Monday, July 17, 2017

इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 17 जुलाई 2017- इन्दौर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 17.07.17 को 11.00 से 12.00 बजे तक पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा डॉ. राजेन्द्र सिंह जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर आई.टी.एल. कंपनी लिमिटेड के साथ संवाद किया गया। डॉ. राजेन्द्र जैन, सेवा संस्कार ट्रस्ट इन्दौर के अध्यक्ष है, साथ ही जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाईजेशन के चेयरमेन भी है।

डॉ. राजेन्द्र सिंह जैन के साथ संवाद के महत्वपूर्ण अंश निम्न हैं :-

01.       वर्तमान में आई.टी.एल. कंपनी में लगभग 300 कर्मचारी सिक्योरिटी का कार्य देख रहे है। कंपनी द्वारा उक्त कर्मचारियों को डिजास्टर मैनेजमेंट (बाढ़, आपदा प्रबंधन) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ व अन्य आपदा जैसी विषम परिस्थितियों से निपटा जा सकेगा।

02.       आई.टी.एल. कंपनी द्वारा पुलिस के साथ मिलकर, यातायात सुरक्षा हेतु एक अभियान आम नागरिकों को जागरूक किये जाने हेतु चलाया जावेगा।


कार्यक्रम में अतिथी डॉ. राजेन्द्र सिंह जैन के साथ संवाद कार्यक्रम बहुत ही सार्थक व प्रभावपूर्ण रहा। उपपुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा डॉ. जैन का स्वागत करते हुए उन्हें इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम के स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस दौरान प्राप्त सुझावों एवं अपेक्षाओं पर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा प्रभावी व उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये।


No comments:

Post a Comment