटना का पर्दाफाश कर अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर, आरोपियों कीे गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर (शहर) श्रीमति रूचिवर्धन मिश्र द्वारा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पुर्व श्री मो.युसुफ कुरैशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जोन-2) श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री एस के तोमर के द्वारा पुलिस टीम गठित कर उचित दिशा निर्देश दिये गये।
दौराने विवेचना टीम द्वारा मृतक बबलू की पत्नी फिरोजा से पूछताछ की गई जिसने बताया की दिनांक 28.03.19 को रात्री करीब 12:00 बजे कमल राठी (स्क्रेप व्यवसायी) का फोन आया था की उसकी गाडी पकडा गई है, तो बबलू जेब में 50-60 हजार रूपये रखकर घर से निकल गया। तथ्यों की जाँच के दौरान कमल राठी से भी चर्चा की गई जिसने उक्त बात अस्वीकार कि गई, बात की पुष्टि पूछताछ के माध्यम से की गई। जिससे पुलिस को प्रकरण में नई दिशा प्राप्तहुई तथा पुलिस की शंका की सुई मृतक की पत्नी फिरोजा ओर मुड गई।
               
                साथ ही पुलिस को विश्वस्थ सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की मृतक का चचेरा भाई इम्तियाज उर्फ मुन्ना उम्र 29 साल ऩि.बाबा मनसब नगर खजराना इंदौर घटना दिनांक को रात्री में मृतक के घर के आसपास दिखाई दिया था तथा मृतक के मिट्टी के कार्यक्रम मे शामिल ना होते हुये सीधे कब्रस्तान मे शामील हुआ था। इम्तियाज उर्फ मुन्ना मृतक का चचेरा भाई है। सूचना के आधार पर इम्तियाज उर्फ मुन्ना को हिरासत में लिया गया। इम्तियाज उर्फ मुन्ना से पूछताछ की गई जो पहले तो आनाकानी करता रहा तथा पुलिस को गुमराह करता था। किंतु पुलिस के सखती के आगे इम्तियाज उर्फ मुन्ना टूट गया तथा जिसने पूछताछ पर बताया की उसका मृतक बबलू की पत्नी से फिरोजा से विगत दो वषोर्ं से संबंध है तथा वे दोनों आपस में साथ रहना चाहते थे। बबलू उनके मध्य का रोडा था जिसे वे दोनों काफी दिनों से अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। इम्तियाज उर्फ मुन्ना से पूछताछ के आधार पर मृतक मुन्ना की पत्नी फिरोजा को हिरासत में लिया गया।
फिरोजा द्वारा पूछताछ पर बताया की उसके पति बबलू के अन्य औरतों सेसंबंध थे जिस कारण उन लोगों के मध्य आपस में झगडे होते थे, तलाक मांगने पर तलाक भी नही देता था बच्चों के खातिर बनी रही। बबलू ने उसके नाम पर 06 बीघा जमीन शुजालपुर में रजिस्ट्री कुछ दिनों पूर्व कराई है। वह व इम्तियाज उसे अपने रास्ते से हटाना चाहते थे तथा साथ में रहना चाहते थे। जिसकी योजना वे लोग कई दिनों से बना रहे थे। योजना के मुताबिक वह उसके पति मृतक बबलू को पिछले सात-आठ दिनों से रात मे चाय या खाने में मिलाकर नींद की गोली दे देती थी। उक्त गोलियां भी इम्तियाज ने फिरोजा को लाकर दी थी। दिनांक 28.03.19 को भी उनके मध्य पूरी बातचीत हो गई थी तथा उस रात उसने बबलू को खाने मेनींद की अधिक गोलियां मिलाकर खिला दी थी। योजना के अनुरूप बबलू केगहरी नींद में सोने के बात इम्तियाज उर्फ मुन्ना बबलू के घर गया तथा दोनों ने मिलकर रात्री करीब 1:30 बजे करीब बबलू को सोते हुये सिर पर डंडे से वार कर व गर्दन पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने बबलू को कपडे पहनाये तथा उसकी जेब में 10 हजार रूपये व एक महिला का फोटो डाल दिया जिससे पुलिस को गुमराह कर सके तथा लाश को एक टाट के बोरे में बांध दिया।इम्तियाज उक्त बोरे को लेकर रात्री करीब 2:00 बजे लगभग अपने दोस्त कादर पिता मो.रफिक नि.नरवल से मांगी हई एक्टीवा पर लाश के बोरे को लेकर सुनसान जगह ठिकाने लगाने उद्देश्य से ले जा रहा था, किंतु मृतक के घर से लगभग 300 मीटर दूर पहुँचने पर कुत्तों के भोंकने व पीछे पडने से वह घबराकर लाश को वहीं छोडकर भाग गया।
                उक्त पर से दोनों आरोपीगण 01. इम्तियाज उर्फ मुन्ना पिता तस्लीम खान उम्र 29 साल ऩि.बाबा मनसब नगर खजराना इंदौर। 02. फिरोजा पति बबलू उम्र 28 साल नि.न्यू खिजराबाद कालोनी खजराना इंदौर को विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया तथा जिनसे घटना मे प्रयुक्त डंडा, चाकू, एक्टिवा वाहन व घटना से संबंधित वस्तुऐं जप्त किये गये।
उक्त घटना का पर्दाफाश करने मे थाना प्रभारी खजराना प्रीतम सिंहठाकुर ,उनि हरिसिंह धार्वे, उनि रामकुमार रघुवंशी, प्र.आर. 2754 चंदरसिंह, प्र.आर. 2419 प्रवेशसिंह, महिला प्र.आर. 2627 नफीसा, आर. 3087 प्रवीण सिंह, आर. 3238 विश्वास रत्न, आर. 2427 राजूसिंह बघेल, आर. 1698 संजय मालाकर, आर.1089 ब्रजेश व आर. 3530 पंकज जाधव की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 247 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 30 मार्च 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मो युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 मार्च 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 247 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

117 आदतन व 38 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 30 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 117 आदतन व 38 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

16 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 152 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 30 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 मार्च 2019 को 16 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 152 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मार्च 2019- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गति पेट्रोल पंप एबी रोड के पास से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 178 लसुडिया मोरी इंदौर निवासी रवि पिता बद्रीलाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 230 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुखर्जी नगर कम्युनिटी हाल के पास बिजली के खंबें के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुएमिलें, सुरेंद्र पिता रामसिंह ठाकुर, मो साजिद पिता मो हैदर, फुलचंद्र पिता रामलाल जैयसवाल और दिनेश पिता ध्रुव कुमार, रवि पिता कमल यादव, दीपक पिता नामदेव चकाले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4550 नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईपीएस कालेज के सामनें हनुमान मंदिर के पास से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, झुलेलाल नगर इंदौर निवासी अर्जुन पिता रामचंद्र राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 950 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मार्च 2019- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 कों 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विनावा नगर गड्‌डा पलासिया से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 288 बडी ग्वालटोली निवासी राहुल पिता दिनेश बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1560 रू. कीमत की करीब 24क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 कों 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल ब्रिज के उपर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अजय बाग कालोनी इंदौर निवासी लोकेश पिता कल्लु सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 कों 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खालसा चौक निरंजनपुर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, स्कीम न 78 इंदौर निवासी प्रदीप पिता अयोध्या कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6500 रू. कीमत की 65 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 कों 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटनीपुरा रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 123 पाटनीपुरा निवासी अभिनदंन पिता चदंनसिंह सोमवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1170 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थानाक्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अंकित पिता मुकेश गायकवाड और सचिन पिता तुलसीराम बोराडे, सुमित पिता रामचरण बुरहा और सुमित पिता रामाधार पाल और अभिषेक पिता उत्तमसिंह बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 कों 21.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुलिया के पास ग्राम गुर्दाखेडी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम गुर्दाखेडी हातोद निवासी धर्मेद्र पिता निर्भयसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 कों 22.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पावर हाउस के पास गोमटगिरी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 184 श्याम नगर इंदौर निवासी राहुल पिता प्रीमतसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 07 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मार्च 2019-पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली पत्थर गोदाम के पास सियागंज से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, साल्वी बाखल नंदलालपुरा इंदौर निवासी जितेंद्र पिता रमेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध गणासा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 को 08.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेट्रो माल के सामनें देवास नाका से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, बी 5/101 नैनोसिटी आइडिया मल्टी स्कीम न 114 पार्ट 2 इंदौर निवासी दीपक पिता जगतनारायण पांडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 को 12.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरगाह मैदान खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, नुरी मस्जिद के पीछे ग्राम खजराना इंदौर निवासी मो इमरान पिता जलील खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरी जप्त की गई।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 कोमुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 32 जयहिंद नगर इंदौर निवासी तुसार पिता जितेंद्र बौरासी और गोपाल पिता इंदरसिंह रावत और राहुल पिता पंडरी पाठक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किये गये है।
                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्षिप्रा ब्रीज के नीचें एबी रोड से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, साई मंदिर के पास टुटे ढाबे के पीछे ईश्वर नगर इंदौर निवासी राजू पिता रमेश गमेती को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरी की गई।
               
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मार्च 2019-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, देवेंद्र पिता अशोक समन और अभिलवपिता लल्लु सिंह चौहान, पवन पिता चोखेलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
                पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 29 मार्च 2019 को 20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदलालपुरा सब्जी मंडी काम्लेक्स पर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, साल्वी बाखल नंदलालपुरा निवासी बंटी पिता अमरलाल हरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Friday, March 29, 2019

स्थाई वारंटी पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा गिरफ्तार। · पुलिस टीम द्वारा आरोपी को सारखेड़ी, जिला आगर के एक ढाबे पर से घेराबंदी कर पकड़ा।


·        

इंदौर- 29 मार्च 2019- वरिष्ठ अधिकारीयों, द्वारा वर्षो से लंबित स्थाई वारंटीओं की तामिली के लिए अभियान चलाकर अधिक से अधिक तामिली करने हेतु सखत निर्देश दिये इसी तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम श्री सूरज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरुप्रसाद पाराशर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री डीके तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री संतोष सिंह यादव द्वारा  लंबित वारंटो की अधिक से अधिक तामिली सुनिश्चित  करने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर  तामिली की सखत  हिदायत दी है  जिसके परिणाम स्वरूप  आज दिनांक 29 मार्च 2019 को वर्ष 2015 से फरार आरोपी एलकार सिंह  पिता  ओंकार सिसोदिया  निवासी सारखेड़ी  जिला आगर जो गिरफ्तारी से बचने हेतु  पता बदल बदल कर रह रहा था  मुखबिर से सूचना मिली थी  कि एलकार सिंह  आज सारखेड़ी  ढाबे पर आने वाला है  उक्त सूचना पर छत्रीपुरा पुलिस ने  सारखेड़ी  जिला आगर  जाकर ढाबे की  घेराबंदी की  एलकार सिंह आया, उसे  पुलिस कीघेराबंदी का आभास होते ही एलकार सिंह ने भागने का प्रयास किया किंतु दौड़कर पुलिस बल ने एलकार सिंह को धर दबोचा। आरोपी को स्थाई वारंट 3502/15 में गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जाएगा।
आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव एवं उनकी टीम के पीएसआई प्रेक्षा मौर्य , आरक्षक राजेश मिश्रा आरक्षक शिव शंकर  की भूमिका उल्लेखनीय है




थाना विजयनगर इन्दौर के हत्या के मामले मे पुलिस का नया खुलासा, बग्गाराम को काफी मशक्कत के बाद ढूढ निकाला, घटना दिनांक से ही था मौके पर से गायब था बग्गाराम कपडो व जुतों से बग्गाराम के पिता द्वारा की गई थी पहचान पुलिस टीम द्वारा घटना के बाद से की जा रही थी संदेही रमेश की तलाश। पुलिस टीम द्वारा राजस्थान जाकर की थी तलाश




 इंदौर- 29 मार्च 2019- थाना विजयनगर  इन्दौर के द्वारा एक महत्वपूर्ण खुलासा कुछ दिन पूर्व मिली अज्ञात लाश के संबध मे किया गया है। मृतक बग्गाराम को पुलिस द्वारा ढुंढ निकाला गया है। जबकि बग्गाराम को उसके मॉ,बाप द्वारा अज्ञात लाश के रूप मे शिनाखत किया गया था।
      इस बात का खुलासा तब हुआ जब विजयनगर की तलाश पार्टी राजस्थान मे उदयपुर के पाश राणा गॉव मे संदेही की तलाश के लिये गयी थी। वही पर यह बात जानकारी मे आई थी कि घटना के बाद बग्गाराम को गॉव के पास ही मेले मे कुछ वयक्तियो द्वारा देखा जाने के बाद वापिस इन्दौर जाने का पता चला था। इसी आधार पर इन्दौर मे बग्गाराम की तलाश की जा रही थी।
    दिंनाक 20.03.2019 को बिजनेस पार्क केसामने मिली अज्ञात बाडीकी सूचना पर जॉच पडताल की गई थी। अज्ञात शरीर सडने की अवस्था मे पहुच चुका था चेहरे दबने के कारण एकदम  पहचान  पाना ंसंभव नही था। इसके अलावा किसी भी वयक्ति के द्वारा उसे पहचानने का दावा नही किया गया था। मौके पर मिले साक्षियो एंव लाश के निकट सामने ही बनी झोपडी मे रह रहे देवाराम और उसकी पत्नि बापू बाई द्वारा अज्ञात मृतक की लाश की पहचान कराई गई थी। मृतक के शरीर ,कपडे एंव जूते के आधार पर देवाराम द्वारा अपनी पत्नि के साथ अज्ञात लाश की पहचान अपने सबसे बडे बेटे बग्गाराम के रूप मे की गई थी जिसक शिनाखतगी पंचनामा साक्षियो की उपस्थिति मे बनाया गया था। लाश के पास बैठकर देवाराम द्वारा रो रो कर बार बार पुलिस को बताया गया था कि कुछ दिन पूर्व ही उसके द्वारा मृतक के पेरो मे पहने हुए जूते 150 रूपये मे दिलाये गये थे। इस तरह देवारा म और उसकी पत्नि बापू बाई के पहचाने जाने के पश्चात लाश को पी एम हेतू एम वाय एच भेजा गया था।
    
 सूचनाकर्ता, पास के दुकानदार और झोपडी मे रहने वाले देवाराम एंव बापू बाई से  घटना के संबध मे विस्तृत पूछताछ घटना के तत्काल बाद की गई थी। साक्षियो के द्वाराबताया गया था कि घटना स्थल पर दो दिन पूर्वबग्गाराम का झगडा उसके बहनोई रमेश एंव बहन रेखाबाई के साथ हुआ था। इस झगडे मे रमेश एंव रेखा के द्वारा बग्गा के साथ डंण्डे से मारपीट करना बताया था। देवाराम द्वारा पूछताछ मे यह भी बताया गया था कि उसका लडका नशे का आदी है और आये दिन मॉ बाप और बहन बहनोई के साथ मारपीट करता है। बग्गाराम की मारपीट से परेशान होकर मॉ बाप ने झुग्गी छोड दी थी। इसके बाद साथ रह रहे बहनोई रमेश और बहन रेखा से भी आये दिन झगडा होता था। घटना के बाद से बग्गााराम के साथ साथ रमेश और रेखा भी मोैके से गायब थे। पिता देवाराम के द्वारा अपने बेटे बग्गाराम के साथ मारपीट मे रमेश को संदेही माना था।

     घटना के बाद से ही संदेही माने जा रहे रमेश की तलाश की जा रही थी। इस दौरान मिले फुटेज मे रमेश अपने परिवार के साथ बोरिया बिस्तर के साथ जाते हुए नजर आया था। अपने साले बग्गराम की मृत्यू की समाचार मिलने के बाद भी नही लौटने पर शंका और बढ गई थी। इसी आधार पर रमेश की तलाश हेतू कुछ दिन पूर्व पुलिस टीम राजस्थान रवाना की गई थी। जहॉ पर मृतक ंएंव संदेहियो केपैतृक गॉव मे तलाश एंव पूछताछ की गई थी। जहॉ पर बग्गाराम के जीवत होने के संबध मे नये तथ्थ की खुलासा हुआ।बग्गाराम से घटना एंव घटना के बाद से गायब होने के संबध मे पूछताछ ंएंव पडताल की जा रही है।
      पुलिस के द्वारा इस प्रकरण मे नया खुलासा होने के बाद देवाराम के सभी जीवित पुत्रो की शिनाखतगी की जावेगी। क्योकि संभब है देंवाराम को कोई दूसरा पुत्र और सगा संबधी न हो। देवाराम के कुल 10 पुत्र,पुत्री है इसमे 9 जिवित है। बग्गाराम को पिता के द्वारा सबसे बडा पुत्र बताया गया है इसके आलावा  अन्य 3 जीवित पुत्रो को सामने लाया जा रहा है। पुलिस के द्वारा पूर्व मे ही विसरा एंव डी एन ए के संबधित आरटीकल जप्त किये थे। इनसे मिलान कर अज्ञात मृतक के बारे मे पडताल की जावेगी।
    पुलिस द्वारा नये सिरे से मृतक शिनाखतगी के प्रयास किये जा रहे है इस हेतू घटना स्थल से प्राप्त मृतक के फोटो जारी किये गये है । इसके आलाव देवराम और उसके परिजनो से घटना के बाद से ही गायब होने के संबध मे पूछताछ की जा रही है। देवाराम द्वारा अपने पुत्र के रूप मे ही क्यो पहचाना एंव पुलिस को गलत जानकारी क्यो दी गई।  इस सबध मे इसकी संदिग्धभूमिका की भी पडताल की जा रही है बग्गाराम घटना के ंिदनाक से क्यो गायब था व उसका बहनोई भी घटना के दिंनाक से गायब है । इस संबध मेविवेचना की जा रही है।