Monday, July 30, 2018

छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेंनिग देकर की गयी, महिला आत्मरक्षा कवच अभियान की शुरूआत



इन्दौर-दिनांक 30 जुलाई 2018-बच्चे/बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम व उन्हे हर परस्थिति में मजबूत इरादो वाला व आत्मनिर्शर बनाने के उद्‌देश्य से, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इन्दौर पुलिस के तत्वावधान में स्पोट्‌र्स एसोसिएशन ऑफ मिक्स्ड मार्शल आर्टस मध्यप्रदेश द्वारा इंदौर शहर के समस्त स्कूलों, महाविद्यालयों एवं महिलाओं से जुड़ी अन्य संस्थाओं में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक अभियान चलाकर, इस कार्य को करने का बीड़ा उठाया है। इन्दौर शहर में इस महाअभियान का शुभारंभ 'पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी की विशेष उपस्थिति में सत्य सॉई विद्या विहार स्कूल की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देकर किया गया, जिसमें  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-3, डॉ. प्रशांत चौबे, सत्य सॉई विद्या विहार स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती पुनीता नेहरू, स्पोट्‌र्स एसोसिएशन मिक्सड मार्शल आर्टस्‌ एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट श्रीसंतोष चोपड़ा, एम.एम.ए. एसोसिएशन म.प्र. के सचिव सेन्साई विकाश शर्मा एवं सेल्फ डिफेंस टीम के समस्त प्रशिक्षकों की उपस्थिति में सत्य सांई विद्या विहार स्कूल की लगभग 2000 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
पुलिस के सहयोग से उक्त महाअभियान को उक्त एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर जी' की पहल पर मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में चलाया जा रहा है एवं इंदौर में सत्य सॉई विद्या विहार स्कूल से प्रारंभ होकर शहर के सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं महिलाओं से जुड़ी संस्थाओं में चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रदेश/देश के 40 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों की टीम द्वारा इन्दौर की 50,000 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु जागरूक करते हुए सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा लड़कियों/महिलाओं हेतु चलाए जा रहे इस आत्मरक्षा अभियान की सराहना करते हुए छात्राओं को महिलाओ व बच्चें/बच्चियों की सुरक्षा एवं उनके अपराधों की रोकथाम हेतु की जाने वाली कार्यवाहीयों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी। उपस्थित अधिकारियों द्वारा वर्तमान परिपेक्ष्य में समाज में मासूम बच्चोंव लड़कियों को गलत नजर व इरादों के चलते, उन्हे अपना शिकार बनाने व परेशान करने संबंधी घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, इस प्रकार की घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है और हमें किसी अप्रिय स्थिति में क्या करना चाहिये व किस प्रकार से हम पुलिस व हमारे अपनो व वहां उपस्थित आमजन की सहायता ले सकते है, इस संबंध में उक्त बच्चों को समझाईश देते हुए, उन्हे सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग विशेषज्ञों द्वारा दी गयी और साथ ही किसी अप्रिय स्थिति में आत्मरक्षा के संबंध में जरूरी टिप्स भी दिये गये।
शहर के स्कूल/कॉलेज व संस्थानों की बालिकाओं व महिलाओं को उनके आत्मरक्षार्थ हेतु सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिये, इन्दौर पुलिस के तत्वाधान में उक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।








No comments:

Post a Comment