Wednesday, January 4, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 85 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 04 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 43 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
                               
08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 94 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जनवरी 2017 को 08 गैर जमानती वारण्ट, 21 गिरफ्तारी तथा 94 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 जनवरी 2017-पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2017 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डायमण्ड गैरेज कम्पाउण्ड, देवासनाका, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, सुभाष पिता चैनसिंह राजपूत, नईम पिता शेख सईद, अकील पिता फूल खां, घनश्यामि पता परसराम तथा महेश पिता रामचंद्र रजक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3600 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जनवरी 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2017 को 18.30 बजे,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुमेडी कांकड निर्वाणा होटल के आगे, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 329, गोविन्द नगर खारचा निवासी रवि पिता महादेव बोरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 04 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 42 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करतेहुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जनवरी 2017 को 11 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जनवरी 2017-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2017 को 14.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, नगीन नगर पुलिया, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 195 सेक्टर ई राजनगर इंदौर निवासी गौरव पिता महेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, January 3, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 57 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 03 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
                               
06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जनवरी 2017 को 07 गैर जमानती वारण्ट, 07 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जनवरी 2017-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2017 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, नारायण सेठ कम्पाउण्ड मैदान के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 442 नारायण सेठ कम्पाउण्ड इंदौर निवासी नरेश उर्फ नरू पिता जगदीश सुनहरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 03 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियोतथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 36 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 68 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जनवरी 2017 को 11 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 68 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 जनवरी 2017-पुलिसथाना महू द्वारा कल दिनांक 02 जनवरी 2017 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पेशनपुरा नदी किनारे बिजली के उजाले में, महू इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, त्रिलोक पिता छोटेलाल कश्यप, संदीप पिता राधेश्याम तथा सागर पिता दिनेश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, January 2, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 74 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 02 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 43 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
                               
01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 13 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 जनवरी 2017 को 01 गैर जमानती वारण्ट, 20 गिरफ्तारी तथा 13 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी 2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2017 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामकृष्णबाग कॉलेनी खजराना, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, विकास पिता हीरालाल, रवि पिता बाबू लाल, मनीष पिता छेदी लाल, राजवी पिता प्रकाश, दिलीप पिता शंकर तथा जितेन्द्र पिता रमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2017 को 00.05 बजे, नाले के पुल के पास पुरानी जीवन की फेल, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले भरत पिता शंकरलाल मौर्य को पकडागया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 180 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी 2017- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, कुल 07 आरोपियों को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 15500 रूपये कीमत की 282 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 02 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 31 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 04 संदिग्धबदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 17 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 जनवरी 2017 को 01 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 17 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी 2017-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2017 को 00.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जोशी गुराडियाभील मोहल्ला लाईट के नीचे, आम रोड, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, राकेश पिता मोहर सिंह, महेश पिता बुद्धादीन भील, बलराम पिता सीतारामजी, लक्ष्मण पिता धनीराम, सुभाष पिता रामरतन, वासूदेव पिता लक्ष्मीनारायण राजपूत,, मुकेश पिता लक्ष्मण राजपूत, संतोष पिता नारायण पाटीदार तथा महेश पिता तुलसीराम यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1040 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 11 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी 2017- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, कुल 11 आरोपियों को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 08 हजार 550 रूपये कीमत की 06 बोतल, 149 क्वाटर व 21 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी 2017-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, स्मृति टॉकीज के सामने सुभाष मार्ग, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 3/5 नार्थ गफूर खां की बजरिया, इंदौर निवासी सुरेश पिता लक्ष्मीनारायण प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपी गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, January 1, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा बहुउद्‌देशीय योजना शिखर का शुभारंभ


इन्दौर 01 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस द्वारा पुलिस परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिये एक बहुउद्‌देशीय योजना शिखर का शुभारंभ आज दिनांक 01.01.2017 को पुलिस थाना आजाद नगर के थाना परिसर में, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री मो. युसूफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी की उपस्थिति में, अति. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री अंजना तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राकेश सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री बिट्‌टू सहगल, शिक्षा जगत से जुड़ी श्रीमती रचना जौहरी, प्रोफे. श्रीमती आंयगर, श्रीमती अमृता गोयल एवं नॉलेज एप संस्थान के अर्पित जी व उनकी टीम तथा श्री प्रवीण कक्कड़ के अतिरिक्त करीब 100 बच्चे उपस्थित रहे।

            उक्त योजना के अन्तर्गत पुलिस परिवार के अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रतिभाशाली बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु, अंग्रेजी भाषा तथा प्रतियोगी परीक्षओं के पाठ्‌यक्रमके संबंध में, संबंधित विषय के विशेषज्ञो द्वारा उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जावेगा। इस योजना के अन्तर्गत बच्चों की कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ की जावेगी। इस दौरान उपस्थित शिक्षा क्षेत्र से जुडे़ अतिथियों द्वारा इन्दौर पुलिस द्वारा इस योजना के शुरू करने पर, इन्दौर पुलिस के प्रयासो की प्रशंसा करते हुए, इस प्रेरक योजना के उद्‌देश्यों की पूर्ति व इसे सार्थक बनाने के लिये हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित बच्चों व सभी से उक्त योजना से लाभान्वित होकर, अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करें, ऐसी अपेक्षा करते हुए, उक्त योजना के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर सुश्री पारूल बेलापुरकर द्वारा किया गया।