Wednesday, February 12, 2020

यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले, वाहन चालकों के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही



इंदौर- दिनांक 12 फरवरी 2020- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार श्रीमति रूचिवर्धन मिश्र, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज शहर इन्दौर एवं श्री सूरज कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस व्दारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के दौरान यातायात पुलिस व्दारा शराब पीकर वाहन चलाना, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग नही करना, रेड लाईट का उल्लंघन करना, वाहन चलाते समय मोवाईल पर बात करना एवं ओव्हर स्पीड वाहन चालकों के विरूद्व चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, दिनांक 01.01.2020 से 11.02.2020 तक यातायात पुलिस इन्दौर व्दारा निम्नानुसार चालानी कार्यवाही की गई-

      शराब पीकर वाहन चलाने वाले                         -  66
      बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले                -5232
      चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नही लगाना       -1624
      रेड लाईट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक           -2034
      वाहन चलाते समय मोवाईल पर बात करने वाले           - 543
      ओव्हर स्पीड वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही             -  65
      लायसेन्स निरस्तीकरण के लिये भेजे गये प्रकरण           - 410
         आमजन से अनुरोध है कि सड़क दुर्घटनाआंे से बचने के लिये वाहन चलाते यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित चले, सुरक्षित रहें।

                                                                            यातायात पुलिस व्दारा जनहित में जारी


No comments:

Post a Comment