Sunday, April 14, 2019

★ प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले 03 आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।



★आरोपीगणों के कब्जे से 360 अल्प्राजोलम एवं 100 बोटल प्रतिबंधित सायरप डा रेड्डी बरामद।
★प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले 03 आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।
★आरोपीगणों के कब्जे से 360 अल्प्राजोलम एवं 100 बोटल प्रतिबंधित सायरप डा रेड्डी बरामद।
★प्रतिबंधित दवाईयां, नशा करने के लिये आपराधिक तत्वों को कई गुना दामों मे बेचते थे आरोपीगण।
★आरोपीगण दवा सप्लाय के लिये करते थे ऑटो रिक्शा का प्रयोग, घटना मे प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद।
★ बस ट्रेवल्स के जरिये भोपाल से इन्दौर बुलवाते थे नशीले पदार्थ।
★ आरोपीगण लम्बे समय से प्रतिबंधित दवाओं की कर रहे थे सप्लाय।

 इंदौर-14 अप्रैल 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र व्दारा शहर में अवैध मादक पदार्थों जैसे- बी काम, एनआर एक्स, अल्प्राजोलम, नाईट्रावेट आदि प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी व खरीदी-ब्रिकी करने वाले आरोपियों की पतारसी कर उनकी धरपकड़ किये जाने हेतु इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में क्राईम ब्रांच की टीम प्रभारियों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिषा निर्देश दिये गये।

         क्राईम ब्रांच की टीम को इस कडी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि तीन लोग एक आटो क्रमाँक एमपी 09 आर 8105 मे गुटकेश्वर मंदिर के पास प्रतिबंधित नशीली दवाओं अल्प्राजोलम एवं डा रेड्डी सायरप अवैध रूप से बेचने के लिये से खडे होकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना सदर बाजार पुलिस के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मुताबिक सूचना के मौके पर घेराबंदी कर मुताबिक तीन व्यक्तियों को संदेह के आधार पर पकड़ा जिनसे नाम पता पूछने पर उन्होंनें अपने नाम (1) इमरान पिता कारी खान उम्र 36 साल निवासी म.नं. 122 शास्त्री कॉलोनी थाना सदर बाजार इन्दौर (2) इरफान पिता इकबाल उम्र 28 साल निवासी म.नं. 52 बंगला ग्रीन पार्क कालोनी चंदननगर इन्दौर एवं (3) अजहर पिता मेहमूद खान उम्र 24 साल निवासी गली नं 1 जूनारिसाला का होना बताया। उपरोक्त संदेहियों के ऑटो रिक्शा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 100 बोटल डा रेड्डी की सायरप तथा अल्प्राजोलम बीकाम टेबलेट 0.5 की कुल 360 टेबलेट बरामद हुईं। आरेापियों के कब्जे से बरामद डा रेड्डी की सायरप की प्रत्येक बोटल 100 एम एल की है जिसमे कोडिन फॉसफेट है उपरोक्त प्रतिबंधित दवाओं के संबंध में लायसेंस तलब करने पर आरेापपियों ने अवैध रूप से उपरोक्त दवाओं को व्यापार करना स्वीकार किया बाद आरोपियों का कृत्य धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट की परिधि में दण्डनीय पाये जाने से थाना सदर बाजार मे अपराध क्र 127/19 धारा 8/22स्वापक औषधि और मनःप्रभावी अधिनियम 1985 के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया जाकर आरेापियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। 

         आरोपी इमरान ने पूछताछ पर बताया की वह इन्दौर के सदर बाजार क्षेत्र का मूल निवासी है तथा कक्षा 10 वी तक पढा है । आरोपी ने पूछताछ पर बताया की वह विगत एक साल से अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवासयें बेचने का काम कर रहा है। आरोपीगण उपरोक्त दवाओं को 10 गुना तक की कीमत में आपराधिक तत्वों के लोगों को बेचते थें। आरोपी इमरान भोपाल से नशीली दवायें थोक मात्रा में बुलवाता था उसके कुछ बस ट्रेवल्स के कर्मचारियों से संपर्क होना ज्ञात हुये जिनके माध्यम से वह अवैघ नशीली दवायें बुलवाता था।  

       आरोपी इरफान ने बताया कि वह रेडीमेड कपड़े बनाने का काम करता है तथा कक्षा 8वीं तक पढ़ा है। आरोपी इरफान कृष्णापुरा पुल के पास दुकान लगाता है तथा गत 4-5 सालों से अवैध नशीली दवाओं के खरीदी बिक्री का कारोबार कर रहा है। आरेापी पूर्व में अपने अन्य साथियों के साथ दवाई खरीदी बिक्री का काम करता था किंतु विगत एक साल से आरेापी इरफान, आरेपी इमरान के साथ काम करने लगा था। आरेापी इरफान स्वयं भी नशा करने का आदी है।
       आरोपी अजहर ने बताया कि वह ऑटो चलाता है तथा अवैध दवाओं की खरीदी बिक्री में आरोपी इमरान की मदद करता है। इमरान द्वारा भोपाल से बुलाये गये माल की डिलीवरी लेने के लिये भी आरोपी अजहर अपने ऑटो से जाता था।  
           आरोपीगण कहां कहां से माल लाते थे इस संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है, जिनसे उपरोक्त के संबंध में जानकारी ज्ञात होने पर बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 189 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 14 अप्रैल 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मो युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 189 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

64 आदतन व 51 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 14 अप्रैल 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 64 आदतन व 51 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी एवं 87 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 14 अप्रैल 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को 04 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी एवं 87 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 16 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 अप्रैल 2019- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2019 को 10.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तिंछा फाल जगंल से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, संतोष पिता लक्ष्मीनारायण पाटीदार, नाना उर्फ लीलाधर पिता हरिनारायण पाटीदार, दिनेश पिता रामप्रसाद भावर, हीरालाल पिता लक्ष्मीनारायण पाटीदार, सुरेश पिता देवीसिंह ठाकुर तथा रवि पिता दिनेश जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 27 हजार 500 रू. नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2019 को 10.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धनश्री नगरखाली मैदान से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, तुषार पिता सतीश मुंगेर, साहिल पिता भानूदास इंगोले, नितिन पिता दिलीप मारू तथा मनोज पिता सुरेशचंद्र गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 6040 रू. नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2019 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एसबीआई बैंक के सामने स्टेशन महारानी रोड़ से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, साहिल पिता मो. शफीक तथा सोहेल उर्फ टेटे पिता अब्दुल खलिद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जल्ला कालोनी खजराना से की सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, जल्ला कालोनी खजराना इंदौर निवासी फिदा हुसैन पिता सीता पटेल, सलीम पिता कल्लू खान, तंजीम नगर खजराना इंदौर निवासी मोहसीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 5210 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कलदिनांक 13 अप्रैल 2019 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर न्याय नगर पुलिया के पास से की सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 936 भागीरथपुरा आर्य समाज मंदिर के पास इंदौर निवासी शैलेष पिता अरूण साल्वी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 445 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित आरोपी 10 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 अप्रैल 2019- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 कों 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कैलोद कांकड़ रोड़ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कैलोद कांकड़ इंदौर निवासी राजा पिता रामसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राधे विहार कालोनी खजराना इंदौर निवासी आमिर पिता महबूब खान तथा तंजीम नगरखजराना इंदौर निवासी सलमान पिता महमूद हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेन रोड़ के किनारे ग्राम खत्री खेड़ी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम खत्री खेड़ी इंदौर निवासी मंशाराम पिता मायाराम पंचोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराने नाके के पास दिशा होटल के पीछे से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 10 सुभाष कालोनी इंदौर निवासी भगवानदास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 कों 11.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील कालोनी मूसाखेड़ी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 247 भील कालोनी मूसाखेड़ी इंदौर निवासी भूरीबाई पति प्रताप भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  20 क्वाटर अवैधशराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मोहल्ला लिम्बोदी दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हरिजन मोहल्ला लिम्बोदी इंदौर निवासी अनिता पति जुगल डोरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम भड़किया राजेन्द्र नगर निवासी मदन पिता रामसिंह भील तथा 123 महादेव नगर इंदौर निवासी लक्ष्मीबाई पति रामाराव गच्चे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 कों 16.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बनियाखेड़ी पुलिया के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बनियाखेड़ी जिला इन्दौर निवासी महेश पिता मल्लूजी भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिला, 01 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 अप्रैल 2019- पुलिस थाना तुकोगज द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 कों 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम रोड़ शैल्बी हॉस्पिटल के पास सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते हुए मिलें, 238 पंचम की फेल इंदौर निवासी राजकुमार पिता किशनलाल माली पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 अप्रैल 2019-पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्नेहलतागंज राजकुमार ब्रिज के नीचे से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 90 बाणगंगा इंदौर निवासी आकाश उर्फ गोलू पिता अजय शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध संतूर जप्त किया गया।
                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 1/1 गोमा की फेल इंदौर निवासी रितिक पिता लड्‌डू वर्मा तथा पंचम कीफेल इंदौर निवासी पिन्टू पिता मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक क्रमशः एक चाकू व एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गली नं. 5 संजीवनी नगर खजराना एवं रेडिसन चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, संजीवनी नगर खजराना इंदौर निवासी मुकेश पिता राम तथा संवाद नगर इंदौर निवासी बबलू कटिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को 23.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनाड़िया से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 488 तिलक नगर इंदौर निवासी आकाश उर्फ बिट्‌टू पिता ओमप्रकाश बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल मंदिर सर्वहारा नगर एवं राजकुमार मिल सब्जी मण्डी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, सर्वहारा नगर गली नं. 6 इंदौर निवासी अनिकेत पिता पूनमचंद वर्मा तथा 19/11 लालगली परदेशीपुरा इंदौर निवासी मोहसिन पिता अब्दुल लतीफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को 16.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भागीरथपुरा रेल्वे स्टेशन के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, सरकारी स्कूल के सामने भागीरथपुरा इंदौर निवासी अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 60 फीट रोड़ सुदामा नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 41 डी सुदामा नगर इंदौर निवासी मिहिर पिता मनीष भटनागर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 अप्रैल 2019-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को 20.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तंजीम नगर मस्जिद केपास से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 26 लक्ष्मीबाग खजराना इंदौर निवासी मोहम्मद आसिफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 13 अप्रैल 2019 को 12.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुंदन नगर खाली मैदान से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 1104 कुंदन नगर इंदौर निवासी अनिल पिता केवलसिंह पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

प्रतिबंधित नशे की दवाईयों सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 अप्रैल 2019-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 10 अप्रैल 2019 को 17.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुटकेश्वर मंदिर के पास से प्रतिबंधित नशीली गोलियों अल्प्राजोलम टेबलेट व नशली सायरप ले जाते हुए हुए मिलें, 122/1 शास्त्री कालोनी सदर बाजार इंदौर निवासी इमरान पिता कारी खान, ग्रीन पार्क कालोनी चंदन नगर इंदौर निवासी अजहरपिता मेहमूद खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से लगभग 8000 रू. कीमत की 360 प्रतिबंधित नशीली गोलियां व नशीली सिरप जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, April 13, 2019

· आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टे की अवैध गतिविधियों में संलिप्त 03 सटोरिये क्राइम ब्रांच इंदौर के हत्थे चढ़े । · आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, 1 लैपटाप, 1 कैल्कुलेटर, 1 एलसीडी टीवी, 2 रजिस्टर सहित 15 हजार नगदी बरामद। · सट्टे के कारोबार सेसंलिप्त लोगों के नाम लैपटाप में करते थे इन्द्राज। · सट्टे में लाखों रुपयों का हिसाब किताब मिला। · सट्‌टे में जीते हुये पैसे लेने आया ग्राहक भी धराया।




इन्दौर-दिनांक 13 अप्रैल 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र, इंदौर (शहर) द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान सक्रिय हुए सटोरियों पर निगरानी रखकर उनपर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर को सट्टा संचालित करनेवाले सक्रिय सटोरियों के संबंध में आसूचना संकलित कर उनकी धर-पकड़ करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गए।
                इसी अनुक्रम में, क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि मांगलिया पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत एचडीएफसी बैंक के पीछे चौधरी कॉलोनी मे कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहे हैं, उपरोक्त प्राप्त सूचना पर, क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा मांगलिया चौकी की पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए चौधरी कॉलोनी में छानबीन कर, दोव्यक्तियों को आईपीएल मैचों पर सट्‌टे का कारोबार करते हुये पकड़ा जिनसे  नाम पता पूछने पर उन्होंनें अपने नाम, 1. टोनी उर्फ अजय बावेजा पिता हरिकिशन बावेजा उम्र 35 साल निवासी एमआईजी कॉलोनी इंदौर व 2. नीलेश पिता गोवर्धन शिवहरे उम्र 28 वर्ष निवासी - चौधरी कॉलोनी मांगलिया इंदौर बताये। मौके पर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल, 1 लैपटाप, 1 कैल्कुलेटर, 1 एलसीडी टीवी, सट्टे के लाखों रुपये के हिसाब-किताब की 02, व नगदी कुल राशि 15030/- रुपये बरामद हुई जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया जाकर आरापियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
                आरोपीगण कई माहों सट्‌टे का कारोबार करते आ रहे हैं तथा आईपीएल टी- 20 क्रिकेट मैच के दौरान सट्‌टे का कारोबार करने के लिये पुनः सक्रिय हुये थे जोकि दिनांक 12.04.19 को रात्रि में आयोजित दिल्ली कैपिटल बनाम कोलकाता नाइट राइडर टीम के मध्य खेले जा रहे मैच के दौरान सट्टा लेते हुये पकड़े गये।    
          आरोप अजय बावेजा ने पूछताछ में बताया कि वह पहले इंदौर में ही एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, नौकरी छोड़ने के बाद आईपीएल के सट्टे का कारोबर पिछले चारसालों से कर रहा था। अजय उर्फ टोनी पहले से सट्‌टे का कारोबार करता था किंतु सट्‌टे में रूपयों का घाटा होने पर उसने स्वयं 'बुकी' बनकर आरोपी नीलेश के साथ सट्‌टे के कारोबार में साझेदारी कर ली थी। आरोपी अजय स्नातक तक पढ़ा लिखा है व आरोपी नीलेश एमबीए पास है तथा मांगलिया क्षेत्र में ही कराने की दुकान चलाता है। आरोपी नीलेश पूर्व में किसी अन्य बुकी के यहां सट्‌टा लगाता था जहां आरोपी अजय भी बतौर ग्राहक सट्‌टा खेलता था तत्समय दोनों की परस्पर पहचान हो गई व बाद दोनों ने आपस में बुकी बनकर लोगों से सट्‌टा खाना शुरू कर दिया। आरोपीगणों ने अवैघ रूप से सट्‌टे का कारोबार संचालित करने के लिये चौधरी कॉलोनी मांगलिया में कुछ दिन पहले ही किराए पर कमरा लिया था।
                        आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में आईपीएल सट्टे के तार इंदौर के अन्य सटोंरियों सहित मुंबई के लोगों से जुड़े होना ज्ञात हुये हैं जिनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।  आरोपियों के पास से बरामद डायरियों में सट्टा लगाने वाले लोगों के नाम तथा उनके लेनदेन की जानकारी लिखी हुई मिली। कार्यवाही के दौरान देवेश यादव नामक व्यक्ति, उपरोक्त दोनों आरोपियों से सट्टे में जीते हुए पैसे लेने आया, तो उसे भी पुलिस टीम द्वारा दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना पूरा नाम 3. देवेश यादव पिता बलराम यादव उम्र 27 साल निवासी नन्दा नगर इंदौर का होना बताया वह पिछले एक वर्ष से वह मुखय आरोपी अजय उर्फ टोनी के पास क्रिकेट का सट्टा लगाता है तथा पान की दुकान चलाता है।
            आरोपियों ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से सट्टा लगाने वाले ग्राहक फोन करके सट्टा लगाते हैं और रुपयों के हार जीत का हिसाब अगले दिन करते हैं। आरोपी ज्यादा संखया में मोबाइल फोन इसीलिए रखते थे ताकि वे अधिक से अधिक ग्राहक अटेण्ड कर सकें व ज्यादा पैसे कमा सके।
           सट्टे के रुपयों का हिसाब किताब व ग्राहकों की जानकारी कोड वर्ड में लिपिबद्ध कर वह लोग लैपटाप व रजिस्टर में इन्द्राज करते थे। जिस ग्राहक को अधिक रुपयों का सट्टा लगाना होता था उनको ये लोग अपने से ऊपर बड़े बुकी को उतार देते थे और उनसे बदले में प्रति ग्राहक कमीशन भी लेते थे। आरोपियों से बरामद मोबाईलों में कुछ सिम नंबर आरोपियों के स्वयं के नाम पर पंजीकृत है व कुछ नंबर उनके दोस्त तथा परिचितों के नाम परपंजीकृतपाये गये हैं। 
           आरोपियों का कृत्य धारा 3/4 सट्टा अधिनियम व धारा 467, 468, 471 भादवि के तहत दंडनीय पाये जाने से तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना क्षिप्रा में अपराध क्रमांक 134/19 पंजीबद्ध किया गया है।