Monday, June 25, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 68 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 25 जून 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 जून 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 35 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 33 आरोपियों, इस प्रकार कुल 68 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

07 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 जून 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी एवं 52 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 25 जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जून 2018 को 01 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी एवं 51 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2018- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को 11.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कबीटखेडी मेन रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 95 काशीपुरी कालोनी इन्दौर निवासी अजय पिता किशनलाल मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध .शराब जप्त की गयी।  
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 जून2018-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को 11.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा देशी कलाली के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 15/1 बाफना होस्टल नवलखा इंदौर निवासी मो समीर पिता मो शब्बीर खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेकरी गली आम रास्ता इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 101/2 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी कल्लू उर्फ प्रकाश पिता देवीप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिद्धी विनायक अस्पताल सर्विस रोड खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पिपल्याहाना गोया रोड बस्ती पलासिया इंदौर निवासी सोमा पिता सुंदर ताहड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को 21.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर सर्वहारा नगर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 279/3 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी जय पिता प्रवीण ठोसरें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुशवाह नगर चौराहा और वाल्मिकी नगर तिराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 558 न्यु गौरी नगर इंदौर निवासी गोलू पिता लालचंद्र विश्वकर्मा और 272 विजयश्री नगर एरोड्रम इन्दौर निवासी शुभम पिता अमरसिंह कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

12 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 जून 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 जून  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिककार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 25 जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जून 2018 को 01 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2018- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, तलाईनाका सिमरोल इन्दौर निवासी पोखन पिता होमसिंह और गवालू इन्दौर निवासी करतार पिता चंदा और पैथा पिता बालाचरण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, June 24, 2018

नाबालिक बच्ची का अपहरण करनें वाला आरोपी, पुलिस थाना परदेशीपुरा की गिरफ्त में। आरोपी से बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।



इन्दौर- दिनांक 24 जून 2018- पुलिस थाना परदेशीपुरा पर दिनांक 22.06.18 को फरियादी राजेश उर्फ राजा पिता गोविन्ददास साहु ने थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई  कि उसकी सवा साल की बच्ची गीता (परिवर्तित नाम) को वह अपनी पत्नि के साथ किराये के घर पर छोडकर मजदूरी को सुबह चला गया था, शाम को जब मजदूरी से वापस आया ते उसकी पत्नि शारदा ने बताया कि बच्ची गीता (परिवर्तित नाम) को उसके साथ काम करने वाला एक अज्ञात व्यक्ति दिन में लगभग 12.00 बजे अपने साथ ले गया है जो अभी तक वापस नही आया है। फरियादीकी पत्नि शारदा मानसिक रूप से कमजोर है इसलिए बच्ची को ले जाने वाले आरोपी को वह नही जानती है। बाद में मकान मालिक एवं आस पडोस की महिलाओ से पता किया तो पडोस में रहने वाली महिला ने दिन में पप्पु उर्फ बन्टु उर्फ लल्लु को उक्त बच्ची को अपने साथ गोद में ले जाते हुए देखा था चूकिं पप्पु ने महिला के यहा पूर्व में पुताई का काम किया था इसलिए वह आरोपी को अच्छे से पहचानती है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना परेदशीपुरा पर धारा 363 (क) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को मामलें की जानकारी देकर विवेचना में लिया गया। उक्त मामनें की गम्भीरता को देखतें हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा मामलें का पर्दाफाश कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गयें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पुर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी व अति पुलिस अधीक्षक पुर्व जोन-3 श्री प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री हरीश मोटवानी के द्वारा थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री राजीव त्रिपाठी के निर्देशन मे पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया गया।
उक्त निर्देश पर कार्यवाही करतें हुएपुलिस टीम द्वारा आरोपी पप्पु उर्फ बन्टु उर्फ लल्लु पिता छोटेलाल गोगड़े जाति बैरवा नि. 58/11 परदेशीपुरा इंदौर को दबिश देकर पकडया गया। आरोपी पप्पू से पुछताछ कर बच्ची गीता (परिवर्तित नाम) को सकुशल बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। आरोपी पूर्व में भी थाना चिमनगंज मंडी जिला उज्जैंन में धारा 420/406 भादवि के अपराध में वर्ष 2017 में गिरफ्तार होकर जेल में रह चुका है। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के द्वारा यह घटना क्यो घटित की गई इस संबंध में पुछताछ की जा रही है। आरोपी को पकडकर उक्त अबोध बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनो को सोपने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक पूर्व के द्वारा 10000 रूपये के नगद ईनाम देने की घोषणा की गई है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री राजीव त्रिपाठी, उनि एम.ए.एच खान, सउनि देवेन्द्र सिंह, आर 2041 जगदीश, आर 3473 प्रमोद, आर 3174 राजेश तथा आर 1413 संजय की महत्वपुर्ण भुमिका रही।
 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 24 जून 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 जून 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 16 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 23 आरोपियों, इस प्रकार कुल 39 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 जून 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 जून 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाहीकरते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 37 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24 जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जून 2018 को 01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 37 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2018- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 23 जून 2018 को 11.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मदिना गेट के पास आजाद नगर इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 151 मदीना गेट के पास आजाद नगर इन्दौर निवासी वहीद उर्फ मुन्ना पिता कल्लू खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 जून 2018-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 23 जून 2018 को 12.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर काजी की चाल मस्जिद के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 11 नया बसेंरा छोटी खजरानी इंदौर निवासी मो. रिजवान पिता मो निजाम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

04 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 जून 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 जून  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 36 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जून 2018 को 02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 36 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2018- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 23 जून 2018 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम चिमली मेन रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम चिमली सांवेर इन्दौर निवासी ताराचंद्र पिता जगन्नाथ जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 जून 2018-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 23 जून 2018 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एरोड्रम पुलिस लाईन के सामनें ग्राउंडमें स्थित खंडहर बिल्डिंग वाल के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, झोपड पट्‌टी जैन मंदिर के पास शांति नगर छोटा बागंडदा इंदौर निवासी संदीप उर्फ संजू पिता गंगाराम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक पिस्टल जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Saturday, June 23, 2018

जिला बदर बदमाश, अवैध हथियार सहित पुलिस थाना तुकोगंज की गिरफ्त में



इन्दौर- दिनांक 21 जून 2018-शहर मे अपराध व अपराधियों पर नियत्रंण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा क्षेत्र के सक्रिय गुंडे बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रख, सखत व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा एक जिला बदर बदमाश को अवैध हथियार (चाकू) सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना तुकोगंज को दिनांक 23.06.18 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि, क्षेत्र का जिला बदर बदमाश मोहम्मद रिजवान, थाना क्षेत्र में घूम रहा है।  उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना तुकोगंज की टीम द्वारा काजी की चाल मालवा मिल चौराहा इन्दौर से उक्त बदमाश मोहम्मद रिजवान पिता मोहम्मद निजाम उम्र 24 वर्ष निवासी 11 नया बसेरा, छोटी खजरानी इन्दौर को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार (चाकू) मिला, जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्त में लिया गया।
आरोपी मोहम्मद रिजवान क्षेत्र का सक्रिय बदमाश है, आरोपी के विरूद्ध थाना एमआईजी व विजय नगर में लूट, हत्या का प्रयास, लोगो के साथ मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना आदि जैसे कई अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपी की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस थाना एमआईजीद्वारा आरोपी के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रकरण भेजा गया था, जिस पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी इंदौर के आदेश दिनांक 28.04.18 से आरोपी को 6 माह के लिये इंदौर जिले एवं आसपास के जिलो की राजस्व सीमा से जिला बदर किया गया था। आरोपी उक्त जिला बदर अवधि की अव्हेलना कर क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमाकं 297/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी द्वारा जिला बदर अवधि का उल्लघंन करने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 298/18 धारा 14 म.प्र. राज्य सूरक्षा अधिनियम का पंजीबद्ध कर आरोपी को मान. न्यायालय में पेश किया जाकर, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त आरोपी को पकडनें में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तुकोगंज श्री राजकुमार यादव व उनकी टीम के उनि. प्रदीप यादव, आर. 2068 रविन्द्र ठाकुर तथा आर. 1221 किशोर सांवलिया की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 23 जून 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 जून 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 35 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 37 आरोपियों, इस प्रकार कुल 72 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

01 आदतन 0 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 जून 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 जून 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 58 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जून 2018 को 04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 58 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2018 -पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 22 जून 2018 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेडीनोवा अस्पताल के पीछे मनभवन नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मो. सहिद पिता मोहम्मद साबिर, मंजुर पिता अब्दुल गफुर, मेहबुब अली पिता कादर अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 4030 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 जून 2018-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 22 जून 2018 को 15.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छप्पन दुकान के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 14/7 न्यु पलासिया इंदौर निवासी शुभम पिता राजेंश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 22 जून 2018 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चेंकिग पॉइंट तलावली चांदा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 2 सिंधी कालोनी देवास थाना सिटी कोतवाली देवास निवासी गौरव पिता महेश साकला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 जून 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 जून  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथाऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती,18 गिरफ्तारी एवं 73 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जून 2018 को 01 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी एवं 73 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2018 -पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 22 जून 2018 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराना पेट्रोल पंप हनुमान मंदिर के सामनें इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, आशिक पिता मो सरदार, करामत पिता सलीम पठान, शहजाद पिता यूसूफखान, शाहरूख पिता रमजान खां, गोलू भाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 4030 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2018- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 22 जून 2018 को 19.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गफुर खां की बजरिया स्मृति टाकीज के सामनें वाली गली इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 53 बडवाली चौकी इन्दौर निवासी जुनैद अली पिता मजहर अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।    
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, June 22, 2018

क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा ऑनलाईन ठगी के शिकार हुये फरियादी के रूपये कराए गए वापस। · पेटीएम के माध्यम से ''समारोह आयोजन'' के नाम पर जमा कराई थी राशि , धोखाधड़ी कर गुमराह कर रहा था ठग। · क्राईम ब्रांच ने पेटीएम से रिकवर कर, आवेदक कोवापस लौटाई राशि।


·     

इन्दौर- दिनांक 22 जून 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर मे बढ़ रही आनलाईन फ्रॉड की शिकायतों एवं सायबर क्राईम की घटनाओं पर उचित वैधानिक कार्यवाही करते हुये ठगे गये लोगों के पैसे विभिन्न वॉलेट से प्राप्त कराने हेतु क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रॉच की सायबर सेल को उपरोक्त प्रकार की ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे आरोपियों की पतासाजी व ठगे गये लोगों की राशि वापस कराये जाने हेतु समुचित दिशा-निर्देश दिये गये थे।
      क्राईम ब्रांच इन्दौर को आनलाईन फ्रॉड के संबंध में विभिन्न प्रकार के शिकायती आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे थे। उपरोक्त शिकायती आवेदन पत्रों के संदंर्भ में क्राईम ब्रांच की सायबर सेल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर शिकायती आवेदन पत्र के आवेदक इंद्रकुमार सिंहल उर्फ आरूष अग्रवाल के पैसों को वापस कराये जाने हेतु पेटीएम, वॉलेट से आवेदक के आवेदन पत्र केसंबंध में वांछनीय पत्राचार किया गया तथा आवेदक के कथन, दस्तावेज व आवशयक जानकारी प्राप्त कर उनका सूक्ष्मता से विशलेषण किया गया। जिस पर आवेदक के साथ अज्ञात अनावेदक द्वारा छलकपट व धोखाधड़ी से आवेदक को प्रलोभन देकर, स्वयं के पेटीएम वॉलेट के खाते में रूपये जमा कराये जाना ज्ञात हुआ किंतु रूपयों के एवज में अनावेदक काम करने के बजाय आवेदक को निरंतर गुमराह कर रहा था जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा क्राईम ब्रांच कार्यालय में की गई थी।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान यह विदित हुआ कि आवेदक इंद्रकुमार सिंहल उर्फ आरूष अग्रवाल पिता दिनेद्गा सिंहल निवासी महालक्ष्मी नगर इंदौर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा छलपकट से कुल 8100/- रूपये इवेंट आर्गनाईजेशन के नाम पर जमा कराये गये थे। जिसके संबंध में क्राईम ब्रांच की सायबर सेल की टीम द्वारा आवशयक त्वरित कार्यवाही करते हुये आवेदक के 8100/- रू वापस कराये गये हैं।
सायबर हेल्पलाईनः- 7049124444, 7049124445
हमारा संकल्प - आपकी सुरक्षा

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 67 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 22 जून 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 जून 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 38 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 29 आरोपियों, इस प्रकार कुल 67 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 जून 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 जून 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 59 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 22 जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जून 2018 को 10 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 59 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2018- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 21 जून 2018 को 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कोहिनुर कालोनी पानी की टंकी के पास आजाद नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमते हुए मिलें, 529 कोहिनुर कालोनी आजाद नगर इंदौर निवासी अंतिम पिता रमेंशचंद्र मालविय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

13 संदिग्ध बदमाशगिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 जून 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 जून  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 गिरफ्तारी एवं 58 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 22 जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जून 2018 को 16 गिरफ्तारी एवं 58 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।