Tuesday, November 25, 2014

08 आदतन, 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन, 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 71 गिरफ्तारी तथा 267 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 01 स्थायी, 71 गिरफ्तारी तथा 267 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2014- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 22.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, गली नं. 02 नंदानगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नंदानगर इंदौर निवासी राकेश पिता विजय को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भानगढ़ रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, काद्गाीपुरी इंदौर निवासी आकाश उर्फ मयंक पिता संजय जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2590 रूपयें कीमत की 62 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 20.30 बजे, बड़ी रेल्वे लाईन के पास बाणगंगा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, कुशवाह नगर इंदौर निवासी लक्की उर्फ ललीत पिता हरीश कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 11.30 बजे, श्यामाचरण शुक्ल नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, यहीं के रहने वाले संतोष उर्फ संतू पिता दिनेश वानखेड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 18.35 बजे, ग्राम अहिरवास से अवैध शराब ले जाते मिलें, यहीं के रहने वाले जगदीश पिता रहन भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रूस्तम का बगीचा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बेकरी गली इंदौर निवासी आकद्गा पिता प्रेमदास अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से देशl कट्‌टा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस के बरामद किया गया।
      पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2014 को 20.35 बजे, हीरानगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गौरीनगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता द्गिावराम तथा सुंदरनगर इंदौर निवासी गोलू उर्फ राहुल पिता मुकेश बैरवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, November 24, 2014

18 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आदतन, 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 23 गिरफ्तारी तथा 62 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 01 स्थायी, 23 गिरफ्तारी तथा 62 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, शंकर किराना की गली बाराभाई इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले राम गावड़े तथा कैलाद्गा मंचारे को पकड़ा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 3210 रूपयें नगदी तथा  ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 19.00 बजे, माताजी मंदिर के पास राहुलगांधी नगर इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मिश्रीलाल, भरत, जय बंजारा, गुड्‌डू, तथा देवकरण को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2014- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 14.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भावना नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, द्गिावपार्वती नगर निवासी सुनील पिता मांगीलाल टटवाड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 14.10 बजे, रसौमा चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, कन्नू पटेल की चाल थाना एमआईजी निवासी अजित पिता गजराज सिंह राय को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना देपालपुर  द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 15.30 बजे, ग्राम मिर्जापुर से अवैध शराब ले जाते मिलें, यहीं के रहने वाले रमेद्गा पिता भैरूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2014- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कालका माता मंदिर जीवन ज्योति कालोनी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जस्साखेड़ी थाना नीलगंगा उज्जैन हाल जीवन ज्योति कालोनी निवासी लवकुद्गा पिता हटेसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 12 बोर बंदूक मय 18 कारतूस के बरामद की गयी।
          पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 18.55 बजे, नार्थ तोड़ा कलाली के सामने जवाहर मार्ग से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जबरन कालोनी थाना रावजी बाजार निवासी राजेद्गा उर्फ गब्बर उर्फ चिकना पितालालसिंह उर्फ लीलाधर वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस के बरामद की गयी।
          पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2014 को 16.00 बजे, कमेटी हाल के सामने देवनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, देवनगर निवासी राहुल पिता छोटेलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, November 23, 2014

500 ग्राम गांजे सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक 23 नवम्बर 2014 - पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 2 नवम्बर 2014 को 15.10 बजे विशlल करोसिया निवासी बाबू घनशयाम दास नगर इंदौर के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
 पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालबाग बगीचे में बाउन्ड्री के चढ़ाव के पास इंदौर से अवैध रूप से गांजा लिये हुये उपरोक्त आरोपी को पकडा गया तथा इसके कब्जे से 500 ग्राम गांजा कीमती 1500 रूपये का बरामद किया गया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा उपरोक्त आरोपी विशlल पिता रमेश करोसिया निवासी 217 बाबू घनशयामदास नगर इंदौर को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

08 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन, 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 52 गिरफ्तारी तथा 177 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 नवम्बर 2014 को 03 स्थायी, 52 गिरफ्तारी तथा 177 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, शुक्ला नगर तिराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें, शुक्ला नगर इंदौर निवासी सुमित पिता द्गिावकरण गोयल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2014 को 11.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नरवल चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गंगानगर बड़ी लाईन के पास बाणगंगा निवासी सोनू उर्फ सोनिया सिसोदिया पिता कैलाश सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, November 22, 2014

पोलोग्राउण्ड की लूट के साथ लाखों की अन्य कई लूट करने वाले लूटेरो का पर्दाफाश

इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2014-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 14.10.14 को पोलोग्राण्ड में हुई लूट के अपराधियों की पतारसी के दौरान लूट का मुखय षडयंत्रकारी गौरी उर्फ सैयद इरफान अली पिता सैयद मोहम्मद अली (24) निवासी-आजाद नगर को थाना बाणगंगा पुलिस व्दारा गिरफतार किया गया है। इस आरोपी ने पोलोग्राउण्ड की लूट के साथ सधन पूछताछ में शहर के कई अन्य थाना क्षेत्रो की लूट करने वाले अपराधियों की जानकारी दी है। 
          विगत समय वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इन्दौर शहर में हो रहे अनसुलझे अपराधो में लूट के अपराधो को प्राथमिकता पर लेकर कार्यवाही किये जाने के निर्देद्गा दिये गये थे। इस कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री ओ. पी. त्रिपाठी के निर्देद्गान मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेद्गा सहाय के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर, आवद्गयक निर्देद्गा जारी किये गए। सर्वप्रथम लूट के अपरधो में घटित घटनाक्रमो के अनुरुप तलाद्गा की तैयारी प्रारंभ की गई इसी दौरान पोलोग्राउण्ड मे घटित लूटके आरोप में सूत्रधार की तलाद्गा की जा रही थी, उसमें यह तथ्य प्रकाद्गा में आया कि बैंक में कार्य करने वाला व्यक्ति इस घटना का सूत्रधार हो सकता है। प्रचलित संसाधनो के प्रयोग से तथा विद्गवसनीय सूचनाओ के आधार पर इस बात की पुष्टि हुई कि एसबीआई बैंक के मैनेजर की गाड़ी चलाने वाला ड्रायवर गौरी की गतिविधियां संदिग्ध है, यह मुखय अपराधी फिरोज के नजदीक आजाद नगर में रहता है। घटना के बाद से गौरी अपनी उपस्थिति छिपी हुई रखता है। विवेचना के दौरान जांच में इस व्यक्ति की घटना में पुष्टि हुई और इसे आज गिरफतार कर लिया गया। चूकि गिरफतारी से पूर्व इसका पूर्ण विवरण पुलिस के सामने था इसके मेल मिलाप के व्यक्ति तथा उठने बैठने के स्थानो के बारे में जब गहन चर्चा की गई तो इसने अपने एक साथी छोटू उर्फ शहबाज पिता जावेद शाह (24) निवासी-आजाद नगर का नाम उजागर किया, तो तत्काल इसको गिरफतार किया गया। 
           पूछताछ के दौरान अपराधी गौरी ने बताया कि उसके व्दारा बैक में आने वालीे बडी रकम जमा करने वालो पर नजर रखी जाती थी और इस तथ्य की जानकारी छोटू के माध्यम से अपराधी गैग तक पहुचाने की बात गौरी के व्दारा रखी गई थी। छोटू नेपहले स्वंय इस काम को करने का  सोचा किन्तु बाद में यह काम फिरोज गैंग को हेन्डओव्हर कर दिया। छोटू और गौरी के गिरफतार होने के बाद इसी अपराध का राजस्थान उदयपुर का अपराधी बंटी उर्फ रोद्गान पिता फूलचंद (28) निवासी-कालका माता रोड उदयपुर के बारे में चर्चा की गई तो दोनो ने चुप रहने के बाद दबी जबान में बताया कि बंटी रात में इन्दौर में था ओर आज बस के माध्यम से उज्जैन होते हुए गुजरात मेहसाणा जावेगा। उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी योगेद्गा तोमर बाणगंगा के व्दारा दल बल के साथ सभी बस अडडो पर टीम रवाना की गई तो ज्ञात हुआ कि बस में बैठकर उक्त हुलिया का व्यक्ति उज्जैन की ओर निकल चुका है। प्रत्याद्गिात समय के अनुरुप एमआर 10 ब्रिज पर आरोपी को पकड लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपराध स्वीकार कर फिरोज के कहने पर उदयपुर से आकर लूट में शामिल होना स्वीकार किया। फिरोज से दोस्ती ग्राम झिरनिया उज्जैन के आधार पर होना बताया गया तथा लूट के रुपयो को बाटा जाना शेष बताया है। सूत्रधार अपराधी गौरी के पास 50 हजार रुपये पहुचना स्वीकार किया गौरी से पुनः पूछा गया तो इसने स्वीकार किया और इस आधार पर रुपया बरामद कर लियागया है । 
         आरोपी गौरी व्दारा पहले लूट का काम छोटू को देने का आधार के बारे में बातचीत की गई तो छोटू ने स्वीकार किया कि उसके साथ की जो गेंग थी उसने इस कार्य को करने के लिए प्रयास किया किन्तु सफल नहीं हुआ इस बात को और अधिक गहराई से पूछा गया तो छोटू ने स्वीकार किया की उसकी गैंग में 1-रामबीर उर्फ राम पिता आनंद सिंह निवासी पंडरीनाथ, 2-रद्गाीद पिता रफीक नूरी कालोनी माणिकबाग, 3-इकराम पिता इदरिस खान निवासी कोहीनूर नगर आजाद नगर 4-रिक्कू उर्फ राकेद्गा पिता राजेन्द्र सेन निवासी जूना गणेद्गा मंदिर के सामने जूनी इन्दौर के नाम उजागर किये इनके अलावा अभी और भी इनके साथी होना बताया है। जो नाम बताए गये उन आरोपियों को भी पुलिस गिरफतार कर लिया है। संयुक्त पूछताछ में इन लोगो ने थाना चंदननगर, में गुमास्ता नगर ग्रीन पार्क कालोनी की 2 लूट, तुकोगंज में रीगल ब्रिज के नीचे की लूट, लसूडिया में शालिमार के सामने की गई लूट, छत्रीपुरा में बैग छीनने की घटना तथा रावजीबाजार की मंडी की लूट करना स्वीकार किया है। साथ ही इन लूटो में थाना चंदन नगर की 10 लाख रुपये की लूट ग्रीन पार्क 55 हजार तुकोगंज 40 हजाररावजीबाजार 3 लाख अन्नपूर्णा डेढ लाख सेन्ट्रल कोतवाली की 5 लाख की लूट सहित अन्य कई जगह लूट करना स्वीकार किया है। इनकी गिरफतारी के बाद विस्तृत पूछताछ जारी रहेगी । 
           इन पकड़े गये आरोपियों का पुराना अपराधिक रिकार्ड थाना जूनी इन्दौर तथा पलासिया में मौजूद है। इन आरोपियों के व्दारा जो लूट करने की रीति अपनाई जाती थी उसमें यह सभी लोग मोटर सायकल से पहले व्यापारी की रैकी करते थें और उसके बाद उसका पीछा कर उसे लूट लेते थें। लूट में इनके व्दारा आंख में मिर्ची डाल कर वारदात करना मुखय तरीके में शामिल था। बदमाद्गाो ने यह भी स्वीकार किया की इन्दौर के बाहर भी यह लोग जाते थें लेकिन अभी घटनाओ की पूछताछ करना बाकी है । 
         इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्द्गान में नगर पुलिस अधीक्षक परदेद्गाीपुरा अजय जैन के नेतृत्व में थाना प्रभारी बाणगंगा योगेद्गा सिंह तोमर, उनि विनोद शर्मा, सउनि कैलाद्गा मिश्रा, आर. धनद्गयाम, आर. नीरज, आर. शेषपाल, आर. अजय, आर. उदयभान, आर. आद्गाीष शुक्ला तथा आर. संजय मंडलोई का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

शातिर चेन स्नेचर गिरोह पुलिस की गिरफ्‌त में,मंहगें शौक के कारण बने अपराधी

इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2014-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि विगत दिनों इन्दौर शहर में कई स्थानों से चेन स्नेचिंग करने वाले अपराधियों को पकड़ने में सराफा पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
 थाना सराफा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18.11.14 को रात्रि 10.25 बजे विजय चाट के पास से एक महिला के गले से चेन खीचकर भागते हुए लड़के को कबाड़ा बाजार के पास से नगर रक्षा समिति के सज्जन सोनी, नौशlद, कमलेश व अन्य साथियों की मदद से मय उक्त चेन के साथ पकड़ा गया था, जिस पर से थाना सराफा पर अपराध क्रं 206/14 धारा 392 भादवि का कायम कर, विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विद्गााल पिता राजीव त्यागी (19) निवासी-102 सेटेलाईट जक्द्गान थाना लसूड़िया बताया तथा अपने अन्य 2 साथियों के नाम जय पिता नंदलाल अहिरवार (18) निवासी-डीएच 86 स्कीम नं. 74 विजय नगर इंदौर तथा देवेन्द्र पिता संजय तिवारी (18) निवासी-सी स्लाईस-3 स्कीम नं. 78 इंदौर का होना बताया तथा सराफा थाने के अन्तर्गत ही दिनांक 10.11.14 को राजवाड़ा तांगा स्टेण्ड के पास से एक सोने की चेन खीचनाबताया इसके अतिरिक्त मार्च 2014 में सुभाष चौक के पास से एक सोने की चेन खींचना स्वीकार किया हैं। 
आरोपियों से गहन पूछताछ करने पर इनके द्वारा शहर के विभिन्न थाना अन्तर्गत चेन स्नेचिंग की घटनाएं, जिनमे थाना सराफा की 3, थाना पलासिया की 5, थाना छत्रीपुरा की 3, थाना राजेन्द्र नगर की 2,थाना एमआईजी की 3,थाना परदेद्गाीपुरा की 1, थाना अन्नपूर्णा की 1, थाना तुकोगंज की 3, थाना संयोगितागंज की 1 तथा थाना लसूड़िया की 2 चेन स्नेचिंग की घटनाएं इस प्रकार कुल 24 घटनाएं घटित करना स्वीकार किया है। आरोपीगणों से पूछताछ जारी है, जिनसे और भी घटनाओं के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है।
आरोपीगणों से घटना करने के तरीके के बारे में पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में एक व्यक्ति पैदल दौड़ते हुए चेन खींचकर भागता था और बाकी के साथी दूर मोटर साईकिल खड़ी रखते थे, जिस पर यह लोग बैठकर भाग जाते थे। सुनसान इलाको में यह मोटर साईकिल पर सवार होकर ही चेन खींचकर भागते थे।
तीनो आरोपी विद्गााल त्यागी, जय अहिरवार तथा देवेन्द्र तिवारी स्कीम नं. 78 स्थित डेली डेल्स कान्वेंटस्कूल में पढ़ने के समय से ही आपस में दोस्त थे। इन्ही के क्षेत्र में रहने वाले अमन चौहान निवासी-114 राजीव आवास विहार से इनकी दोस्ती हो गई, जो कि एक शातिर चेन स्नेचर है जो वर्तमान में फरार है। अमन के संपर्क में आने पर इन्हे चेन स्नेचिंग के बारे में जानकारी मिली, फिर इन्होने धीरे-धीरे घटानाएं करना शुरू की। तीनो ही आरोपी अच्छे घरो से है विद्गााल त्यागी के पिता देपालपुर कोर्ट में यूडीसी के पद पर है, जय अहिरवार के पिता परिवहन विभाग में हेड कांस्टेबल है तथा देवेन्द्र तिवारी के पिता गिरनार ट्रांसपोर्ट पर नौकरी करते है।
तीनो आरोपीगण मंहगे शौक व अय्‌याद्गाी करने के आदि थे, आए दिन पब, डिस्को व मंहगी होटलों व बारों में जाना तथा नई नई गर्लफ्रेन्ड बनाना व उने मंहगें-मंहगें तोहफे दिया करते थे। ये हुक्का व नशl करने के आदि थे, जिसके खर्चो के कारण ही ये घटनाएं करते थे। तीनो से सघन पूछताछ जारी है, इनके कुछ और साथियों व घटनाओं के बारे में पता चलने की आद्गांका है।
इस संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्द्गशन में थाना प्रभारी सराफा सतनाम सिंह के नेतृत्व में थाना सराफा के उनि अजयसिंहगुर्जर, उनि रविन्द्र शर्मा, उनि सुद्गिाल अहिरवार, सउनि टी.एस. बरकड़े, सउनि सी.एस. यादव, सउनि एम.एल. अहिरवार, प्रआर. गजेन्द्रसिंह किद्गाोरी, प्रआर. अवधेश शर्मा, आर. मनोहरसिंह, आर. राजूसिंह, आर. भैरूसिंह, आर. सावन्त, आर. राजेन्द्र तथा नगर सुरक्षा समिति के सदस्य सज्जन सोनी, नौशlद तथा कमलेश सोनी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

51 आदतन, 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 51 आदतन, 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थायी, 65 गिरफ्तारी तथा 261 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 नवम्बर 2014 को 13 स्थायी, 65 गिरफ्तारी तथा 261 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील कियेगये।

अवैध शराब/भांग सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2014- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2014 को 11.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कुम्हार भट्‌टी पालदा इंदौर से  अवैध भांग बेचते मिलें, यही के रहने वाले प्रेम पिता धन्नालाल प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 15 किलो अवैध भांग जप्त की गयी।
         पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2014 को 08.00 बजे, टीहीगांव से  अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, यही के रहने वाले जगदीश पिता घीसाजी गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 570 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2014 को 19.15 बजे, कैला माता मंदिर के पीछे रेल्वे क्रासिंग इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, अहीरखेड़ी निवासी मोनू पिता सुनील चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।