Tuesday, October 23, 2012

रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर अस्थाई मार्ग परिवर्तन

इन्दौर -दिनांक 23 अक्टूबर 2012- दिनांक 24.10.2012 को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा पर्व काफी हर्षोउल्लास से मनाया जावेगा। प्रमुख रूप से इंदौर शहर के पूर्वीक्षेत्र में चिमनबाग, सुगनी देवी, सुभाष नगर, तिलक नगर, संयोगितागंज स्कूल कं्र.-1, स्कूल क्रं.-2, जीपीओ, पश्चिम क्षेत्र में दशहरा मैदान, पर प्रमुख रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, कार्यक्रम स्थल पर काफी संखया में दर्शनार्थी का आवागमन होने से इन स्थानों की यातायात व्यवस्था यातायात के विशेष प्रबन्ध लगाये गये है,तथा आवश्यतानुसार इन स्थानों पर अस्थाई मार्ग परिवर्तन व्यवस्था भी सुनिश्चित कर सामान्य आवागमन को सुगमता प्रदान करने के साथ ही दर्शकों की सुरक्षा एवं आवागमन के सुविधा उपलब्ध करायी जावेगी ।
 
अस्थाई मार्ग परिवर्तन व्यवस्था चिमनबाग रावण दहन कार्यक्रम स्थल :-
 चिमनबाग रावण दहन कार्यक्रम स्थल की सुगमता एवं सुरक्षा हेतु निम्नानुसार मार्ग परिवर्तन व्यवस्था की गई हैः-
1.  डीआरपी दरगाह से चिमनबाग चौराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। जो कि लोखण्डे पुल नगर निगम चौराहा की ओर जा जावेगा।
2 राजकुमार ब्रिज से आने वाला यातायात स्नेहलतागंज बगीचा होकर श्रम शिविर, पत्थर गोदाम होकर न्यू सियागंज जा सकेगा। 
 
अस्थाई मार्ग परिवर्तन व्यवस्था जी.पी.ओ.रावण दहन कार्यक्रम स्थल :-
1.  महू पीथमपुर से आने वाली बसों एवं अन्य वाहनों का डायवर्सन तीन ईमली चौराहा मूसाखेडी चौराहा होते हुये पिपल्याहाना चौराहा, कृषि कालेज होते हुए व्हाईट चर्च चौराहे पर आ सकेंगें।
2. रेल्वे स्टेशन बस स्टेण्ड से महू पीथमपुर की ओर जाने वाली बसों का रूट भी यही रहेगा। अन्य छोटे वाहनों का डायवर्सन आवद्गयकतानुसार भाया पम्प बैंक टी नेहरू स्टेडियम एवं रेसिडेन्सी के सामने से जा सकेगे। 
 
अस्थाई मार्ग परिवर्तन व्यवस्था छावनी चौराहा रावण दहन कार्यक्रम स्थल :-
1. मधुमिलन चौरहे से छावनी चौराहा की ओर जाने वाला यातायात डायवर्सन किया जावेगा। एम.वाय.एच के सामने या मधुमिलन टाकिज से अर्जुन प्याऊ से होकर छावनी की ओर जा सकेगा। लक्ष्मीनारायण दूध वाले के यहां से बी.जे.पी कार्यालय से भाया पम्प की ओरडायवर्सन किया जावेगा। छावनी चौराहा से मधुमिलन की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। जो कि अर्जुन प्याऊ की ओर एवं जगन्नाथ धर्मशाला से अग्रसेन चौराहा की ओर भेजा जावेगा।

अस्थाई मार्ग परिवर्तन व्यवस्था दशहरा मैदान रावण दहन कार्यक्रम स्थल :-
आम जन की सुविधा के लिये शाम 17:00 बजे से 20:00 बजे तक भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यकतानुसार डायवर्सन निम्नानुसार होगा।
1- महूनाका चाणक्यपुरी एवं चाणक्यपुरी से महूनाका तथा रंजीत हनुमान से उषानगर चौराहा, मधुवन कालोनी से उषानगर चौराहा, गुमास्तानगर से नरेन्द्र तिवारी मार्ग जो दशहरा मैदान के सामने निकलता है, के मार्गो पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें।
2- महूनाका चाणक्यपुरी एवं चाणक्यपुरी से महूनाका की ओर आने जाने वाला यातायात महूनाका से रंजीत हनुमान, फूटी कोठी, वैशालीनगर होते हुए चाणक्यपुरी एवं इसी मार्ग से वापस जावेगें।
3- दशहरा मैदान पर आमंत्रित अतिथिगण अपने वाहनों को सांय. 6 बजे तक प्रवेश दिया जावेगा, इसके बाद भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिबंधित किया जावेगा ।
        उपरोक्त सभी स्थानों से कार्यक्रम स्थल तक वाहनों को अस्थाई रूप से परिवर्तितकर नजदीकी मार्गो से वाहनों का आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था रखी गयी है ताकि परिवर्तित यातायात सुगमतापूर्वक अपने-अपने गन्तव्य स्थल तक पहुॅच सके।और कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार का जाम अथवा असुरक्षा की भावना निर्मित न हों। मार्ग परिवर्तन व्यवस्था रावण दहन कार्यक्रम प्रारम्भ होने के एक घण्टा पूर्व से प्रारम्भ करते हुए सामान्य यातायात होने की स्थिति में अस्थाई परिवर्तन व्यवस्था पूर्वानुसार जारी हो सकेगी।

No comments:

Post a Comment