Thursday, February 20, 2014

सिटीजन कॉप का उपयोग कर पुलिस की मदद करने वाले सम्मानित




इन्दौर -दिनांक 20 फरवरी 2014- इंदौर पुलिस द्वारा आमजनता के सहयोग प्राप्त करने के उद्‌देश्य से बनाये गये सिटीजन कॉप एप्लीकेशन में अपनी समस्या अथवा पुलिस की सहायता कैसे की जा सकती है, किस प्रकार आम आदमी भी पुलिस के कर्तव्यों का निर्वहन कर सकता है। इसका प्रमाण पुलिस नियंत्रण कक्ष में यातायात पुलिस द्वारा आयोजित सेमीनार में देखा गया, जब पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री अनिल शर्मा द्वारा सिटीजन कॉप में भेजे गये फोटो में से चयनित 3 सर्वश्रेष्ठ फोटो लेकर पुलिस को सूचना प्रदान करने वाले 3 गणमान्य डॉ. आशीष सक्सेना, श्री अभिषेक एवं श्री पियुष गुप्ता को सम्मानित किया गया। श्री अनिल शर्मा द्वारा अधिक से अधिक लोगो को सिटीजन कॉप एप्लीकेशन द्वारा पुलिस की मदद करने की अपील की गयी। इस अवसर पर यातायात की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी, उपपुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह पंवार, श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, श्री आर.एन त्रिपाठी व श्री अरविन्द तिवारी भी उपस्थित थे।

12 आदतन, 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन तथा 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 47 गिरफ्तारी, 218 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 20 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 फरवरी 2014 को 06 स्थायी, 47 गिरफ्तारी व 218 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2014-पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2014 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कमदपुर मानुपर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें ग्राम जाकुखेड़ीमानपुर निवासी सईद शाह पिता यासीन शाह (22) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5315 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2014 को 19.00 बजे, राजीव नगर बड़ला खजराना इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें जाकीर, मो. सईद, शहजाद, सलाउद्‌दीन, आरिफ, मुन्ना, नेहरूद्‌दीन एवं सफीक को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3710 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2014 को 19.00 बजे, महाबलेश्वर मंदिर के पास एलआयजी कालोनी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें कन्हैयालाल, विजय, पवन, दुर्गेश एवं ऋषि ठाकुर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑंॅ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 फरवरी 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जम्बूड़ी हप्सी हातोदएवं नई आबादी हातोद से अवैध शराब ले जाते मिले ग्राम जम्बूड़ी हप्सी निवासी जमनालाल पिता आनन्दीलाल चौकसे  एवं ओमप्रकाश पिता आनन्दीलाल चौकसे तथा नई बस्ती हातोद निवासी राकेश पिता अम्बाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः 2200 रूपयें कीमत की 55 क्वाटर अवैध देशी शराब तथा 200 रूपयें कीमत की 4 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 फरवरी 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2014 को 15.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगीन नगर चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, पंचमूर्ति नगर इन्दौर निवासी राहुल उर्फ झटका मराठा (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक रिवाल्वर, मय दो जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2014 को 12.00 बजे, शिव मंदिर रफेली भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले रोहित पिता राजूभाटी (23) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया ।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 19, 2014

वाहनों की नकली एफ.आय.आर. कांड में 1 आरोपी और गिरप्तार

(इकराम)
इन्दौर -दिनांक 19 फरवरी 2014-आज अपराध शाखा इंदौर ने फर्जी एफ.आय.आर. प्रकरण में, फर्जी एफ.आय.आर. बनवाने वाले डम्पर क्रमांक एम.पी. 09 एच.जी. 5593 के मालिक इकराम पिता अब्दुल रहमान 53 साल निवासी 12 चंपाबाग कालोनी इंदौर को गिरप्तार किया है । इस डम्पर मालिक ने श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से फर्जी बीमा लेने के उद्‌ेश्य से आरोपी नितिन सागर तथा वकील विनोद दांगी के साथ मिलकर उपरोक्त डम्पर क्रमांक एम.पी. 09 एच.जी. 5593 के एक्सीडेंट होने की फर्जी एफ.आय.आर. थाना राजेन्द्र नगर जिला इंदौर के अपराध क्रमांक 759/13 धारा 279,337 की बनाकर उक्त फर्जी एफ.आय.आर. के आधार पर श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी में लाखों रूपये का वाहन दुर्घटना संबधी बोगस क्लेम प्रकरण प्रस्तुत किया है । इस संबध में श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जयपुर स्थित मुखयालय से इस बोगस क्लेम प्रकरण की फाईल प्राप्त करने हेतु जयपुर पत्र भेजा गया है ।


लूट के 6 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 फरवरी 2014-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर अन्तर्गत दिनांक 14.02.14 को 22.30 बजे हुबली कर्नाटका में अपनी बहन अर्चना पंवार की शादीकरवाकर राजेन्द्र नगर नाके पर बस से उतरे नीरज, वन्दना, वन्दना का पति गणेश इनके साथी राजा, आकाश उर्फ प्रेम, अर्चना आंटी, व निर्मला उर्फ सोनू उर्फ सलोनी को दो पल्सर मो.सा. पर सवार चार बदमाशों ने अपने को पुलिस वाले बताकर यह कहकर कि आप लोग शादी करवाने का काम करते है। तुम लोगो से पुछताछ करना है हमारे साथ चलो और गणेश तथा आकाश उर्फ प्रेम को अपने साथ मो.सा.पर बैठाकर ले गये । तेजपुर गड़बड़ी पुलिया के पास जाकर गणेश के पास से बैग मे रखे 1,75,000 रूपये छीन लिये व आकाश उर्फ प्रेम को साथ लेकर चले गये। घटना की रिपोर्ट गणेश द्वारा करने पर दो पल्सर मो.सा. सवार चार बदमाशों के खिलाफ अप.क्र. 134/14 धारा 392 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
          विवेचना के दौरान पता चला की गणेश के साथ आये अन्य व्यक्ति नीरज, वन्दना, अर्चना आंटी, निर्मला उर्फ सोनू उर्फ सलोनी व राजा राजेन्द्रनगर चौराहे पर रह गये जो बाद में ऑटो रिक्शा से रवाना हुये रास्ते में राजा मोबाईल से बात करने का बहाना कर बात करते हुये इनको छोडकर चला गया तथा बदमाश गणेश को छोड़कर आकाश उर्फ प्रेम को अपने साथ लेकर गये इस कारण शक की सुई आकाशउर्फ प्रेम व इनके साथी राजा पर केन्द्रीत हो रही थी, इनकी तथा मो.सा. सवार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान दिनांक 19.02.14 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त घटना को जिन बदमाशों ने अन्जाम दिया है वह लोग सिलीकॉन सिटी में जैन मंदिर तरफ एक स्कार्पियो नं. MP09BC8055 में बैठे होकर इन्दौर से बाहर जाने की तैयारी में है । उपरोक्त सूचना पर से थाना प्रभारी कमलेश शर्मा मय बल के साथ सिलीकॉन सिटी पहुँचे जहां रोड़ के किनारे जैन मंदिर तरफ एक स्कार्पियों दिखी जिसके अन्दर चालक सहित 6 व्यक्ति बैठे थे, जिन्हे शंका के आधार पर थाना लाया गया थाने पर उनके नाम पते पुछे तो उन्होने अपने नाम सोनू उर्फ आशीष पिता किशोर जैन उम्र 26 साल नि0 111 बडी भमौरी इन्दौर 2. देवेन्द्र उर्फ कल्लु पिता लक्ष्मीशंकर सरोज उम्र 26 सालनि0 15/6 परदेशीपुरा इन्दौर 3. पप्पु उर्फ सचिन पिता सुरेश सेन उम्र 24 साल नि0 61/6 परदेशीपुरा इन्दौर 4. कौशल पिता नन्दकिशोर जाट उम्र 24  साल नि0 52/5 परदेशीपुरा इन्दौर 5. कान्हा पिता मानक वर्मा जाति कोरी उम्र 23 साल नि0 29 शिवशक्ति नगर इन्दौर 6. छोटू उर्फ उत्तम पिता राजा ठाकुर जाति जाट उम्र 20 सालनि0 128कारसदेव नगर इन्दौर बताये । उपरोक्त सभी को विश्वास मे लेकर घटना के बारे में पुछताछ की गयी तो सोनू उर्फ आशीष जैन ने बताया कि आकाश उर्फ प्रेम हमारा मित्र है प्रेम ने सोनू को बस के अन्दर से ही फोन से यह कहा था कि अर्चना आंटी, गणेश, नीरज, वन्दना, राजा, निर्मला उर्फ सोनू ,अर्चना नामक लड़की की शादी कराकर हवेली कर्नाटक से ढाई लाख रूपये लेकर बस में बैठकर इन्दौर आ रहे है। रूपये गणेश के बैग में रखे है, हम लोग राजेन्द्रनगर नाका पर उतरगें, तुम राजेन्द्रनगर पर आ जाना जैसे ही राजेन्द्रनगर नाके पर उतरेगें तुम लोग पुलिस वाले बनकर गणेश व मुझे अपने साथ ले चलना फिर गणेश से रूपये से भरा बैग छीनकर गणेश को भगा देगे। उपरोक्त षड़यन्त्र के अनुसार सोनू ने घटना को अन्जाम देने के लिये अपने साथी देवेन्द्र उर्फ कल्लु, पप्पु उर्फसचिन, कौशल जाट, कान्हा व छोटू ठाकुर को इक्त्त कर घटना घटित करने के लिये योजना बनाकर सोनू ने प्रेम की पल्सर मो.सा. उसके घर से ली व देवेन्द्र ने अपनी पल्सर मो.सा. ली तथा सोनू जिस स्कार्पियों नम्बरMP09BC8055 पर ड्रायवर की नौकरी करता है वह स्कार्पियों ली तथा देवेन्द्र ने अपनी मो.सा. पर छोटू को व सोनू कीमो.सा. पर कान्हा ने पप्पु को बैठाकर तथा स्कार्पियों में सोनू स्वयं तथा कौशल को लेकर घटना के लिये निकले और प्रेम के षडयन्त्र के मुताबिक राऊ मे गुरूकृपा ढाबे के पास रोड़ किनारे खडे होकर बस के आने का इन्तजार करते रहे है । बस जैसे ही इनके पास से निकली तो यह बस के पीछे-पीछे राजेन्द्रनगर नाके तक आ गये । सोनू उर्फ कौशल स्कार्पियों लेकर आगे निकल गये दोनो पल्सर मो.सा. पर सवार  देवेन्द्र उर्फ कल्लु , छोटू, कान्हा और पप्पु चारों ने गणेश व उसके साथियों से कहा की तुम लोग शादी करवाने का धन्धा करते हो हम पुलिस वाले है तुम हमारे साथ चलो पुछताछ करना है इतना कहकर गणेश को, देवेन्द्र व छोटू ने अपनी मो.सा पर व कान्हा एवं पप्पु ने आकाश उर्फ प्रेम को अपनी मो.सा. पर बैठाकर चले। थोडी ही दूर निकलने पर देवेन्द्र व छोटू ने गणेश का रूपयों से भरा बैग छीन लिया व कान्हा एवं पप्पु, प्रेम उर्फ आकाश को बैठाकर देवेन्द्र के साथ चले गये। फिर हम लोग प्रेम व राजा से जाकर मिल,े हम सभी 8 लोगो ने लूटे हुये रूपये का आपस में बटवारा किया। 
     उपरोक्त में से पकडे गये 06 आरोपियों सोनू उर्फ आशीष, देवेन्द्र उर्फ कल्लु, पप्पु उर्फ सचिन, कौशल, कान्हा, छोटूउर्फ उत्तम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे हुये रूपयों मे से 90 हजार नगद तथा घटना को अन्जाम देने मे उपयोग की गयी देवेन्द्र की मो.सा. बजाज पल्सर नं.MP09NE2144 व स्कार्पियों कार क्रं. MP09BC8055 जप्त की गयी । इनके साथी आरोपी आकाश उर्फ प्रेम तथा राजा मो.सा. सहित फरार है जिनकी तलाश की जा रही है ।

05 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 46 गिरफ्तारी, 204 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 19 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 फरवरी 2014 को 03 स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 204 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणोमें जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 फरवरी 2014-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2014 को 20.00 बजे, भिस्ती मोहल्ला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मनोज, हाफीज, कय्‌यूम, साजिद तथा साकिद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 फरवरी 2014- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2014 को 12.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एबी रोड़ मांगलिया से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले अशोक पिता बद्रीनाथ शर्मा (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2014 को 19.10 बजे, कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले मनोज पिता शिवनारायण सैनी (41) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2014 को 13.00 बजे, ग्राम पालिया से अवैध शराब ले जाते मिले पी-बाणगंगा इंदौर निवासी ब्रजेश पिता लालजीत चतुर्वेदी (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2014 को 15.00 बजे, लिम्बोदी भील मोहल्ला से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली सावित्री बाई पति दिनेश भील (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 12 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 फरवरी 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2014 को 18.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले शुभम पिता नरेन्द्र यादव (20) को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया ।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, February 18, 2014

वाहनों की नकली एफ.आई.आर. कांड में 01 आरोपी और गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 18 फरवरी 2014 - क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा दिनांक 15/02/14 को फर्जी एफ.आई.आर. बनाकर ट्रक चोरी की रिपोर्ट करने के संबध में दिलशाद पिता मोहम्मद रफीक (25) निवासी चंदन नगर इंदौर , नितिन पिता पूनमचंद्र सागर (31) निवासी दुर्गा नगर थाना राजेन्द्र नगर इंदौर एवं वकील विनोद पिता लखनलाल दांगी को गिरप्तार किया गया था। विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी रईस खान पिता जुबुरूद्वीन खान निवासी 10 नौसराबाद कालोनी देवास को गिरप्तार किया गया है। रईस के द्वारा नितिन सागर के माध्यम से ट्रक नंबर एमपी-09/एचएफ/2432 थाना रामपुरा जिला धार में धारा 379,406 की फर्जी एफ.आई.आर. करवाई थी । आरोपी की गिरफ्तारी पश्चात पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।

एनडीपीएस एक्ट में 05 आरोपियों को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 01 लाख रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 18 फरवरी 2014 - माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 06/09 आरोपी रोशन सेंगर, नांदला उर्फ नानला उर्फ संतोष तथा अन्य के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. रोशन पिता लोहगिया सेंगर (26) निवासी ग्राम बिलवा तहसील भगवानपुरा जिला खरगोन, 2. नांदला उर्फ नानला उर्फ संतोष पिता देवड़ा (30) निवासी सदर, 3. विजय पिता प्रताप (24) निवासी सदर, 4. संजय पिता नाथु (23) निवासी सदर तथा 5. अर्जुन पिता गुटिया (30) निवासी सदर को धारा 8/20(बी) (2)(सी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरापियों को 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 01 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 वर्ष के अतिरिक्त सश्रम कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 01.01.09 को तत्कालिन थाना प्रभारी थाना नारकोटिक्स एस.पी.सिंह सिसोदिया को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि राऊ चौराहे पर 5-6 व्यक्ति ग्रामबिलवा तहसील भगवानपुरा जिला खरगोन के 2-3 मोटरसाईकिलों पर सफेद व पीले रंग की खाद की पोलीथीन की थैलियों में 50-60 किलो गांजा भरकर इंदौर किसी बाहरी तस्कर को देने आ रहे है। सूचना पर मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेहियों को पकड़ा तथा तलाशी लेते इनके पास से कुल 51 किलो गांजा होना पाया गया। उक्त गांजे तथा 02 मोटरसायकलों को जप्त कर आरोपियों को 8 सहपठित धारा 20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

06 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 51 गिरफ्तारी, 198 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 18 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को 03 स्थायी, 51 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2014-पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को 17.00 बजे, आजादनगर हाउस नं. 111 के सामने इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें जावेद तथा अब्दुल हाफीज को पकड़ा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को सदरबाजार इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मोहम्मद सलीम, कामील तथा प्रदीप को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 240 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑंॅ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 फरवरी 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को 10.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला हातोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले लीलाधर पिता जगन्नाथ (43) तथा महेन्द्र पिता बंशीलाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1950 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को 22.20 बजे, मानसरोवर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले जवाहर टेकरी निवासी राकेश पिता तुकाराम करोले (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 क्वाटरअवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को 20.30 बजे, ग्राम असरावद खुर्द से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले सालिगराम पिता देवा (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 210 रूपयें कीमत की 07 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 फरवरी 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सुगन्धानगर निवासी बबलू पिता शिवराम कड़ोले (24) तथा मुखर्जी नगर निवासी मनोज उर्फ राजा पिता रामभरोसे भदौरिया (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरी तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।