Tuesday, December 20, 2016

शातिर वाहन चोर गिरोह, पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त में, पांचो आरोपियों के कब्जे से लाखों रूपयें मूल्य के दोपहिया वाहन बरामद


इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2016-इन्दौर शहर में वाहनचोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी के पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा वाहन चोर गिरोह के पांच आरोपियों को लाखो रूपयें मूल्य के दोपहिया वाहन सहित पकड़नें में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
            पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की वारदातों के अपराधियों की पतारसी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री बिट्‌टू सहगल एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद कुमार दीक्षित के नेतृत्व में टीम गठित कर, लगाया गया। पुलिस टीम को लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि एक गैंग इन्दौर के विभिन्न थाना क्षेत्रो से मोटर सायकल चोरी करते है व विभिन्न स्थानो पर इनको रख देते और जब पुलिस की सर्चिंग कम हो जाती है तब ये लोग,मोटर सायकले बेचने के फिराक में रहते हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान सुपर कारिडोर के पास आरोपियों का इंतजार किया जो चोरी की मोटर सायकलें किसी ग्राहक को कम पैसे में बेचने आने वाले थे, तभी मोटर सायकल बेचने के लिए आये वाहन चोर 1. सलमान खान पिता इलियास खान (21) निवासी लालबाग इन्दौर, 2. समीर खान पिता फतेह मोहम्मद (22) निवासी जूना रिसाला इन्दौर, 3. कासिम अंसारी पिता रजी एहमद अंसारी (18) निवासी स्नेहलतागंज इन्दौर, 4. मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद सरफराज (26) निवासी चंदन नगर इन्दौर, 5. आमीर पिता सलीम शाह निवासी कलालकुई रावजी बाजार को रंगे हाथो दो चोरी की मोटर सायकलों सहित पकडा, जिन्होने पूछताछ करने पर, इन्दौर शहर के कई  अन्य स्थानो से वाहन चोरी करना बताया।
पूछताछ के दौरान आरोपियो द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उनके द्वारा मोटर सायकलें इन्दौर शहर से चुराकर शहर के बाहर भी भेजते है। चूंकि गांव में उक्त मोटर सायकल आसानी से बेची जाती हैं तथा गांव वालो के कागज भी चेक नही होते है इसलिए कुछ मोटर सायकलें बडवानी के आगे खेतिया में उनके पहचान के व्यक्ति के सुनसान खेत पर बनेकमरे में रखी है। उक्त जानकारी के आधार पर वहां पर पुलिस टीम भेज कर 5 मोटर सायकलें वहां से बरामद की गयी। आरोपियों द्वारा यह भी बताया कि वें मोटर सायकल चुराने के बाद शहर विभिन्न मोटर सायकल स्टैण्ड पर रख देते थे, जो पुलिस चेकिंग खत्म होने पर उठा कर ले जाते थे। इस प्रकार कुल 8 मोटर सायकलें इन लोगो द्वारा अरविन्दो के मोटर सायकल स्टैण्ड पर रखी थी, जो बाद में उठाकर बेचने बाबत्‌ अपने घऱ पर ले गये थे, जो आरोपियो के कब्जे से उक्त मोटर सायकलें बरामद की गई है । जप्तशुदा मोटर सायकलो की इंजिन व चेचिस नंबरो के आधार पर वाहन स्वामियो की जानकारी प्राप्त कर उनकी तलाश कर उनके द्वारा की गई रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की जावेगी। पुलिस द्वारा पांचो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों एवं वाहनों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त वाहन चोर गिरोह को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित एवं उनकी टीम के सउनि के.के. मिश्रा, सउनि आर.के. भदौरिया, प्रआर. राघवेन्द्र भदौरिया, प्रआर. संजय तथा आर.राममिलन सिंह भदौरिया की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 97 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 20 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारण्ट, 19 गिरफ्तारी तथा 74 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को 05 गैर जमानती वारण्ट, 19 गिरफ्तारी तथा 74 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध भांग सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2016- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शीतला माता मंदिर के पास शिवाजी नगर एवं मालवा मिल नये गेट के सामने चाय दुकान के पास इन्दौर से अवैध भांग बैचते हुये मिलें, 302 शिवाजी नगर इन्दौर निवासी-ऋषिपाल सिंह पिता सज्जनपाल तथा 37 शिवाजी नगर इन्दौर निवासी चिक्की उर्फ चिन्टू पिता ब्रजकिशोर दुबे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 900 ग्राम अवैध भांग जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 20 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र केनिर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 63 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी तथा 116 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 दिसम्बर 2016 को 13 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो मेंजारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को 15.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सिरपुर ईंट भट्‌टो के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 68 सिरपुर बलाई मोहल्ला इंदौर निवासी संजय पिता गणेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को 16.00 बजे, शासकीय स्कूल के सामने ग्राम मेण्डल से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम मेण्डल निवासी बालू पिता औंकार भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।






Monday, December 19, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 126 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 19 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 73 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

21 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गैर जमानती वारण्ट, 15 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 दिसम्बर 2016 को 11 गैर जमानती वारण्ट, 15 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2016 को 00.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर म.नं. 40 के सामने चिटनीश की पूर्वा, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, अनूप पिता बाबूलाल हंसारिये, चंद्रकांत पिता किशोर वारसे तथा गणेश पिता रामसिंह चंदेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 480 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 19 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षकइंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 53 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
13 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 दिसम्बर 2016 को 13 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिकतत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2016 को 14.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, देशी कलाली के पास नवलखा, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, संजय नगर राऊ निवासी पप्पू पिता अमरसिंह परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, December 18, 2016

क्राईम वॉच ''एक सूचना इन्दौर के लिये''



इन्दौर 18 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस की ऑनलाइन पहल क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 223 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी                            05%
यातायात व्यवस्था संबंधी                             05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी                           15%
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी                      20%
जुआ व सट्‌टा संबंधी                                05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी,                                                  05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी            10%
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी                  10%
अन्य                                            25%

अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी, फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌सएप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्का बार, मोबाइल चोरी संबंधी -                                 
वाट्‌सअप से     25%                                        मोबाईल से     50%                        लेंडलाईन से    25%

''प्रमुख सफलताऐं''

·         ट्रेवल एजेंट ने विदेश ट्रिप के नाम पर की लाखों की धोखाधडी :- सूचनाकर्ता ने बताया कि मैंने इंदौर के ट्रेवल एजेंट से विदेश की ट्रिप करवाई थी जिसका पेमेंट भी कर दिया अब ट्रेवलएजेंट ऑफिस बंद कर भाग गया है आप कार्यवाही करें। सूचना पर जॉच की जा रही है ।

·         मल्टी में रहवासी हो रहे थे लडको से परेशान, सूचना दी क्राइम वॉच को :- विजयनगर स्थित एक मल्टी में रहने वाले वृद्धजन ने दी सूचना हमारी मल्टी में एक फ्लैट में कॉलेज के कुछ लडके रहते हैं जो देर रात तक धमाचौकडी करते हैं जिससे हम मल्टी वाले कई दिनों से परेशान हैं आप कार्यवाही करें। सूचना पर तत्काल थाना विजयनगर द्वारा कार्यवाही की गई ।
·         पडोस में रहने वाले छोटे बच्चे ने दी घरेलू हिंसा की सूचना क्राइम वॉच पर :- तिलक नगर स्थित छोटे बच्चे ने क्राइम वॉच पर सूचना दी कि हमारे पडोस में रहने वाले अंकल आंटी के साथ बहुत मार-पीट कर रहे हैं आप जल्दी आकर अंटी को बचा लो। सूचना पर तत्काल थाना पलासिया द्वारा कार्यवाही की गई ।

·         युवक दे रहा था युवती को फोटो वायरल करने की धमकी सूचना आई क्राइम वॉच पर :- युवती ने बताया कि मेरी मित्रता कुछ समय पहले एक लडके के साथ थी जिसकेपास मेरे कुछ फोटो भी हैं अब वो मुझे अकेले में मिलने के लिये बुला रहा है नहीं जाने पर मेरे फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही की गई ।

·         मकान मालिक ने जप्त किया महिला का सामान :- महिला ने दी सूचना कि मेरे मकान मालिक ने मेरा सामान जप्त कर लिया है, मुझे दो माह से सैलरी नही मिली है जिससे मैं किराया नहीं दे पा रही हू सैलरी मिलते ही किराया दे दूगी आप मेरा सामान छुडवा दें ।

·         भाई ने लगाई बहन को अनचाहे फोन कॉल और मैसेज से छुटकारा दिलाने की गुहार :- युवक ने दी सूचना मेरी छोटी बहन को कई दिनों से एक लडका व्हाट्‌सअप पर मैसेज और कॉल करके परेशान कर रहा है जिससे डरकर मेरी बहन ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है, आप मदद करें। सूचना पर तत्काल अज्ञात युवक पर कार्यवाही की गई ।

·         देर रात हनुमान मंदिर में डाल देते थे असामाजिक तत्व अपना डेरा :- सूचनाकर्ता ने बताया कि पालदा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में देर रात को क्षेत्र के ही असामाजिक तत्व अपना डेरा डाल लेते हैं शराब खोरी और जुआ सट्‌टा खेलते हैं। सूचना पर थाना भंवरकुआ द्वारा कार्यवाही की गई ।

·         जुआ एवं सट्‌टा :- आजादनगर कब्रिस्तानमें देर रात जुंआ चलने की सूचना पर थाना आजादनगर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये दो लोगों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

·         मोबाइल फोन पर युवती को अश्लील मैसेज करने वाले पकडायें :- 1- मोबाइल फोन पर परेशान करने के संबंध में 29 शिकायतते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया।
2-छत्रीपुरा निवासी युवती को बार-बार फोन पर परेशान करने की, युवती की शिकायत पर युवक को पकड कार्यवाही हेतु थाना छत्रीपुरा के सुपुर्द किया गया।
3-बाणगंगा निवासी युवती को बार-बार फोन पर परेशान करने की, युवती की शिकायत पर युवक को पकड कार्यवाही हेतु थाना बाणगंगा के सुपुर्द किया गया।

·         आवारातत्व :- 
1 . मनोरमागंज में आवारा तत्वों के खडे रहने की सूचना पर तत्काल थाना पलासिया द्वारा कार्यवाही की गई।
2. रामानंद में कुछ आवरातत्वों के हंगामा करने की सूचना पर तत्काल थाना चंदननगर द्वारा कार्यवाही की गई।
3. तीन इमली पुल के नीचे आवारातत्व बैठकर  पीते है शराब  सूचना पर थाना भंवरकुआ पर की गई कार्यवाही।
4.जनता क्वार्टर के पास आवारा तत्वों के खडे रहने की सूचना पर तत्काल परदेद्गाीपुराद्वारा कार्यवाही की गई ।

·         देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।

·         सिटीजन कॉप :-  सिटीजन कॉप एनड्रायड एप्लीकेशन पर दर्ज की गई मोबाइल चोरी व अन्य शिकायतों का स्टेटस जानने हेतु लगातार सूचनाकर्ता ले रहे हैं क्राईम वॉच का सहयोग, जिस पर सूचनाकर्ताओं को उनके द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस प्रदाय किया जा रहा है ।

·         एटीएम फ्राडः- कई सूचनाकर्ताओं ने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिश् की जा रही है। सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटा बेस मे सर्च पर डालें।

·         यातायात :- यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्किंग, बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेज गति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिनपर हमारे द्वाराप्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।


·         क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 05 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गयी काम्बिंग गश्त के दौरान, 460 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 18 दिसम्बर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा दिनांक 1718.12.16 की दरम्यानी रात्रि में शहर में काम्बिंग गश्त की गयी। इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 460 आरोपियो को पकड़ा गया, जिसमे-

            इन्दौर शहर के पूर्वी क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस द्वारा 14 स्थायी व 13 गिरफ्तारी वारंटियों, क्षेत्र के 10 गुंडो, लूट के-50, नकबजनी के-65, चोरी के-47, वाहन चोरी के-36, चेन स्नेचिंग के 29 पूर्व अपराधियों व 2 हिस्ट्रीशीटर एवं 33 असामाजिक तत्वों सहित कुल 266 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करते हुए, इन अपराधियों सेडोजियर फार्म भरवायें गये।


इसी प्रकार इन्दौर शहर के पश्चिम क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस द्वारा 13 स्थायी व 26 गिरफ्तारी वारंटियों, क्षेत्र के 26 गुंडो, लूट के-15, नकबजनी के-29, चोरी के-30, वाहन चोरी के-04, चेन स्नेचिंग के 31 पूर्व अपराधियों व 20 हिस्ट्रीशीटर एवं 11 असामाजिक तत्वों सहित कुल 194 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करते हुए, इन अपराधियों से डोजियर फार्म भरवायें गये।