Friday, May 30, 2014

फर्जी बीमा पॉलिसियों के नाम से लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी क्राईम बा्रंच की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 30 मई 2014-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम इन्दौर श्री दिलिप सोनी ने बताया कि, वरिष्ठ अधिकारियों को पिछले कई दिनों से शिकायते प्राप्त हो रही थी कि, कई संगठित गिरोह कई फर्जी स्कीमों एवं आय.आर.डी.ए. के नाम से फर्जी बीमा पॉलिसियां करके लोगो से लाखों रूपयों की धोखाधड़ी कर अवैध वसूली में संलिप्त है। जिसकी पतारसी हेतु अपराध शाखा के तहत एक विशेष टीम गठित कर, देशभर मे फर्जी बीमा पॉलिसियां एवं  आय.आर.डी.ए. के नाम से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्‌तार कर इस अन्तर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश  करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।
  श्री दिलिप सोनी ने बताया कि आवेदक सुनिल पिता रमेश सिरपुरकर निवासी तुकोगंज द्वारा उनके साथ फर्जी बीमा पॉलिसियों एवं आय.आर.डी.ए. के नाम से लगभग 07 लाख रूपयें की धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट की गई थी, जिस पर थाना तुकोगंज पर अपराध क्रं 345/14 420 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था एवं आरोपियों की पतारसी हेतुअपराध शाखा एवं थाना तुकोगंज की टीम बनाई गई थी।
  उक्त टीम के सदस्य अपराध शाखा के उप निरीक्षक पी.एन. गोयल एवं सउनि(अ) अमित दिक्षित को इस रैकेट का पर्दाफाश करने हेतु आरोपियों की पतारसी हेतु दिल्ली रवाना किया गया था, इनके द्वारा दिल्ली में सतत मेहनत करते हुए इस रैकेट क मुखय सरगना महेन्द्र पिता ओमप्रकाश गुप्ता निवासी-545 प्रथम मंजिल, वेस्ट गुरू अंगद नगर, लक्ष्मी नगर दिल्ली-92 को गिरफ्‌त मे लिया गया। आरोपी महेन्द्र दिल्ली में एक एनजीओ यूअर्स फैमिली एसोसिएशन के माध्यम से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आय.आर.डी.ए. के नाम से पूरे भारत से लोगो से राशि की वसूली करता था। आरोपी के बैंक खातो का विश्लेषण किया जाने पर लगभग एक वर्ष की अवधि में उसके खाते में 70 लाख से अधिक की राशि की धोखाधड़ी प्रकाश में आई है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
 इस गिरोह का पर्दाफाश करने में अपराध शाखा के उप निरीक्षक पी.एन. गोयल एवं सउनि(अ) अमित दिक्षित की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

01 आदतन बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधीजो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 मई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 29 मई 2014 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, प्रायमरी स्कूल के पीछे महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें अक्षय उर्फ गोलू, तौफिक तथा अक्षय यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 29 मई 2014 को 15.45 बजे, सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें राधाकिशन, मुकेश, दिलीप तथा मुकेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 मई 2014-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 29 मई 2014 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम महाराजगंजखेड़ा से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले मुकेश पिता धुलजी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 रूपयें कीमती डेढ़ लीटर अवैध देशी शराब, जप्त की गयी।
        पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, May 29, 2014

01 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 35 गिरफ्तारी तथा 164 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 मई 2014 को  01 स्थायी, 35 गिरफ्तारी तथा 164 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 मई 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को  17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मथुरा मैदान आजाद नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें ऋषि, मो.आमिर,नदीम, समीर, एयाज तथा जुसेद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2010 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को 15.30 बजे, नार्थ मंदिर रोड़ आटो स्टेण्ड से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें साकीर अली तथा छुट्‌टन खां को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 752 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 मई 2014-पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कुवाली के पास एबी रोड़ मानपुर से मो.सा. क्रमांक-एमपी-09 एनएस-5343 से अवैध शराब ले जाते मिले ग्राम हासलपुर निवासी प्रभुलाल पिता गंगाराम तथा विनोद पिता कालुसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 60320 रूपयें कीमती 04 पेटी अवैध बीयर तथा 03 पेटी अवैध देशी शराब, मय मोटर साइकिल के जप्त की गयी।
         पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को 17.00 बजे, लसूड़ियाअनन्त फाटा नेमावर रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यहीं के रहने वाले गोविंद पिता मांगीलाल मानकर (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4200 रूपयें कीमत की 02 बीयर की बॉटल तथा 80 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को 14.20 बजे, पन्नालाल चौराहा शांति नगर इंदौऱ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें सिंधी कालोनी झोपड़पट्‌टी जूनी इन्दौर निवासी मयूर पिता दीपक धोसलंें (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को 21.30 बजे, आकाश नगर इंदौऱ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें धामनोद जिला धार निवासी पप्पू पिता सीताराम नरगेड़ा (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 760 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कलदिनांक 28 मई 2014 को 19.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुभलाभ टावर खजराना के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गौहर नगर निवासी मो. इरशाद पिता मो. युसुफ (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को 19.15 बजे, पाटनीपुरा चर्च रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, संजय गांधी नगर निवासी अमित उर्फ गोलू पिता शिवराम रावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया ।
          पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को 20.10 बजे, 60 फिट रोड़ एमपी पब्लिक स्कूल के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, विघा पैलेस निवासी विकास उर्फ विक्की पिता राजेश सोनी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया ।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, May 28, 2014

02 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 34 गिरफ्तारी तथा 184 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 मई 2014 को  08 स्थायी, 34 गिरफ्तारी तथा 184 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 मई 2014 को   20.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तिवारी कॉम्पलेक्स के सामने भगतसिंह नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वालेब्रह्‌मकुमार पिता महानंदा श्रीवास्तव (60) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 27 मई 2014 को 19.00 बजे, चमार मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलीं यहीं की रहने वाली भागवन्ती बाई पति शंकर (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
         पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2014-पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 27 मई 2014 को 10.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कनाड़िया बायपास देशी कलाली के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गोकुल नगर निवासी अजय पिता जगदीश (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
        पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 27 मई 2014 को 21.30 बजे, 60 फीट रोड़ द्वाराकापुरी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, साईंबाबा नगर निवासी देवेन्द्र पिताविनय यादव (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध केरोसीन सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 27 मई 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाल मंदिर के सामने रावजी बाजार से अवैध घासलेट का परिवहन करते मिले जबरन कालोनी निवासी सोनू पिता बाबूलाल वर्मा तथा खेमराज पिता फत्तुलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 60 लीटर अवैध केरोसीन जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 27, 2014

शातिर चेन स्नेचर पुलिस की गिरफ्त में, इंदौर शहर की 08 वारदातों का खुलासा

इन्दौर -दिनांक 27 मई 2014- इंदौर शहर में हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं के मद्‌देनजर पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री राकेश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा को कार्यवाही हेतु बताया इस तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा ने अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री दिलीप सोनी को चेन स्नेचरों की धरपकड हेतु निर्देश दिये। अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री दिलीप सोनी द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री आर.सी. राजपूत के नेतृत्व में अपराध शाखा की टीम गठित की जिसमें सउनि नरेन्द्रसिंह गौर ,प्र.आर. आभाराम ,तेजसिंह ,आर. भगवानसिंह ,मनीष तिवारी ,बलवंत इंगले ,रीतेश चौहान शामिल थे । 
          टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लालबाग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति चेन स्नेचिंग करने की नीयत से घूम रहा है। इस सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर पंहुचकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को क्राईम ब्रांच की उक्त टीम एवं थाना अन्नपूर्णा के थाना प्रभारी नागेन्द्रसिंह बैस एवं सउनि बाबूसिंह कुशवाह की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा एवं पूछताछकरते उसने अपना नाम शेखर उर्फ चंद्रशेखर पिता भगवानसिंह (40) निवासी 761 पंचशील नगर इंदौर हाल ग्राम पत्थर मुंडला ढ़ाबे के पास बताया । इंदौर शहर में हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं के संबध में पूछताछ करते उसने अन्नपूर्णा थाना क्षैत्र एवं पलासिया थाना क्षैत्र में चेन स्नेचिंग की वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा उक्त वारदातों में उसके द्वारा छीनी गई 08 चेनें कीमती करीबन 02 लाख 30 हजार रूपये की बरामद की गई। आरोपी शेखर उर्फ चंद्रशेखर से इंदौर शहर की अन्य चेन स्नेचिंग की घटनाओं के संबध में पूछताछ जारी है जिससे और भी वारदातों के खुलासा होने की संभावना है ।

दो पहिया वाहन चोरी करने वाला कंजर गिरोह पकड़ाया, 14 मोटरसायकल जप्त




इन्दौर -दिनांक 27 मई 2014- नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज क्षैत्र इंदौर श्री एस.एम. जैदी द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर द्वारा पूर्वी क्षैत्र में घटित हो रही वाहन चोरी को रोकने हेतु पूर्वी क्षैत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षकगणों को भी योजना बनाकर गिरोह को पकड़ने हेतु निर्देश दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव एवं नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलासिया द्वारा अपने थाने के कर्मचारियों को नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के सहयोग से टीम बनाकर लगातार वाहन चोरी रोकने के प्रयास किये जा रहे थे। दिनांक 26.05.14 को पलासिया पुलिस को कंजर गिरोह के दो सदस्यों को तिलक नगर क्षैत्र में मय चोरी की मोटरसायकल सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी। जिनसे पूछताछ करने पर पर बताया कि वे लगातार पलासिया, संयोगितागंज, तुकोगंज, एमजी रोड़, एमआईजी, छोटी ग्वालटोली, विजयनगर, अन्नपूर्णा क्षैत्र में मोटरसायकल की चोरी करते आ रहेथे, आरोपियों से अब तक 14 वाहन जप्त किये जाकर आरोपी संदीप उर्फ दिवाकर पिता अशोक हाडा एवं उसका भाई राज उर्फ आनंद पिता अशोक हाडा निवासी पिपलराव जिला देवास को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल संभावना है, उक्त चोरो को पकड़ने में थाना प्रभारी पलासिया शिवपाल सिंह कुशवाह, उनि दिलीपसिंह गौर, प्रआर हरीश, जगन्नाथ, आरक्षक प्रदीप, गोरखनाथ एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य राजेश जैन, चंद्रशेखर पाल, संतोष शर्मा एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही, जिन्हे पुरूस्कृत किया जा रहा है। 

10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 175 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 मई 2014 को  02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 175 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 मई 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 26 मई 2014 को   19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूं नाका चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले आशीष पिता भागीरथ बड़ौले (44) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रूपयें कीमत की 03 पेटी अवैध बीयर जप्त की गयी।
          पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 26 मई 2014 को 18.30 बजे, पन्नालाल चौराहा शांति नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले शांति नगर निवासी महादेव उर्फ पप्पू पिता कशीराम शिन्दे (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 32 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 मई 2014 को 13.50 बजे, तिवारी कॉम्पलेक्स के सामने भगतसिंह नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं कीरहने वाली रजनी पति स्व. संजय श्रीवास्तव (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 मई 2014-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 26 मई 2014 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साकेत नगर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जल्ला कालोनी खजराना निवासी फारूख उर्फ शाहरूख पिता इदबारिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 26 मई 2014 को 10.30 बजे, जगजीवन राम नगर बगीचे के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कन्नू पटेल की चाल निवासी रितेश उर्फ रिंका पिता शिवसेन (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 26 मई 2014 को 17.45 बजे, निरंजनपुर नई बस्ती से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले आकाश पिता राजू लहरी(19) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।