Tuesday, April 23, 2019

घर का रास्ता भटकी हुई वृद्ध महिला को, उर्जा डेस्क थाना संयोगितागंज की टीम ने, वृद्ध महिला के घर का पता लगाकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया




इंदौर-23 अप्रेल 2019- आज दिनांक 23.04.19 को  दोपहर 1 बजे के लगभग एक वृद्ध महिला थाना संयोगिता गंज क्षेत्र में रास्ता भटककर आ गयी थी,जो अपना नाम पता ठीक से नहीं बता पा रही थी, और बड़ी ही परेशान दिख रही थी।  उक्त वृद्ध महिला को थाने पर लाकर, पानी आदि पिला कर शांतिपूर्वक उनकी बात सुनी गई और उनके घर वालों को ढूंढने के बारे में ढांढस बंधाया गया। थाना संयोगितागंज की ऊर्जा डेस्क की टीम द्वारा वृद्ध महिला से पूछताछ आदि के आधार पर बड़ी मेहनत के साथ उसके परिजनों की तलाश कर सुरक्षित उनके सुपुर्द किया गया।


No comments:

Post a Comment