Friday, May 18, 2018

वर्ष 2011 सें एन आई एक्ट के 11 प्रकरणो मे फरार चल रहे स्थाई वारंटी पति पत्नि पुलिस थाना अन्नपुर्णा की गिरफ्त में।




इन्दौर-दिनांक 18 मई 2018- श्रीमान पुलिस महानिदेशक म.प्र.शासन के आदेश के पालन में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दिनांक 01.05.18 से 31.05.2018 तक जिले के धारा 138 नेगोशियेबल इस्ट्रूमेंट एक्ट के वारंटियो के खिलाफ कार्यवाही कर, आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु अभियान चलाने के लिए निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्रीमति वाहिनी सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री एस.के.एस. तोमर द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री बी.एल.मण्डलोई को समुचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया।
उक्त निर्देश पर थाना प्रभारी महोदय द्वारा पृथक-पृथक पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं मुखबिर की सूचना पर वर्ष 2011 से फरार धारा 138 नेगोशियेबल इस्ट्रूमेंट एक्ट के स्थाई वारंटी अजय पिता विजय तिवारी नि. सुदामा नगर हाल पता 179/जी सिलीकान सिटी थाना राजेन्द्र नगर इंदौर एवं अनीता पति अजय तिवारी नि. सदर को माननीय न्यायालय श्री राकेश कुमार कुशवाह जेएमएफसी महोदय द्वारा जारी कुल 5 स्थाई वारंट, श्रीमान राकेशकुमार सिंह ए.सी.जे.एम. महोदय के न्यायाल से जारी कुल 03 स्थाई वारंट एवं श्री इंदुकांत तिवारी के न्यायालय से जारी कुल 2 स्थाई वारंट तथा श्री सुधीर सिंह गिनगवाल जे.एम.एफ.सी. महोदय के न्यायालय से जारी 1 स्थाई वारंट कुल 11 स्थाई वारंटो में प्रथक-प्रथक गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बी.एल.मण्डलोई, उनि के.पी.पारशर, प्रआर राजेन्द्र रघुवंशी, आर.299 घनश्याम, आऱ 1735 मुन्नालाल, आर 3092 विश्वस्वरूप सिंह व म.आर. सरिता की सराहनीय भूमिका रही।




No comments:

Post a Comment