Sunday, August 9, 2015

लम्बे समय से फरार 10 अपराधियों की गिरफ्‌तारी हेतु इंदौर पुलिस द्वारा 5000-5000 रूपये ईनाम की उद्‌घोषणा

इन्दौर 09 अगस्त 2015 - पुलिस अधीक्षक इंदौर पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती द्वारा  शातिर अपराधी जो लंबे समय से फरार चल रहे है, उन अपराधियों को गिरफ्‌तारी हेतु 05-05 हजार रूपये ईनाम की उद्‌घोषणा की गयी है। ऐसे आरोपी जिनकी गिरफ्‌तारी हेतु ईनाम की राशि उद्‌घोषित की गयी है तथा जिनकी इंदौर पुलिस को सरगर्मी से तलाश है उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि संक्षिप्त जानकारी निम्नानुसार है :-

1.    दिनेश उर्फ अठन्नी पिता नागूदास बैरागी उम्र 25 साल नि. यादव पैलेस कालोनी नंदबाग के पास थाना बाणगंगा जिला इंदौर :- पुलिस थाना एरोड्रम के अप. क्र. 550/15 धारा 392 भादवि में एवं अन्य पूर्व के प्रकरणों में, लम्बे समय से फरार चल रहा है। 

2.    ऋषि मोर्य पिता ओमप्रकाश मोर्य नि. 63/2 गोविन्द नगर खारचा इंदौर :- पुलिस थाना मल्हारगंज के अप. क्र. 275/15 धारा 392 भादवि में एवं अन्य पूर्व के प्रकरणों में, लम्बे समय से फरार चल रहा है।

3.    योगेश उर्फ भुरा पिता छीतरमल नि. 80/1 बाणगंगा मेन रोड इंदौर :- पुलिस थाना एरोड्रम के अप. क्र. 444/15 धारा 392 भादवि में एवं अन्य पूर्व के प्रकरणों में, लम्बे समय से फरार चल रहा है। 

4.    बाकर उर्फ इकबाल पिता जफर हुसैन नि. 238 ग्रीन पार्क कालोनी इंदौर :- पुलिस थाना एरोड्रम के अप. क्र. 460/15 धारा 392 भादवि में एवं अन्य पूर्व के प्रकरणों में, लम्बे समय से फरार चल रहा है। 


5.    मन्नवर मुन्नू उर्र्फ मुन्न पिता अनवर खान 28 साल नि. चंदन नगर सकिना मंजिल इंदौर :- पुलिस थाना एरोड्रम के अप. क्र. 238/15 धारा 392 भादवि में एवं अन्य पूर्व के प्रकरणों में, लम्बे समय से फरार चल रहा है। 

6.    बाकर उर्फ फारूख पिता अकबर नि. चंदन नगर सकिना मंजिल इंदौर :- पुलिस थाना एरोड्रम के अप. क्र. 328/15 धारा 392 भादवि में एवं अन्य पूर्व के प्रकरणों में, लम्बे समय से फरार चल रहा है। 

7.    करण उर्फ राजू उर्फ विकास पिता हीरालाल विश्वकर्मा नि. 107 रामकृष्ण बाग कालोनी इंदौर :- पुलिस थाना एरोड्रम के अप. क्र. 551/15 धारा 392 भादवि में एवं अन्य पूर्व के प्रकरणों में, लम्बे समय से फरार चल रहा है। 

8.    हन्नू उर्फ आनंद पिता किशोरीलाल यादव  नि0 186 यादव नगर इंदौर :- पुलिस थाना एरोड्रम के अप. क्र. 476/15 धारा 394भादवि में एवं अन्य पूर्व के प्रकरणों में, लम्बे समय से फरार चल रहा है। 

9.    ऋषि उर्फ संजय पिता राजेन्द्र राठौर नि0 148/373-1 राजनगर इंदौर :- पुलिस थाना एरोड्रम के अप. क्र. 476/15 धारा 394 भादवि में एवं अन्य पूर्व के प्रकरणों में, लम्बे समय से फरार चल रहा है। 

10.    रिंकू पिता ओमप्रकाश सारवान उम्र 19 साल नि. भंवरकुआ हरिजन कालोनी इंदौर :- पुलिस थाना एरोड्रम के अप. क्र. 518/15 धारा 392 भादवि में एवं अन्य पूर्व के प्रकरणों में, लम्बे समय से फरार चल रहा है।

No comments:

Post a Comment