Friday, August 21, 2015

युवती का रास्ता रोककर, अश्लील कमेंट्स करने वाला आरोपी वी केयर फोर यू की गिरफ्‌त में



इन्दौर 21 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को रास्ता रोककर,अश्लील कमेंट्स कर परेशान करने वाले मनचले युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना पलासिया क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली युवती ने आज दिनांक 21.08.15 को पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह को समक्ष में उपस्थित होकर आवेदन दिया था कि रजत मंडलोई पिता अजय मंडलोई निवासी 3192 ई-सेक्टर सुदामा नगर इन्दौर, उसे रास्ते में देखकर भद्‌दे-भद्‌दे कमेंट्स करता है व अश्लील बाते कर, उसे परेशान करता है। उक्त शिकायत पर पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा वी केयर फोर यू को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त आवेदन पत्र प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी रजत मंडलोई को पकड़ा। जांच पर से आरोपी के विरूद्ध क्राईम ब्रांच थाना इन्दौर में धारा 509 भादवि में जीरो पर कायमी कर, प्रकरण पुलिस थाना पलासिया को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु भेजा गया हैं।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

अजाक थाना इन्दौर पर समाधान शिविर का आयोजन



इन्दौर 21 अगस्त 2015-आज दिनांक 21.08.15 को पुलिस थाना अजाक पर सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण समिति के तत्वाधान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज इन्दौर श्री मनोज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जूरी के सदस्य, श्रीमती शीतल महेश, परियोजना अधिकारी, श्रीमती सीमा पति दिलीपसिंह, जिला परिषद सदस्य, इन्दरसिंह, जिला परिषद सदस्य व सचिव तथा थाना प्रभारी अजाक उपस्थित रहे। शिविर में समिति के जूरी सदस्यों द्वारा मामूली झगड़े, गाली-गलौच, रास्ते के विवाद, अतिक्रमण के विवाद एवं लेन-देन को लेकर होने वाले विवादो से संबंधित शिकायतों में, दोनो पक्षो की सुनवाई की जाकर मौके पर ही शिकायतों का निराकरण किया गया। शिविर में 25 शिकायतों का निराकरण किया गया, जिनमें से 6 प्रकरणों में समझौता, 8 में कानूनी कार्य, 2 न्याया. में विचाराधीन, 2 राजस्व विभाग से संबंधित है तथा 7 जांच में लंबित है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 139 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 21 अगस्त 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 54 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत :-

                                                02 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                          05 गैर जमानती वारन्टी, 30 गिरफ्तारी तथा 128 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को 05 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी तथा 128 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एव असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील करवाकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                   अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 17.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, टेम्पो स्टेण्ड खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 123 ममता कॉलोनी खजराना इंदौर निवासी साकिर पिता खलील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
       पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 19.30 बजे, केला गोडाउन चौरसिया पान पैलेस गौरीनगर आम रोड के पा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 171 न्यू गौरीनगर निवासी रवि पिता इंदर सैनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्टके तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 21 अगस्त 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 83 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                               06 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                              09 गैर जमानती, 45 गिरफ्तारी तथा 133 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को 09 गैरजमानती, 45 गिरफ्तारी तथा 133 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                      जुआ/सट्‌टे गतिविधियों में लिप्त मिलें, 10 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, गौतमपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें, ग्राम गिरोता निवासी गोलू उर्फ गोपाल पिता जगदीश तथा ग्राम गिरोता निवासी ईश्वर पिता जगदीश गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  नगदी रूपये, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 16.20 बजे, फुटी कोटी चौराहा मजदूर मैदान से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले रमेश सिंह उर्फ मुन्ना पिता तानंिसह, देवेन्द्र सिंह पिता नारायण, नरेशचंद्र पिता प्रहलाद तथा जगदीश पिता तुलाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1325 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
     पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 13.15 बजे,चौईथराम फूलमण्डी के सामने अमितोश नगर झोपडपट्‌टी के सामने इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले भतर पिता पवन सिंह, राजू पिता गंगराम, नानूराम उर्फ नन्नू पिता बरसिंह तथा राहुल पिता ताराचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपये तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                    अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2015-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चोईथराम सब्जी मण्डी तोल कांटा के पीछे झोपडी से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही की रहने वाली ताराबाई पति रामचंदर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 16.30 बजे, गुलावर फांटा से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें,  ग्राम गुलावट फांटा निवासी अर्जुन गिरी पिता महादेव गिरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 17.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम भीलबडोली जमगोदा का आम रास्ता इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, यही के रहने वाले बलदेव पिता रामाजी कलोता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्‌टा मय दो जिन्दा कारतूस के जप्त किया गया।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2015 को, 14.20 बजे, मंदिर के सामने केशरीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, यही के रहने वाले चेतन पिता किशोर जोशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, August 20, 2015

ऑनलाइन सट्‌टा खेलते, चार आरोपी गिरफ्‌तार, आरोपिायों से तीन कम्प्यूटर, दो मोबाईल एवं 7 हजार 500 रू. नगदी बरामद


इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2015-पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा ऑनलाइन सट्‌टा खेलने वाले चार आरोपियों को गिरफ्‌तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
                पुलिस थाना अन्नपूर्णाक्षेत्रान्तर्गत दिनांक 19.08.15 को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि, प्रभु नगर अन्नपूर्णा रोड़ पर मोबाईल की दुकान पर कुछ लोग ऑनलाइन सट्‌टा खेलते है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश दी गई तों, वहां पर मोबाईल की दुकान के आड़ में सट्‌टा चलाते, जगन पिता राजेन्द्र अग्रवाल और विशाल पिता कैलाश यादव तथा इनके पास सट्‌टा लगाने वाले ग्राहक लोकेश एवं सुनिल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से तीन कम्प्यूटर, दो मोबाईल फोन तथा 7 हजार 500 रू. नगदी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी जगन अग्रवाल एवं विशाल यादव ने बताया कि वे दिनेश मित्तल द्वारा प्रदाय करने वाली आईडी पर ऑनलाइन सट्‌टा चलाते है। पुलिस द्वारा दिनेश मित्तल की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्‌तार कर, जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
                उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री दिलीप गंगराडे़ के मार्गदर्शन में उनकी टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

ए.बी. रोड़ पर की गई लूट के तीनों आरोपी गिरफ्‌तार, लूटी गई पल्सर मोटर सायकल बरामद

इन्दौर-दिनांक 20अगस्त 2015-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा ए.बी. रोड़ पर की गई लूट के तीन आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना क्षिप्रा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18.08.15 को फरियादी मोहसीन पिता हबीब मंसूरी निवासी 87 नौशराबाद कालोनी, जिला देवास अपनी पल्सर मोटर सायकल क्रं एमपी/09/एमजी/6466 पर अपने दोस्त के साथ इन्दौर से देवास जा रहे थे। तभी रास्तें में रात्रि 1.15 बजे, एबी रोड़ अर्जुनबड़ौद चौराहे पर, तीन अज्ञात बदमाशों ने फरियादी की मोटर सायकल के सामने अपनी कार अड़ाकर उन्हे रोका व उनके साथ मारपीट कर, फरियादी की पल्सर मोटर सायकल, दो मोबाईल व नगदी 700 रू. लूटकर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना क्षिप्रा द्वारा अप.क्रं. 216/15 धारा 394, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल आरोपियों की पतारसी कर, उन्हें पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी क्षिप्रा श्रीमती राममूर्ति छाबनिया के नेतृत्व में आरोपियों की पतारसी हेतु टीम गठित की गई।पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के सबंध में मुखबिर द्वारा सूचना मिलनें पर, उन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम 1. लाखन पिता जगन्नाथ चौहान निवासी महूंखेड़ा हाटपीपल्या जिला देवास, 2. विष्णु पिता आत्माराम निवासी 293 महांकाल कालोनी जिला देवास तथा 3. संजय उर्फ संजू पिता कैलाश मालवीय निवासी लसूड़िया परमार इन्दौर बताया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्‌तार कर, इनसे लूटी हुई पल्सर मोटर सायकल बरामद की गई है। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्षिप्रा श्रीमती राममूर्ति छाबनिया एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 132 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 20 अगस्त 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत :-

                                              02 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                          09 गैर जमानती वारन्टी, 30 गिरफ्तारी तथा 137 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को 09 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी तथा 137 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एव असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील करवाकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 20 अगस्त 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 83 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                               03 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 17संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 17 गैर जमानती, 43 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को 17 गैर जमानती, 43 गिरफ्तारी तथा 118 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                        सट्‌टे गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, गली नं. 01 ऋषि पैलेस राऊ से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें, 255 ऋषि पैलेस इंदौर निवासी राजू पिता गंगाराम लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 940 रूपये नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को, 22.15 बजे, सचिन के घर के सामने ग्राम भरडिया से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिला  52/13 छीपा बाखल शीतलामातामंदिर की गली मल्हारगंज इंदौर निवासी राजू पिता सोहन ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपये तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2015-पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2015 को, 12.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, रिंग रोड प्रतिक्षा ढाबे के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, राहुल गांधी नगर इंदौर निवासी मनीष उर्फ डेंडू पिता मोहन मानकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।