Thursday, October 27, 2016

दीपोत्सव के त्यौहार के दौरान यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी



इन्दौर-दिनांक 27 अक्टूबर 2016-इन्दौर शहर में धनतेरस एवं दीपावली का त्यौहार दिनांक 28,29 एंव 30.10.16 को मनाया जायेगा। इस त्यौहार के दौरान राजबाड़ा, जवाहर मार्ग, सुभाष मार्ग सराफा शीतलामाता बाजार, क्लाथ माकर्ेेट एवं अन्य बाजार क्षेत्रों में खरीदारी करने वालों की अत्यधिक भीड होने के कारण यातायात निर्बाध रूप से संचालित करने के लिये बड़े वाहन चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहनों का डायर्शन इन दिनों में समयानुसार निम्न प्रकार रहेगा :-

मार्ग परिवर्तन/डायवर्शन व्यवस्था :-
1. सिटी बसों, नगर सेवा, उप नगरीय बसों, पीथमपुर, महू व फैक्ट्री बसों को जवाहर मार्ग एवं राजबाड़ा क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंधित किया जावेगा।
2. पटेल प्रतिमा एवं रिवर साईड आनेवाली बसों को संजय सेतू मार्ग से मृगनयनी एम्पोरियम, नगर निगम चौराहे होते हुए सुभाष मार्ग की ओर मार्ग परिवर्तन किया जावेगा।
3. मृगनयनी से कृष्णपुरा पुल फ्रूट मार्केट होकर राजबाड़ा की ओर आनेवाले उक्त वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
4. जवाहर मार्ग (संजय सेतु से मालगंज चौराहे तक) एवंराजबाड़ा क्षेत्र में लोडिंग वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
5. चंदन नगर की ओर से आकर बड़ा गणपति होते हुए लक्ष्मीबाई मण्डी एवं सांवेर औद्योगिक सेक्टर-ए एवं पोलोग्राउन्ड एरिया में जाने वाले वाहन, नावदापंथ बिजासन, एयरपोर्ट रोड़ वायरलेस टी होकर जा सकेंगे। इसी रूट से विपरीत दिद्गाा की ओर वाहन आ सकेंगे।
6. कलेक्ट्रेट हेमूकालानी तिराहे से मोती तबेला हरसि़द्धी एवं  यशवन्त चौराहा पर आने वाले उक्त वाहनों को भी प्रतिबन्धित किया जावेगा।
7. बड़ा गणपति से एमजी रोड होकर खजूरी बाजार की ओर आने वाले सभी चार पहिया एवं आटो को मल्हारगंज थाने के सामने से गोर्वधन टेलर्स (नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज कार्यालय) के सामने से बड़वाली चौकी की ओर मार्ग परिवर्तित किया जावेगा।
8. नर्सिगबाजार चौराहा से जी सच्चानंद  होकर क्लाथ मार्केट एवं इतवारिया बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंन्धित रहेगें।

आम जनता एवं वाहन चालको से अनुरोध है कि कृपया असुविधा से बचने के समयानुसार वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करे।

No comments:

Post a Comment