Sunday, October 13, 2019

*" आदर्श मार्ग " पर आज, जयपुरिया कॉलेज, वेब्जिलिटी और फ्रीलांसर के वालंटियर्स ने व्यवस्था संभाली*


                                                                           इंदौर- दिनांक 13 अक्टूबर 2019-  इन्दौर शहर में यातायात के सुगम प्रबंधन हेतु "विजन 2022" के नाम से एक विस्तृत योजना लागू की गई है।
इसके अन्तर्गत शहर के यातायात में सुधार, लोगों की भागीदारी से सुनिश्चित करने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर  के निर्देशन में "विजन 2022" के दूसरे चरण के तहत पलासिया चौराहा से रीगल चौराहा तक के मार्ग को *"आदर्श मार्ग"* के रूप में
चिन्हित कर, स्कूल/कॉलेज एवं अन्य संस्थानों के वालंटियर्स (volunteers) के माध्य़म से नागरिकों में  यातायात के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास किये जा रहे है।
इसी क्रम में आज दिनांक 13.10.19, रविवार को *आदर्श मार्ग*, पलासिया से रीगल के बीच सभी चौराहों पर *जयपुरिया कॉलेज, वेब्जिलिटी और फ्रीलांसर १०० से अधिक फॉलेंटर्स ने ट्रैफिक संभाला*

इन्दौर ट्राफिक "विजन 2022" के अन्तर्गत निम्न 6 बिन्दुओं से इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को जागरूक किया गया-
1. दुपहिया वाहनों के लिए हेल्मेट पहनना।
2. चार पहिया वाहनों के लिए सीट बेल्ट़ का उपयोग।
3. नो पार्किंग में वाहन खडे नहीं करना।
4. राँग साईड वाहन नहीं लाना।
5. वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग नहीं करना।
6. अकारण हार्न का उपयोग नहीं करना।
इंदौर ट्रैफिक पुलिस इन बिन्दुओं पर लोगों को लगातार जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है...




No comments:

Post a Comment