Thursday, July 10, 2014

04 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 156 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 156 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, व्यंकटेश विहार कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों मेंलिप्त मिले यही के रहने वाले भावेश पिता कैलाश सोनी (33) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2830 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 11.30 बजे, समाजवाद इन्द्रा नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले ओमप्रकाश पिता रामचंद्र (58) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 710 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 17.00 बजे, नयापीठा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले अहिल्या पल्टन इंदौर निवासी शौकत पिता रियासत खॉ (52) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 13.20 बजे, शिवाजी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सुरेश, विकास तथा राजा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 जुलाई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 20.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेलीखेड़ा महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले विजय पिता शिवशंकर मिश्रा (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 हजार रूपयें कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 10.20 बजे, काकरिया बोड़िया से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले मुकेश पिता हीरालाल सोलंकी (32) तथा भगवान पिता देवाजी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 97 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 20.00 बजे, इंद्रानगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, नर्सरी कॉलोनी ढाबली निवासी रोहित पिता अनिल यादव (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2050 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2014 को 10.30 बजे, भील कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, यही केरहने वाले अजय उर्फ सरदार पिता महेश (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 9, 2014

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिये आम जनता क्यों नही आगे आती ? कम उम्र वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस क्या कार्यवाही करती है ?

इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2014- पुलिस अपहरण, के केस में त्वरित कार्यवाही क्यों नही करती है? कम उम्र के वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस क्या कार्यवाही करती है? लायसेंस प्राप्त करने की न्युनतम उम्र क्या है? प्रदूषण नियंत्रण हेतु क्या कार्यवाही की जाती है ? बीआरटीएस कॉरीडोर पर दो पहिया वाहन चलाने की अनुमति क्यों नही है? कुछ ऐसे ही प्रश्नों का सामना श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर और उनकी टीम को करना पडा, जब वे सेन्ट पॉल स्कुल के बच्चों से क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन के तहत सम्मुख हुये। 
          उक्त कार्यक्रम में श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर के साथ सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, यातायात इन्दौर के उप पुलिस अधीक्षकगण, श्री गोविन्द रावत, श्री विक्रम सिंह रघुवंशी श्रीं अरविन्द तिवारी एवं सेन्ट पॉल स्कूल की ओर से फादर मैथ्यू डॉ जॉली तथा सेन्ट अरनाल्ड स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे।   कार्यक्रम में स्कूल के 800 से अधिक बच्चे सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के दौरान श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर द्वारा अपराधों के रोकथाम में सहयोग एवं नवीन पीढ़ी द्वारा कैसे समाज सुधार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा सकता है, बच्चों को बताया गया। इस दौरान उन्होने एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों की जिज्ञासा को भी शांत किया गया। बच्चो ंद्वारा पूछे गये मुखय प्रश्न निम्नानुसार है :-
1. दुर्घटना के समय आम जनता मदद क्यों नही करती है जबकि दुर्घटना से कई लोगो की जान भी चली जाती है ?
उत्तर- यह सही है, अभी भी जन सामान्य की अवधारणा है कि यदि उसके द्वारा मदद की जाती है तो, गवाही, अस्पताल आदि स्थानों पर उसे परेशान होना पडेगा जबकि ऐसा नही है माननीय न्यायालय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है यदि वह स्वेच्छा से गवाही देना चाहता है तो दे सकता है अन्यथा वह मना भी कर सकता है। इस ओर सभी लोगो को जागरूक होने की आवश्यकता है जिससे हम सब मिलकर कई लोगो की जान बचा सकते है। 
2. प्रदुषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध क्या कार्यवाही की जाती है ?
उत्तर- प्रदुषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड कार्य करता है किन्तु जन सामान्य की सुविधा के लियेयातायात पुलिस प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही करवाती है । 

3. लायसेंस बनाये जाने हेतु न्युनतम उम्र क्या है ?
उत्तर- 50 सीसी से कम वाले वाहनों में 16 वर्ष की आयु से लर्निग लायसेंस बनाया जा सकता है किन्तु सामान्य रूप से 18 वर्ष के उपरान्त ही लायसेंस बनता है, इसके लिये क्षैत्रीय परिवहन कार्यालय प्राधिकृत है । 
4. कम के बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है ?
उत्तर- यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों के वाहन जब्त कर वाहन मालिक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करती है ।
5. अपहरण के प्रकरणों में पुलिस त्वरित कार्यवाही क्यों नही करती है ?
उत्तर-पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अपनी कार्यवाही करती है किन्तु पुलिस की कार्यवाही की सूचना अपराधियों तक न हो इसलिये कार्यवाही को गोपनीय रखा जाता है तथा यही कारण है कि इन्दौर पुलिस की सफलता का प्रतिशत अधिक है  ।
6. किसी भी व्ही.व्ही.आई.पी आने पर उसके लिये इतनी व्यवस्था क्यों लगा दी जाती है ?
उत्तर- भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गणमान्यजनों की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है जिसके अनुसार ही सुरक्षा को दृष्टिगत रखतेहुये बल/व्यवस्था लगाई जाती है ।
7. दुर्घटना के घटना स्थल पर पुलिस देरी से क्यों पहुचती है ?
उत्तर- कई बार पुलिस को दुर्घटना की सुचना देर से मिलती है तथा थाने से या उपलब्ध स्थान से उक्त स्थान पर पहुंचने में समय आवश्यक रूप से लगता है जिसे नजर अन्दाज नही किया जा सकता । 
8. ऑटो चालकों एवं सिटी वेन वालों के विरुद्ध कार्यवाही क्यों नही की जाती है ?
उत्तर- ऐसा बिल्कुल नही है प्रतिदिन हमारे अधिकारी इन लोगो पर नजर रखते है इसके अलावा भी विशेष अभियान चलाकर नियम विरुद्ध कार्यवाही करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है । 
          कार्यक्रम समाप्ति पर चिन्मय, अजीज, संस्कार, राजेश्वर एवं अंशुल को अच्छे प्रश्न पूछे जाने पर यातायात पुलिस की ओर से पुरूस्कृत भी किया गया ।

03 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 153 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 153 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2014- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को 15.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुराना बायपास सांवेर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पंथपिपलई निवासी ओमप्रकाश पिता रामचंद्र कुमावत (52) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2014 को 15.15बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजमोहल्ला महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले, यही के रहने वाले गोलू पिता रामचंदर खटीक (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 8, 2014

पीएससी कार्यालय यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 08 जुलाई 2014- छात्र संघ NSUI द्वारा कल दिनांक 09.07.14 बुधवार प्रातः 11.00 बजे से पी.एस.सी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पीएससी कार्यालय के आसपास निम्नलिखित स्थानों से वाहनों का आवगमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा :-
1. डेली कॉलेज से पीएससी कार्यालय तक
2. जिला जेल से पीएससी कार्यालय तक
3. यातायात पार्क से पीएससी कार्यालय तक
4. मेडिकल होस्टल चौराहे से पीएससी कार्यालय तक
  यातायात के सुचारू रूप से संचालन हेतु निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया जायेगा :-
1. मेडिकल हॉस्टल चौराहे से पीएससी कार्यालय तरफ जाने वाले वाहन होमगार्ड आफिस चौराहे से कृषि कॉलेज, पुलिस महानिरीक्षक, बंगला, डेली कॉलेज होते हुये आ जा सकेगे ।
2. जीपीओ से रेसीडेंसी होकर पी.एस.सी कार्यालय जाने वाले वाहन रेसीडेंसी से पानी की टंकी, गोल चौराहा होकर आ जा सकेंगे। 
3. मूसाखेडी से व्हाईट चर्च आने वाले टाटा मैजिक/वेन, सिटी बस, व लोडिंग वाहन मूसाखेडी से पावर हाऊस टी, गोल चौराहा, आजाद नगर, नवलखा, जी.पी.ओ से एम.वाय.एच आ जा सकेंगे।
        वाहन चालकों एवंआसपास के रहवासियों से अनुरोध है कि परिवर्तित मार्ग का प्रयोग कर यातायात के सुचारू संचालन में सहयोग प्रदान करें ।

02 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 37 गिरफ्तारी तथा 164 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को 02 स्थायी, 37 गिरफ्तारी तथा 164 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2014- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षेन्तार्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले इमली बाजार इन्दौर निवासीमहेश पिता गणपतलाल टेमरे (40) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जग्गा का बगीचा रेल्वे पटरी के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलीं, यहीं की रहने वाली अनिताबाई पति गुड्‌डु कश्यप(24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 जुलाई 2014- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 07 जुलाई 2014 को 09.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बी.के.हरिजन कालोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले कालू पिता शेरू (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, July 7, 2014

लाखों की चोरी करने वाले शातिर बदमाश पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2014-पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि विगत दिनों दिनांक 04.05.14 को थाना अन्नपुर्णा क्षेत्रान्तर्गत इन्द्रलोक कालोनी में श्रीपाल सकलेचा के घर हुई नकदी व सोने चांदी के जेवर व सिक्को सहित करीब 10 लाख की चोरी के प्रकरण का पुलिस द्वारा पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्‌तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
दिनाक 04.05.14 को थाना अन्नपुर्णा क्षेत्रान्तर्गत इन्द्रलोक कालोनी के मकान नं. 105 में रहने वाले श्रीपाल सकलेचा अपने परिवार के साथ दोपहर 04 बजे घर मे ताला लगाकर फार्म हाउस पर गये थे। वे लौटकर रात्रि करीब 07.30 बजे आये तो घर के ताले टुटे पाये गये। घर मे अन्दर जाकर देखा तो पाया कि लकडी के अलमारी कवर्ड सभी खुले पडे थे। कोइ अज्ञात चोर ताले तोडकर नगदी तीन लाख एक्हत्तर हजार व सोने के 33 नग सिक्के 140 ग्राम वजनी, सोने की एक चेन व एक अंगुठी ,चादी की सिल्ली 800 ग्राम की 7 नग कुल कीमती दस लाख रुपये की सम्पित्त चोरी होना पाया, जिसकी रिपोर्ट थाने पर की जिस पर चोरी का अपराध पंजीव्द कर विवेचना मे लिया गया ।विवेचना के दौरान घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे मे आरोपीयो के फुटेज आये जिसमे उनकी फोटो स्पष्ट नही थी उस, आधार पर स्थानीय पुलिस व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनय प्रकाश पौल के साइबर टीम व्दारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार चोरी के मामले मे पतारशी हेतु प्रयास किया गया। स्थानीय व जिले के पूर्व चोरो की सुची व एलबम प्राप्त कर पतारसी की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली जानकारी व सीसीटीवी फुटेज की हुलिया के अनुसार एमआईजी थाने के जगदीश उर्फ अंग्गा व पाटनी पुरा के महेश तिवारी पूर्व नकबजन चोरों का इस क्षेत्र मे आमद रफ्त पता चली व इनका हुलिया फुटेज से मिलती पायी गई, और इनका इस घटना को घटित करने के बारे मे पता चला। इस आधार पर महेश पिता रामनिम्बोरे तिवारी (53) नि. 468 पाटनीपुरा, जगदीश उर्फ अंग्गा (35) निवासी-232 धर्मराज कालोनी तथा मुन्ना उर्फ अमित रोहिला पिता राधेश्याम (30) निवासी-सीहोर को पकड़ कर पूछताछ की गई। पूछताछ में इन तीनों ने मिलकर चोरी करना कबूला व चोरी कर माल को आपस मे तीन हिस्से मे बाटना बताया । तीनो आरोपीयों से चादी की सिल्ली 07, सोने के 33 सिक्के, सोने की एक अगुठी वएक चेन बरामद की गई । घटना मे प्रयुक्त मोटर साटकल भी जप्त की गई है। प्रकरण मे आरोपीयो से नगदी तीन लाख एक्हत्तर हजार रुपये जप्त किया जाना शेष है । आरोपीयो के व्दारा नगदी पैसे अपने उपयोग मे खर्च करना बताया। आरोपियों महेश तिवारी व जगदीश के 40-40 प्रकरण व मुन्ना के सिहोर मे पूर्व के 08 आपऱाधिक प्रकरण है।
इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विनय प्रकाश पॉल के निर्देशन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

01 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गिरफ्तारी तथा 88 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 07 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 08 गिरफ्तारी तथा 88 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, निहालपुरा इंदौर से कम्प्यूटर सिस्टम पर रूपयों पैसो का हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इमरान, आशिफ तथा असरफ को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9800 रूपयें नगदी तथा 04 कम्प्यूटर सिस्टम बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व 3/4 जुऑ एक्ट तथा 61 आईटी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2014- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलासिया चौराहा से अवैध शराब ले जाते मिलें अमरटेकरी निवासी बंटी उर्फ मनीष पिता सुरेश चौहान (26) तथा लाला का बगीचानिवासी धम्मू उर्फ धर्मेन्द्र पिता फूलचंद कचौरिया (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4000 रूपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 12.30 बजे, श्याम नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें अशोका नगर निवासी रोहित पिता हरीश वर्मा (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2014 को 17.30 बजे, मिडलैंड ढाबे के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें राहुल गांधी नगर इंदौर निवासी मुकेश पिता सेवालाल राठौर (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।