इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Tuesday, July 29, 2014
05 स्थायी, 35 गिरफ्तारी तथा 169 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जुलाई 2014 को 05 स्थायी, 35 गिरफ्तारी तथा 169 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जुलाई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2014 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाट मैदान महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले राहुल पिता विजय गावड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिसथाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2014 को 21.30 बजे, परदेशीपुरा मेनरोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले कुलकर्णी का भट्टा इंदौर निवासी श्याम पिता रामविलास यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Monday, July 28, 2014
एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को 01 वर्ष का कठोर कारावास एवं 2000 रूपयें का अर्थदण्ड
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2014- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 06/11 के आरोपी मोनू मराठा के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी मोनू मराठा पिता सुधाकर रा सिंगारे (25) निवासी 153 हुकुमचंद कालोनी इन्दौर, को धारा 8 सहपठित धारा 20(बी) (II) (बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को 01 वर्ष के कठोर कारावास एवं 2000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें।
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 19.03.11 को उप निरीक्षक पी.आर. पाटोलिया, थाना मल्हारगंज को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मोनू मराठा, पंचकुईया श्रीराम मंदिर के पास नाले तरफ खड़ा है, जिसके एक थैली है जिसमें अवैध गांजा भरा है, जो वो किसी को बेचने की फिराक में है। उप निरीक्षक द्वारा मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेही को पकड़ा तथा तलाशी लेते इसके पास से बरामद थैली को पंचो कोदिखाया और सुंघाया तो अवैध गांजा होना पाया गया। जिसे पंचो के समक्ष तौल किया गया तो थैली में से 02 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। उक्त गांजे को जप्त कर आरोपी को 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।
01 आतदन, 25 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 28 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
04 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 102 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 28 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 जुलाई 2014 को 04 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 102 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयोद्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2014- पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2014 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भूरी टेकरी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सुरेश, पप्पू तथा धर्मेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जुलाई 2014- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2014 को 19.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एबी रोड़ महू से अवैध शराब ले जाते मिले ग्राम चौरड़िया निवासी राहुल पिता कन्हैयालाल तथा महू निवासी राहुल पिता भागीरथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 पेटी अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2014 को 20.40 बजे, जोशी मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले रविदासपुराइंदौर निवासी सचिन पिता सजन सिरवैया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपयें कीमत की 27 क्वाटर देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2014 को 21.30 बजे, शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले योगेश पिता कमलेश वर्मा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2014 को 17.15 बजे, स्कीम नं. 71 झोपड़पट्टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले सतीश उर्फ सत्या पिता कालूराम भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Sunday, July 27, 2014
09 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 स्थायी, 22 गिरफ्तारी तथा 114 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 22 गिरफ्तारी तथा 114 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जुलाई 2014- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिमरोल से अवैध शराब बेचते मिली ग्राम चिखली निवासी ललिताबाई पति भोजराज तथा सागर पैसा थाना सिमरोल निवासी राघु पिता फतेहसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें कीमतकी 08 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2014 को न्यू भीम नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते मिले भीमनगर इंदौर निवासी विनोद पिता मधुकर बाकोड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, July 26, 2014
04 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 26 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन, 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 204 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 26 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 जुलाई 2014 को 03 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 204 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2014 को 17.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महाराणाप्रताप नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले कुशवाह नगर निवासी सुमित पिता अशोक झा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2014 को भोई मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब बेचते मिले यही के रहने वाले सुभाष पिता भागचंद तथा भालेकीपुरा निवासी शारदा पति गिरधारीलाल गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 जुलाई 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2014 को 22.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपड़पट्टी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले हरिओम पिता श्यामनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, July 25, 2014
02 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 25 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 स्थायी, 62 गिरफ्तारी तथा 183 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 25 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को 02 स्थायी, 62 गिरफ्तारी तथा 183 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम मगरखेड़ा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सईद, सुन्दर, मनोज, विरेन्द्र, भारत, इमरान, ताराचंद, राधेश्यामतथा अकरम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 हजार 100 रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को 21.20 बजे, पाटनीपुरा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जगजीवन रामनगर इंदौर निवासी राजेश पिता शंकरलाल जैसवाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. 71 झोपड़पट्टी इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली अनिता पति दिलीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को 21.00 बजे, रेती मंडी चौराहा से अवैध शराब बेचते मिले यही के रहने वाले जगदीश पिता मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध देशीशराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एरोड्रम रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गंगानगर इंदौर निवासी कालू उर्फ किशन पिता सोहनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्टा जप्त किया गया।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को 11.30 बजे, दिग्विजय नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले भारत पिता चंदरू बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)