Wednesday, November 7, 2018

गांजा तस्कर अपनी महिला साथी सहित, पुलिस थाना एरोड्रम की गिरफ्त में, आरोपियो के कब्जे से अवैध गांजा 2.2 kg एवं एक मारूती वेन सहित कुल 2,50,000/- रूपये कीमत का माल बरामद




इंदौर- 07 नवंबर 2018-  पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर थाना क्षेत्र में मादक प्रदार्थ एवं नशीले प्रदार्थ की तस्करी करने वालों पर नकेल कसने हेतु  जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिध्दार्थ बहुगुणा तथा अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन मेंनगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री शेषनारायण तिवारी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, थानां एरोड्रम द्वारा एक गांजा तस्कर को उसकी महिला साथी सहित, अवैध गंजे के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई हैं।
          क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी एरोड्रम श्री अशोक कुमार पाटीदार अपनी टीम को लगाकर, थाना क्षेत्र में मादक प्रदार्थ एवं नशीले प्रदार्थो की तस्करी करने वाले एवं क्रय विक्रय करने वालों पर सतत् निगाह रखी जाकर आसूचना संकलन कराया गया।  इसी तारतम्य में मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई की एक महिला एवं पुरूष मारूती वेन MP09 BD 8510 से अवैध गांजा लेकर डिलेवरी देने के लिये लक्ष्मीबाई नगर झोपड़ पट्टी के सामनें मेनरोड़ पर आये हुए है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये नंबर की कार की तलाश करते लक्ष्मीबाई नगर मेनरोड़ पर खडी दिखी जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने पकडा एवं गाडी में सवार महिला व पुरूष के नाम पते पुछते पुरूष ने अपना नाम भोला उर्फ मनोहर पिता छगनलाल देवीकर जाति मोची उम्र 32 वर्ष निवासी पिलियाखाल बडागणपति थाना मल्हारगंज इंदौर का होना बताया एवं महिला ने  रानी उर्फ रन्नो पति भोला उर्फ मनोहर देवीकर जाति मोची उम्र 30 वर्ष निवासी अनाजमंडी छोटा बागड़दा रोड़ इंदौर की होना बताया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर दोनो के पास से अवैध मादक प्रदार्थ गांजा कुल  दो किलो दो सौ ग्राम  मय मारूती वेन सहित बरामद किया गया जिसकी इंटर नेशनल मार्केट में 2,50,000/-रूपये किमत का जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूध्द  8/20 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की जाकर आरोपियो को न्यायालय पेश किया जा रहा है।  
        गिरफ्तारशुदा आरोपी भोला उर्फ मनोहर पिता छगनलाल देवीकर द्वारा अपनी दूसरी पत्नि को गांजा तस्करी में शामिल कर गांजे का अवैध कारोबार का खेल खेला जा  रहा था जिसका खेल पुलिस द्वारा खत्म किया जाकर, आरोपी को गिरफ्त में लिया। आरोपी का पूर्व अपराधिक रिकार्ड इंदौर शहर में खंगालते आरोपी थाना मल्हारगंज इंदौर का निगरानी बदमाश होकर, इसके विरुद्ध करीब दो दर्जन से अधिक अपराध इंदौर शहर के अन्य थानों पर दर्ज होना पाये गये। आरोपी से अवैध गांजे के स्त्रोत आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
        उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी एरोड्रम श्री अशोक कुमार पाटीदार, उनि. कृष्णा राठौर, उनि.अर्पित पाराशर, सउनि. कैलाश मिश्रा , आर. जितेन्द्र रावत, आर. दीपक चौहान, आर. अरविन्द सिंह , आर. माखन चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा आचार संहिता के तहत की जाने वाली प्रतिदिन की कार्यवाही



इन्दौर-दिनांक 07 नवम्बर  2018- मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवम्बर 2018 को विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है, जिसके तहत प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। आचार संहिता के पालन व जिला इन्दौर में निविघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इन्ही बातों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इन्दौर पुलिस एक्शन में आकर  शहर में, अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण के उद्‌देश्य से व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर, राजनैतिक दलों व नेताओं द्वारा बिना अनुमति लगाये गये होर्डिग्स/बैनरों के विरूद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम व प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर आदि का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार की कार्यवाहीयां प्रतिदिन की जा रही है।
इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 06.11.18 की सुबह से आज दिनांक 07.11.18 के सुबह तक उक्त कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर के पूर्व एंव पश्चिम क्षेत्र वदेहातके थाना क्षेत्रो में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने बल के साथ कार्यवाही की गई। इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु 683 अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है तथा 89 बदमाशों के विरूद्ध आगे कोई अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने संबंधी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही की गयी है।
इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, 04 आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर के प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर के कार्यालय में पेश किये जाकर जिलाबदर की कार्यवाही की गयी है। साथ ही 01 आरोपी के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की गई है। वारंटियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 14 बिना जमानती (गिरफ्तारी) वारंटी एवं 23 स्थायी वारंटी इस प्रकार कुल 37 वारंटियों की तामिली कर, आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, आबकारी एक्ट के तहत 18 प्रकरणों में व अवैध हथियारों के विरूद्ध 07 प्रकरणों में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जाकर अवैध हथियार जप्त किये गय है। चुनावके मद्‌देनजर की कार्यवाही में इन्दौर शहर के 135 लायसेंसी हथियार शहर के विभिन्न थानों में जमा करवाये गये है।
इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Tuesday, November 6, 2018

इन्दौर पुलिस की अनूठी पहल के तहत संचालित संजीवनी हेल्पलाईन ने की, 1279 लोगो की मदद की गई ।


·      
  • ·   संजीवनी हेल्पलाईन 7049108080 ने बचाई 89 व्यक्तियो की जान एवं 377 व्यक्तियों की दी गई उचित काउंसलिग।
  • ·        मध्य प्रदेश के साथ साथ छतीसगढ बिहार एवं अन्य राज्यों के लोगो की भी की गयी, टेलिफोन के माध्यम से काउंसलिंग ।
  • ·        देश की सीमा पार लोगो की संजीवनी ने कराई टेलिफोनिक काउंसलिंग।

                           
इंदौर- 06 नवंबर 2018-  पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर(शहर) श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन मे इंदौर पुलिस द्वारा संचालित संजीवनी“-एक कदम जीवन की ओर हेल्पलाईन द्वारा नकारात्मक विचारो से ग्रसित होकर जीवन से हताश एवं परेशान लोगो की काउंसलिंग कराई जाकर उनको नकारात्मक विचारो से उबारने हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री यूसुफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे इंदौर पुलिस द्वारा संचालित संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा किये जा रहे प्रयासो से कई पीडितो को मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या जैसे गलत कदम उठाने जा रहे दौर से उबारने मे मदद मिली हैं।
 संजीवनी हेल्पलाईन में कुल 1279 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें उन्हें उचित समझाईश देते हुएइनमें से 377 शिकायतों पर लोगो कि कांउसलिंग कराई गईं तथा उन्हे तनाव से बाहर निकाला गया, साथ ही 89 लोगो को आत्महत्या करने से रोका गया। संजीवनी द्वारा ना सिर्फ शहर एवं प्रदेश की जनता की समस्याओं का निराकरण किया अपितु प्रदेश की सीमाएं लांघकर भी गुजरात, छतीसगढ, पंजाब, उत्तर प्रदेश, कोलकत्ता, महाराष्ट्र एवं दुबई की जनता को सेवाएं देने में सफलता प्राप्त की।
       अंजली चौधरी (परिवर्तित नाम) अपने प्रेमप्रंसग के चलते अवसादग्रस्त हो गयी है जो कि आत्महत्या करने का मन बना चुकी है। अंजली और सुमीत इन्दौर मे साथ मे मॉडलिग करते थे कुछ समय बाद अंजली मॉडलिग के लिए मुम्बई चली गई । जिससे दोनो के रिश्ते मे दूरिया आने लगी इससे परेशान होकर अंजली फिर इन्दौर आ गई । सुमित से रिश्ता आगे बढाना चाहा तो अंजली के पता चला कि सुमित किसी और लडकी के साथ रिलेशनशीप में है। यह बात जानने के बाद अंजली डिप्रेशन मे चली गई व आत्महत्या का प्रयास करने लगी। पूर्व मे भी अंजली मुम्बई मे एक बार अपनी हाथ की नस काट कर  आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है।  इस बात की सूचना मिलते ही संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अजंली से संपर्क किया गया जिसकी मनोस्थिति का आंकलन कर संजीवनी टीम के द्वारा मनोचिकित्सक विशेषज्ञो से युवती अंजली की काउंसलिंग कराई गई तथा अंजली को इस प्रकार आत्महत्या करने से रोकने के साथ ही उसके मानसिक अवसाद को दूर करने के उपाय भी बताये गये जिसको अमल मे लाकर अंजली अब सामान्य स्थिति मे होकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है।
     तन्वी  (परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल निवासी इन्दौर कक्षा 11 वी छात्रा है। घर मे अकेलापन महसूस करने वाली तन्वी फेसबुक के माध्यम से ऐसे लोगो के संपर्क मे आ गई जो तन्वी को नशे के दलदल मे खीचकर ले गये। ड्रग्स की लत के चलते तन्वी डिप्रेशन मे चली गई थी। इस बात की सूचना मिलते ही संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तनवी से संपर्क किया गया । जिसकी मनः स्थिति का आंकलन कर संजीवनी टीम के द्वारा मनोचिकित्सक विशेषज्ञो से तनवी की काउंसलिंग कराई गई साथ ही तन्वी का चिकित्सक द्वारा इलाज भी करवाया गया।तनवी को इस प्रकार आत्महत्या करने से रोकने के साथ ही उसके मानसिक अवसाद को दूर करने के उपाय भी बताये गये जिसको अमल मे लाकर तनवी अब सामान्य स्थिति मे होकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है। 
  
   पूनम निवासी सागर 23 वर्षीय कालेज छात्रा जो कि वर्तमान मे थाना क्षेत्र तिलक नगर इन्दौर मे निवास करती है। जो कि विगत 06 माह से एक तरफा प्रेम प्रंसग मे दो बार हाथ की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है साथ ही वर्तमान मे छात्रा काफी डिप्रेशन मे चल रही है और आगे भी आत्महत्या करने की बात करती है। संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूनम की कांउसलिग की व मनः स्थिति का आंकलन कर संजीवनी टीम के द्वारा मनोचिकित्सक विशेषज्ञो से छात्रा पूनम की काउंसलिंग कराई गई तथा पूनम को इस प्रकार आत्महत्या करने से रोकने के साथ ही उसके मानसिक अवसाद को दूर करने के उपाय भी बताये गये जिसको अमल मे लाकर पूनम  अब सामान्य स्थिति मे होकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है।
  मोहित विश्वकर्मा (परिवर्तित नाम) उम्र 32 साल निवासी बिज्जूखेडी इन्दौर मे रहता है एंव वह मजदूरी का काम करता है। आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। इस बात की सूचना मिलते ही संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना लसुडिया को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया उस पर से थाना लसुडिया द्वारा पुलिस टीम भेजकर मोहित के आत्महत्या करने से रोका गया । मोहित व उनकी पत्नी की काउसलिग की गई जिससे मोहित और उनकी पत्नी सामान्य स्थिती मे होकर खुशी वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे
         कोलकाता की रहने वाली शादीशुदा महिला नें कॉल कर बताया की में पंजाब की रहने वाली हु और कोलकाता में अपने पति के साथ पिछलें तीन माह सें रह रही हु मेरा पति मुझें घर में बंद कर रखता है और कही भी आने जाने नही देता है मेरी शादी को चाह माह ही हुए है साथ ही मुझसें मारपीट भी करता है इसी कारण सें मैंने आत्महत्या करने का फैसला किया है, इस संजीवनी हेल्प लाईन द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए कोलकाता पुलिस कंट्रोलरूम की मदद सें शादीशुदा महिला को बंद घर सें छुडाया गया साथ ही कोलकाता पुलिस नें शादीशुदा महिला को उसके परिवार के सुपूर्द किया गया, इस प्रकार महिला पर हो रहे अत्याचार को रोका गया । 
    इंदौर पुलिस द्वारा जनसामान्य से यह अपील की जाती है कि ऐसे किसी भी अवसादग्रस्त व्यक्ति के संबंध मे जानकारी प्राप्त होने ( जोकि आत्महत्या जैसे विचार मन मे लाता है) पर इंदौर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही संजीवनी हेल्पलाईन के मोबाईल नंबर 7049108080 पर सूचित करे ताकि ऐसे निराशावादी ग्रसित लोगो को विशेषज्ञो द्वारा उचित परामर्श मुहैया कराई जाकर आत्महत्या करने से रोका जा सके। 
हमारा संकल्प - आपकी सुरक्षा-संजीवनी हेल्पलाईन 7049108080


इन्दौर पुलिस द्वारा आचार संहिता के तहत की जाने वाली प्रतिदिन की कार्यवाही



इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर  2018- मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवम्बर 2018 को विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है, जिसके तहत प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। आचार संहिता के पालन व जिला इन्दौर में निविघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इन्ही बातों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इन्दौर पुलिस एक्शन में आकर  शहर में, अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण के उद्‌देश्य से व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर, राजनैतिक दलों व नेताओं द्वारा बिना अनुमति लगाये गये होर्डिग्स/बैनरों के विरूद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम व प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर आदि का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार की कार्यवाहीयां प्रतिदिन की जा रही है।
इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 05.11.18 की सुबह से आज दिनांक 06.11.18 के सुबह तक उक्त कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर के पूर्व एंव पश्चिम क्षेत्र व देहातके थाना क्षेत्रो में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने बल के साथ संपत्ति विरूपण अधिनियम के अन्तर्गत कुल 01 एफ.आई.आर. दर्ज की गयी और इनमें 01 से अधिक जगहों से अवांच्छित सामग्री हटवाई गयी है, जिनमें राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार, नेताओं आदि के जन्मदिन आदि सें संबंधित होर्डिग्स व बैनर व आदि शामिल है। 
इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु 586 अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है तथा 80 बदमाशों के विरूद्ध आगे कोई अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने संबंधी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही की गयी है। 
    इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व वारंटियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 14 बिना जमानती (गिरफ्तारी) वारंटी एवं 21 स्थायी वारंटी इस प्रकार कुल 35 वारंटियों की तामिली कर, आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, आबकारी एक्ट के तहत 19 प्रकरणों में व अवैध हथियारों के विरूद्ध 04 प्रकरणों में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जाकर अवैध हथियार जप्त किये गये है। चुनाव के मद्‌देनजर की कार्यवाही में इन्दौर शहर के 39 लायसेंसी हथियार शहर के विभिन्न थानों में जमा करवाये गये है। 
       इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Monday, November 5, 2018




इंदौर बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा दीपावली त्यौहार के अवसर पर की गयी, शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैकिंग


इन्दौर-दिनांक 05 नवंबर 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व इंदौर शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रतिदिन चैकिंग की जाती है। 
         इस कड़ी में आज दिनांक 05.11.18 को शहर में दीपोत्सव पर्व के अवसर पर बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहर के महत्वपूर्ण मंदिरों खजराना गणेश मंदिर, महालक्ष्मी माता मंदिर, सरवटे बस स्टैंड, गंगवाल बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, हाई कोर्ट, जिला कोर्ट, कलेक्टर कार्यालय, सराफा बाजार, बर्तन बाजार, राजवाड़ा आदि प्रमुख बाज़ारों व अन्य प्रमुख महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष व सघन चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी।





चुनाव आचार संहिता के एक माह में, इन्दौर पुलिस द्वारा आचार संहिता के पालन हेतु, की जा रही है हर प्रकार की तेजतर्रार कार्यवाही



·        इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही विशेष चैकिंग के दौरान हुई, अभी तक हुई करीब एक करोड़ 63 लाख 51 हजार 718 रूपयें की नगदी तथा करीब 8.5 लाख रूपयें कीमत की 18.5 किलोग्राम चांदी जप्त।

·        संपत्ति विरूपण अधिनियम, कोलाहल अधिनियम व आचार संहिता के उल्लघंन के तहत दर्ज हुई 206 FIR
·        7064 लायसेंसी हथियार हुए, थानों में जमा।
·        12498 गुंडे/बदमाशों के विरूद्ध की गयी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा 2136 बदमाशों को किया, आगे कोई अपराध नही करने के लिए बाउंड ओव्हर ।
·        1483 वारंटी भी आये पुलिस की गिरफ्त में।

इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2018- मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवम्बर 2018 को विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है, जिसके तहत दिनांक 06.10.18 से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। आचार संहिता के पालन व जिला इन्दौर में निविघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इन्ही बातों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इन्दौर पुलिस एक्शनमें आकर  शहर में, अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण के उद्‌देश्य से व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर, राजनैतिक दलों व नेताओं द्वारा बिना अनुमति लगाये गये होर्डिग्स/बैनरों के विरूद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम व प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर आदि का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही तथा गुण्डे/बदमाशों व आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध जिलाबदर, रासुका, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार की कार्यवाहीयां प्रतिदिन की जा रही है।
इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 06.10.18 से आज दिनांक 05.11.18 के सुबह तक के एक माह में उक्त कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर के पूर्व एंव पश्चिम क्षेत्र व देहात के थाना क्षेत्रो में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने बल के साथ संपत्ति विरूपण अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 191 एफ.आई.आर. दर्ज की गयी और इनमें 358 से अधिक जगहों (सार्वजनिक व निजी संपत्तियों) से अवांच्छित सामग्री हटवाई गयी है, जिनमें राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार, नेताओं आदि के जन्मदिन आदिसें संबंधित होर्डिग्स व बैनर व आदि शामिल है। बिना अनुमति अवैध सभा/भाषण व मतदाताओं को प्रलोभन/अन्य सामग्री वितरण संबधी सहित आचार संहिता के उल्लघंन पर 12 एफ.आई.आर. दर्ज की गयी है। इसी प्रकार बिना अनुमति हूटर, बैनर, नाम पटि्‌टका व झंडे आदि लगाने वाले 2224 वाहनों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी, साथ ही प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर/डीजे आदि बजा कर लोगों को परेशान करने वालें 03 प्रकरणों में कोलाहल अधिनिमय के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु अब तक 12498 अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है तथा 2136 बदमाशों के विरूद्ध आगे कोई अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने संबंधी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही की गयी, साथ ही उक्त बाउंड ओव्हर का उल्लघंन करने वाले 08 बदमाशों के विरूद्ध भी धारा 122 जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, अब तक 154 आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर के प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर के कार्यालय मेंपेश किये जाकर जिलाबदर की कार्यवाही की गई है तथा 26 बदमाशों के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की गयी। वारंटियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अब तक 894 बिना जमानती (गिरफ्तारी) वारंटी एवं 589 स्थायी वारंटी इस प्रकार कुल 1483 वारंटियों की तामिली कर, आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, आबकारी एक्ट के तहत 688 प्रकरणों में 700 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 18 लाख 70 हजार 295 रूच की 14535 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी तथा अवैध हथियारों के विरूद्ध प्रकरणों में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जाकर 302 अवैध हथियार जप्त किये गये है। 
चुनाव के मद्‌देनजर अब तक की कार्यवाही में इन्दौर शहर के 7064 लायसेंसी हथियार शहर के विभिन्न थानों में जमा करवाये गये है।

इसके अलावा इन्दौर पुलिस द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशानुसार संदिग्ध रूप से बड़ी मात्रा में नगदी ले जाने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए, शहर में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसकें तहत इन्दौर पुलिस के विभिन्न थानों की पुलिस टीमें एफएसटी व एसएसटी (फ्लाइंग स्कॉड व स्टेटिक सर्विलांस) टीमों के साथसंयुक्त रूप से कार्यवाही कर रही है। इसके तहत इन्दौर पुलिस द्वारा अभी तक चैकिंग के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में संदिग्ध रूप से ले जायी जा रही कुल एक करोड़ 63 लाख 51 हजार 718 रूपयें नगदी तथा करीब 8.5 लाख रूपयें कीमत की 18.5 किलोग्राम चांदी को एसएसटी/एफएसटी व पुलिस की संयुक्त टीमों ने जप्त किया गया। जिसके बारें मे रिटर्निंग ऑफिसर व आयकर विभाग को अवगत कराया गया, जिनके निर्देशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इन्दौर पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष व निर्भीक रूप से चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने हेतु, केन्द्रीय सुरक्षा बलों के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रो व मतदान केन्द्रों पर फ्लैग मार्च व पुलिस व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण किया जा रहा है तथा चुनाव प्रक्रिया की कार्यवाही के संबंध में भी इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।   इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी।