इन्दौर -दिनांक २७ अक्टूबर २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि आज दिनांक २७.१०.११ को दोपहर १.०० के लगभग फरियादी सुनील उर्फ राजेष पिता जयराम उर्फ एकनाथ डोटे नि. गांधी हाल फुटपाथ तथा कीर्ति पति सोनू सोनकर उम्र २० साल नि. लोहा मंडी कच्चे मसानिया, तथा सोनू सोनकर तीनो गांधी हाल के पास बैठकर खाना खा रहे थे, जो कि कचरा पन्नी बीनने का काम करते है, तभी आरोपी बबलू चौकीदार पिता भूजबल परिहार उम्र ४० साल निवासी गोमा की फेल उनके पास आया और फरियादी सुनील को एक माह पूर्व जमानत के लिये दिये ३००० हजार रूपयो में से बचे १००० हजार रूपए लेने के लिये कहने लगा। सुनील ने दीपावली मनाने के लिये पैसे देने से मना कर बाद में देने के लिये कहा तथा तीनो गांधी हाल से चलकर पुलपर षिव मंदिर के पास आ गया तथा आरोपी बबलू भी उनके पीछे -पीछे आ गया। आरोपी बबलू सुनील की कालर पकड कर झगडा करने लगा तथा दोनो के विवाद को देखकर कीर्ति भी बीच में आ गई तथा सुनील का बचाव करने लगी जिससे आरोपी ने कीर्ति को गालियां देते हुए बीच में से हट जाने को कहा जिससे कीर्ति की भी बहस आरोपी से होने लगी तथा आरोपी बबलू ने अपने थैले में से चाकू निकाल कर गालिया देते हुए कीर्ति को चाकू मारा जो कि कीर्ति की दाहिनी जांघ पर लगा, कीर्ति को सुनील तथा सोनू व्दारा रिक्षे में अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में कीर्ति की मृत्यु हो गई। फरियादी सुनील की रिपोर्ट पर से थाना एम.जी.रोड पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा जांच कर अग्रिम आवष्यक कार्यवाही की जा रही है ।
Thursday, October 27, 2011
०३ आदतन, ०५ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २७ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २६ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ०५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
१० गिरफ्तारी व ४९ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक २७ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २६ अक्टूबर २०११ को १० गिरफ्तारी व ४६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ खेलते हुये मिले ३१ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २७ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक २६ अक्टूबर २०११ को २३.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर एसआर कम्पाउंड इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले धर्मेन्द्र,पल्लू तथा बल्लू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २६ अक्टूबर २०११ को २३.१५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर साउथ गाडराखेडी इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अनिल, वीरेन्द्र तथा चुन्नीलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३९० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २६ अक्टूबर २०११ को १७.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर अषोक नगर का बगीचा इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले आनंद, राहुल, सुनील तथा विषाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८८० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २६ अक्टूबर २०११ को १७.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर काकरिया तिराहा हातोद से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले रिंकु पिता सेवाराम, दिनेष, सगुन, आषीष, दयाराम, को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०२० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २६ अक्टूबर २०११ को ११.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर नन्नूखॉ का बाडा बेटमा से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले भूरा उर्फ धर्मेन्द्र, अर्जुन, विकास, विष्णु पिता भागीरथ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५८०रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक २६ अक्टूबर २०११ को १३.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर रेल्वे क्रासिंग के पास महू से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले इमरान पिता मो. अकरम, हमीद पिता मो. शफी, विजय पिता कालू वर्मा, मो.अकरम पिता शेख इब्राहिम, किषोरी पिता इंदर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १००० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २६ अक्टूबर २०११ को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से तीन अलग-अलग स्थानो से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले करण पिता छगन भील, बंषी भील, रणवीर पिता कमल भील, रवीन्द्र पिता मोहन, राजू, कुंदन पिता राजाराम, फकीरचंद , चुन्नीलाल, कालू पिता मेवालाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल ५९० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित ०१ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २७ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २६ अक्टूबर २०११ को २३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बडवानी प्लाजा के पीछे से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १९० प्रिंस नगर निवासी महेष काला पिता तेजराम (३०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक १२ बोर देषी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Wednesday, October 26, 2011
१८ गिरफ्तारी व ६६ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक २६ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २५ अक्टूबर २०११ को १८ गिरफ्तारी व ६६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ खेलते हुये मिले १५ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २६ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक २५ अक्टूबर २०११ को १०.५० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम बीजूखेडी इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले गब्बू पिता हेमराज, राजेष पिता कमल सोनकर, पप्पू पिता गणपत सोनी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५२०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक २५ अक्टूबर २०११ को १९.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर हाट मैदान सरकारी स्कूल के पास इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले रमजान, कमलेष, विषाल, उमाषंकर तथा किषोर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४९० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक २५ अक्टूबर २०११ को १५.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम खुडैल से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले पप्पू, बलराम, भीमा, शैलेन्द्र, जगदीष, सुंरेष तथा भूरा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल १५२० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध शराब बेचते ०३ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २६ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक २५ अक्टूबर २०११ को ८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे कॉलोनी पुलिया के पास महू से अवैध शराब बेचते हुये मिले गांगलाखेडी बडगोदा निवासी मो. नासिर पिता मो.सलीम (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २००० रूपये कीमत की ६० लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २५ अक्टूबर २०११ को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरसोला पंचायत चौक से अवैध शराब बेचते हुये मिले १८३ सुखलिया निवासी सोमेन्द्र पिता लखनलाल (४०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१६० रूपये कीमत की ४८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बडगोदा द्वारा कल दिनांक २५ अक्टूबर २०११ को १६.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फोरलेन रोड भगवती ढाबा के पास पिगडम्बर से अवैध शराब बेचते हुये मिले पिगडम्बर निवासी आषीष पिता मनमोहन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५०६ रू कीमत की ४८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित ०१ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २६ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक २५ अक्टूबर २०११ को ८.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे कॉलोनी पुलिया के पास महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गांगला खेडी बडगोंदा निवासी मो.नासिर पिता मो. सलीम (३५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Tuesday, October 25, 2011
०२ आदतन, १३ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २५ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
४० गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक २५ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २४ अक्टूबर २०११ को ४० गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ खेलते हुये मिले ०८ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २५ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०११ को ००.४० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर फूलमंडी हरसिद्धी नगर निगम मैदान से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले वसीम,लियाकत,मोहम्मद पिता लियाकत, मोहम्मद पिता नाषीर, मोषीन पिता अकील, सलमान पिता सलीम, नौषाद, मोहम्मद पिता वाजिद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल ५८०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २५ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०११ को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तसल्ली ढाबा के पास से अवैध शराब बेचते हुये मिले तसल्ली ढाबा के पास झोपडपट्टी निवासी निर्पत पिता प्रताप लोधी (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५१० रूपये कीमत की १७ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०११ को २२.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवंतिका नगर से अवैध शराब बेचते हुये मिले सुगंधा नगर निवासी करण यादव पिता सुरेष यादव तथा सुरेष पिता पृथ्वीपाल यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २० क्वाटर जहरीली देषी शराब बरामद की गई। पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्रमिक कालोनी एबी रोड से अवैध शराब बेचते हुये मिले श्रमिक कालोनी निवासी राजू पिता बाबूलाल सोनकर (५०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४५० रूपये कीमत की ४८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०११ को १२.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सागर रोड बेटमा से अवैध शराब बेचते हुये मिले सागौर निवासी दिलीप पिता राधेष्याम (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७२० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०११ को ००.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छडौदा रोड गौतमपुरा से अवैध शराब बेचते हुये मिले रूणजी निवासी राधेष्याम पिता हीरासिंह कलोता (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २४ अक्टूबर २०११ को १५.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम फूट तालाब के सामने से अवैध शराब बेचते हुये मिले गौतमपुरा निवासी मनोज पिता हुकुमचंद राठौर (३२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की ६० लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Monday, October 24, 2011
०३ आदतन, ०८ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २४ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २३ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
३८ गिरफ्तारी व ९२ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक २४ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २३ अक्टूबर २०११ को ३८ गिरफ्तारी व ९२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ खेलते हुये मिले ०९ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २४ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक २३ अक्टूबर २०११ को ११.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार गवली पलासिया से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले पल्लू, दिनेष, जाकिर, तेजराम, कैलाष तथा विक्रम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २३ अक्टूबर २०११ को १३.०० बजे गफूर खॉ की बजरिया इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मोहम्मद जुबेर, अब्दुल गफ्फार तथा कासीम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४२० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २४ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २३ अक्टूबर २०११ को १९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पितृ पर्वत के पास सांई ढाबा हातोद से अवैध शराब बेचते हुये मिले ग्राम बड़ा बांगड़दा निवासी सुभाष पिता राधेष्याम (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की १५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २४ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २३ अक्टूबर २०११ को १९.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमजी रोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ७६ सुख सम्प्रदा कॉलोनी निवासी राहुल पिता रंजीत सिंह सिसोदिया (३३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २३ अक्टूबर २०११ को २०.०० बजे निरंजनपुर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले तेजाजी नगर पालदा निवासी तूफान पिता दरयावसिंह (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Sunday, October 23, 2011
सोने की चैन छिनकर भागते आरोपिया रंगे हाथ पकड़ी गयी
इन्दौर -दिनांक २३ अक्टूबर २०११ - पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०११ को १७.३५ बजे फरियादीया शांता पति जी.डी.सोनी (५७) निवासी १७८ टेलीफोन नगर इंदौर की रिपोर्ट पर हरिफाटक झोपड़पट्टी महूॅ निवासी नीता पिता शंकर मराठा (२४) के विरूद्व अपराध धारा ३९३ भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादीया शांता सामान खरीदी करने नंदानगर इंदौर गयी थी। भीड़ का फायदा उठाकर मौका पाकर उपरोक्त आरोपिया नीता फरियादीया के गले से सोने की चैन छिनकर भागने लगी। फरियादी द्वारा देख लेने तथा शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपिया को रंगे हाथो पकडा गया ।
पुलिस परदेषीपुरा द्वारा आरोपिया नीता पिता शंकर मराठा (२४) निवासी हरिफाटक झोपड़पट्टी महूॅ को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से ०१ सोने की चैन कीमती करीबन ५० हजार की बरामद की गई तथा आरोपिया को न्यायलय प्रस्तुत किया गया जहॉ से उसे जेल दाखिल किया गया है।
पुलिस परदेषीपुरा द्वारा आरोपिया नीता पिता शंकर मराठा (२४) निवासी हरिफाटक झोपड़पट्टी महूॅ को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से ०१ सोने की चैन कीमती करीबन ५० हजार की बरामद की गई तथा आरोपिया को न्यायलय प्रस्तुत किया गया जहॉ से उसे जेल दाखिल किया गया है।
Labels:
गिरफ्तारी,
चैन स्नैचिंग
०३ आदतन, ०६ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २३ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
Subscribe to:
Posts (Atom)