Tuesday, July 28, 2015

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा दो नकबजन गिरफ्‌तार, एक लाख 93 हजार रूपयें की नगदी व चांदी के जेवर बरामद


इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-पुलिस थाना सिमरोल क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 24.07.2015 को फरियादी अब्दुल मोबिन खान पिता अब्दुल हाफीज खान (55) निवासी ग्राम बरदरी थाना सिमरोल हाल मुकाम 401, अपोलो आर्केट पलासिया इन्दौर के द्वारा थाने में रिपोर्ट की, कि रात्रि में कोई अज्ञात बदमाश मेरे ग्राम बरदरी स्थित मकान का ताला तोड़कर अन्दर घुसकर नगदी रुपये व चांदी की रकम करीबन दो लाख रुपये के चोरी कर ले गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर तुरन्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल आरोपियों का पता लगाकर उन्हे गिरफ्‌तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती, अति. पुलिस अधीक्षक  मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सिमरोल एस.डी.मुले के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा घटना की बारीकी से जांच करते हुए प्रकरण के आरोपी रुघनाथ उर्फ अर्जुन पिता तेरसिंह उर्फ डुडला भीलाला(22) निवासी ग्राम सांघी (साततलाई) थाना भीकनगांव जिला खरगोन तथा सुनील पिता बहादर भीलाला (23) निवासी ग्राम चिकलवास (जोगरिया फालिया) थाना भीकनगांव जिला खरगोन को गिरफ्तार कर चोरी गया माल 1 लाख 93 हजार रुपये तथा चांदी की रकम व चिल्लर जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिमरोल श्री एस.डी.मुले के नेतृत्व में सउनि जीवन गोरा, सउनि विक्रमसिंह सोलंकी, सउनि रमेश मण्डलोई, प्रआर. मनोज सुलिया, आर. सुमित गौहर, आर. हरिनारायण डोडिया तथा आर.  रविन्द्र देशमुख का महत्वपूर्ण एंव सराहनीय योगदान रहा।


11 वर्ष से फरार लूट के अपराध का गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निदेश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही स्थाई एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस एरोड्रम द्वारा आज दिनांक 28.07.15 को करीब 11 वर्षो से लूट के प्रकरण का फरार गैर जमानती वारंटी देवेन्द्र पिता गजाधर तिवारी (25) निवासी भोलेनाथ कालोनी इंदौर को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
उक्त आरोपी देवेन्द्र तिवारी पुलिस थाना एरोड्रम के अपराध क्रं. 105/1988 धारा 394 भादवि के लूट के अपराध में वर्ष 2004 से न्यायालय में पेशी पर नहीं आ रहा था और फरार हो गया था। इसके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी अपना पता और ठिकाना बदल करके फरार हो गया और लगातार अपना पता बदल-बदल करके रहने लगा। आरोपी ने गोविन्द कालोनी थाना बाणगंगा, परदेशीपुरा मे सर्वहारा नगर को अपना ठिकाना बनाया। उसने मेव सिक्युरिटी मे भी करीब दो साल तक काम किया तथा रामा फास्फेट धर्मपुरी, आशा चाकलेट सांवेर मेभी काम किया। आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिये जगह बदलता रहा, जिसको आज थाना एरोड्रम की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
उक्त वारंटी को गिरफ्‌तार करने में थाना प्रभारी एरोड्रम श्री कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व में सउनि हनुमंत सिंह जादौन एवं टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा ''यातायात शिक्षा एवं अपराध रोकथाम कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया



इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा आज दिनांक 28.07.2015 को परमाणु उर्जा केन्द्रीय विद्यालय इन्दौर स्कूल के अन्तर्गत ''यातायात शिक्षा एवं अपराध रोकथाम कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुखय आतिथ्य श्री पकंज श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला इन्दौर द्वारा किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस की ओर से उप पुलिस अधीक्षकद्वय श्री विक्रम सिंह रधुवंशी एवं श्री विजय सिंह पंवार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन की ओर से प्राचार्य श्री ए.जोसफ जॉन द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 700 बच्चे शामिल हुये। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की जागरूकता हेतु शिक्षाप्रद फिल्में दिखाईगई।  इसके उपरान्त बच्चों द्वारा जिज्ञासावंश प्रश्न पूछे गये, जिनके यातायात अधिकारियों द्वारा बडी सहजता से उत्तर दिये गये।



आठ वर्ष से फरार गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा गिरफ्‌तार



इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निदेश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही स्थाई एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आज दिनांक 28.07.15 को करीब आठ वर्षो से नकबजनी का फरार गैर जमानती वारंटी ठाकुर पिता चेतराम निवासी 1150 द्वारकापुरी हाल 46 सिलीकान सिटी इंदौर को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

उक्त आरोपी ठाकुर पिता चेतराम पुलिस थाना अन्नपूर्णा के अपराध क्रं. 251/1998 धारा 457, 380, 411 भादवि मे वर्ष 2007 से न्यायालय में पेशी पर नहीं आ रहा था और फरार हो गया था। इसके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी अपना पता बदलकर सिलीकान सिटी में चौकीदारी कर रहा था, जिसे आज पुलिस थाना अन्नपूर्णा की टीम ने सुदामा नगर ई सेक्टर इंदौर से गिरफ्‌तार किया गया।

उक्त वारंटी को गिरफ्‌तार करने में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री दिलीप गंगराड़े के नेतृत्व में प्रआर 2101 राकेश, आर. 3444 राहुल तथा आर. 3563 सुरेन्द्र की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 196 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 28 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 78 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                              02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                13 गैर जमानती वारन्टी, 34 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 13 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                      जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 16.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, नट बोल्ट फेक्ट्री तिराहा बजरंग मंदिर के पास आम रोड इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, राजू परिहार पिता बाबलाल परिहार, प्रभुलाल पिता लक्ष्मीनारायण राव, बबलू पिता कालूंिसह खंगार, छगन उर्फ बंटी पिता पीरूलाल चौहान तथा नरेन्द्र पिता रामसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 16 हजार 200 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 20.30 बजे, नंदानगर रोड नं. तीन इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले2/14 नंदानगर इंदौर निवासी पंकज पिता कैलाश कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 आम रोड़ पर शराब पीते 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भमौरी कलाली के सामने आम रोड इंदौर से अवैध रूप से आम रोड़ पर शराब पीते मिलें, 1389/11 नंदानगर इंदौर निवासी शैलेन्द्र पिता अशोक कुमार तथा 1129 न्यू गौरी नगर निवासी रवि सेन पिता गंगाराम सेन को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015- पुलिस थाना से. कोतवाली द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जवाहर मार्ग पेट्रोल पंप के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली, 130 नार्थ तोडा इंदौर निवासीरोशन बाई पति मुकेश सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 20.05 बजे, मुल्ला की किराने की दुकान के सामने बडी ग्वालटोली इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 123 बडी ग्वालटोली इंदौर निवासी बबन उर्फ शेखर पिता बबुआ बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1240 रूपये कीमत की 48 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को, कनाडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम हिंगोनिया निवासी उदयसिंह पिता देवीसिंह तथा राहुल गांधी नगर झोपडपट्‌टी इंदौर निवासी ललन पिता भागीरथ बलाई  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3350 रूपये कीमत की 20 पाव, 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 19.40 बजे, एसआर कम्पाउण्ड शर्मा ढाबा के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले राज शर्मा पिता अशोक शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त कीगयी।
      पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 22.25 बजे, राजकुमार मिल सब्जी मण्डी के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 30/3 काछी मोहल्ला इंदौर निवासी जितेन्द्र पाल पिता चिमनलाल पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 18.45 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मार्डन चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, दीपशिखा होटल के पास सांवेर रोड इंदौर निवासी रामंिसह पिता जगन्नाथ मीणा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 21.10 बायपास कनाडिया वाईन शॉप रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 12 विनायक नगर खजराना इंदौर निवासी बलराम पिता रेवाराम जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से तलवार जप्त की गयी।
     पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 28 जुलाई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 118 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                              02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                       01 फरारी, 28 गैर जमानती, 62 गिरफ्तारी तथा 157 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 01 फरारी, 28 गैर जमानती, 62 गिरफ्तारी तथा 157 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                        सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 18.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, प्रकाश का बगीचा कब्रस्तान के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें, 41 मोमिनपुरा इंदौर निवासी सलीम पिता कल्लू खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 13.45 बजे, गोपाल मंदिर परिसर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें, 19 मराठी मोहल्ला इंदौर निवासी अजय उर्फ धमेन्द्र पिता अनिल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 19.40 बजे, भीमनगर इंदौर से सट्‌टेकी गतिविधि मे लिप्त मिलें, यही के रहने वाले आकाश पिता राजू पांचाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                               आम रोड़ पर शराब पीते 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, राज मोहल्ला चौराहा सार्वजनिक स्थान से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थाऩ पर शराब पीते मिलें, राजकुमार पिता राधाकिशन, सिद्धार्थ पिता आदेश दावेर, अमरसिंह पिता हिन्दूसिंह तथा विशाल पिता अशोक परमार को पकडा गया।
       पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, धारनाका बडी पुलिया के पास आम रोड महू से अवैध रूप से आम रोड पर शराब पीते मिलें, कृष्णापुरा कॉलोनी धारनाका महू निवासी हेमंत पिता भागीरथ अहीर को पकडा गया।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                     अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छत्रीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब बैचते/ ले जाते हुये मिलें, 7 सेठी नगर इंदौर निवासी विक्की उर्फ विकास पिता रोहित कुण्डे तथा 54 जोशी मोहल्ला निवासी लक्की उर्फ लखन पिता कुन्दन धानक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 39 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 22.45 बजे, जवाहर टेकरी आरोपी की दुकान के सामने इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, बंजारा मोहल्ला जवाहर टेकरी निवासी बाबूलाल पिता गंगाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 20.00 बजे, फोकटपुरा तेजपुर गडबडी इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलंी, यही के रहने वाली प्रीति पति रोधश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 20.15बजे, उर्दू स्कूल के पीछे बक्षीबाग इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिलें, यही के रहने वाली पूजा पति दिलीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                               अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2015-पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 17.25 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फूलमण्डी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, गुरूनानक नगर इंदौर निवासी बंटी पिता मनोहर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2015 को 15.00 रेती मण्डी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, सैलदा चौकी जिला खरगोन हाल बी मल्टी रूम नं. 02 अहीरखेडी निवासी संतोष पिता मनीराम जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से छुरा जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।