Saturday, December 21, 2013

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 20 दिसम्बर 2013 को 13.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमजी रोड़ थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सुभाषनगर निवासी नरेन्द्र पिता हरिसिंह खटकी (34) तथा कमला नेहरू कॉलोनी निवासी सम्पत पिता नत्थू खंडसे (58) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 20 दिसम्बर 2013 को 16.00 बजे, हाट मैदान मांगलिया से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पटेल की चाल निवासी महेन्द्र पिता शिवचरण (30) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 20 दिसम्बर 2013 को 14.40 बजे, नादिया नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले संजय गांधी नगर निवासी विकास पिता भगवान (28) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 310 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 दिसम्बर 2013 को 13.50 बजे, एमओजी लाईन इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले संगम नगर इंदौर निवासी अभय पिता शांतीलाल परमार (43) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 225 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहतप्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment