Wednesday, December 9, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 96 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 09 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 33 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 108 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 दिसम्बर 2015 को 07 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 108 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 09 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 63 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 39 गिरफ्तारी तथा 122 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 दिसम्बर 2015 को 08 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 122 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते हुये मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2015 को 16.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ई सेक्टर इकरामा पहलवान के घर के पास खलील के मकान का ओटलां, चंदननगर, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले जमील पिता सुजा अली, मुकीम पिता सत्तार तथा शाजिद पिता समीर  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी 02 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2015 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चौधरी ढाबाके पास फोर लाइन अवलाय से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम कमदपुर थाना मानपुर निवासी तुलसीराम पिता बाबूलाल चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2015 को 11.50 बजे, ग्राम गढीबिल्लोदा से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले बाबू बागरी पिता शम्भू बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, December 8, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 104 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 08 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 38 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 15 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 दिसम्बर 2015 को 07 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 15 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2015 को 23.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गवली धर्मशाला के पास बडी ग्वालटोली, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले रूपचंद पिता मुन्नालाल यादव, देवीलाल पिता दयाराम यादव तथा विका पिता जगदीश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1150 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 दसम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2015 को, 19.05 बजे,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मार्डन चौराहा बाणगंगा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 12 मरीमाता चौराहा फ्रीगंज बाणगंगा, इंदौर निवासी नितिन पिता गोविन्द गोडाले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी कट्‌टा मय एक जिंदा कारतूस के जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 08 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 66 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 33 गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 दिसम्बर 2015 को 06 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2015 को 19.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इमली बाजार पुरानी कचहरी मैदान, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले मोनू उर्फ विजय पिता मुकेश कश्यप, अजय पिता स्व. रामबाबू प्रजापत तथा सोनू उर्फ शबनवाज पिता मुन्नवर मुसलमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 260 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कलदिनांक 07 दिसम्बर 2015 को 19.30 बजे, अमन कमहरी के सामने सदरबाजार, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 2 नार्थ कमाठीपुरा हाल 47 अहिल्या पल्टन इंदौर निवासी मनोज पिता कैलाश चंद्र वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 640 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, धारनाका औढी के पास, महू से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले सुमित पिता सोहनलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 03 हजार रूपये कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, December 7, 2015

किन्नरों के बीच पहचान छुपाकर रहने वाला 10 हजार रूपयें का ईनामी बदमाश क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 07 दिसम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपराधों व अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनयप्रकाश पॉल द्वारा टीम का गठन कर, सभी टीम प्रभारियों को त्वरित व प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था।
      क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ईनामी बदमाश ऋषि उर्फ संजू अपनी पहचान छुपाकर कोटा में किन्नरों के बीच रह रहा है। उक्त आरोपी के विरूद्व पुलिस थाना चंदननगर इंदौर एवं उज्जैन के थाना चिमनगंज मंडी में लगभग 1 दर्जन अपराध पंजीबद्व है, जिसमें मारपीट, लडाई-झगडा, अवैध हथियार एवं अवैध शराब बेचने के अपराध है। आरोपी संजू की गिरफ्तारी हेतु क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर द्वारा बताया गया कि ऋषि उर्फ संजू आज राजनगर इंदौर में अपने घर आ रहा है। उक्त सूचना पर टीम द्वारा पुलिस थाना एरोड्रम की टीम की मदद से राजनगर की घेराबंदी कर मुखबिर के बताये अनुसार व्यक्ति को पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम ऋषी उर्फ संजय उर्फ संजू राठौर निवासी राजनगर इंदौर का होना बताया।
      पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह वर्ष 2015 में थाना एरोड्रम क्षेत्र सुपर कारीडोर पर एक स्कार्पियों मालिक को चाकू मारकर पैसे लूटकर व स्कार्पियों छीनकर अपने साथियों के साथ भागकर उज्जैन चला गया था, जहां पर उज्जैन के पवासा नामक गांव में भी एक व्यक्ति को चाकू मारकर फरार हो गया था, और उसी के बाद से कोटा में किन्नर भूरी के साथ अपनी पहचान छुपाकर उसी के यहां रहकर फरारी काट रहा था।  इंदौर में अपने परिवार से मिलने राज नगर इंदौर आया था, पंरतु पैसे नही होने से किसी को लूटने के लिये घूम रहा था। जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना एरोड्रम की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, फरार ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एरोड्रम के सुपुर्द किया गया।

      उक्त फरार ईनामी बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, क्राईम ब्रांच इन्दौर व पुलिस थाना एरोड्रम की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।


क्राईम वॉच की सूचना पर, नौकरी के नाम पर धोखधड़ी कर रूपयें एठनें वाली मुबंई की गैंग के 6 आरोपी इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 07 दिसम्बर 2015-दिनांक 06.12.15 को क्राईम वॉच के माध्यम से फरियादी अमित कुमार पिता श्री मुकेश कुमार लुटावद (22) निवासी 411 भमोरी प्लाजा विजय नगर इन्दौर की शिकायत थाना भंवरकुआँ पर प्राप्त हुई कि ''सेवन सीज एयरपोर्ट एण्ड सी पोर्ट मैनेजमेन्ट सर्विसेस इण्डिया प्रायवेट लिमिटेड मुंबई'' नामक की एक कम्पनी के बारे में उसे माह अक्टूबर 2014 में पता चला था कि यह कम्पनी लोगों को घरेलू एवं विदेशी एयरपोर्ट एवं क्रूज /कार्गो शिप में इन्टरव्यू के माध्यम से नौकरी लगवाने का काम कर रही है। उक्त जानकारी पर फरियादी ने भी दिनांक 09.10.14 को मुंबई जाकर चैंबुर स्थित उक्त कम्पनी के ऑफिस में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पत्र के 200 रुपये जमा करवाकर उसका इन्टरव्यू लिया गया तथा 6000/ रुपये जमा करवाकर, वाशी स्थित ग्लोबल 5 हेल्थ केयर में उसका मेडिकल परीक्षण करवाकर क्रूज पर कस्टमर सर्विस एक्सिक्यूटिव के पद पर चयनित कर लिया गया है ऐसा बताया। फरियादी को बताया कि वह कम्पनी के नाम पर 26068/ रुपये का डिमाण्ड ड्राफ्ट जमा करवा दे, डीडी जमा करवाने के तीन से छः माह के भीतर ही उसे 25000/ रुपये प्रतिमाह की नौकरी पर रख लिया जायेगा। अमित ने इन्दौर आकर एस.बी.आई. की भमौरी शाखा से उक्त कम्पनी के नाम का 26068/ रुपये का डिमाण्ड ड्राफ्ट क्र. 576830 दिनांक 14.10.14 को बनवाकर कम्पनी के ऑफिस में कोरियर के माध्यम से भेज दिया, जिसकी पावती रसीद भी उसे तीन दिवस बाद प्राप्त हो गई थी। इसके बाद फरियादी द्वारा कम्पनी के ऑफिस के टेलिफोन क्र. 02225218822  पर कई बार सम्पर्क किया, किन्तु कम्पनी वालों ने बहाने बनाकर अगली लिस्ट में नाम आने का भरोसा दिलाया किन्तु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अमित की नौकरी नहीं लगी।

            दिनांक 06.12.15 को अमित को दैनिक भास्कर समाचार पत्र में उक्त फर्जी कम्पनी का विज्ञापन देखकर ज्ञात हुआ कि ये लोग होटल एस.पी. 13, मीरा गार्डन के पास ए.बी. रोड भंवरकुआँ इन्दौर में इसी प्रकार लोगों को नौकरी का झांसा देकर इन्टरव्यू लेने के लिये आये हैं। अमित ने इसकी सूचना इन्दौर पुलिस को क्राईम वॉच के माध्यम से दी और वह स्वयं वहां पंहुचा तो कम्पनी के कर्मचारी मनीष ने उसे पुनः झुठा आश्वासन देने का प्रयास किया कि इसी महीने में सिंगापुर की कम्पनी में नौकरी दिलवा देंगे। उनके बीच की बातचीत को सुनकर वहां पर आये आवेदक बगैर इन्टरव्यू के ही वापस चले गये। प्राप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस थाना भंवरकुआँ की टीम ने होटल में दबिश दी तो कम्पनी के कर्मचारी 1. मनीष पुजारी पिता सदाशिव  (29) निवासी बिल्डिंग न.बी-3/503 आदर्श हाउसिंग सोसाईटी आरएनए कॉलोनी चैम्बुर मुंबईके साथ उसके साथी, 2. ओम तलेगा पिता प्रताप (19) निवासी सेक्टर 28 प्लॉट न. 144 वाशी नवीं मुंबई, 3. सैय्यद आमीर पिता सैय्यद अहमद (29) निवासी रोज पार्क बिल्डिंग न. 02 एविंग रुम न. 202 मकाऊसरा मुमरा ठाणे, 4. जफर खान पिता अबुबकर (25) निवासी शिवानी नगर गोवंडी प्लॉट न. 44 मुम्बई, 5. उज्मा अंसारी पिता रफीक अंसारी (26) निवासी लोहार मण्डी देवीदास गेट बुरहानपुर तथा 6. संदीप कौर पिता अवतार सिंह (26) निवासी न्यु गजानंद कार्पोरेट हाउसिंग सोसाईटी नवीं मुंबई मिले, जिनसे पुलिस द्वारा कम्पनी के सम्बंध में वैधानिक दस्तावेज एवं उनके इस प्रकार लोगों को बुलाकर पैसे लेकर नौकरी हेतु इन्टरव्यू करने के बारे में पूछताछ करते न तो कोई दस्तावेज प्रस्तुत किया तथा नाही कोई संतोषप्रद जवाब दिया। 

            फरियादी अमित की रिपोर्ट पर नौकरी का झांसा देकर धोखाधडी पूर्वक रुपये ऐंठने के सम्बंध में पुलिस थाना भंवरकुआँ द्वारा उक्त सभी 6 आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्र.978/15 धारा 420,468,471 भादवि का पंजीबद्ध कर, उक्त सभी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा इनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर, विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

            उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी भंवरकुआं श्री राजेन्द्र सोनी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।