Thursday, January 16, 2020

‘‘ 31 वाॅ. सड़क सुरक्षा सप्ताह ’’


                       
आज दिनांक 16 जनवरी 2020 को उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक,मुख्यालय इन्दौर श्री सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,श्री आर.एस.देवके, श्री महेन्द्र जैन, उप पुलिस अधीक्षक, श्री सन्तोष उपाध्याय, श्री हरीसिंह रघुवन्शी, श्री आर.एस.ठाकुर, श्री एच.के.कन्हौआ, श्री बसन्त कौल, श्री उमाकान्त चैधरी, निरीक्षक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं श्री अर्जुन सिहं पवार, एवं अन्य यातायात के अधिकारी/कर्मचारियों व्दारा 31 वा. सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किये गयेः-

          यातायात पुलिस व्दारा सेज युनिवर्ससिटी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया गया कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रणजीत सिंह देवके,श्री महेन्द्र जैन उपुअ,यातायात,श्री उमाकान्त चैधरी व्दारा छ़ात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया गया।
          यातायात पुलिस इन्दौर व्दारा विषय ’’सड़क सुरक्षा पुलिस प्रशासन के बजाय जन आन्दोलन से ही संभव है’’ पर स्कूली छात्र-छात्राओं (जूनियर) का वाद-विवाद प्रतियोगिता प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित किया गया, जिसमें 35 स्कूलों के 70 छात्र-छात्राओं व्दारा भाग लिया गया निर्णायक श्री कैलाश जी एवं रूपिन्दर कौर व्दारा पक्ष में प्रथम स्थान-पार्थ भोंगे एवं विपक्ष में प्रथम  हिमांशी सतवानी को दिया गया।
          अक्शा इन्टर नेशनल के प्रशिक्षणरत एयर होस्टेज की छात्राओं व्दारा व्हाई चैराहें पर रेड सिग्नल के दौरान अपने तरीके से यातायात जागरूकता के संबंध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
          उप पुलिस अधीक्षक श्री हरीसिंह रघुवंशी एवं श्री उमाकान्त चैधरी व्दारा गुजराती कला एवं विधि महाविद्यालय नसिया रोड़ पर छात्र-छात्राओं को यातायात शिक्षा दी गई।
          यातायात पुलिस व्दारा आई.टी.आई.महाविद्यालय नन्दानगर इन्दौर में वाहन चालकों को वाहन चलाने के दिशा निर्देश एवं यातायात नियमों का पाठ पड़ाया गया।
          यातायात पुलिस एवं नाप तौल विभाग व्दारा महूॅ नाका एवं बड़ा गणपति चैराहें पर आॅटो रिक्शा एवं लोक परिवहन वाहनों की जाॅच की गई। 
          आरक्षक रणजीत व्दारा अनुशा एकेडमी के 400 बच्चों को यातायात नियमों से अवगत कराया गया एवं सभी छात्र-छात्राओं को यातायात संकल्प दिलाया गया, साथ ही अन्य अधिकारियों व्दारा भी विभिन्न स्कूलों में जाकर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।
          यातायात जागरूकता के तहत राजवाड़ा,विजयनगर,सेन्ट्रल माॅल एवं महूनाका पर मूक बधिर बच्चों व्दारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
          शहर के मुख्य चैराहों पर भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किये गये।
          यातायात के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों एवं वालेन्टीयरों व्दारा शहर के मुख्य चैराहों पर हेलमेट,सीट बेल्ट नही लगाने वालो को गुलाब के फूल देकर समझाईस दी गई एवं जो वाहन चालक हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करते पाये गये उन्हें भी गुलाब के फूल देकर प्रोत्साहित किया गया।
          यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस व्दारा वाहन चालकों को पम्पलेट वितरण किये गये।
          सड़क सुरक्षा सप्ताह यातायात रथ, एवं एल.ई.डी. वैन व्दारा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु शहर के मुख्य चैराहे महूनाका, टाॅवर चैराहा, पलासिया, रीगल, व्हाईट चर्च चैराहा, 56 दुकान आदि स्थानों पर यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया।
          थाना किशनगंज थाने के सामने यातायात पुलिस अधि,/कर्मचारियों व्दारा बड़े, छोटे वाहनों पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से रेडियम टेप चस्पा किये गये।
          गंगवाल बस स्टेण्ड पर यातायात पुलिस एवं रोटरी क्लब के सहयोग से लोक परिवहन वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
          यातायात पुलिस एवं हीरों डीलरों व्दारा यातायात पार्क में दो पहिया वाहनों के लिये रोड़ सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया











No comments:

Post a Comment