Friday, October 2, 2015

डकैती की योजना बनाते पांच आरोपी पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्‌तार, बदमाशों के कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर का मय दो जिंदा कारतूस, एक तलवार, एक चाकू व दो लट्‌ठ बरामद

इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना चंदन नगर को दिनांक 1-2.10.15 की रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की जवाहर टेकरी गिट्टी खद्दान पर 4-5 व्यक्ति हथियारों से लैस होकर लक्की पेट्रोल पंप लूटने की तैयारी में है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधीकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर जवाहर टेकरी गिट्टी खद्दान की चारों ओर से घेराबंदी कर सर्च लाईट के उजाले में देखा तो पांच व्यक्ति हथियारों से लैस दिखे, जिन्हे पुलिस बल द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही कर पकडा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर इन्होने अपने नाम 1. सनी पिता शंकर वर्मा (23) निवासी 553 जबरन कालोनी इंदौर, 2. पम्मी उर्फ प्रतीक पिता महेन्द्र वर्मा (23)निवासी .274 जबरन कालोनी इंदौर, 3. जेकी पिता राजकपूर वर्मा (31) निवासी ग्राम पिपलिया थाना करही जिला खरगोन, 4. अमोद पिता राजकुमार वर्मा (32) निवासी 52 बी जबरन कालोनी इंदौर, 5. दिनेश पिता प्रताप सिंधी (30) निवासी 531 द्वारकापुरी इंदौर बताया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक लोडेड हालत में मिला 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस, एक तलवार, एक खटकेदार चाकू एवं दो लट्‌ठ जप्त किये गये। पुलिस द्वारा पांचों आरोपियों के विरूद्ध धारा 399, 402 भादवि एवं 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर, गिरफ्‌तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए, अन्य प्रकरणों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए, एक गंभीर घटना को अंजाम देने के पहले ही आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनि वाय.एस. रघुवंशी, उनि एस.एस. राजपूत, उनि विशाल यादव, उनि पदमसिंह कायत, आर. आरिफ, आर.अरविन्द सिंह, आर. संजय पटेल, आर. विरेन्द्र चौधरी तथा आर.पकंज का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 85 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 02 अक्टूबर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 38 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                          01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                     06 गैर जमानती वारन्टी, 11 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अक्टूबर 2015 को 06 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                           जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2015 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 25/1 साजन नगर पोच इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, जयराज पिता राधेश्याम कुमावत, मनोज पिता मनोहर यादव, सुभाष पिता काशीराम कुमावत, सरनाम सिंह पिता तुलाराम चमार, वसीम पिता आजम खान, श्याम पिता राकेश गुप्ता, शुभम पिता राजू मोरे तथा पीयूष पिता हरीशचंद्र रणदीवे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 51 हजार 300 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2015 को 15.45 बजे, 13/5 पारसी मोहल्लाइंदौर सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मले, यही के रहने वाले नितिन पिता मुरलीधर वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 08 हजार 410 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                              अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2015 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला पटेल कॉलोनी खजराना इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली, यही की रहने वाली कृष्णाबाई पति सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल दो लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2015 को 14.30 बजे, बंशी पान की दुकान के पास रविन्द्र नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 17 पीडब्ल्यूडी कॉलोनी रविन्द्र नगर इंदौर निवासी मोनू उर्फ कपिल पिता विनोद कल्याण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 26 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्टके तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 02 अक्टूबर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 47 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                              02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               14 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 68 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अक्टूबर 2015 को 14गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 68 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।


Thursday, October 1, 2015

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा अपहरण एवं बलात्कार का आरोपी गिरफ्‌तार



इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना सिमरोल क्षे़त्रान्तर्गत फरियादिया द्वारा रिपोर्ट की गई कि दिनांक 29.09.15 को रात्रि में 11.00 बजे, ग्राम राजपुरा के पूनम पिता लक्ष्मण भील द्वारा फरियादिया को उसके घर के सामने के मवेशियों के बाड़े से अपहरण कर, उसे पास के जंगल में ले जा कर फरियादिया के साथ बलात्कार किया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस थाना सिमरोल द्वारा अप.क्र. 366/15 धारा 366, 376, 506  भादवि का अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।
                पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी की पतारसी हेतु सतत प्रयास किये गये, जिसमें आज दिनांक 1.10.15 को सफलता प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा आरोपी पूनम पिता लक्ष्मण भील (27) निवासी ग्राम राजपुरा को गिरफ्‌तार किया गया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
                उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिमरोल श्री एस.डी. मूले के नेतृत्व में उनि एस.आर. रावत, प्रआर. 1346 केशवसिंह तथा आर. 3753 रितेश प्रधान की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा सट्‌टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्‌तार आठ हजार 410 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद

इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज को मुखबिर द्वारा सूचना मिल रही थी कि, थाना क्षेत्रान्तर्गत पारसी मोहल्ला छावनी में नितिन पिता मुरलीधर वर्मा द्वारा सट्‌टा चलाया जा रहा हैं। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश दी गई तो उक्त आरोपी नितिन सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला, पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 8 हजार 410  रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये है। पुलिस द्वारा आरोपी को सट्‌टा एक्ट के तहत गिरफ्‌तार कर, वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री डी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में उनि ओ.एस. भदौरिया, प्रआर. सुरेन्द्र सिंह, आर. किशोर तथा आर. सतीश की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा जुऑ खेलते मिलें आठ आरोपी गिरफ्‌तार 51 हजार 300 रूपयें की नगदी बरामद


इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा आज दिनांक 01.10.15 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत साजन नगर नेमावर रोड़ से ताश पत्तो  द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें निम्न आठ आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 51 हजार 300 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद किये गये है।
1.            बशीम पिता आजम खान
2.            शुभम पिता राजू मोरे
3.            पीयूष पिता हरिशचंद्र
4.            श्याम पिता राकेश गुप्ता
5.            मनोज पिता मोहनलाल
6.            सरनाम पिता तुलाराम
7.            जयराम पिता राधेश्याम कुमावत
8.            सुभाष पिता काशीराम

पुलिस द्वारा उक्त सभी आठों आरोपियों को जुऑ एक्ट के तहत गिरफ्‌तार कर, वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री डी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में उनि ओ.एस. भदौरिया, प्रआर. सुरेन्द्र सिंह, आर. किशोर तथा आर. सतीश की सराहनीय भूमिका रही।