Saturday, April 19, 2014

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अप्रेल 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 18 अप्रेल 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेन्तार्गत कीमती गार्डन के सामने एवं द्वारकापुरी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले लक्ष्मीपुरी कालोनी इन्दौर निवासी-सोनू पिता नरेन्द्र रघुवंशी (21) तथा द्वारकापुरी निवासी-भूपेन्द्र पिता इंदरसिंह (58) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5500 रूपयें कीमत की 135 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक18 अप्रेल 2014 को थाना क्षेन्तार्गत ग्राम बजरंगपुरा एवं ग्राम भंवरगढ़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम बंजरगपुरा के रहने वाले संजू पिता देवकरण (32) एवं कर्मा पिता रज्जू पारदी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 18 अप्रेल 2014 को 15.10 बजे, ग्राम मुंडला हुसैन से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले रामसिंह पिता बापूसिंह ठाकुर(35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरापी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अप्रेल 2014- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 18 अप्रेल 2014 को 14.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंद्रगुप्त मोर्य चौराहा वाईन शॉप के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, अनिल पिता फूलचंद यादव (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना सदर बाजारद्वारा कल दिनांक 18 अप्रेल 2014 को 14.10 बजे, अहिल्या पल्टन रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले नजीरूद्‌दीन पिता नजीमुद्‌दीन (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, April 18, 2014

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 अप्रेल 2014- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 17 अप्रेल 2014 को त्रिवेणी कालोनी निवासी आनंद पिता लक्ष्मण मराठा (36) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम तथा धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
       पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी आनंद मराठा एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी आंनद मराठा निवासी 169 त्रिवेणी कालोनी  इन्दौर को 17 अप्रेल 2014 को 11.20 बजे माणिक बाग ब्रिज के नीचे से, एक चाकू सहित पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस जूनी इन्दौर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

15 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते हैतथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

33 स्थायी, 45 गिरफ्तारी तथा 201 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अप्रेल 2014 को 33 स्थायी, 45 गिरफ्तारी तथा 201 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 अप्रेल 2014- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 17 अप्रेल 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कर्बला चौकी के सामने प्रेम प्रकाश आश्रम के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले काटजू कालोनी निवासी दिनेश पिता बेगराज (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4800 रूपयें कीमत की 12 बॉटल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कलदिनांक 17 अप्रेल 2014 को 21.15 बजे, बजरंग नगर कांकड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम मण्डी बामोरा जिला विदिश हाल बजरंग नगर निवासी संदीप पिता जगदीश राय (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरापी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 अप्रेल 2014- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 17 अप्रेल 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गणेश नगर चौराहा एवं राणावत कॉम्पलेक्स भंवरकुआं चौराहे से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, दिग्विजयसिंह नगर निवासी-दीपक पिता दिलीप (20) तथा हवा बंगला अहिरखेड़ी निवासी-उमेश पिता जयराम (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 17 अप्रेल 2014 को 10.00 बजे, हासलपुर मानपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले शेख मुजीब पिता शेख मोहम्मद (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्तकिया गया।
       पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 17 अप्रेल 2014 को 10.55 बजे, पन्नालाल चौराहा शंति नगर मूसाखेड़ी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, शक्ति नगर मूसाखेड़ी निवासी राकेश पिता गोरेलाल (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, April 17, 2014

नेशनल फायर सेफ्‌टी वीक का समापन छात्राओं ने दी लोक परिवहन को बढावा देने की अपील

इन्दौर -दिनांक 17 अप्रेल 2014- दिनांक 11 से 17 अप्रैल 2014 तक केट में आयोजित नेशनल फायर सेफ्‌टी वीक का समापन श्री विपीन माहेश्वरी पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर द्वारा किया गया। इस सप्ताह के दौरान केट में प्रतिदिन सुरक्षा संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।  श्री माहेश्वरी द्वारा उक्त सप्ताह में विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया एवं अपने भाषण में केट द्वारा किये जाने कार्यक्रम की सराहना करते हुये यातायात के नियमों का पालन करने का संकल्प सभी द्वारा किया गया ।  इस दौरान केट के ज्वाईन्ट डायरेक्टर श्री गुप्ता, चेयन मैन डॉ एस.के. ओक एवं अन्य केट के अधिकारी उपस्थित रहें । 
          एक अन्य कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक, यातायात अरविन्द तिवारी से विध्यांजली स्कुल की 300 छात्राएं द्वारा क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन के तहत बडे गंभीर विषयों पर प्रश्न किये गये ।  लायसेंस एवं परमानेन्ट लायसेंस में क्या अन्तर होता है ? हम पुलिस की मदद कैसे कर सकते है ? लोक परिवहनों पर अधिक सुधार की आवश्यकता है ? बहुत से चौराहों पर सिग्नल नही है ?जो नियम तोडते है उनके विरुद्ध पुलिस क्या कार्यवाही करती है ? शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर क्या कार्यवाही की जाती है ? कुछ ऐसे ही प्रश्न विध्यांजली स्कुल के छात्राओं द्वारा क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन एवं ट्रेफिक अवेरनेस प्रोग्राम के तहत उप पुलिस अधीक्षक, यातायात अरविन्द तिवारी 300 छात्राओं से रूबरू हुये तो बच्चों द्वारा बडे गंभीर विषयों पर पुलिस अधिकारियों से प्रश्न किये गये ।  पुलिस अधिकारियों द्वारा न केवल बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया गया अपितु बच्चों को यह भी बताया कि वे कैसे पुलिस की मदद कर सकते है साथ ही अपनी इफाजत भी कर सकते है ।  
          इसके उपरान्त सर्वश्रैष्ठ प्रश्न पुछने वाली छात्राओ को पुरूस्कृत किया ।  इन्दौर पुलिस द्वारा चलाई जा रही सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के बारें में विस्तृत परिचय देते हुये बताया कि यह एप्लीकेशन किस प्रकार आपकी सहायता कर सकती है, विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार आप तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकते है इसके अलावा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सुचना आप किस प्रकार पुलिस को दे सकते है । छात्राओं को लायसेंस बनाने की प्रक्रिया से अवगत भी कराया गया ।   छात्राओं को बताया गया कि इन्दौर में लोकपरिवहन का प्रचलन वर्तमान में कम है किन्तु आमजनता ही इस प्रक्रिया में अपना सहयोग प्रदान कर सकती है ।  इसके अलावा पुलिस दिन-प्रतिदिन अधिक से अधिक जनता से जुडने के लिये विभिन्न गतिविधियां करती रहती है इसी परिपेक्ष्य में आप लोगो के समक्ष हॅू ।  आप लोग भी गतिविधियों में हमारा सहयोग कर सकते है ।

16 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

29 स्थायी, 46 गिरफ्तारी तथा 74 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अप्रेल 2014 को 29 स्थायी, 46 गिरफ्तारी तथा 74 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 अप्रेल 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2014 को 02.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्रीकांत अपार्र्टमेंट की छत पर श्रीनगर मेन इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतेमिलें सुधाकर, आनंद, ऋषभ, अमित, निमेष, रवि, कुुलदीप, मयूर तथ सतीश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4635 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अप्रेल 2014- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2014 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डोंगरगांव मोडी के सामने से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले डोंगरगांव निवासी सतीश पिता छोटेलाल मालवीय (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरापी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अप्रेल 2014- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम हासाखेड़ी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले इन्दर पिता मानसिंह(33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2014 को 18.25 बजे, मराठी मोहल्ला इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जूना रिसाला निवासी जावेद पिता अनवर (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2014 को 11.45 बजे, डीके गार्डन के पीछे परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदा नगर निवासी बाबू उर्फ बिसलेरी पिता सुभाष बायर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2014 को 13.15 बजे, बेटमा नाका देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम बढ़ला देपालपुर निवासी भगवानसिंह पिता उमरावसिंह (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, April 16, 2014

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2014- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा सत्र प्रकरण कं्र. 440/13 आरोपी भूरा पिता नानुराम के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी भूरा पिता नानुराम (50) निवासी चैनपुर थाना रायपुरिया, जिला झाबुआ को धारा 302 भादवि के अपराध में दोषी पाते हुये आजीवन कारावास एवं 02 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि थाना गौतमपुरा पर मन्ना पिता नानुराम ने आकर बताया कि वह ग्राम चैनपुरा (वेकल्दा) में रहता है एवं खेती करता है। करीब चार-पॉच वर्ष पूर्व उसका छोटा भाई भूरा उसकी पत्नी पुनीबाई तथा बच्चों सहित मजदूरी करने मालवा में ग्राम पालिया थाना सांवेर जिला इंदौर में मजदूरी करने गये थे। दिनांक 22.03.13 को सुबह 06.00 बजे के करीब उसका भाई भूरा उसकी पत्नी पुनीबाई को मरी हुई हालत में लेकर उसके बच्चों सहित आया इसने पूछा कि क्या हुआ वह क्यों मरी तो भूराने इसे कोई बात नहीं बतायी। तब इसने घटना की बात विश्राम सरपंच तथा सूरजा को बतायी। उक्त सूचना पर से मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। जांच टीआई के.के. डावरे के जिम्मे किया। जिन्होने प्रकरण में अनुसंधान के दौरान साक्षियों के कथन लिए जिसमें यह बात सामने आयी कि आरोपी भूरा निनामा ने अपनी पत्नी पुनीबाई से शराब पीने के लिये रूपयें मांगकर झगड़ा किया तथा उसके द्वारा रूपयें नहीं देने पर उसे झोपड़ी में ही उल्टी कुल्हाड़ी, ईट तथा लात घूसों से जान से मारने की नियत से बेरहमी से मारपीट किया जिससे उसके शरीर पर आंतरिक चोटे आयी पसली एवं तिल्ली में आतंरिक चोट से रक्तस्त्राव हो गया परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गयी। तत्पश्चात अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री मण्डलोई अपर लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

सोने की चेन लूटने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2014- थाना चंदननगर पर दिनांक 14 अप्रेल 2014 को फरियादी दिप्ती पति पंकज सोमानी निवासी स्कीम नं. 71 द्वारा रिपोर्ट की गयी कि तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसायकल से आये तथा उसके गले से सोने की चेन झपटकर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चंदननगर पर अपराध क्रं. 404/14 धारा 392 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। 
थाना प्रभारी चंदननगर विनोद दिक्षित तथा उनकी टीम के उनि बिरेन्द्र सिंह सिकरवार, आरक्षक बशीर, संजय पटेल, चंद्रकेशर तथा धिरेन्द्र चौधरी द्वारा  मुखबिर की सूचना के आधार पर पंकज पिता मोहनलाल निवासी रामानंद नगर इंदौर, धर्मेन्द्र पिता गजेन्द्र यादव निवासी हुकुमचंद कॉलोनी इंदौर तथा लखन पिता नितिन कर्मा निवासी राजनगर इंदौर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से फरियादी से लूटी गयी सोने की चेन वजनी 14 ग्राम, 01 चाकू जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस चंदननगर द्वारा आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ से उन्हे जेल भेज दिया गया।

19 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आदतन तथा 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 फरारी, 35 स्थायी, 56 गिरफ्तारी तथा 69 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 अप्रेल 2014 को 01 फरारी, 35 स्थायी, 56 गिरफ्तारी तथा 69 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 अप्रेल 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रजापत नगर सेक्टर सी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें विजय, संदीप, मनीष, रमेश, विक्रम, अविनाश, दीपेश, सुनिल,अनिल तथा देवेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12 हजार 700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
          पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2014 को थाना क्षेन्तार्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले विजयलक्ष्मी भवन सांवेर निवासी-सुरेश पिता रतनलाल जोशी (63) तथा लालखेड़ा सांवेर निवासी-ईश्वर पिता विक्रम चौधरी (23) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 845 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2014 को 19.50 बजे, गणेशधाम कालोनी से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ग्राम खुरई जिला सागर हाल सुखलिया इन्दौर निवासी विक्रम पिता दशरथ सिंह यादव (20) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 530 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम अरोदा कोर्टसे अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले भावसिंह पिता खिमाजी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2014 को 21.25 बजे, माणिक बाग ब्रिज के नीचे से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले बाबू घनश्यामदास नगर निवासी रजत राव पिता विजयराव जाधव (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, April 15, 2014

विकसित देशो में दुर्घटनाएं कम क्यों होती है ? छोटे बच्चों को गाडी चलाने हेतु क्यों दी जीत है ?

इन्दौर -दिनांक 15 अप्रेल 2014 - विकसित देशो में विकासशील देशो की अपेक्षा दुर्घटनाएं कम क्यों होती है ? जैसा कि सबको पता है अधिकतर दुर्घटनाएं बैलेन्स बिगडने से होती है, तो पुलिस इसमें क्या कर रही है ? ऐसे भी देखने में आता है कि बहुत छोटे बच्चे गाडी चलाते है, इसमें पुलिस क्या करती है ? पुलिस चालान का भय दिखाकर पहले ज्यादा पैसे मांगते है फिर कम पैसे लेकर छोड देते है ? उनके विरुद्ध क्या कार्यवाही होती है ? कुछ ऐसे ही प्रश्न सी.ए.टी के बच्चों द्वारा क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन एवं ट्रेफिक अवेरनेस प्रोग्राम के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक, यातायात अरविन्द तिवारी 400 बच्चों से रूबरू हुये तो बच्चों द्वारा बडे गंभीर विषयों पर पुलिस अधिकारियों से प्रश्न किये गये। पुलिस अधिकारियों द्वारा न केवल बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया गया अपितु बच्चों को यह भी बताया कि वे कैसे पुलिस की मदद कर सकते है साथ ही अपनी हिफाजत भी कर सकते है। बच्चों द्वारा पूछे गये मुखय प्रश्न निम्नानुसारहै :-
प्रश्न क्र. 1 सड़को पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं बैलेन्स खोने के वजह से होते है ? पुलिस इसमें क्या करती है ?
उत्तर यह सही बात है कि दुर्घटनाओं का मुखय कारण बैलेन्स खोना भी होता है, जहां तक यांत्रिकी गलती है तो उसके सड़क निर्माण के दौरान योग्य इंजीनियरों द्वारा बनाया जाता है किन्तु बैलेन्स खोने का मुखय कारण ओव्हर स्पीडींग, गाडी चलाते समय मोबाईल पर बात करना, गाडी ध्यान से न चलाना भी होते है । 
प्रश्न क्र. 2 क्या गढढे भी दुर्घटना का कारण है ?
उत्तर जी हॉ, इसलिये अन्य विभाग निरंतर इस ओर विशेष ध्यान देते है अथवा कई बार यातायात विभाग द्वारा भी इस ओर उनका ध्यानाकर्षण किया जाता है ।
प्रश्न क्र. 3 ओव्हर स्पीडींग कैसे कम हो सकती है ?
उत्तर यातायात पुलिस के पास वर्तमान में एक स्पीड राडार है, जिसका उपयोग हम आकस्मिक चैकिंग के दौरान करते है, किन्तु इस ओर आमजनता को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है । 
प्रश्न क्र. 4 दुबई में स्पीड नियंत्रण हेतु एक टेक्नॉलाजी का उपयोग किया जाता है, क्या ऐसी किसी तकनीकी का भारत में उपयोग नही किया जा सकता है ?
उत्तर वर्तमान में इन्दौर शहर में स्पीड ग्वर्नर तकनीकी का उपयोग,आरटीओ की सहायता से भारी वाहनों की गति नियंत्रण हेतु किया जा रहा है ।  
प्रश्न क्र. 5 दुर्घटनाओं के समय हमें क्या करना चाहियें ? देखने में आता है कि पुलिस मदद करने वाले को ही परेशान करती है ?
उत्तर दुर्घटना के समय प्राथमिक तौर पर आप तत्काल 108 एवं 100 नम्बर पर पुलिस को सुचित कर सकते है, वर्तमान में इन्दौर सिटीजन कॉप के माध्यम से भी सुचित कर सकते है और आपकी सूचना गोपनीय रखी जाती है।  माननीय न्यायालय के स्पष्ट आदेश है कि यदि दुर्घटना होने पर कोई मदद करता है और वह यदि अपनी पहचान छुपाना चाहता है तो उसकी जानकारी गोपनीय रखी जायेगी ।
प्रश्न क्र. 6 कई छोटे बच्चों को गाडी क्यों दी जाती है।  इस संबंध में वास्तविक नियम क्या है ?
उत्तर 16 वर्ष तक के बच्चों को गाडी चलाने हेतु नही दी जाना चाहियें ।  16 वर्ष के बाद आरटीओ से लर्निंग लायसेंस बनाया जाता है इसके बाद भी माता-पिता का दायित्व होता है कि बच्चों को भीडवाले स्थानों पर गाडी न दें फिर भी यातायात पुलिस द्वारा आकस्मिक चैकिंग के दौरान ऐसे बच्चे वाहन चलाते पाये जाते है तो वाहन स्वामी पर भी चालानी कार्यवाही की जाती है । 
प्रश्न क्र. 7 अक्सर यातायातपुलिस द्वारा चालान का भय दिखाकर रिश्वत लेते है । क्रेन में भी यही स्थिति आती है ?
उत्तर यातायात पुलिस द्वारा जब भी किसी के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाती है, तो उसकी रसीद भी दी जाती है।  वर्तमान में इन्दौर शहर में 10 क्रेन संचालित हो रही है, जिनमें वाहन टो करने हेतु कर्मचारी भी होते है लेकिन उनके साथ में भी यातायात का एक वर्दी में जवान होता है जो आपके वाहन पर कार्यवाही करने के लिये प्राधिकृत होता है तथा उसके द्वारा भी पैसे लिये जाने पर रसीद दी जाती है । 
प्रश्न क्र. 8 विकसित देशों में दुर्घटनाएं विकासशील देशो से कम होती है क्यों ?
उत्तर विकसित देशों में वाहन की संखया अधिक होती है किन्तु वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का स्वयमेव पालन किया जाता है ।  जिस देश की जनता स्वयं विवेक से जितनी अधिक जागरूक होगी उतना ही उस देश में दुर्घटनाओं की संखया कम होगी । फिर वह देश विकसित हो या फिर विकासशील देश ।
प्रश्न क्र. 9 क्या बीआरटीएस के कारण जाम एवं दुर्घटना की स्थिति बनी है ?
उत्तर बीआरटीएस कॉरीडोर लगभग 11 किमी क्षेत्र में विकसित है, जिसमें लगभग 3 स्थानों पर बॉटल नेक की स्थिति है, जिस कारण कईबार जाम की स्थिति बनती है किन्तु उक्त स्थानों पर भी यातायात नियमों का पालन किया जाये तो स्थिति सामान्य रहती है ।
प्रश्न क्र. 10 रेल्वे क्रासिंग पर जाम होता है वहां पुलिस बल क्यों नही लगाया जाता है ।
उत्तर आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन्दौर में लगभग 10 लाख से अधिक वाहन है तथा यहां कि जनसंखया एवं क्षेत्र दिन-प्रतिदिन बढता जा रहा है लेकिन उनके नियंत्रित करने के लिये हमारे पास हमें मिलाकर 304 का बल है, जो पूरे शहर के यातायात व्यवस्था के साथ-साथ शहर में आने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों के लिये भी मार्ग नियंत्रण का कार्य करते है जिस कारण सभी स्थानों पर बल लगाया जाना संभव नही है और ओव्हर ब्रिज के बाद यह स्थिति ठीक हो जायेगी ।
                  इसके उपरान्त सर्वश्रैष्ठ प्रश्न पुछने वाले सात्विक तिवारी, चिरजीव कौर, अन्नया विश्वास, हर्ष जायसवाल रजत गुप्ता को पुरूस्कृत किया ।  इन्दौर पुलिस द्वारा चलाई जा रही सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के बारें में विस्तृत परिचय देते हुये बताया कि यह एप्लीकेशन किस प्रकार आपकी सहायता कर सकती है, विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार आप तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकते है इसके अलावा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों कीसुचना आप किस प्रकार पुलिस को दे सकते है ।