Wednesday, November 4, 2009

देह व्यापार करते पॉच महिलाऐ गिरफ्तार

कई दिनो से वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना प्राप्त हो रही थी कि पटेल ब्रिज पर कुछ महिलाऐं आम रोड पर सार्वजनिक स्थान पर शरीद के अगं प्रदर्शन कर व अश्लील इशारेबाजी कर पुरूषो को वेश्यावृति हेतु प्रलोभन दे रही है।
महिला पुलिस थाने पर आज दिनांक 04 नवम्बर 2009 को मुखबिर से सूचना मिली कि आज पॉच महिलाए पटेल ब्रिज पर पुरूषो को अश्लिल इशारे बाजी कर वेश्यावृति हेतु प्रलोभन दे रही है, इस सूचना की तस्दीक करवाई गई, सही होने पर थाने के आरक्षक को पुन्टर नियुक्त कर सूक्ष्म हस्ताक्षर युक्त 100-100 रूपये के नोट देकर व विशेष निर्र्देश देकर उक्त स्थान पर रवाना कर साथ मे अन्य पुलिस बल भी रवाना किया गया, आरक्षक जैसे ही पुल पर से गुंजर रहा था उसे किरण नामक महिला द्वारा जैसे ही अश्लील इशारे बाजी कर सोदा करना चाहा, उक्त आरक्षक द्वारा अपने साथ गये पुलिस फोर्स को इशारा कर बुला लिया गया। पुलिस दल द्वारा पॉचो महिलाओं को घेराबन्दी कर पकडा गया। पुलिस द्वारा पॉचो महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए वैश्यावृति करना बताया।
पुलिस द्वारा किरण शर्मा पति स्वं. कैलाश शर्मा निवासी बाणगंगा, 2, पूजा पति रमेश (22) निवासी पटेल ब्रिज फुटपाथ, कान्ताबाई पति हीरालाल गणगोरे (30) निवासी चित्रानगर इन्दौर, रेखा पति रफीक (25) निवासी चन्दननगर इन्दौर तथा मधु पति सुरेश निवासी परिहार कालोनी इन्दौर है।
पुलिस द्वारा पकडी गई पॉचो महिलाओं का कृत्य धारा 8 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम का पाया जाने से प्रकरण दर्ज कर इन्हे गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment