Friday, November 1, 2013

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 नवम्बर 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले देवेन्द्र नगर निवासी सोनू पिता नरेन्द्र वर्मा (24) तथा महावर नगर निवासी रवि पिता अनोखीलाल खंडेलवाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा तथा 01 चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2013 को 18.15 बजे, रामनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मयूर नगर निवासी कैलाश पिता घीसाराम मीणा (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
          पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2013 को 11.00 बजे, कंजर मोहल्ला बियाबानी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुयेमिले हरदा निवासी सूरज पिता दारासिंह (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी बरामद की गयी।
         पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2013 को 16.30 बजे, ग्राम जिलवानिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले दीतिया पिता नानूराम (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2013 को 21.15 बजे, इंद्रा कॉलोनी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले योगेश पिता अशोक (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment