Saturday, August 27, 2011

जुऑ खेलते हुए मिले १६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०११ को १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचम की फेल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले भरत, कमल, अजय, देवेन्द्र, मनीष, शंकर तथा सतीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०३० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०११ को १७.३० बजे ग्राम दतोदा से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले किषोर, प्रकाष, मदन, अर्जुन, राजेष, परमानंद तथा जितेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०११ को १८.१५ बजे सीतलामाता बाजार इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले सोनू पिता बद्रीलाल तथा सतीष पिता शम्भूसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम रालामण्डल इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सरदार पिता प्रताप कीर (३८) तथा पत्थर मुण्डला निवासी महेष पिता थावर (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८८० रूपये कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०११ को १९.२० बजे रामानंद नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले पंचमूर्ती नगर इंदौर निवासी दिलीप पिता जमनालाल शर्मा (२४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०११- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०११ को १२.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदलालपुरा चौक हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले हातोद निवासी भगवानसिंह उर्फ बंटी पिता धन्नालाल (३१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, August 26, 2011

इन्फ्राटेल कंपनी के डिप्लोमेंट डिपार्टमेन्ट मैनेजर एवं स्पेन्को कंपनी के कान्ट्रेक्टर के विरूद्व कार्यवाही

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री ए.साई. मनोहर ने बताया कि थाना पलासिया पर नगर पालिका निगम इंदौर में सहायक यंत्री एकल खिड़की एवं प्रभारी एकल खिड़की नगर पालिका निगम इंदौर के हस्ताक्षर से युक्त एक लेखी षिकायती आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें एयरटेल कम्पनी के गुरजीतसिंह तथा विनय तिवारी द्वारा म.प्र. विद्युत वितरण कम्पनी (पष्चिम क्षेत्र) को कूट रचित दस्तावेज, अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर षडयंत्र पूर्वक अवैध विद्युत संयोजन म.प्र. विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त किया गया जिससे नगर पालिका निगम को आर्थिक क्षति हुई जो प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पलासिया पर गुरजीतसिंह तथा विनय तिवारी के विरूद्व धारा ४२०,४६७,४६८,४७१,१२०बी भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। 
        उक्त प्रकरण की अब तक की विवेचना के दौरान पाया गया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट में दर्ज आरोपियान गुरजीतसिंह तथा विनय तिवारी इन्फ्राटेल तथा स्पेन्को कंपनी से संबंधित है, आरोपी गुरजीतसिंह इन्फ्राटेल कम्पनी में डिप्लोमेंट डिपार्टमेन्ट में मैनेजर है एवं विनय तिवारी स्पेन्को कंपनी में कान्ट्रेक्टर है।
        उपरोक्त दोनो आरोपियान गुरजीतसिंह तथा विनय तिवारी का एयरटेल कंपनी से कोई संबंध नही पाया गया है।  प्रकरण में विस्तृत जांच पड़ताल कर आवष्यक कार्यवाही की जा रही है।

यात्री बस वाहनों के विरूद्व सघन चेकिंग अभियान

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि उपपुलिस अधीक्षक यातायात पूर्वीक्षेत्र प्रदीप सिंह चौहान के मार्गदर्षन में यातायात विभाग व्दारा इंदौर उज्जैन,इंदौर- सांवेर,इंदौर खण्डवा,इंदौर भोपाल-गुना रूट पर चलने वाली यात्री बस वाहनों के विरूद्व सघन चेकिंग अभियान चलाकर, ०९ बस वाहन तथा एक टेम्पो ट्रेक्स को दस्तावेज के अभाव में जप्त कर यातायात थाना अभिरक्षा में खड़ा किया गया।             
          यातायात विभाग व्दारा अभियान के अन्तर्गत जप्त किये गये सभी प्रकार के वाहनों के चालान  का निराकरण न्यायालय से कराया जावेगा । किसी भी वाहन पर मौके पर अर्थदण्ड की कार्यवाही नहीं गयी। एमपी-०९/एचई/६७७७ इंदौर सांवेर रूट, एमपी-१३/जेपी/०१११ इंदौर उज्जैन रूट, एमपी-१३/एफए/१७२९ इंदौर उज्जैन रूट, एमपी-१३/१९५५ इंदौर उज्जैन रूट, एमपी-०९/एफए/४५५५ इंदौर उज्जैन रूट, एमपी-०८/के/१२१ इंदौर भोपाल-गुना रूट, एमपी-१२/पी/०६२९ इंदौर खण्डवा रूट, बस वाहन क्रमांक एम-४२/पी/०१३० तथा एमपी-१०/पी/०३०२ । इस कार्यवाही के अन्तर्गत यातायात विभाग व्दारा टेम्पो ट्रेक्स वाहन एमपी-०९/टी/९२३९ को भी दस्तावेज के अभाव में जप्त कर उसके विरूद्व भी उपरोक्तानुसार कार्यवाही की गयी ।
        यात्री बस वाहनो की चेकिंग के साथ ही साथ यातायात विभाग व्दारा गुजराती समाज स्कूल की स्कूली बस जिसमें ७२ बच्चे बैठे पाये जाने पर उक्त बस वाहन को जप्त कर उसके विरूद्व कराधान अधिनियमत के अन्तर्गत कार्यवाही हेतु बस का चालान पंचनामा तैयार कर क्षेत्रिय परिवहन विभाग भेजा गया।

०३ आदतन, १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०७ स्थाई, ४९ गिरफ्तारी व १२३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २५ अगस्त २०११ को ०७ स्थाई, ४९ गिरफ्तारी व १२३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०११- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०११ को १०.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बी.के.हरिजन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी दीपक पिता भीमराव मराठा (३१) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १९ हजार २०० रूपये कीमत की ६० बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०११ को १३.०० बजे किरवानी मोहल्ला महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मेहमूद पिता अब्दुल लतीफ (२६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४०० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०११ को १७.३० बजे डायमण्ड कॉलोनी गायकवाड़ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले कुदंन पिता छोटेलाल वर्मा (३६) तथा विजय पिता हीरालाल लोध (३८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १००० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, August 25, 2011

छात्रा को फोन तथा एसएमएस कर परेशान करने वाला युवक वी केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वी केयर फॉर यू की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस थाना लसूड़िया क्षेत्रांतर्गत महालक्ष्मी नगर इंदौर की रहने वाली एक छात्रा ने वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज करायी थी कि किसी उसके मोबाईल फोन पर किसी अज्ञात लडके द्वारा फोन व मैसेज कर दोस्ती करने के लिये परेषान किया जा रहा है।
        षिकायत पत्र की जांच करते वी केयर फॉर यू की टीम ने सतर्कता एवं सूझबूझ दिखाते हुये सिम नं. के आधार पर अनावेदक अमित पिता सुभाष अग्रवाल निवासी उपाध्याय नगर शुजालपुर मण्डी को पकडा। अनावेदक अमित ने बताया कि उसकी व आवेदिका की पूर्व में दोस्ती रही है। दोनो एक ही जगह के रहने वाले है, आवेदिका व अनावेदक के परिवार में शुजालपुर में दोनो की दोस्ती के संबंध में बैठक हो चुकी है किन्तु अनावेदक आज फिर आवेदिका से मिलने इंदौर आया था, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ा व वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना लसूड़िया के सुपुर्द किया गया है।

कुख्यात नकबजन पकड़ाया

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि अपराध शाखा को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना बाणगंगा क्षेत्र में कुख्यात नकबजन भय्‌यू उर्फ योगेश नाम का व्यक्ति नकबजनी कर रहा हैं और बहुत पैसे खर्च कर रहा हैं। उक्त सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्रसिंह के नेतृत्व में निरीक्षक जयंत राठौर व उनकी टीम के प्र.आर. संजय भदौरिया आरक्षक चंदरसिंह, जितेन्द्र, रणवीरसिंह, रविराज सक्तावत को सूचना की तस्दीक हेतु लगाया।
        निरीक्षक जयंत राठौर को अपनी टीम सहित बाणगंगा क्षेत्र में उक्त नकबजन की तलाश करते पता चला कि भय्‌यू उर्फ योगेश नाम का लड़का खारचा बाणगंगा क्षेत्र में कई नकबजनी कर चुका हैं, पूर्व में भी थाना बाणगंगा पर नकबजनी में गिरफ्‌तार हो चुका हैं। इस सूचना पर टीम ने खारचा भगतसिंह नगर में घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करते उसने बताया कि उसका नाम भय्‌यू उर्फ योगेश पिता सूर्यप्रकाश दुबे नि० ५५/२ भगतसिंह नगर इन्दौर हैं, उसने करीब ४ माह पूर्व खारचा बाणगंगा में अपने एक साथी के साथ मिलकर सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवर व नगदी चुराये थे, टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से लाखों रूपये के सोने व चांदी के जेवर बरामद कर आरोपी से पूछताछ जारी है नकबजनी के और भी कई मामले खुलने की संभावना हैं। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना बाणगंगा सुपुर्द किया गया हैं।

०३ आदतन, १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ०१ फरारी, ६० गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २४ अगस्त २०११ को ०१ स्थाई, ०१ फरारी, ६० गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले १५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०११- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०११ को २३.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कम्युनिटी हॉल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले कादिर, अजहर, युनूस, भोला, आकाष, रामसिंग, अब्दुल कादर, वाहिद, इमरान, फिरोज, जाहिद तथा इमरान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११५५ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०११ को १७.४५ बजे नेहरूनगर राऊ इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मोहसिन, शाकिर तथा जितेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६१० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजेन्द्र थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले भीमनगर इंदौर निवासी संजय पिता अनिल इंगले (२२), आनंद नगर इंदौर निवासी तेजू पिता कालू तवर (३२), भड़किया बिजलपुर निवासी सचिन पिता राधेष्याम (२२) तथा निहालपुर मुण्डी निवासी सुमितलाल पिता मनीराम जाटव (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५४८० रूपये कीमत की १४६ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०११ को २१.२५ बजे एमआर-९ रोड़ इंदौर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले तारकदेव नगर इंदौर निवासी पवन पिता मोहनलाल चोरसिया (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०११ को १२.०० बजे ग्राम डकाच्या से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले कमल पिता छगनलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०११ को १६.०० बजे महूॅगॉव से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जीवन पिता सिरनाथ सिंह (५२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये कीमत की १६ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ अगस्त २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २४ अगस्त २०११ को १२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी सेंटर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुलकर्णी का भट्टा इंदौर निवासी शेखर पिता उत्तम नीमा (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, August 24, 2011

चार चैन स्नैचर गिरफ्तार, ०९ सोने की चैन, ०२ मोटरसायकल कीमती करीबन ०५ लाख रूपये से अधिक का मश्रुका बरामद

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम क्षेत्र इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री राकेष कुमार सिंह के निर्देषन, नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शेलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्षन में, थाना प्रभारी मल्हारगंज सुरेष सैजवार व उनकी टीम के प्रआर. हनुमानप्रसाद, आरक्षक प्रमोद, पवन, सत्येन्द्र तथा जितेन्द्र द्वारा चैन स्नैचिंग के ०४ आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से, ०९ सोने की चैन, ०२ मोटरसायकल कीमती करीबन ०५ लाख से अधिक का मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
        पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक गोराकुण्ड चौराहा इंदौर पर सोने की चैन बेचने की फिराक में घूम रहे है जिनकी गतिविधिया संदिग्ध है। पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर तथा हुलिया के अनुसार संदिग्ध युवको को पकड़ा तथा पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नही दे पाये। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होने चैन स्नैचिंग की वारदाते करना स्वीकार की। पुलिस मल्हारगंज द्वारा उक्त संदिग्धो को गिरफ्तार कर इनकी निषादेही पर विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत से लूटी गई ०९ सोने की चैन तथा चैन स्नैचिंग में प्रयुक्त दो मोटरसायकल जिसमें ०१ हिरोहोण्डा पेषन मोटरसायकल तथा ०१ बजाज पल्सर मोटरसायकल कुल कीमती करीबन ०५ लाख रूपये से अधिक की बरामद की है।             
            पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियो का नाम पता निम्नानुसार है-  १. विष्णु उर्फ नाना पिता गोकुलप्रसाद बघेल जाति दर्जी (२४) निवासी मकान नं. ११३७ स्कीम नं. ७१ इंदौर, २. नवीन पिता सियाराम वर्मा जाति भील (२२) निवासी ६७३ महेषयादव नगर इंदौर, ३. ललित उर्फ पिन्टू पिता गजानंद (२५) निवासी दुर्गानगर इंदौर तथा ४. अतुल उर्फ सोनू पिता वासुदेव नाई (२४) निवासी कुम्हारखाड़ी बाणगंगा इंदौर ।
            आरोपियो को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ पर उन्होने थाना मल्हारगंज क्षेत्र से ०४ चैन स्नैचिंग, थाना अन्नपूर्णा क्षैत्र से ०१, थाना एरोड्रम क्षैत्र से ०१ तथा थाना सदर बाजार क्षैत्र से ०१ चैन स्नैचिंग की वारदात करना स्वीकार किया है। उपरोक्त चारो आरोपियो थाना मल्हारगंज के अपराध क्रं. १८९/११, २०९/११, २८०/११ तथा ३३८/११ धारा ३९२ भादवि में में गिरफ्तार कर इनका पुलिस रिमाण्ड लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी चैन स्नैचिंग की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है। आरोपियो को पकड़ने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।

०५ आदतन, १८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व ११८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २३ अगस्त २०११ को ०२ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व ११८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०११- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०११ को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हिल्स रेस्टोरेंट पातालपानी तथा ग्राम कोदरिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले क्रमषः पातालपानी निवासी जगदीष पिता ब्रजलाल (४०) तथा बड़िया निवासी सेवाराम पिता मानसिंह (४०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः ११ हजार १५० रूपये कीमत की ७८ बॉटल तथा ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०११ को ०९.३५ बजे मुंडला तेजकरण फांटे के पास अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले छोटी खुड़ैल निवासी धुलजी पिता सालिकराम (६०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६८० रूपये कीमत की ४८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २३ अगस्त २०११ को १५.३५ बजे नई आबादी हातोद अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली प्रेमबाई पति राकेष (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०० रूपये कीमत की ०२ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, August 23, 2011

०६ आदतन, १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २३ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २२ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।