Friday, March 15, 2019

रेड लाईट का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध यातायात पुलिस की कार्यवाही



इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2019- श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इन्दौर के निर्देशानुसार श्री अवधेश गोस्वामी पुलिस अधीक्षक, मुखयालय, इन्दौर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्व/पश्चिम इन्दौर व्दारा ऐसे रेड लाईट उल्लंघनकर्ता जो चालान भरने भी नही आ रहे थे,ऐसे वाहन चालक जिन्होने रेड लाईट जंपिंग के 06 या 06 से अधिक उल्लंघन किये है आरएलव्हीडी परीक्षण के उपरान्त 07 स्थानों का चयन किया गया है जिन पर उल्लघंनकताओं की संखया ज्यादा है इन स्थानों पर यातायात पुलिस इन्दौर व्दारा सखत कार्यवाही के लिए टीम लगायी गई है। 
चुनाव आदर्श आचरण संहिता के नियमानुसार दिनांक 11.03.2019 से विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है वाहन पर अवैध हूटर/प्रेशर हार्न, वाहन में अनाधिकृत नम्बर प्लेट लगाना, सर्च लाईट, शराब पीकर वाहन चलाना एवं यातायात नियमों का पालन नही करने वाले अन्य वाहन चालकों पर भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। 
यातायात पुलिस इन्दौर व्दारा शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चैकिंग कार्यवाही की गयी जिसमें - 

  • दिनांक11.03.2019 से दिनांक 14.03.2019 तक कुल चालान- 3332 
  • निलंबन के लिए भेजे गये वाहन चालकों की संखया -910 
  • निलंबन किये गये लायसेन्स की संखया - 210 
  • अवैघ रूप से हूटर/प्रेशर हार्न लगाये जाने पर कार्यवाही - 49 
  • शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्यवाही - 108 
  • संकेत का उल्लंघन करने पर कार्यवाही - 477 
  • नम्बर प्लेट गलत तरीके से लगाने पर कार्यवाही - 1022 
  • दो  पहिया वाहन चालक व्दारा हेलमेट नही पहनने पर- - 694 
  • यातायात पुलिस व्दारा आरएलव्हीडी सिस्टम से की गई कार्यवाही कुल ई नोटिस -3729 


आम जनता से अनुरोध है कि रेड लाईट का पालन करें उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्व सखत कार्यवाही की जावेगी, आम जनता से अनुरोध है कि इन्दौर के कई स्थानों पर ट्रेफिक का दबाव अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बनती है तत्काल इसकी सूचना फोन नम्बर 100, 07312549819, 07312349103, 07312532100 पर दे जिससे जाम को क्लियर कराया जा सके। आपकी सूचना हमारे लिए महत्वपूर्ण है वर्ष 2018 में आपके कारण इन्दौर यातायात में नम्बर एक है वर्ष 2019 में पुनः नम्बर एक बनाया जाना है। 
                                              यातायात पुलिस इन्दौर,व्दारा जनहित में जारी

No comments:

Post a Comment