Saturday, January 25, 2014

सराहनीय कार्य हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जावेगा

इन्दौर -दिनांक २५ जनवरी २०१४- उपपुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री राके गुप्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सराहनीय कार्य हेतु निम्न अधिकारियों, कर्मचारियों व आम नागरिकों को सम्मानित व पुरूष्कृत किया जावेगा।

क्रं.
अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों का नाम
सराहनीय कार्य
१.
श्री सौरभ बुले पिता सुनिल बुले एवं रोहित बुले पिता राजेन्द्र बुले निवासी १२२० डी, सुदामानगर इंदौर
दिनांक २१ जनवरी, २०१४ को महिला मीना डिडवानी के गले से सोने की चैन खींच कर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर एक बदमाश सादिक को पकड़ा।
२.
कु. प्रीति वर्मा पिता रमेश वर्मा (२६) निवासी २२४०, ई सेक्टर सुदामानगर इंदौर
दिनांक ०४ जनवरी २०१४ को मार्ग पर टहल रही महिला रीना से मोबाईल छीनकर एवं चाकू मारकर भागने वाले अज्ञात बदमाश को आगे आकर पहचाना एवं लूट की वारदात को पते में लाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
३.
श्री राजपाल जोशी पिता कैलाश मोहन जोशी (३२) निवासी २३ ओल्ड राज मोहल्ला, इंदौर
दिनांक ०४ दिसम्बर २०१३ को सोने की चैन तोड़कर भागने वाले बदमाश संतोष धानक का पीछा कर पकड़ा गया। जिसकी निशादेही पर ३ अन्य लूट के प्रकरणों में सफलता हासिल हो सकी।
४.
श्री मोहसिन पिता अब्बासी निवासी ११४ नया बसेरा, छोटी खजरानी थाना एमआयजी तथा मोहम्मद अली पिता जाहिद निवासी मस्जिद के पीछे, खजराना इंदौर
दिनांक १२ जुलाई २०१३ को महिला आभा आनंद के बेग में रखे लेपटॉप एवं कीमती सामान को छीनकर ले जाने वाले बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया।

५.
श्री गोपा सैनी पिता केदारलाल सैनी (४८) निवासी कृष्ण विहार कॉलोनी, छोटी मायापुरी, उज्जैन तथा श्री मनोहर केवट पिता श्री मदनलाल केवट (३०) निवासी भैरूगढ़ जिला उज्जैन
खान नदी के किनारे पर ३५ फीट गहराई में ५०० मीटर लंबी पाईप सुरंग में ४ फीट गाद के अंदर जाकर दुर्गम स्थल तक पहुॅच कर मृतक विष्णू के शव को तलाश किया एवं बाहर निकाला गया। जिससे हत्या के प्रकरण का पर्दाफाश हो सका।
६.
वरिष्ठ आरक्षक २७०१ रायसिंह एवं आरक्षक २३०५ चंद्रशेखर काले थाना चंदननगर इंदौर
स्थायी वारण्ट की तामिली का उत्कृष्ट कार्य मेहनत व लगन से किया गया।
७.
आरक्षक श्याम पटेल, अपराध शाखा इंदौर
पुलिस थाना विजयनगर में १० लाख रूपयें की लूट के प्रकरण में उत्कृष्ट स्तर का सूचना संकलन कार्य किया जाकर प्रकरण में मश्रुका बरामदगी।
८.
प्रआर. ९०६ सरोज पाण्डे, आरक्षक १६०८ जितेन्द्र सिंह, आरक्षक २०६५ चिरोंजीलाल यातायात इंदौर
अनेक महत्वपूर्ण अवसरों पर यातायात कार्य निष्पादन मेहनत एवं लगन से किया गया।
९.
सहायक उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, सउनि लोकेन्द्र चौधरी, प्रआर. महेश पाण्डे, प्रआर. कृष्णमुरारी दुबे
उत्कृष्ट स्तर के कर्तव्य निष्पादन के लिए डीजीसीआर द्वारा पुरूस्कृत होने पर सम्मानित

No comments:

Post a Comment