Monday, March 26, 2018

अवैध गांजा बैचने आये दो आरोपी, पुलिस थाना तेजाजी नगर की गिरफ्त में ।




इन्दौर- दिनांक 26 मार्च 2018- शहर में अपराध नियंत्रण हेतू, शहर मे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर अकुंश लगानें व इसमें लिप्त आरोपियों की पतारसी कर, आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पुर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-3 श्री डॉ.प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर सुश्री पारुल बेलापुरकर के नेतृत्व में पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा ग्राम लिम्बोदी की कालोनियों में अवैध रूप गांजा बैचने वाले 2 आरोपियों को 02 किलो 400 ग्राम गांजें के साथ रंगेहाथ पकडने में सफलता प्राप्त की है।
       पुलिस थाना तेजाजी नगर पर दिनांक 26.03.2018 को मुखबिर सूचना मिली कि दो व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में अवैध गांजा बैचने के लिये लिम्बोदी की तरफ आ रहे है। उक्त सूचना पर पुलिसथाना तेजाजीनगर की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुयें श्रीकृष्ण ऐवेन्यु फेस-1 गेट के पास लिम्बोदी पर संदिग्धों की चैकिंग शुरु की गई। कुछ समय बाद दो व्यक्ति अपने अपने हाथों में एक-एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी लिये आये। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया, पुलिस टीम द्वारा बोरियों में चैक करनें पर दोनों बोरियो में से पृथक-पृथक 1 किलो 200 ग्राम कुल वजनी 02 किलो 400 ग्राम का होना पाया। आरोपियों से पुछताछ करनें पर अपना नाम 1. दिलीप पिता नत्थुसिंह उम्र 35 साल निवासी स्कीम नं 51, म.न. 312 शुभमनगर थाना एरोड्रम इंदौर 2. अमन पिता शंकर उम्र 20 साल निवासी स्कीम नं 51 एरोड्रम पुलिस चौकी के पीछे एरोड्रम इंदौर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपीगणों से कुल 02 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के रंगे हाथ पकडा गया। आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना तेजाजीनगर पर अप.क्र.124/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस का कायम किया गया एवं गिरफ्तार आरोपी से अन्य सहयोगी आरोपियों के संबंध में पुछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेजाजी नगर श्री गिरीश कवरेती, रमेशचंद्र मोनिया, आर.3167 विजेन्द्र, आर,348 नितीन, आर 2293 संतोष मेडा, आर. 3670 गौरव शर्मा एवं आर. 3678 सुरेश नाथ, सैनिक 298 राधेश्याम की  महत्वपुर्ण व सराहनीय भुमिका रही।




No comments:

Post a Comment