Friday, October 26, 2018

पिपलियाहाना फ्लॉय ओव्हर के निर्माण के दौरान, यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार की गई है, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था



इन्दौर-दिनांक 26 अक्टूबर 2018-  पिपलियाहाना चौराहें पर इन्दौर विकास प्राधिकरण व्दारा फ्लॉय ओव्हर का निर्माण किया जा रहा है, निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने हेतु यातायात पुलिस व्दारा सवारी बस वाहनों को रेडीसन चौराहा और बंगाली चौराहा की और न आते हुए, निम्नानुसार परिवर्तित मार्ग से सरवटे बस स्टेण्ड तक आ सकेगी,
परिवर्तित मार्ग - इन्दौर बायपास देवगुराडिया चौराहा (फ्लाय ओव्हर के नीचे से) एवं तीन इमली चौराहा, पिपलियाहाना चौराहा होकर सरवटे की और जा सकेगी। यह व्यवस्था दिनांक 28.10.2018 के प्रातः 7:00 बजे से लागू होगी।
यातायात पुलिस इंदौर व्दारा जनहित में  जारी।

No comments:

Post a Comment