Monday, March 2, 2020

’’ प्रेस नोट ’’




   पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन,इन्दौर के निर्देशन में उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज शहर इन्दौर एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस व्दारा  शहर के भीड भाड़ वाले बाजारों में वाहनों की पार्किग लाईन डलवायी जाने एवं पुल-पुलिया पर ओव्हर स्पीड के संकेतक बोर्ड लगाये जाने के संबंध में निर्देश प्राप्त हुए थे ताकि  यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे-
·         इस संबंध में बड़ा सराफा एवं छोटा सराफा के व्यापारी संगठन द्वारा मार्केट में केवल ग्राहको के वाहनों लिए अपनी दुकान के सामने जगह रख कर अपनें वाहनों को अधिकृत पार्किग बजाजखाना चैक में लगानें की सराहनीय पहल की है। इस सराहनीय कार्य के लिए सराफा संगठन के पदाधिकारी बसंत सोनी, अजय लाहोटी, सुशील गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों का श्रीमान विवके शर्मा पुलिस महानिरीक्षक महोदय इन्दौर जोन इन्दौर द्वारा सराहना की है एवं पदाधिकारियों को श्रीमान विवेक शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक महोदय इन्दौर जोन इन्दौर की और से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पश्चिम श्री आर.एस.देवेके एवं उप पुलिस अधीक्षक एच एस. रघुवंशी द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया है। पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया की यातायात पुलिस ओर प्रशासन का हमेंशा से सहयोग रहा है। आगे भी सहयोग के द्वारा इस व्यवस्था को बनाये रखेगें। सराफा बाजार के आस-पास के बाजार बोहरा बाखल, रामलक्ष्मण बाजार, शक्कर बाजार में भी इस प्रकार की व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा है। सम्मान समारोह के बाद छोटा सराफा एवं बड़ा सराफा, शक्कर बाजार, बोहराबाखल, बजाजखाना में पैदल भम्रण किया गया है। भ्रमण कें दौरान ग्राहको के वाहनो के लिए पार्किग लाईन डलवाया जाना है। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। पदाधिकारियों के द्वारा यह भी बताया गया है की जो व्यापारी इस व्यवस्था का पालन नही करतें हें उनके विरूद्ध गम्भीरता से कार्यवाही की जावे। यातायात पुलिस द्वारा इस क्षेत्र में व्यवस्था के लिए एक सुबेदार एक सहायक उप निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहेगें।

·         पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार यातायात पुलिस इन्दौर व्दारा शहर के राजकुमार ब्रिज,शास्त्री ब्रिज, कनाडिया अण्डर ग्राउण्ड ब्रिज, बिचोली अण्डर ग्राउण्ड ब्रिज के दोनो साईड ’’ओव्हर स्पीड न करें ’’ के संकेतक बोर्ड लगाये गये।





No comments:

Post a Comment