Tuesday, February 12, 2019

युवक की बेहरमी से पीट-पीट कर हत्या करनें वालें आरोपी, 24 घंटे के अंदर पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2019- पुलिस थाना जुनी इन्दौर पर दिनांक 11.02.19 को सुबह सुचना प्राप्त हुई थी कि मणिगबाग लाईन के पास खाली प्लाट पर कीचड से सनी हुई लाश पडी है। उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुयें सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुचें। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करनें पर मृतक की पहचान राजू उर्फ छोटेलाल पिता ओंकार उपाध्याय उम्र 30 साल निवासी चौईथराम मंडी इन्दौर हुई। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करतें हुए मृतक के शरीर पर आई चोटों व चश्मदीद साक्षियों के कथनों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना जुनी इन्दौर पर अपराध क्र 80/19 धारा 302, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
                उक्त घटना की गम्भीरता को देखतें हुए पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय के द्वारा फरार आरोपियों की पतारसी कर आरोपियों गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सुरज वर्मा व अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री गुरूप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री के सीमालवीय के द्वारा थाना प्रभारी जुनी इन्दौर श्री देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर समुचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया गया।
                पुलिस टीम द्वारा उक्त निर्देश पर कार्यवाही करतें हुए व चश्मदीद साक्षियों के कथनों के आधार पर 1. राधेश्याम पिता चैनसिंह उम्र 21 साल निवासी चौईथराम मंडी इन्दौर, 2. सीताराम पिता मुखराम उम्र 55 साल निवासी मणिकबाग लाईन इन्दौर, 3. भागीरथ पिता फत्तू उम्र 34 साल निवासी कृष्णदेव नगर खंडवा नाका इन्दौर को हिरासत में लेकर सखती से पूछताछ करनें पर बताया कि मृतक राजू हमारी रिश्तेदार को बार बार फोन कर परेशान करता था। जिससें हमनें डंडों व लोहे के पाईप से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस टीम द्वारा उक्त हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपियों को 24 घंटें के अंदर गिरफ्तार करनें मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जें से घटना में प्रयुक्त डंडे व लोहे के पाईप जप्त किया गया है।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री देवेंद्र कुमार, उनि सलमान कुरैशी, प्रआर सतीश,  आर सचिन व आर राजू की सराहनीय भूमिका रही।




जिलाबदर बदमाश, पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा गिरफ्तार




इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2019-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को 13.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवास नाका चौराहा इंदौर से जिलाबदर अवधि मे ंघूमते हुए मिलें, बदमाश राहुल खिंची पिता गजराज खिंची निवासी 10/14 राहुल गांधी नगर इंदौर को पकडा गया है।
                आरोपी राहुल खिंची, आदतन अपराधी होकर क्षेत्र का कुखयात बदमाश है, जिसके विरूद्ध विभिन्न प्रकार के अपराध शहर के थानों में पंजीबद्ध है। आरोपी की अपराधिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु, बदमाश राहुल को जिलाबदर किया गया था। पुलिस थाना लसूड़िया को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि, बदमाश राहुल क्षेत्र में घूम रहा हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को देवास नाका चौराहे से पकड़ा गया। आरोपी द्वारा जिलाबदर अवधि का उल्लघंन कर,प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमता पाये जाने से, इसके विरूद्ध 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही कर, आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया गया

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 82 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सुरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 82 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

04 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 12 फरवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी एवं 112 जमानतीवारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 12 फरवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को 03 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी एवं 112 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2019-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को 23.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अनुपम स्कूल के पास शांति नगर एवं  माता मंदिर के पास भवानी नगर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रंजीत पिता लखन सिंह राजपूत, केशव पिता प्रकाश सिंह राजपूत, संदीप पिता रघुराम सिंह राजपूत, संतोष पिता बृजलाल रायकवार, देवन्द्र पिता सत्तूलाल प्रजापति, बुन्देल पिता प्रभुलाल अहिरवार, महेन्द्र पिता सुमेर सिंह रठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 8000 रू. नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2019- पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 कों 15.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ब्रिज के पास बिचौली मर्दाना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बाउल्या, हाट पिपल्या जिला देवास हाल भेरूनाथ ढाबा बढ़िया कीमा रोड़ इंदौर निवासी पंकज पिता बद्रीलाल जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रू. कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 कों 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर कर्बला के पास खजराना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 248 कृष्णबाग कालोनी विजय नगर इंदौर निवासी समद पिता मोहम्मद शरीफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 कों 22.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलजार कालोनी पार्क के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 38/1 उदापुरा थाना पंढरीनाथ इंदौर निवासी जाहिद पिता मो. यासीन कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
               
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2019-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजीव नगर बड़ला माता मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 162 जल्ला कालोनी खजराना इंदौर निवासी तालिब उर्फ तालिया पिता अलाउद्‌दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली के सामने कुम्हारखाड़ी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 489 गोविंद कालोनी इंदौर निवासी संजू पिता सत्यनारायण वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को 08.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेजाजी चौक पालदा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, नईबस्ती पालदा इंदौर निवासी बंटी उर्फ दुर्गाप्रसाद पिता सुरेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                 पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Monday, February 11, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 37 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 11 फरवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सुरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 फरवरी 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 37 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

01 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 11 फरवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 39 जमानतीवारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 11 फरवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 फरवरी 2019 को 01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 39 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 फरवरी 2019-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2019 को 16.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नालें के किनारें साउथ गाडराखेडी ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शेखर पिता भगतसिंह चौहान, विजय उर्फ राज पिता रायसिंह चौहान, सुनील पिता स्व गोबाजी चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 620 रू. नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 फरवरी 2019- पुलिस थाना राऊ द्वाराकल दिनांक 10 फरवरी 2019 कों 11.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नयापुरा रंगवासा राऊ इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नयापुरा रंगवासा राऊ तालाव के पास इंदौर निवासी लक्ष्मीबाई पति हजारीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2019 कों 17.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नरसिंह टेकरी रोड भेरू मंदिर के पास किशनगंज से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कोरी मोहल्ला किशनगंज इंदौर निवासी विशाल पिता रामचंद्र कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुयें मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 फरवरी 2019- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2019 कों 17..0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सराफा स्कुल के सामनें मेन रोड इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 159-2 नंदा नगरनिवासी दिनेश पिता मुन्नालाल को पकडा गया।
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 फरवरी 2019-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2019 को 23.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम वालें चौराहें पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 489 श्याम नगर मेन सुखलिया इंदौर निवासी आकाश पिता सुभाष लालगें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2019 को 13.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुसाखेडी चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 727 राजेंद्र नगर दत्तनगर इंदौर निवासी जितेंद्र पिता पुरनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2019 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुर्य मंदिर के सामनें राऊ से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, सागौर रोड बेटमा इंदौर निवासी शकील पिता बाबूलालको पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2019 को 13.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नारायण बाग बगीचें के पास सदर बाजार से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 108 तिलक पथ मेन रोड इंदौर निवासी योगेश पिता रामचंद्र संमत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2019 को 01.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विजयश्री नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 227 विजयश्री नगर इंदौर निवासी रामचंद्र पिता नाथूलाल बैरागी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त किया गया।
                 पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, February 10, 2019

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु इन्दौर शहर के साथ-साथ गा्रमीण क्षेत्रों में भी निकाली गयी हेलमेट वाहन रैली


'' बेहतर ट्रेफिक, बेहतर इन्दौर ''
'' 30 वॉ. सड़क सुरक्षा सप्ताह ''
(सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा)


इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2019- लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्‌देश्य से इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा 04 फरवरी से 30 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मोहम्मद युसूफ कुरैशी, के निर्देशन में आज दिनांक 10.02.2019 को इन्दौर पुलिस व्दारा निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किये गये-
·         आज सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान रोटरी क्लब व्दारा हेलमेट रैली का आयोजन किया गया जिसमें यातायात के उप पुलिस अधीक्षक श्री सन्तोष उपाध्याय,निरीक्षक श्री दिलीप सिहं परिहार,सूबेदार बृजराज अजनार उपस्थित थे रैली रीगल चौराहा से राजबाड़ा होकर पुनः वापस रीगल चौराहा पर समाप्त हुई।

·         पलासिया चौराहा पर मेक म्युजिकल ग्रुप एवं रंग मंच के कलाकारों व्दारा रैली निकाली गई जिसमें उप पुलिस अधीक्षक श्री सन्तोष उपाध्याय,निरीक्षक श्री दिलीप सिहं परिहार, आरक्षक लोकेन्द्र, रणंजीत सिंह उपस्थित थे। रैली पलासिया से घण्टाघर 56 दुकान, जंजीरवाला चौराहा, इण्डस्ट्रीज तिराहा से पलासिया चौराहा पर समाप्त हुई।

·         यातायात पुलिस पहुॅचीदेहात, थाना मानपुर में थाना प्रभारी श्रीमती सविता चौधरी व्दारा अपने स्टॉफ के साथ एवं यातायात के आरक्षक सुमित सिंह व्दारा नगर सुरक्षा समिति मानपुर को साथ लेकर एक हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। रैली में मानपुर के गॉव-गॉव घूमकर ग्रामवासियों को हाई-वे पर कैसे चलना एवं हाई-वे पर कैसे रोड़ क्रास करना चाहिये है व सुरक्षित यातायात हेतु किन-किन बातो का ध्यान रखना चाहिए बताया गया। हेलमेट रैली की गॉव वालों ने सराहना की गई ।

·         इन्दौर के अलग-अलग चौराहों पर यातायात के अधि./कर्मचारियों व्दारा वाहन चलाने वालों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई।

·         यातायात नियमों का पालन करने हेतु यातायात वाहन (रथ) से शहर के विभिन्न मार्गो पर पीए सिस्टम के माध्यम से लगातार यातायात का प्रचार-प्रसार किया गया ।

·         शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात पुलिस व्दारा ऑटो रिक्शा वाहनों पर यातायात स्लोगन के पोस्टर चस्पा किये गये।

·         यातायात के अधि./कर्मचारियों व्दारा ड्‌यूटी के दौरान विभिन्न चौराहों पर यातायात से संबंधित साहित्य का वितरण किया गया।

·         यातायात पुलिस व्दारा इन्दौर टाकिंग पिक्चर के सहयोग सेएल.ई.डी वैन से यातायात से संबंधित वीडियों को शहर के विभिन्न चौराहों पर चलाया गया।