Sunday, November 27, 2016

यातायात नियम जागरूकता रैली का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 27 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इंदौर शहर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु पूर्वी क्षेत्र एवं पश्चिम क्षेत्र में यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रदीप चौहान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आर.एन त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अरविन्द तिवारी, निरीक्षक श्री सतीश काकोडिया, एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं आई ग्रुप से श्रीमति आरती मौर्य तथा ट्रैफिक वार्डन संगठन पश्चिम क्षेत्र के संयोजक श्री बालकृष्ण शर्मा उपस्थित रहे। पूर्वी क्षेत्र मे यातायात रैली लेन्टर्न चौराहा से हाईकोर्ट चौराहा होते हुये रीगल चौराहे तक एवं पश्चिम क्षेत्र में नरसिंह बाजार चौराहे से राजबाडा तक रैली निकाली गयी। रैली में पुलिस अधिकारियों के साथ, आरआई ग्रुप के बच्चों एवं ट्रैफिक वार्डन्स ने भाग लिया। रैली में वाहन चलाते समय हेलमेटअवश्य पहनने, कार चलाते समय सीटबेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न चलनें, बिना ड्राइविंग लायसेंस के वाहन न चलानें, नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने देने आदि यातायात नियमों की तखितया/बैनर के माध्यम से यातायात के नियमों के संदेशो से जनता को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

No comments:

Post a Comment