Thursday, October 17, 2019

''आदर्श मार्ग'' पर आज SGSITS एवं IIPS Institute के वॉलिंटियर्स द्वारा किया गया, हेलमेट पहनकर चलने वाले वाहन चालकों का अभिवादन


                                                                                                                                             इंदौर- दिनांक 17 अक्टूबर 2019-  इन्दौर शहर में यातायात के सुगम प्रबंधन हेतु ''विजन 2022'' के नाम से एक विस्तृत योजना लागू की गई है। इसके अन्तर्गत शहर के यातायात में सुधार, लोगों की भागीदारी से सुनिश्चित करने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर  के निर्देशन में ''विजन 2022'' के दूसरे चरण के तहत पलासिया चौराहा से रीगल चौराहा तक के मार्ग को ''आदर्श मार्ग'' के रूप में चिन्हित कर, स्कूल/कॉलेज एवं अन्य संस्थानों के वालंटियर्स के माध्य़म से नागरिकों में  यातायात के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास किये जा रहे है।  
      इसी क्रम में आज दिनांक 17.10.19, बुधवार को आदर्श मार्ग, पलासिया से रीगल के बीच सभी चौराहों पर  *SGSITS एवं  IIPS Institute के (महिला/पुरुष) 112 वॉलेंटियर* द्वारा आदर्श मार्ग पर ट्राफिक नियमों के पालन कराने एवं सुरक्षित व सुव्यवस्थित ट्रैफिक संचालित कराने में यातायात पुलिस इंदौर को सहयोग किया। 
           
       वालंटियर्स द्वारा आज विशेष रूप   आज विशेष रूप से हेलमेट पहनकर कर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया और रोड़ पर जिन्होंने हेलमेट पहने हुए था उनका सबने मिलकर अभिवादन किया गया। वॉलंटियर्स को देखकर वाहन चालकों ने स्वयं ही स्टॉप लाइन पर रुकना एवं यातायात नियमों को पालन करने का मन बनाया।
           यातायात जागरूकता के इस महाकुंभ में  आज आरंभ एनजीओ के 21 सदस्यों ने भी पलासिया चौराहे पर  ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।






No comments:

Post a Comment