Sunday, February 2, 2014

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 फरवरी 2014- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2014 को 18.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार ग्राम कैलोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी अंतरंिसंह पिता नानूराम (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1350 रूपयें कीमत की 27 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2014 को 12.10 बजे, गली नं.-3 मेघदूत नाले के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले मेघदूत नगर निवासी निलेश पिता विजय सोनी (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 26 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2014 को 11.15 बजे, गाड़ी अड्‌डा पानी के टंकी के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले जगजीवन राम मोहल्ला निवासी सौरभ पिता विष्णु वर्मा (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2014 को 18.15 बजे, सुदामा नगर झोपड़पट्‌टी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी कालू पिता राजू बसोनिया (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2014 को 09.20 बजे, रेलवे पुलिया के नीचे पीठ रोड़ महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले रेल्वे स्टेशन महू फुटपाथ पर रहने वाले रमेश उर्फ जानू पिता नाथू ग्वाला (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 05 लीटर जहरीली कच्ची शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 एवं 49-क आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 फरवरी 2014- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2014 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अर्जुन पल्टन बगीचा मल्हारगंज इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जिला बदर आरोपी मो.सद्‌दाम पिता मो. शफी (20) निवासी-138 नेताजी सुभाष मार्ग मल्हारगंज इन्दौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर ड्रीमलैंड चौराहा महूं एवं छोटी कलाली चौराहा महू से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सेवा मार्ग महूं निवासी-मो. सादिक पिता मो. सत्तार (37) एवं लुनियापुरा महूं निवासी-सूरज पिता कल्लू चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, February 1, 2014

एक ही दुकान से तीन बार चोरी करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 फरवरी 2014- दिनांक 29/01/14 को रात करीब 12.00 से 05.00 बजे के बीच किरण मधुशाला इंदौर की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर 02 गैस की टंकिया, गल्ले में रखी चिल्लर चुराकर ले गया था। उक्त दुकान से ही दिनांक 12/09/13 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुकान का शटर तोड़कर गैस की टंकिया, बैटरी व नगदी चुराये थे। फरियादी मनीष पिता सोहनलाल कौशल निवासी 87 सुभाषनगर इंदौर की रिपोर्ट पर थाना परदेशीपुरा पर अपराध क्रं. 609/13 धारा 457,380 भादवि व अपराध क्रं. 82/14 धारा 457,380 भादवि का अज्ञात आरोपियों के विरूद्व पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा अजय जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी एस.के. दास के नेतृत्व में उपनिरीक्षक के.आर. मंगरीया, प्रआर. देवेन्द्रसिंह, आरक्षक शेलेन्द्र, अनिल तथा गोविन्द द्वारा विशेष प्रयास करते हुये पतारसी करते हुये प्रकरण के अज्ञात आरोपियों को पकड़ा, जिनके नाम पता पूछते अपना नाम 1. सोनू पिता ओमप्रकाश कुशवाह (18) निवासी 480 छोटी भमोरी इंदौर, 2. किशोर उर्फ पपीया पिता गोरख मराठा(19) निवासी 129/1 नेहरूनगर इंदौर, 3. लखन पिता राजू सिकरवार (21) निवासी 19/1 छोटी भमोरी इंदौर बताया तथा अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों से चोरी का मश्रुका जप्त किया गया। आरोपी किशोर उर्फ पपीया से चोरी गयी एक मोपेड टी.व्ही.एस. नं. एमपी-09/एमक्यू/9086 व एमपी-09/एमएच/4326 भी जप्त की गयी। प्रकरण में विशेष बात यह है कि आरोपियों द्वारा एक ही दुकान में तीन बार चोरी करना स्वीकार किया है। 

09 आदतन, 20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन तथा 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 64 गिरफ्तारी, 139 जमानतीय वारन्ट तामील

03 स्थायी, 64 गिरफ्तारी, 139 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 01 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 जनवरी 2014 को 03 स्थायी, 64 गिरफ्तारी व 139 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2014-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेन्ट्रल मॉल इन्दौर के पीछे से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें विराट नगर इन्दौर निवासी-विकास पिता मोहन कुमायु (30) एवं एमआईजी इन्दौर निवासी-प्रकाश पिता देवीलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2940 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2014 को 13.30 बजे, शक्ति नाके के पास गौतमपुरा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के निवासी हमीद उर्फ मुम्बा पिता बसीर खान (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 275 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2014 को  13.30 बजे, बूढ़ी बरलाई पंचायत के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के निवासी जितेन्द्र पिताभारत सिंह (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 210 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2014 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महादेव नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें कमलकिशोर पिता वृन्दावन, जगदीश पिता बालाजी, श्रीराम पिता गोकुल, जगदीश पिता कुशाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 610 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 फरवरी 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सत्यम विहार कालोनी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले वीणा नगर निवासी-अशोक पिता बंशीभाऊ मराठा (30) एवं सत्यम विहार कालोनी निवासी-अभयराज पिता तुलसीराम सुनार (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10600 रूपयें कीमत की 02 पेटी अवैध देशी शराब एवं 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त कीगयी।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2014 को 20.00 बजे, ग्राम गुवालु से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी दरबार सिंह पिता सरदार सिंह (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 10 बोतल बीयर एवं 13 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2014 को 18.30 बजे, बजरंग नगर कांकण इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले राहुल गांधी नगर निवासी़ मुकेश पिता सेवाराम (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1040 रूपयें कीमत की 26 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2014 को 21.30 बजे, उधोग नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले शिवदर्शन नगर इन्दौर निवासी मुकेश पिता रामकिशन (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2014 को 17.30 बजे, साईं लक्ष्मी गैस एजेन्सी के पास महावर नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी नितेश पिता फूलसिंह (21) को पकडागया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 फरवरी 2014- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अमितेष नगर केसर बाग रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, न्यू प्रकाश नगर, राजेन्द्र नगर निवासी रमेश पिता बाबूलाल (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः एक फालिया जप्त किया गया।
          पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2014 को 20.00 बजे, डायमंड पैलेस इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, एन. नन्दन नगर निवासी जुबेर पिता मो. युसुफ शाह (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2014 को 20.15 बजे, सम्पत एवेन्यु के पास मयंक ब्ल्यू वाटर पार्क रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बिचौली मर्दाना इन्दौर निवासी राकेश पिता देवा चौहान (21) को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, January 31, 2014

04 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 45 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थायी, 80 गिरफ्तारी, 261 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 31 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 09 स्थायी, 80 गिरफ्तारी व 261 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 38 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 जनवरी 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साईं मंदिर के पीछे बड़ी रेल्वे लाईन बाणगंगा एवं कुमेड़ी कांकड़ फैक्ट्री के पाससे ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें कमलेश, मर्ली, जितेन्द्र, दिनेश, तोलाराम, रमेश, अजीज, कालू, एवं संतोष को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8180 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को आशीर्वाद अपार्टमेंट श्रीनगर, नेहयू नगर रोड़ नं.-4 एवं लाला के बगीचा बड़ कुएं के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें अकील, रशीद, रहीश, इरफान, पूनमचंद्र, संतोष, राजेश, आकाश एवं सुनील को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2280 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 17.00 बजे, राऊ गोल चौराहे के पास एमपी-09 एचजी-7290 नम्बर के डम्पर पर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सुरजीत, धर्मेन्द्र, अजय, अनिल एवं विष्णु को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 13.10 बजे, लोखंडे पुल के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सरदार, दिलीप एवं प्रकाश को पकड़ा। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से 770  रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 13.25 बजे, भेरू मंदिर के पास धार नाका महूं से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें गागला खेड़ी बड़गौंदा निवासी दीपक पिता रमेश चौहान (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 20.40 बजे, एमआर-9 रोड़ सेठी नगर के सामने इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सेठी नगर  निवासी विशाल पिता भगवान दुधाले (22) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1035 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 13.55 बजे, कमला नेहरू नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें वृन्दावन कालोनी निवासी गोलू पिता नंदकिशोर आर्य (17) एवं गोलू पिता महेश वाघेला (22) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 680 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 19.30 बजे, रेडीमेड कॉम्पलेक्सइन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें गौरी नगर निवासी रामजीवन पिता लीललधर लुनिया (24) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 480 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 18.25 बजे, नंदा नगर रोड़ नं.-14 से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें कबीटखेड़ी इन्दौर निवासी संतोष पिता छोटेलाल कुशवाह (40) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 470 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 13.05 बजे, मस्जिद वाली गली मेवाती मोहल्ला इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सर्वहारा नगर   निवासी राजू पिता गंगाराम (52) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 370 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 17.30 बजे, बस स्टेण्ड सिमरोल से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सिमरोल निवासी अजय पिता नानूराम (28) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 जनवरी 2014- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिलीकान सिटी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले सांतेर किशनगंज निवासी मधु पिता केशरसिंह (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2160 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 17.45 बजे, पालिका प्लाजा दुकान के सामन से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले कुशवाह नगर निवासी विजय पिता अजय (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 06 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 18.00 बजे, एचपी गैस के सामने राउखेड़ी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले लवकुश कालोनी मांगाल्या निवासी़ बंटी उर्फ अखलेश पिता निर्तल कुमार (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त कीगयी।
          पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 16.00 बजे, ग्राम अरनिया जंगल के पास पुलिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी ईश्वर पिता गंगालाल केवट (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 20.20 बजे, बक्षीबाग दरगाह के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं की निवासी अलका पति दुलीचंद गौड़ (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 650 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 13.30 बजे, शांति नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले साउथ गाडरा खेड़ी निवासी कमल पिता तेजराम राठौर (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 24 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 जनवरी 2014- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नई सड़क महिन्द्रा शोरूम के सामने तथा मयंक तोलकांटा देवास नाका इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, स्कीम नं.-78 इन्दौर निवासी-विक्की पिता मधुकर वानकर एवं रंगमहल रोड़ भोपाल निवासी-रिंकू पिता श्रीराम फलके को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः एक तलवार एवं एक गंडासा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना तेजाजी नगर  द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 15.30 बजे, चमेली देवी स्कूल के सामने खण्डवा रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, तेजाजी नगर निवासी-सुरेन्द्र पिता देवराव एवं अनुराधा नगर निवासी-शिव विजय ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो लोहे के बंके जप्त किए गए।
        पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 17.50 बजे, मूसाखेड़ी बस स्टैण्ड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, चांदमारी का भट्‌टा धार रोड़ इन्दौर निवासी शैलेन्द्र पिता सुभाष (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2014 को 16.00 बजे, ग्राम बांक धार रोड़ इन्दौर से अवैधहथियार लेकर घूमते हुये मिले, राजकुमार नगर इन्दौर निवासी शाकिर उर्फ राजू पिता नवाब खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, January 30, 2014

06 आदतन, 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 स्थायी, 56 गिरफ्तारी, 210 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 30 जनवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 जनवरी 2014 को 10 स्थायी, 56 गिरफ्तारी व 210 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील कियेगये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 जनवरी 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2014 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नन्दलालपुरा चौराहा इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें शिवपार्वती नगर पालदा निवासी दिनेश पिता सदाशिव चौहान (39) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2750 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2014 को 19.00 बजे, शिव नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के निवासी नाथू पिता मोहनलाल (39) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 810 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2014 को 19.20 बजे, फिरोज गांधी नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के निवासी सोनू उर्फ महेन्द्र पिता विजय तिवारी (30) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 580 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2014 को 16.30 बजे, टप्पा के सामने सेक्षिप्रा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें ग्राम पीर कराड़िया निवासी माणक पिता बाबूलाल अग्रवाल (62) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 160 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2014 को 18.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्टैट बैंक के पीछे अनाज मंडी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें राहुल पिता रमेश, नाथूराम पिता हरभिलाले एवं संजय पिता मुकदारसिंह बघेला को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 740 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 जनवरी 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2014 को 17.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बजरंगबली मंदिर के सामने आजाद नगर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले भील कालोनी निवासी रवि पिता चैनसिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1150 रूपयें कीमत की 23 क्वाटर अवैध देशी शराबजप्त की गयी।
            पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2014 को 22.10 बजे, बैरवा समाज के बगीचे के पास परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी अशोक पिता उदयलाल (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2014 को 16.30 बजे, ओमेक्स सिटी के सामने बायपास रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले फौजी ढाबे के सामने बायपास रोड़ इन्दौर निवासी हरजिन्दर पिता तेजा सिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2014 को 15.30 बजे, राजमोहल्ला माताजी के मंदिर के पास महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी विशाल पिता गुलाबचन्द्र वर्मा (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 630 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 जनवरी 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टैण्ड देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के निवासी चम्पालाल पिता सुभाष शर्मा (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया ।
             पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, January 29, 2014

केन्द्रीय विक्रय कर के जाली "C" फार्म बनाकर सरकार को करोड़ो की हानि पहुॅचाने वाले अंर्तप्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश





इन्दौर -दिनांक 29 जनवरी 2014- अपराध शाखा इंदौर को कुछ समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि इंदौर शहर में कुछ लोग केन्द्रीय विक्रयकर के जाली "C" फार्म बनाकर कर केन्द्रीय सेल्स टेक्स की चोरी कर शासन को राजस्व की हानि पहुॅचा रहे है। पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा द्वारा अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री देवेन्द्र पाटीदार व श्री दिलीप सोनी को इस संबंध में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय अपराध शाखा द्वारा उपपुलिस अधीक्षक श्री आर.सी. राजपूत के नेतृत्व में निरीक्षक पी.एस. कनोजे की टीम को इस कार्य हेतु लगाया गया। जिस पर आज दिनांक 29/01/14 को केन्द्रीय विक्रय कर के जाली "C" फार्म बनाकर सरकार को करोड़ो के राजस्व की हानि पहुॅचाने वाले अंर्तप्रांतीय गिरोह के एक आरोपी सुरेशचंद्र पिता रूपनारायण गोयल (60) निवासी 13 नीलकंठ कॉलोनी थाना सदरबाजार इंदौर को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
             आरोपी सुरेश गोयल अपने एकअन्य साथी अशोक शाह निवासी हाथीजन अहमदाबाद गुजरात जो कि फिलहाल फरार है के साथ मिलकर एक राज्य से माल खरीदकर दूसरे राज्य में विक्रय करने वाले व्यापारियों से साठ-गांठ कर व्यापारियों की आवश्यकतानुसार संबंधित राज्यों एवं शहर के केन्द्रीय विक्रय कर के नकली सी फार्म तैयार कर उन पर केन्द्रीय विक्रय कर विभाग की नकली सीलें लगाकर व्यापारियों को उपलब्ध कराता है। इन नकली "C" फार्म के आधार पर कर चोरी करने वाले व्यापारी दोनो राज्यों में लगने वाले टैक्स की चोरी कर अवैध मुनाफा कमाते हैं। यह गिरोह विगत दो वर्षो से इस बड़े धंधे में लिप्त है तथा अभी तक इनके सहयोग से कई व्यापारी सरकार के करोड़ो रूपयें के राजस्व की चोरी कर चुके हैं।
               गिरफ्तार आरोपी सुरेशचंद्र गोयल के 13 नीलकंठ कॉलोनी इंदौर स्थित निवास से भारत के 23 प्रांतो के केन्द्रीय विक्रय कर विभाग की मध्यप्रदेश सहित 103 सीलें तथा मध्यप्रदेश सहित 26 राज्यों में उपयोग होने वाले केन्द्रीय विक्रय कर के ष्ब्ष् फार्म के 439 घोषणा प्रपत्र, शहरों एवं राज्यों की रबर की सीलें बनाने वाले अल्फाबेटिकल अक्षरों की 20 डिब्बीयॉ, प्रिटींग प्रुफ के 05 फार्म, मध्यप्रदेश वैट अधिनियम2002 से संबंधित फार्म नं. 49 के भरे हुये मेसर्स नियो कार्पोरेशन इंदौर के 363 फार्म एवं मेसर्स स्कॉश इंडिगों प्रायवेट लिमिटेड इंदौर के भरे हुये 50 फार्म भी बरामद किये गये हैं।  आरोपी सुरेश गोयल पूर्व में बालसमुंद एवं आगर में केन्द्रीय सेल्स टेक्स से संबंधित ष्ब्ष् फार्म भरने का कार्य कर चुका है। घटना के संबंध में थाना सदरबाजार में धारा 420,467,468,120 बी भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्व करवाया जाकर अग्रिम विवेचना की जा रही है।
                उक्त कार्यवाही में अपराध शाखा इंदौर के निरीक्षक पी.एस.कनौजे, उपनिरीक्षक पी.एन. गोयल, विनोद राठौर, सउनि रोहित डेविड, ओमप्रकाश तिवारी, प्रआर. राजभान, विजयसिंह, ओमप्रकाश सोलंकी, आरक्षक महेन्द्रसिंह, बलवंत, योगेन्द्र, सुभाष सूर्यवंशी, दीपक वर्मा आदि की महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय भूमिका रही। 

सहायक उपनिरीक्षक अशोक शर्मा गणतंत्र दिवस पर डीजी सीआर पदक से सम्मानित


इन्दौर -दिनांक 29 जनवरी 2014- 26 वर्ष के सेवाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये म.प्र. पुलिस महानिदेशक द्वारा सउनि अशोक शर्मा को डीजी सीआर पदक दिया गया है, जिसे गणतंत्र दिवस के अवसर पर म.प्र. शासन नगरीय प्रशासन एवं पर्यावरण मंत्री माननीय कैलाश विजयवर्गीय द्वारा प्रदान किया गया।