Thursday, May 21, 2015

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 21 मई 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 20 मई 2015 को   मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदूवाला रोड़ चंदन नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मदीना मस्जिद के पास नंदन नगर निवासी भय्‌यू उर्फ फरीद पिता मो. रफीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
       पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 20 मई 2015 को निरंजनपुर खालसा चौक से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, लखन पिता रामचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके  कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 20 मई 2015 को बैरवा समाज धर्मशाला के सामने रोड़ नं.9 नेहरू नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, 127 रूस्तम का बगीचा निवासी लक्की उर्फ हेमंत पिता जगदीश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।                                              
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment