Thursday, November 7, 2013

अवैध हथियार सहित 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 नवम्बर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2013 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले राखीनगर निवासी बल्लू पिता नाथूलाल (20), दुर्गानगर निवासी दिलीप पिता कमल बोरासी (24) तथा भगतसिंह नगर निवासी सतीश पिता भगवत प्रसाद (21), परदेशीपुरा निवासी शेलेन्द्र पिता नरेन्द्र प्रजापत (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 देशी कट्‌टे, जिंदा कारतूस तथा 01 छुरा बरामद किया गया।
             पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2013 को 20.40 बजे, बड़ला खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले खजराना निवासी तोफीक पिता मोहम्मद शाबिर (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा मय जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
             पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2013 को 10.00 बजे, मोती तबेला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलेविशाल नगर बाणगंगा निवासी पप्पू पिता मोहनलाल शर्मा (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
            पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2013 को 19.35 बजे, बॉम्बे बाजार चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मोहनपुरा निवासी मोहम्मद आशीक पिता सलीम (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
             पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2013 को 20.05 बजे, लाहिया कॉलोनी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले विक्की उर्फ विक्रम पिता राजू कश्यप (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
            पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2013 को 10.00 बजे, नंदानगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रूपेश पिता यशवंत (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
              पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2013 को 11.30 बजे, गोल चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गणेश चौक आजादनगर निवासी शाहनवाज पिता मोहम्मद जाकिर (31) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
             पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2013 को 13.10 बजे, जिला अस्पताल के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले पाटनीपुरा निवासी मगन पिता सुभाष (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
            पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 06 नवम्बर 2013 को 12.15 बजे, स्कीम नं. 103 इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले इदरीश नगर निवासी राहुल उर्फ देवेन्द्र पिता नंदकिशोर (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment